Homeम​​थुराडीएम के बाद दारोगाजी की टोपी ले उड़ा शरारती बन्दर

डीएम के बाद दारोगाजी की टोपी ले उड़ा शरारती बन्दर

डीएम के बाद दारोगाजी की टोपी ले उड़ा शरारती बन्दर

आरके धनगर
मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के चश्मे के बाद आज मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर सुरक्षा में तैनात दरोगा की टोपी लेकर बंदर भाग गया। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दरोगा और वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी बंदर से टोपी छुड़ाने के प्रयास में जुट गए। काफी प्रयास के बाद बंदर ने टोपी को नीचे फेंक दिया जिसके बाद दरोगा ने अपनी टोपी संभाली और ड्यूटी स्थल पर वापस चले गए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास बंदरों की उत्पाती हरकतें अक्सर सामने आती है भीड़ के बीच चश्मा उतारना मोबाइल फोन पर्स छीनना तो आम बात हो गई है।

बीते दिन बांकेबिहारी मंदिर में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी नवनीत चहल का बंदर चश्मा लेकर भाग गया था तो वहीं आज बंदर ने दरोगा की टोपी को ही निशाना बना लिया। दरोगा जब ड्यूटी पर जा रहे थे तभी बंदर ने झपट्टा मारकर दरोगा के सिर से टोपी उड़ा ली। दरोगा को तो कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या। बंदर की नजर दरोगा की कैप पर पड़ी और मौका पाते ही कैप उड़ाकर मंदिर की छत पर जा बैठा। मंदिर की छत पर दारोगा की कैप लिए बंदर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया तो पुलिसकर्मियों के लिए मुसीबत का कारण। कैप किस दारोगा की है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

लोगों ने शोर मचाया तो दरोगा भी हड़बड़ा गए। सिर से टोपी गायब होने के बाद दरोगा और स्थानीय लोग टोपी को किसी भी तरह बंदर से छुड़ाने के प्रयास में जुट गए। ऊंचे स्थान पर बैठकर बंदर मुंह चिढ़ा रहा था। उसे खाने-पीने से लेकर अन्य चीजों का लालच दिया गया लेकिन बंदर दरोगा की टोपी छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिर में बंदर के हाथ से किसी तरह टोपी छूट गई जिसे तत्काल दरोगा जी तेजी से लेकर चले गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read