मछलीशहर के अधिवक्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती अधिवक्ता दिवस के रुप में मनायी | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
मछलीशहर के अधिवक्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती अधिवक्ता दिवस के रुप में मनायी | #TejasToday
मछलीशहर, जौनपुर। देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती तहसील बार एशोसियेशन ने गुरुवार को अधिवक्ता दिवस के रुप में मनाया जहां तहसील अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद एक वकील के रुप में अपने जीवन की शुरुआत की थी।
बाद में भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में शामिल हो गये। 26 जनवरी 1950 में देश के प्रथम राष्ट्रपति बने जो वर्ष 1962 में भारत रत्न से सम्मानित किये गये। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने कहा कि वे सादा जीवन, उच्च बिचार के कारण समाज के लिये प्रेरणास्रोत हैं। गरीबों की मदद की सीख दिये। तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने कहा कि वे प्रतिभा के धनी व अनुकरणीय हैं। समाज को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव व संचालन पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने किया। इस अवसर पर महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, हरिनायक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, विपिन मौर्या, रमेश यादव उर्फ बाबा, रतन गुप्ता, सुरेश यादव, महेंद्र यादव, जितेन्द्र यादव, केके सिंह, राज बहादुर यादव, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, आरपी सिंह, सुरेश सिंह, सरजू प्रसाद बिन्द, भारत सिंह, श्याम सुंदर यादव, विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट