अहिल्याबाई होलकर की श्रद्धापूर्वक मनायी गयी 301वीं जयन्ती

  • अहिल्याबाई होलकर की श्रद्धापूर्वक मनायी गयी 301वीं जयन्ती

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सामाजिक समरसता मंच झांसी महानगर के तत्वावधान में रविवार को जीवनशाह तिराहे स्थित लोक माता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 301वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस मौके पर प्रांतीय संयोजक रविशंकर गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की आदर्श शासक थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, समरसता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए तथा देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि शिव कुमार भार्गव ने कहा कि लोकमाता का जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक सीताशरण तिवारी, झांसी ग्रामीण संयोजक मुन्ना लाल विश्वकर्मा, सेवा भारती के प्रांतीय सदस्य मनोज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में महानगर संयोजक विपिन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA