मूट कोर्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विधि छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये प्रभावशाली विधिक तर्क
तेजस टुडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। विधि विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के व्यावहारिक विधिक ज्ञान एवं वाद-विवाद कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से मूट कोर्ट प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न्यायिक प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में “आर्य प्रदेश राज्य बनाम फैजान अली” नामक काल्पनिक वाद पर सुनवाई की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने अभियोजन पक्ष एवं बचाव पक्ष की ओर से प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने विधिक ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं न्यायिक समझ का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस मौके पर बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला एवं राजातालाब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने न्यायाधीश की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके प्रदर्शन की सराहना किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट करके किया गया। आयोजन में विधि विभाग के डॉ. दीपक श्रीवास्तव,डॉ. मृत्युंजय राय, शिवशंकर सरोज, चंद्र प्रकाश शुक्ला, आशीष सिंह एवं डॉ. शिव कैलाश सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विधि विभाग के शिक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

