Wednesday, June 10, 2026
HomeTrendingखीरी के होनहारों पर बरसी सम्मान की बारिश, मेडल-शील्ड एवं 21 हजार...

खीरी के होनहारों पर बरसी सम्मान की बारिश, मेडल-शील्ड एवं 21 हजार के चेक पाकर खिल उठे चेहरे

-

  • खीरी के होनहारों पर बरसी सम्मान की बारिश, मेडल-शील्ड एवं 21 हजार के चेक पाकर खिल उठे चेहरे

  • डीएम, जिलाध्यक्ष, विधायकों के हाथों सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। खीरी में सोमवार का दिन टॉपर विद्यार्थियों के लिए खास रहा। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों का भव्य अलंकरण समारोह हुआ जिसमें मेधावियों को प्रोत्साहन राशि की 21 हजार की डेमो चेक के साथ ही शील्ड और मेडल भी प्रदान किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम में डीआईओएस विनोद मिश्र ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। इसके बाद डीएम अंजनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और सीडीओ अभिषेक कुमार ने मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों का परिणाम आज विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने छात्रों से मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो निरंतर प्रयास करते हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शिक्षा को सफलता की सबसे मजबूत नींव बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। डीएम अंजनी सिंह ने कहा कि नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था ने प्रतिभाओं को सही पहचान दिलाई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, समर्पण और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम से बोर्ड परीक्षा को उल्लेखनीय अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है।

हाईस्कूल के मेधावी
अर्जित गुप्ता, हर्षित तिवारी, आयुष वर्मा, अरविंद कुमार गौतम, प्रांशु, आर्यन वर्मा, आयुष, इशांत शर्मा, ह्रदयानशी, अंश पटेल, सिद्धार्थ दीक्षित।

इंटर के मेधावी
उमाशंकर, शौर्य गुप्ता, अचल वर्मा, आयुष, प्रियांशु सिंह, शुभम मौर्या, श्रद्धेय श्रीवास्तव, रजत चक्रवर्ती, तेजस्वी नारायण शर्मा, अनुरुद्ध कुमार।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular