स्वच्छता के लिये 30 मिनट का अभियान, हर घर बने सहभागी
महापौर ने साकेतपुरी एवं देवकाली इलाके में पदयात्रा निकाली
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। आगामी 31 मई को चलने वाले स्वच्छता महाभियान में हर घर सहभागी बने और 30 मिनट सफाई कार्य में देकर नगर को साफ-सुथरा बनाने में अपना योगदान दे। यह आह्वान किया महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने। वह पदयात्रा के चौथे दिन साकेतपुरी एवं देवकाली वार्ड में भ्रमण कर रहे थे। महापौर का भ्रमण साकेतपुरी पेट्रोल पंप से रविवार को सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ जो साकेतपुरी कॉलोनी, देवकाली बाईपास, देवकाली पुलिस चौकी होते हुए बाईपास पेट्रोल पंप तक पहुंच कर समाप्त हो गया।
इस दौरान महापौर ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें 31 मई के ‘एक रविवार, हर परिवार, करें गंदगी पर वार’ कंपेन में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान जगह-जगह स्टिकर लगाए गए और उसे स्कैन कर ऑनलाइन सफाई अभियान में भागीदारी करनके लिए पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया। महापौर ने लोगों से कहा कि रविवार के दिन महज 30 मिनट अपने घर के आसपास की गई सफाई अयोध्या वासियों में स्वच्छता के प्रति समर्पण का भाव पिरोएगी। इसका संदेश देश और दुनिया में जाएगा।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस अभियान में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्रनाथ के अलावा पार्षद चंदन सिंह, सर्वजीत यादव, जगत नारायण यादव, मंसूर अहमद, सुनीता गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, शिक्षाविद डॉ. संजय तिवारी, सुबोध चतुर्वेदी, विजय सिंह, पूर्व डीजीसी अशोक मिश्र, गुरबक्श सिंह, डॉ विनय सिंह, उमेश सिंह, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आलोक त्रिपाठी, पूर्व पार्षद नीलम सिंह, संजय गुप्त, विनोद पांडेय, श्रीनिवास शास्त्री आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







