Wednesday, April 22, 2026
Homeसन्त कबीर नगरसेवा, सुरक्षा व सुशासन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

सेवा, सुरक्षा व सुशासन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

-

सेवा, सुरक्षा व सुशासन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने बताया कि केन्द्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 25, 26 और 27 मार्च 2025 को विकास भवन के डीपीआरसी भवन में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम अन्तर्गत सरकार द्वारा किये गये कार्याे व चलायीं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में जनपद की विगत 08 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याण की योजनाओं, स्थापित व निर्माणाधीन परियोजनाओं, नई औद्योगिक इकाईयों आदि के अच्छे फोटोग्राफ्स, मॉडल आदि को प्रदर्शित किया जाये। उन्होंने कहा कि स्टाल पर सम्बन्धित विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी की पुस्तिका, पम्पलेट आदि रखा जाये, जिन योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही गतिमान हैं, उनके बारे में लोगों को जानकारी दी जाये और पात्र लाभार्थियों के वहीं पर फार्म भराने की व्यवस्था भी करायी जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, पीडी संजय नायक, अपर उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट डा. सुनील कुमार, उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

विधायक ने होली मिलन में कार्यकर्ताओं संग खेली होली

विधायक ने होली मिलन में कार्यकर्ताओं संग खेली होलीतेजस टूडे ब्यूरो प्रमोद गोस्वामी संत कबीर नगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चन्द चौहान ने लोहरैया...

हकीमपुर में लगी चौपाल, ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे प्रधान

हकीमपुर में लगी चौपाल, ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे प्रधान अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का दिया भरोसातेजस टूडे ब्यूरो प्रमोद गोस्वामी संत कबीर नगर।...

महामहिम की दया यचिका पर रिहा हुये सजायाफ्ता

महामहिम की दया यचिका पर रिहा हुये सजायाफ्ता तेजस टूडे ब्यूरो प्रमोद गोस्वामी संत कबीर नगर। जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सिद्धदोष बंदी भोला चौधरी पुत्र...

पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि ने हर सम्भव सहयोग का दिया आश्वासन

पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि ने हर सम्भव सहयोग का दिया आश्वासन न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करने में लग गया था...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular