Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingमेंहनगर के अभिषेक यादव बने रेलवे स्टेशन मास्टर

मेंहनगर के अभिषेक यादव बने रेलवे स्टेशन मास्टर

-

  • मेंहनगर के अभिषेक यादव बने रेलवे स्टेशन मास्टर

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। संघर्ष और कड़ी मेहनत के दम पर अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता कदम चूमती है। जिले के मेहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम इनवल निवासी अभिषेक यादव का चयन रेलवे स्टेशन मास्टर के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे ग्राम सभा इनवल में हर्ष का माहौल है। अभिषेक के आवास पहुंचकर गांव के संभ्रांत नागरिकों, मित्रों और रिश्तेदारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।
अभिषेक यादव के पिता बंश नरायन यादव एवं माता प्रेमशीला देवी अपने सुपुत्र की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभिषेक ने अपनी अटूट लगन और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सपा ब्लॉक अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा श्रवण यादव ने कहा कि अभिषेक की सफलता हमारे गांव के उन सभी नवयुवकों के लिए प्रेरणा है जो दिन-रात मेहनत कर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। सीमित संसाधनों के बीच भी अभिषेक ने जो मुकाम हासिल किया है, वह युवाओं में एक नया जोश भरेगा।
इस अवसर पर रविशंकर यादव, समरनाथ यादव, देवेंद्र यादव, अजय यादव, लालता प्रसाद यादव, अरविंद कुमार प्रधान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular