जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन की हुई बैठक, आगामी कार्य योजना पर दिये दिशा-निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य द्वारा 15 मई को जारी मथुरा जिले के 18 मंडलों के नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में केवल जिले के पदाधिकारी ही उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की संतुष्टि के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षजी द्वारा जारी सूची में सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारी जिला संगठन के अनुभवी एवं कर्मठ पदाधिकारी हैं। जिलाध्यक्ष की अपेक्षा है कि सभी प्रभारी तत्काल अपने-अपने मंडलों में प्रवास पर पहुंचकर बूथ सशक्तिकरण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ करें। छाता विधानसभा में शहीद हेमराज, विक्रम सिंह, चौमुहां, मुदिता शर्मा, छाता अमन ठाकुर, कोसी, मेरुकांत पांडेय, नंदगांव अजय जाटव शामिल है। वहीं मांट विधानसभा में सतपाल चौधरी, सोनई मनीषा पाराशर, शेरगढ़ रणवीर सिंह, नौहझील ज्ञानेंद्र चौहान, बाजना, वीरेन्द्र गुर्जर, सुरीर, मुकेश वार्ष्णेय नियुक्त किए गए हैं। वहीं बलदेव विधानसभा में अनौरा मानूप्रताप, राया सुरेश तरकर, महावन, ओम प्रकाश सैनी, दीनदयाल धाम श्याम चतुर्वेदी, बलदेव जगमोहन पाठक, ओल अनिल चौधरी, अकोस आकाश चौधरी को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र पर कार्य करते हुए सभी प्रभारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







