आजादी के दीवानों की निकली टोली, मल्हौर रोड पर निकली तिरंगा यात्रा
आजादी के दीवानों की निकली टोली, मल्हौर रोड पर निकली तिरंगा यात्रा
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मनाई जाए अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को मल्हौर रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली गई मल्हौर भरवारा वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रत्याशी खुर्शीद आलम के नेतृत्व में एल्डेको चौराहा से लेकर मल्हौर स्टेशन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग व्यापारी गण व युवाओं ने हिस्सा लिया।
देशभक्ति गीतों के साथ हाथों में तिरंगा लिए आजादी के मस्तानों की टोली आजादी के महत्व का संदेश देते हुए चल रही थी। पार्षद प्रत्याशी खुर्शीद आलम ने बताया कि मल्हौर से तिरंगा यात्रा निकालने के पीछे ऐतिहासिक महत्व1857 की क्रांति में देश में पहली बार अंग्रेजों का झंडा मल्हौर में ही झुकाया गया था। देश ही नहीं, बल्कि प्रदेश जय मल्हौर के लोगों के लिए गर्व की बात है। तिरंगा यात्रा से पूर्व इलाके में लोगों के घरों व दुकानों में झंडा वितरण किया गया हर घर तिरंगा के तहत स्थानीय बाजारों दुकानों व घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को कराया गया। इस अवसर पर सरवन सिंह, महमूद, पवन सिंह, विकास सिंह, राम बचन यादव, नितेश उपाध्याय, अंकित मिश्रा, प्रो. पवन यादव, सत्येंद्र सिंह, सोनी, मौलाना इसराइल, राम लाल यादव, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।