मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण तथा अनुरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। लोक निर्माण विभाग में वित्तीय वर्ष 2026-27 अन्तर्गत मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण/अनुरक्षण की कार्ययोजना के सम्बन्ध में सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधि.अभि. प्रा.ख. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार व निर्माण खण्ड-1 के अमर सिंह सहित विभागीय सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता मौजूद रहे। जबकि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग में वित्तीय वर्ष 2026-27 के मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण तथा अनुरक्षण की कार्ययोजना तैयार किये जाने के निर्देश के क्रम में बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों को 150 से अधिक आबादी की अनजुड़ी बसावटों/ग्रामों को जोड़ने, चौडीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा सेतुओं के निर्माण/अनुरक्षण इत्यादि कार्यों की जानकारी दी गयी तथा अवगत कराया गया कि प्रति विधानसभा सिंगल कनेक्टिविटी के अन्तर्गत 150 से अधिक आबादी तथा 1.00 कि.मी. से अधिक लम्बाई के प्रति विधान सभावार 30-30 कार्य प्रस्तावित किये जाने हैं।
बैठक के दौरान बताया गया कि जिन विधान सभा के अन्तर्गत सिंगल कनेक्टिविटी में 30 कार्य नहीं पूरे हो रहे हैं, उन विधान सभा में 150 से अधिक आबादी को प्रथम वरीयता देते हुए इण्टर कनेक्टिविटी तथा मिसिंग लिंक के कार्य सम्मिलित किये जाने है। मौजूद प्रतिनिधियों से उक्त योजनाओं के अन्तर्गत कार्यों की वरीयता निर्धारित करने का अनुरोध किया गया, जिससे उक्त योजनान्तर्गत कार्ययोजना का अन्तिमीकरण विश्वकर्मा पोर्टल के माध्यम से किया जा सके। इस सम्बन्ध में जनप्रतिधियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







