गर्मी से पहले प्रशासन अलर्ट: मण्डलायुक्त एवं विधायक ने बिजली विभाग को दिया अल्टीमेटम
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। गर्मी के मौसम में शहरवासियों को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए प्रशासन और बिजली विभाग ने तैयारियां को लेकर मंडलायुक्त बिमल दुबे की अध्यक्षता तथा सदर विधायक रवि शर्मा की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक हुईबैठक में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सदर विधायक रवि शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि बिजली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित समाधान किया जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्युत उपकेंद्रों पर संबंधित अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से अंकित कराए जाएं, ताकि आम जनता सीधे संपर्क कर सके।
विधायक ने आंधी और बारिश के दौरान बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि मुख्य लाइनों के आसपास खड़े पेड़ों की समय से छंटाई कराई जाय। साथ ही जर्जर और क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को तत्काल बदलने तथा मरम्मत योग्य पोलों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य अभियंता के.पी. खान ने बताया कि झांसी शहर में 16 उपकेंद्रों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जेल चौराहा उपकेंद्र पर अतिरिक्त 33 एमवीए ट्रांसफार्मर को हाल ही में ऊर्जीकृत किया गया है जबकि कई नई लाइनों और उपकेंद्रों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि नंदनपुरा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए अठौंदना उपकेंद्र तैयार हो चुका है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। मेडिकल क्षेत्र में ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने का कार्य भी प्रगति पर है जिससे आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति और बेहतर होगी। अधिकारियों के अनुसार बीते दो वर्षों में बड़ी संख्या में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और आगामी वित्तीय वर्ष में भी व्यापक विस्तार योजना पर काम किया जाएगा। शहर की बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर में नए 132 केवी पारेषण उपकेंद्र की स्थापना की स्वीकृति भी मिल चुकी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







