युवती की मांग भरकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप

  • युवती की मांग भरकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप

  • घर ले जाने के लिये 10 लाख रूपये मांग रहा युवक

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। शाहपुर इलाके की 22 साल की युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक शारीरिक संबंध बनाने के लिए मंदिर में शादी की थी। घर ले जाने की बात पर नाराज हो जाता था। जब पेट में बच्चा ठहर गया तो उसने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोपी अब घर ले जाने के लिए 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। उसने धमकी भी दी है कि पैसे न देने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। शाहपुर थाने की पुलिस ने गुलरिहा इलाके के विक्रम चौहान और उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर थाने में तहरीर देकर युवती ने बताया कि काफी पहले मेरे माता पिता की मौत हो चुकी है। मेरे घर के पास ही विक्रम चौहान के रिश्तेदार रहते हैं। रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान उससे मेरी जान पहचान हो गई। तब विक्रम ने शादी करने की इच्छा जाहिर की। उसने विश्वास दिलाया कि शादी के बाद घर पर रखूंगा। यह कहते हुए वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा लेकिन मैंने मना कर दिया।
विकम चौहान 15 सितंबर 2025 को बुढ़िया माता मंदिर लेकर गया। वहां मेरी मांग में सिंदूर लगाकर शादी की। इसके बाद एक जगह ले जाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसने बोला कि अब तो मैं तुम्हारा पति हो गया हूं। जल्द घर ले चलने का विश्वास दिलाया।

आरोपी ने बना लिया अश्लील वीडियो
शादी के बाद आए दिन वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस दौरान उसने मेरा अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जब भी घर चलने की बात कहती थी, वह इधर—उधर की बात कहकर टाल देता था। इधर लगातार शारीरिक संबंध बनाने की वजह से पेट में बच्चा ठहर गया। मैंने विक्रम को यह बात बताई। यह सुनकर वह नाराज होने लगा। काफी दबाव बनाकर जबरदस्ती उसने मुझे कोई दवा खिला दी जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद मैंने उसपर घर ले चलने का दबाव बनाना शुरू किया तो उसके साथ घर वाले भी मुझे धमकी देने लगे। युवती ने आरोप लगाया कि विक्रम के माता-पिता और भाई ने धमकी देते हुए कहा कि 10 लाख रुपये लेकर आओ तब तुम्हें घर पर रखेंगे। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिये। मैंने एक बार पादरी बाजार पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया था। तब विक्रम ने शादी कर घर ले जाकर रखने की बात पर सुलहनामा अपने परिवार के लोगों के साथ किया था। कुछ दिन बाद फिर वह अपनी बात से पलट गया। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इस केस की जांच अवर निरीक्षक अखंड प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA