कृष्णा नर्सिंग होम की कथित लापरवाही ने मासूम की ले ली जान
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय नगर के बिजनौर रोड स्थित कृष्णा नर्सिंग होम की कथित लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। आरोप है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी के चलते खेल रहे मासूम मोहम्मद अजान पुत्र फैजान निवासी मोहल्ला पठानपुरा चारबाग के ऊपर ऑक्सीजन सिलेंडर गिर गया। गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर असुरक्षित तरीके से रखे गए थे जबकि बिजली के तार और विद्युत बॉक्स भी खुले व नीचे लटके हुए बताए जा रहे हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग किया है। परिजनों का कहना है कि यदि अस्पताल में सुरक्षा के उचित इंतजाम होते तो मासूम की जान बच सकती थी। घटना के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा जारी है और लोग अस्पताल को सील करने की मांग करने लगे। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

