हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन

हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन

हमारा सौभाग्य है कि हमारे नेता अखिलेश यादव बहुमुखी प्रतिभा के धनी है: लालबहादुर यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में हुआ है। उनके नाम सबसे कम आयु में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होने का भी रिकार्ड है। वह 38 वर्ष की उम्र के उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद पहले विधान परिषद सदस्य भी थे। इससे पूर्व वह लगातार दो बार कन्नौज से सांसद थे।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक थे और उन्होंने सपा क्रांति रथ निकाला था। अखिलेश की मेहनत का नतीजा रहा कि 2012 में सपा 225 सीटों पर जीत गई और अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बन गए। उनके नेतृत्व में पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें बहुमुखी प्रतिभा के धनी अखिलेश यादव का नेतृत्व मिल रहा है। हम अपने नेता के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि उत्तर प्रदेश को जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच के मुताबिक विकास की राह पर पिछले 5 वर्ष पूर्व चल रहा था आगामी 2022 में उन्हें पुन: मंत्री बना कर उत्तर प्रदेश के विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक जगदीश सोनकर, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, विधायक लकी यादव, मंत्री श्री राम यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री डॉक्टर के पी यादव, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ अवध नाथपाल ने कहा कि आज पूरे देश में गरीबों वंचितों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों की मजबूत आवाज बन चुके हैं हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं हमें उन पर विश्वास है और उसी विश्वास के नाते हम 2022 में संकल्प लेते हैं उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने की, एक बार फिर उत्तर प्रदेश में चहूं ओर विकास ही विकास देखने को मिलेगा जब 2022 में हमारे नेता अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
उक्त अवसर पर जिम समारोह को महिला सभा की जिला अध्यक्ष मालती निषाद, डॉक्टर सरफराज डॉ सुमन आरिफ हबीब आदि ने संबोधित किया।
उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, शकील अहमद, श्रवण जायसवाल, जिला सचिव शाहनवाज खान शेखू, आरबी यादव, गुड्डू सोनकर, भानु प्रताप मौर्य, मनोज कुमार मौर्य, निजामुद्दीन अंसारी नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी रेयाज आलम, कलीम अहमद धर्मेंद्र सोनकर, उमेश यादव, गप्पू मौर्य, अनवारूल हक गुड्डू, राजा समाजवादी अजीज फरीदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव एवं संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent