नगर अध्यक्ष को धमकी मिलने पर कार्यकर्ता आक्रोशित

नगर अध्यक्ष को धमकी मिलने पर कार्यकर्ता आक्रोशित

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर को उनके मोबाइल पर गोली मारने की धमकी दी गई। मामला बीते शुक्रवार की रात नगर स्थित दिव्यांशी डायग्नोसिस सेंटर के बगल का है। विष्णु प्रभाकर अपने निवास पर सो रहे थे तभी बाहर दो गाडि़यों में डॉक्टर शैलेंद्र वर्मा व विमल वर्मा तथा इनके दो साथी शराब पी रहे थे। दोनों जोर-जोर से म्यूजिक बजा कर सड़क पर डांस कर रहे थे तथा आपस में गंदी गंदी गालियां दे रहे थे।

घर से लापता युवक का विद्यालय के कमरे में मिला शव

यह हरकतें करने से मना करने पर यह लोग विष्णु से गाली गलौज कर बैठे। नशे में धुत यह लोग मारपीट करने पर आमादा हो गए, विष्णु से कहा अगर पुलिस से शिकायत करोगे तो जान गवा बैठोगे।विष्णु प्रभाकर ने नगर कोतवाल को फोन कर जानकारी दी। मौके पर चौकी इंचार्ज तुरंत पहुंचे परंतु यह लोग तब तक गाड़ी से भाग गए और विष्णु को मोबाइल करके कहा कि तुम को गोली मार दूंगा। घटना की जानकारी पाते ही भाजपा नगर कार्यालय पर नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखे। घटना की लिखित तहरीर नगर कोतवाली में विष्णु प्रभाकर तथा तमाम कार्यकर्ताओं ने दी है। नगर कोतवाल ने एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

करिश्मा ने बढ़ाया परिवार का मान

मोहल्ले के लोग तथा विष्णु प्रभाकर ने बताया यह लोग विगत 1 साल से यहां पर प्रतिदिन शराब पीते रहते हैं तथा आए दिन नशे में इसी तरह हंगामा करते रहते हैं। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा अगर इन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह , महामंत्री गुरदीप सिंह, सूरज सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सुशील गुप्ता, मनोज कुरील, प्रभास वर्मा, प्रदीप शुक्ला, एडवोकेट अरविंद वर्मा व पुरुषोत्तम टंडन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent