कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
चेयरमैन खुर्शीद ने गोदाम मालिक को मुआवजा दिलाने की कही बात

तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। शार्ट शर्किट की वज़ह से एलटी लाइन में लगी आग की चिंगारी से कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। नगर के मोहल्ला पालोमल कॉलोनी में मोहम्मद अकबर पुत्र मुन्ना निवासी मुढाला के कबाड़ के गोदाम में आग लगने से उसमे रखा कबाड़, टायर, स्कूटी, सहित लाखो का सामान जलकर राख हो गया। वहीं गोदाम के पास रफीक पुत्र खैराती का ट्रक, तसलीम अहमद पुत्र खैराती की पिकअप गाडी भी जलकर राख हो गई जिससे लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग को देख काफ़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पानी की बौछार बरसाने लगी। जब तक फायर बिर्गेड की टीम आग पर काबू पाती तब तक आग ने अपना भयंकर रूप लेते हुए लाखों रूपये का सामान जलाकर राख़ कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी मौके पर पहुंचे और गोदाम के मालिक को सरकार से मुआवजा दिलानी का आश्वासन देते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ शम्भूनाथ को सूचित कर मौके पर बुलाया। विद्युत विभाग के एसडीओ शम्भूनाथ ने विद्युतकर्मियों को निर्देश देते हुए विद्युत लाइन को जल्द से जल्द ठीक कर सप्लाई शुरू करने कार्य करने लगे। घटनास्थल पर नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, हाजी शमीम कुरैशी, यूनुस कुरैशी, युसूफ पहलवान, मोहम्मद अकबर, वसीम अहमद, नदीम अहमद, नौशाद सरवरी, मोहम्मद जाबिर सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






