वमन भगवान प्रादुर्भाव दिवस पर 7 विद्वान किये गये सम्मानित

वमन भगवान प्रादुर्भाव दिवस पर 7 विद्वान किये गये सम्मानित

देशवासियों को हिन्दू संस्कृति का अलग जगाने में योगदान देना चाहिए: सोहन लाल
आरके धनगर
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्था द्वारा प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देवजी में जन-जन के आराध्य वामन भगवान प्रादुर्भाव दिवस वयोवृद्ध पंडित राम नरेश गौतम की अध्यक्षता में बुधवार पूर्वान्ह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। संस्था अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने कहा देशवासियों को हिंदू संस्कृति का अलग जगाने में योगदान देना चाहिए। बुधवार सर्वप्रथम भगवान के चित्रपट पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा सचिव नारायण प्रसाद शर्मा मुकुट मणि शर्मा घनश्याम हरियाणा द्वारा माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात सात विद्वानों में भागवत आचार्य मुकेश शास्त्री, गौरव गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, वयोवृद्ध शिक्षक श्रीनाथ मिश्रा शासकीय अधिवक्ता मुकेश गोस्वामी शंकर लाल गोस्वामी को बामन भगवान पुरस्कार से स्मृति चिन्ह, नारियल एवं दुशाला उढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव नारायण प्रसाद शर्मा द्वारा बामन भगवान के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यद्यपि परमात्मा बड़े हैं, तब भी बलि के आगे वामन अवतार छोटे बनते हैं। इस अवतार द्वारा भगवान ने भक्तों के सामने अपने को छोटा मानने का रहस्य प्रकट किया है, भगवान ने विराट रूप द्वारा अपनी दिव्यता, प्रभुता प्रभुता सर्व व्यापकता को दर्शाया है। दानवीर राजा बलि जैसा आत्मविद़ ही भगवान को सर्वस्व अर्पित कर सकता है।

अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा द्वारा वामन भगवान की स्वरूप का वर्णन किया राजा बलि की बालक रूप धारण कर परीक्षा ली, अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए और कहा हमेशा ब्राह्मण को अपनी योग्यता आचरण पर ध्यान दें। इस अवसर पर मुकुटमणि शर्मा, सुरेंद्र मुकुटवाला, महेंद्र दत्त आचार्य, इं जय प्रकाश झा, पंकज शर्मा, दिलीप पांडेय, पंकज शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण विकास संस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद शुक्ला, राजकुमार नल वाले, डॉ विनोद गौड़, विप्र समाज के युवा नेता श्याम शर्मा, डा. जमुना शर्मा, डा. सीमा मिश्रा, लक्ष्मीकांत गौड़, पप्पू गौतम, अशोक शर्मा, दिलीप पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के सी गौड़ एडवोकेट द्वारा किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent