ओलंदगंज वार्ड से सटे नखास मोहल्ला समेत शहर के 51 जगह मिले 142 कोरोना पॉजिटिव | #TEJASTODAY

जौनपुर। जिले में कोरोना ने अब ताण्डव करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को 188 पॉजिटिव के बाद बुधवार को भी आंकड़ा शतक पार रहा। शाम तक 142 पॉजिटिव आने से दहशत और बढ़ गयी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों से शहर से लेकर गांव तक स्थिति भयावह होती चली जा रही है। जहां पर कोरोना के मरीज मिल रहे हैं वहां तरह—तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म हैं। सोमवार को आयी सूची में शहर के ओलंदगंज वार्ड से सटे मोहल्ला नखास में, पुरानी बाजार, रसूलाबाद, रोडवेज, पुलिस लाइन समेत जौनपुर शहर एवं आस—पास के इलाकों में 51 पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा रामपुर ब्लॉक के 14, केराकत के 11, बख्शा के 9, महराजगंज, मड़ियाहूं, मुफ्तीगंज, सुजानगंज के 7—7, बदलापुर ब्लॉक के 5, सिकरारा 4, बरसठी, धर्मापुर, मुंगरा, रामनगर, मछलीशहर के 2—2, खुटहन के 1 एवं अलग—अलग स्थानों से 9 मरीज मिले हैं।

जौनपुर। जिले में कोरोना ने अब ताण्डव करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को 188 पॉजिटिव के बाद बुधवार को भी आंकड़ा शतक पार रहा। शाम तक 142 पॉजिटिव आने से दहशत और बढ़ गयी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों से शहर से लेकर गांव तक स्थिति भयावह होती चली जा रही है। जहां पर कोरोना के मरीज मिल रहे हैं वहां तरह—तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म हैं।

सोमवार को आयी सूची में शहर के ओलंदगंज वार्ड से सटे मोहल्ला नखास में, पुरानी बाजार, रसूलाबाद, रोडवेज, पुलिस लाइन समेत जौनपुर शहर एवं आस—पास के इलाकों में 51 पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा रामपुर ब्लॉक के 14, केराकत के 11, बख्शा के 9, महराजगंज, मड़ियाहूं, मुफ्तीगंज, सुजानगंज के 7—7, बदलापुर ब्लॉक के 5, सिकरारा 4, बरसठी, धर्मापुर, मुंगरा, रामनगर, मछलीशहर के 2—2, खुटहन के 1 एवं अलग—अलग स्थानों से 9 मरीज मिले हैं।

सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर था। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से गठबंधन से मल्हनी का उपचुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है, ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करें। बुधवार को गोसाईगंज बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिसका दल होता है उसका बल होता है उसकी समस्याओं का हल होता है। 70 साल से जिन- जिन लोगो ने दल बनाया और अपनी समस्याओं का हल कर लिया। सभी समस्याओं का हल राजीतिक दल से ही सम्भव है। कहा कि जो गरीब, किसान, नौजवान है, मछुवारे है जो नदियों के किनारे बसे हुए है। जिले में कई नदियां बहती है ऐसे में हमारी संख्या बल यहां बहुत अधिक है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से इनको घुमाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 13 जनवरी 2013 को निषादराज के किले पर संकल्प लिया। मैने 16 अगस्त 2016 में पार्टी का रजिस्टर कराया। 2017 में हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमे मल्हनी में हमारा प्रत्याशी रनर रहा। जबकि भाजपा यहां चौथे स्थान पर थी। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गई। मल्हनी में निषाद पार्टी रनर थी। अगर आज चुनाव नही होता तो जब पहला आदमी नही रहा तो दूसरे का नम्बर वैसे ही है। इसलिए निषाद पार्टी मल्हनी चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। इसीलिए सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे। डा. संजय निषाद ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई तो अपने छोटे भाई को भी बड़ा करने का धर्म बनता है। अब सहयोग करे। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नही कर सकते लेकिन पदाधिकारियो के माध्यम से सन्देश दे रहे है कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचोगे। अपमान सहकर जो अपमान सहता है राजनीति में वही सम्मान का हकदार होता है। इसलिए मतदाताओं के पास जाओ और सही- सही बात बताओ कि भाजपा ने क्या किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो को बताओ कि भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, मत्स्य मंत्रालय दिया है, 20 हजार करोण रुपया दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा दिया हैं, निषादराज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है जो चमक रहा है। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगेरपुर धाम की मिट्टी व निषादराज किले की मिट्टी है जहां भगवान राम को गले मिलाया, ऐसे जगह जहां भगवान राम को कष्ट में निषादराज ने गंगा पार लगाया था। वहां की मिट्टी और गंगाजल आएगा। राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग है, सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है। कहा कि जनता को जाओ समझाओ और अपने वोट को इकट्ठा करो क्योकि वोट से ही सारा पावर है। जो निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करेगे। और बूथ को मजबूत करेगे। ये तो पूरे प्रदेश की तैयारी चल रही है दुर्भाग्यवश यहां उपचुनाव हो रहा है। निषाद पार्टी रनर थी वही लड़ेगा। कहा कि इस सम्बंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बातचीत में अच्छा परिणाम निकलता है। जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता पाठ्यक्रम में इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीधे प्रवेश का निर्णय किया गया है। जो छात्र स्नातक किये हैं और समाचार-पत्र, पत्रिका, वेब पत्रकारिता, टेलीविजन पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंपर्क, वीडियो प्रोडक्शन, कारपोरेट संचार के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं। उक्त जानकारी शिक्षक डा. दिग्विजय सिंह ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent