फिरोजाबाद में अवैध कमाई से अर्जित सम्पत्तियों पर हुई कार्यवाही, 37 लाख से अधिक की जमीन जब्त
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को दो आरोपियों की करीब 37 लाख 62 हजार रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई थाना रसूलपुर क्षेत्र से जुड़े एक गैंगस्टर एक्ट मामले में की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आगरा जनपद स्थित दोनों आरोपियों की संपत्तियों को चिह्नित कर विधिक प्रक्रिया के तहत जब्तीकरण किया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्तियों पर लंबे समय से अवैध गतिविधियों के माध्यम से संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। कार्रवाई के तहत आगरा के एत्मादौला क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार पालीवाल और एत्मादपुर क्षेत्र निवासी गौरव सिंह के नाम दर्ज नवलगंज मौजा चक हफतम स्थित खाली प्लॉट के हिस्से को जब्त किया गया। दोनों हिस्सों की अनुमानित कीमत लगभग 18-18 लाख रुपये बताई गई है।
प्रशासन का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पूर्व में भी संगठित अपराध और जुआ अधिनियम से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसी आधार पर उनकी आर्थिक गतिविधियों और संपत्तियों की जांच की गई, जिसमें अवैध आय से संपत्ति अर्जित करने के तथ्य सामने आने पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। इससे पहले भी इसी प्रकरण में अन्य आरोपियों की करोड़ों रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें कई भूखंड और अन्य संपत्तियां शामिल हैं जिन्हें अवैध कमाई से खरीदा गया बताया गया था।
जिला प्रशासन और संबंधित विभागों का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार उद्देश्य केवल अपराध पर रोक लगाना ही नहीं, बल्कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना भी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



