अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। मंडावली में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से मंडावली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन किया गया। बहुजन समाज पार्टी त्यागकर आसपा में शामिल हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अबरार आलम के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अबरार आलम एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान में आजाद समाज पार्टी ही देश में शोषितों और वंचितों के अधिकारों की असली लड़ाई लड़ रही है। “पार्टी के पास भले ही वर्तमान में एक सांसद (चंद्रशेखर आजाद) हो लेकिन वे अकेले ही पूरे देश में मजलूमों की आवाज बने हुए हैं। सड़क से लेकर संसद तक जिस निडरता के साथ वे मुस्लिमों और दलितों के हक की बात कर रहे हैं, उसी विचारधारा से प्रभावित होकर मैंने पार्टी की सदस्यता ली है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने स्थानीय मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने नजीबाबाद विधानसभा और भागूवाला जैसे क्षेत्रों की समस्याओं को संसद के पटल पर रखा है। इससे पहले किसी भी जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र का नाम इस तरह गौरव के साथ सदन में नहीं लिया।
वहीं सांसद प्रतिनिधि फहीम अंसारी ने आगामी राजनैतिक लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए कहा, “जनता का झुकाव तेजी से आसपा की ओर बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य दलित मुस्लिम-पिछड़ा एकता के दम पर 2027 में भाई चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाना है। प्रदेश कोर कमेटी सदस्य भीम सैन हल्दिया ने चंद्रशेखर आजाद की कार्यशैली को ईमानदारी की राजनीति का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष प्रशांत महासागर, शहजाद अहमद, इं. मनोहर लाल, ललित कुमार, रजत कुमार, रोहित कुमार, अशोक कुमार, वाजिद मकरानी, मुस्तफा मकरानी, शमशीद अहमद, डॉ. साबिर, साबू मकरानी, दानिश अहमद, मास्टर फरीद, जकी एडवोकेट सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







