5 जून को लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

  • 5 जून को लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर 5 जून को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर कबीरचौरा राजकीय महिला चिकित्सालय के महिला विंग में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान वाराणसी मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में रक्तदान शिविर की विस्तृत रूप—रेखा तैयार की गई तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, निवर्तमान महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, निवर्तमान संगठन मंत्री नीतीश सिंह, निवर्तमान महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, निवर्तमान महानगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, निवर्तमान महानगर मंत्री प्रचार-प्रसार उमेश सिंह, महानगर मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, महानगर कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह, शेखर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA