मकानों के सूचीकरण एवं गणना का एडीएम ने लिया जायजा
जनपदवासियों से की सहयोग की अपील
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भारत की जनगणना के तहत शुरू हुए मकानों के सूचीकरण एवं गणना कार्यों का अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आजाद नगर वार्ड अन्तर्गत वर्मा कोठी एवं स्व. केडी सिंह बाबू की पुस्तैनी हवेली पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे मकान गणना का जायजा लिया। साथ ही गणना कार्य में लगे कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक भवन का विवरण पूरी सावधानी, शुद्धता एवं पारदर्शिता के साथ दर्ज किया जाय।
उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रियाओं में से एक है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि फील्ड में कार्यरत सभी प्रगणकों के कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसे तत्काल सुधारा जाए। लोगों से अपील किया कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं तथा इनका उपयोग केवल शासकीय योजनाओं एवं सांख्यिकीय उद्देश्यों हेतु किया जाता है। नागरिक बिना किसी संकोच के सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनपद एवं देश के विकास हेतु सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला सहित संबंधित प्रगणक एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

