भीषण गर्मी एवं हीटवेव से बचाव के लिये प्रशासन सतर्क
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपद में संभावित भीषण गर्मी एवं हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जनसामान्य की सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयों के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन अथवा अवकाश घोषित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को अत्यधिक तापमान से सुरक्षित रखा जा सके।
श्रम विभाग एवं औद्योगिक इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि दोपहर 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बाहरी श्रम कार्यों को न्यूनतम रखा जाए तथा श्रमिकों को पर्याप्त पेयजल एवं छायादार स्थान उपलब्ध कराए जाएं।नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शीतल पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, प्याज एवं पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रमुख चौराहों एवं सड़कों पर पानी का छिड़काव एवं वाटर स्प्रिंकलर सक्रिय रखने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन से निपटने हेतु आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, आईवी फ्लूड, कूलिंग बेड तथा अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस सेवाओं एवं आपातकालीन चिकित्सा प्रणाली को हाई अलर्ट मोड पर रखने तथा हीट स्ट्रोक मामलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।पशुपालन विभाग को पशुओं हेतु पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जल संस्थान विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की सतत उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील किया कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राकेश कुमार ने बताया कि सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि हीटवेव से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बनाए रखें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
