जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पूर्व क्षेत्र मंत्री/पूर्व चेयरमैन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनसम्पर्क कार्यक्रम हुआ जिसके बाबत भाजपा की पूर्व क्षेत्र मंत्री और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लीना सिंघल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। जनसम्पर्क की शुरुआत गद्दाइका गांव से हुई। तत्पश्चात चिंन्दोक, सुन्दरपुर, बेहड़ा और गौसपुर तक जारी रही। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंडल महामंत्री सतपाल जी, सेक्टर संयोजक दिनेश, मंडल संयोजक वरुण कश्यप सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। जनसम्पर्क कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम प्रधान अनीता, पूर्व प्रधान राजेश कुमार, बूथ अध्यक्ष खेलेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्मानित नागरिकों सहित शिव कुमार जोशी, कोमल हलदिया, कपिल चौधरी आदि लोग भी उपस्थित रहे। इस दौरान श्रीमती सिंघल ने स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







