दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
महिला अपराध पर पुलिस ने की कार्यवाही, पति को गिरफ्तार करके भेजा गया जेल
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। झंगहा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकुमार निवासी फुटहवाइनार शत्रुधनपुर थाना चौरी-चौरा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार थाना झंगहा पर पंजीकृत दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 80(2), 85, 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी जिसके बाद परिजनों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला उत्पीड़न और दहेज से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के मामलों में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना प्राथमिकता है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

