Sunday, May 17, 2026
HomeTrendingडीएम की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

-

  • डीएम की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक व जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी जिसके लिए प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों को पूछेंगे। जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि 7 से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। लोग स्वयं अपने मोबाईल, कंप्यूटर अथवा लैपटाप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी।जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्व गणना करने वाले लोग ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार से जुडी समस्त जानकारी खुद भर सकेंगे। जनगणना हेतु पूछे जाने वाले सभी 33 प्रश्नों की सही जानकारी भरनी होगी। सुरक्षित करने पर 11 अंकों की एक स्व गणना पहचान संख्या एसईआईडी जारी होगी जिसे सुरक्षित नोट कर रख लेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्व गणना के बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है। उन्हें अपनों 11 अंकों की एसईआईडी बतानी होगी। प्रगणक एसईआईडी दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव शर्मा, उपजिलाधिकारी, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत पहले पिता, अब माता की मौत से बच्चों में मचा कोहरामतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव।...

बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपा

बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपातेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। बारासगवर थाना...

Jaunpur News: पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरी

पुरूषोत्तम मास: मास पारायण श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ तैयारियां पूरीतेजस टूडे सं बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पुरुषोत्तम मास में मास...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा जनता का भरोसा, आईजी ने सुनीं फरियादेंतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील सदर...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular