जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया
जनमानस की सेवा ही मेरा कर्तव्य: एसडीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
सुल्तानपुर। लोक अदालत में लगे मुकदमे की पैरवी करने आए तहसील सदर धर्मयतेपुर के रहने वाले श्रीनाथ त्रिपाठी जब जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के समक्ष न्यायालय में उपस्थिति हुए तो उनके मुकदमे के निस्तारण की बात चल ही रही थी कि श्रीनाथ त्रिपाठी ने अपनी खतौनी गाटा संख्या 753 ग्राम देवराहर, 337 ग्राम कंचनावां तहसील सदर में होने वाली लिपिकीय त्रुटि की जानकारी देते हुए कहा कि साहब मेरे खतौनी में जाति के स्थान पर त्रिपाठी की जगह पर सिंह अंकित हो गया है। इसको संशोधन कराने के लिए बहुत दिनों से तहसील का चक्कर लगा रहा हूं जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए तहसील सदर के उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी को तत्काल प्रभाव से खतौनी का संशोधन करवाए जाने के लिए निर्देशित किया।
आदेश के अनुपालन में बड़ी गंभीरता से उपजिलाधिकारी सदर उत्तम तिवारी ने श्रीनाथ त्रिपाठी को अपने कार्यालय में संस्कारित तरीके से बैठाकर खतौनी का संशोधन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से करवाते हुए संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई। इस बाबत श्रीनाथ से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी सदर की कार्य प्रणाली बहुत ही अच्छी और तेज तर्रार लगी मुझे संशोधित खतौनी प्राप्त हो चुकी है और लोक अदालत को मैंने जैसे सुना था, वैसे ही जिलाधिकारी साहब के आदेश का अनुपाल उपजिलाधिकारी सदर ने करके दिखाया है। काश, ऐसे ही पीड़ित लोगों के समस्याएं तत्काल निस्तारित हो जाती तो लोक अदालत की मंशा निश्चित रूप से पूर्ण हो जाती। मुझे लगा ही नहीं कि मैं इतने बड़े अधिकारियों के समक्ष खड़ा होकर काम कराया। सामान्य जनमानस की तरीके से जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी ने मेरे कार्य को किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







