अन्तरराज्यीय साइबर ठगी के 7 शातिर गिरफ्तार, 4.35 करोड़ की साइबर ठगी का हुआ खुलासा
विदेशी नेटवर्क से जुड़े 38 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त 8 मोबाइल, 1 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, चेकबुक सहित अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह बैंक खातों, नेट बैंकिंग, यूपीआई और विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए साइबर ठगी की रकम को छिपाकर अवैध लेन-देन कर रहा था। पुलिस की पड़ताल में पिछले 25 दिनों के भीतर 19 बैंक खातों के माध्यम से 4.35 करोड़ से अधिक की संदिग्ध धनराशि के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।
पुलिस को जांच के दौरान एक विदेशी चीनी वेबसाइट “सीईएसएचआई डॉट टीटीटीपीवाईएम डॉट कॉम” से जुड़े लगभग 38 करोड़ मूल्य के वित्तीय लेन-देन और 114 बैंक खातों की जानकारी भी प्राप्त हुई है। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान डिजिटल करेंसी प्लेटफॉर्म पर 529 यूएसडीटी फ्रीज किए गए हैं जबकि करीब 37,966 यूएसडीटी (लगभग 37.20 लाख) के डिजिटल ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ है। साथ ही आईडीबीआई बैंक खाते में मौजूद 43,487 की धनराशि को होल्ड कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है और मामले में आगे की जांच जारी है। साइबर अपराध से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







