पटवध सरैया के शिव मन्दिर में हुआ भण्डारा
सेवानिवृत्त अध्यापकों का किया गया सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज विकास खंड अंतर्गत पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में ज्येष्ठ माह पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे एवं सेवानिवृत्ति अध्यापकों के सम्मान समारोह का आयोजन बड़े श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कौशल कुमार राय तथा अशोक राय रहे जिनके प्रयासों की उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह न्यायपीठ बाल कल्याण समिति आजमगढ़ तथा वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक रामकरन राय ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच सुबह 10 बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







