Friday, May 22, 2026
HomeTrendingसड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की मौत,शोक की लहर

सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की मौत,शोक की लहर

-

  • सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की मौत,शोक की लहर

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र में बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधिवक्ता पंकज सिंह की मौत हो गई। तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ककरहा (बलमत्थर) निवासी अधिवक्ता पंकज सिंह बीते दिन तहसील से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाण्डेचौरा गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता पंकज सिंह के आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और अधिवक्ता साथी अस्पताल पहुंच गए। उनके निधन की खबर से कर्नलगंज तहसील परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं व तहसील कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है। साथ ही प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया यादतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि...

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गवतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। प्रयागराज से पधारे पूज्य बालकृष्ण भार्गव महाराज पंचम दिवस की कथा श्रवण कराते...

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासर

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा के षष्टम दिवस पर कथा व्यास डॉ. श्याम...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथितेजस टूडे ब्यूरो राजीव जायसवाल प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल्स नैनी पर भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular