Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingएक कदम शिक्षा और सामाजिक सेवा की ओर

एक कदम शिक्षा और सामाजिक सेवा की ओर

-

  • एक कदम शिक्षा और सामाजिक सेवा की ओर

तेजस टूडे सं.
सुशील तिवारी
तिलोई, अमेठी। जहां पूरा देश भीषण गर्मी को झेल रहा है, वहीं सामाजिक सेवा और शिक्षा के कार्यों को साकार करने की दिशा में “रघु फाउंडेशन ट्रस्ट तिलोई” जो सामाजिक विकास, सहयोग एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु कार्यदायी समाज सेवी ट्रस्ट है। ट्रस्ट के सचिव ऋषि कुमार द्वारा बच्चों को निः शुल्क कॉपी किताब पेन पेंसिल जैसी पाठ्य सामग्री बंटवाई गई, वहीं भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने हेतु जरूरतमंद वृद्ध, विधवा, विकलांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अंगवस्त्र का वितरण समाज सेवा हेतु किया गया। यह सामाजिक कार्य ट्रस्ट के कमेटी के पदाधिकारियों के निजी सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम को सर्वे के माध्यम से पहले जरूरतमंद लोगों की सूची बनाई गई तदोपरान्त तहसील तिलोई के आशापुर गाड़ी ग्राम में जगन्नाथ मौर्य के दरवाज़े पर सैकड़ों जरूरतमंद बड़े बुजुर्गों को गर्मी में राहत पहुंचाने हेतु सूती अंगवस्त्र और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु पाठ्य सामग्री जैसे कॉपी किताब, पेन, पेंसिल, रबड़, कटर आदि का वितरण निःशुल्क किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों में आरती (अध्यक्ष), एडo शुभम् गौतम (बीडीसी-तिलोई), शिवम् शर्मा (संगठन मंत्री), राजकुमार मौर्या (आयोजक), श्रीकांत (ब्लॉक अध्यक्ष जगदीशपुर), डॉ० धर्मेंद्र पंकज, केंद्र संचालक विजय यादव, तिरंगा वर्मा, आशीष वर्मा, भावना शर्मा, शिवम् कुमार, अनुराग वर्मा सहित अन्य कमेटी के सदस्यों ने न केवल आर्थिक सहयोग किया, बल्कि इस भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीण लोगों के पास जा-जाकर सामाजिक सेवा किया और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मिशन में अपना भरपूर योगदान दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular