HomeTrendingठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से...

ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हुई बैठक

-

  • ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से स्रोत स्तर पर गीला, सूखा, सैनिटरी तथा विशेष देखभाल अपशिष्ट के पृथक्करण, बल्क वेस्ट जनरेटर्स की जिम्मेदारियों, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा स्वच्छ एवं टिकाऊ शहरी वातावरण के निर्माण पर जोर दिया गया। नियमों में प्रदूषक भुगतान सिद्धांत (Polluter Pays Principle) तथा डिजिटल निगरानी व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने, घर-घर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने तथा संस्थागत एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को नियमों के अनुरूप अपशिष्ट प्रबंधन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु नियमित समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पुनीत वर्मा, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी जी०डी० जैन, एल०बी०सी० अनिल सिंह, जे०ई० नगर पालिका परिषद, गोण्डा रितेश कुशवाहा, जे०ईoयू०पी०पी०सी०बी० अयोध्या अभिषेक कुमार, ए०ई० उ०प्र० जल निगम नगरीय बलरामपुर विश्वास कश्यप, ई०ओ० अमरनाथ राम, रागिनी वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नितेश राठौर, लिपिक नगर पंचायत परसपुर सुनील सिंह, आलोक तिवारी, आकाश, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत "तेरी शिकायतें मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने...

Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी...

Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड...

Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजनतेजस टूडे सं. विकाश यादव बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular