पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे उपनिरीक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में क्षेत्राधिकारी फायर यदुनाथ सिंह की उपस्थिति में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस राजकिशोर सिंह की विदाई समारोह हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दिया। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत हो रहे उपनिरीक्षक से कहा गया कि वह घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहे और परिवार के साथ सुखीमय जीवन व्यतीत करें। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग को दिया गया आपका यह कीमती समय जिसमें पुलिस विभाग आपका सदैव आभारी रहेगा। आपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है। मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







