दरगाह परिसर में जुमे की नमाज को लेकर उमड़ा जनसैलाब
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए आलिया नज्फे हिंद जोगीपुरा मे सलाना मजालिस का दूसरा दिन दरगाह परिसर मे जुमे की नमाज़ को लेकर उमड़ा जनसैलाब। जुमे की नमाज़ मौलना हसीन अख्तर सिरसीवी ने अदा कराई जुमे की नमाज़। देश और दुनिया के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी गई। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने मौला अली के रोजे पर चादर पेशकर प्रदेश और देश के लिए दुआ मांगी गयी। अली जैदी ने शासन और प्रशासन की व्यवस्था को लेकर आलाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया गया। पहली मजलिस को खिताब मौलाना मोहम्मद असगर मैमन सादात ने किया। दूसरी मजलिस मौलाना सैय्यद शमसी मुजफ्फरपुर, तीसरी मुनव्वर अब्बास साखनी, चौथी मजलिस को खिताब किया। मिर्जा मनाजिर साखनी, 5वीं मजलिस, शौकत अब्बास मुम्बई, छ मजलिस मौलाना शबाब हुसैन नोएडा, 7वीं मौलाना हम्माद मोहसिन फैजाबाद, 8वीं मजलिस फैज अब्बास मशाहदी लखनऊ, 9 मजलिस नदीम असगर बनारस, 10वीं मजलिस गुलाम रसूल नूरी कश्मीर, 10वीं मजलिस मौलाना काजिम मेंहदी अरूज जौनपुर। महफ़िल का आयोजन होगा हिन्दुस्तान के मशहूर शायरे अहलबैत अपने अपने कलाम पेश करेगे। प्रशासक मौला शबाब नकवी ने दरगाह परिसर में पुलिस टेंट में जाकर पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात किया। इस अवसर पर मोमिन रजा, नयर नकवी, नवाब हैदर, अब्बास नकवी, मैनेजर हुसैन मेंहदी, शब्बन मिया, अली सहित तमाम लोग मौजूद है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

