Sunday, June 14, 2026
HomeTrendingलखनऊ में भव्य ब्रीडर मीट का हुआ आयोजन

लखनऊ में भव्य ब्रीडर मीट का हुआ आयोजन

-

  • लखनऊ में भव्य ब्रीडर मीट का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। पेट न्यूट्रिशन एवं पेट हेल्थ के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी “अवंती पेट केयर प्राइवेट लिमिटेड” के प्रीमियम ब्रांड “अवंत फर्स्ट” पेट फूड द्वारा लखनऊ में एक भव्य डॉग एवं कैट ब्रीडर मीट का आयोजन हुआ जहां 70 से अधिक डॉग एवं कैट ब्रीडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कंपनी के रीजनल मैनेजर ब्रज पाठक एवं एरिया मैनेजर अंशुमान मालवीय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ब्रीडर्स के साथ पालतू पशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि पालतू पशुओं के लिए संतुलित आहार कितना आवश्यक है तथा प्रोटीन, 37 आवश्यक विटामिन्स, ऑयल, पानी, कार्बोहाइड्रेट, फैट सहित अन्य पोषक तत्व उनके सम्पूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसी क्रम में गर्मियों में पेट्स की देखभाल, क्या खिलाना चाहिए एवं किन चीजों से बचना चाहिए, स्किन एवं कोट हेल्थ, ब्रेन डेवलपमेंट, बोन स्ट्रेंथ, डाइजेशन, वजन नियंत्रण एवं अलग-अलग लाइफ स्टेज में आवश्यक न्यूट्रिशन की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में पेट ब्रीडिंग मैनेजमेंट एवं वैक्सीनेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। कंपनी टीम ने बताया कि आवश्यक पोषक तत्वों के साथ ग्लूकोसामीन, युक्का, एल-कार्निटीन एवं क्रैनबेरी जैसे तत्व शामिल हैं जो पेट्स की बेहतर ग्रोथ एवं हेल्थ के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। साथ ही इसकी 95% से अधिक पैलेटेबिलिटी होने के कारण पेट्स इसे काफी पसंद करते हैं। कंपनी ने बताया कि प्रीमियम क्वालिटी डॉग एवं कैट फूड को किफायती कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है। पूरा कार्यक्रम पेट पैरेंटिंग, न्यूट्रिशन एवं बेहतर सेवाओं से संबंधित ज्ञानवर्धक चर्चाओं से भरपूर रहा। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की एवं सत्र का भरपूर आनंद लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular