अवैध शराब के साथ 7 गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ 7 गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 7 अभियुक्तों से 75 लीटर कच्ची व 44 वाटर देसी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली कर्वी उप निरीक्षक कन्हैया बक्स सिंह तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त धर्मराज प्रजापति पुत्र भाउराम निवासी रेहुटा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट तथा अभियुक्त ब्रह्मानंद पांडेय पुत्र शिव शंकर पांडेय निवासी चितरौली थाना बौसीन बलिया को 10-10 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार भरतकूप थाना उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त पप्पू वर्मा पुत्र रामदास निवासी पतौड़ा थाना भरतपुर जनपद चित्रकूट को 22 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बहिलपुरवा थाना मुख्य आरक्षी दिनेश चंद्र पांडेय तथा उनके साथी द्वारा अभियुक्त कल्लू उर्फ ददुआ पुत्र मोहन निवासी कर्का पडरिया थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
राजापुर थान उप निरीक्षक सूबेदार बिंद तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त रितेश उर्फ फतेह पुत्र गुलाब निवासी बाबा घाट कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मारकुंडी अनिल कुमार तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र नत्थू निवासी मुटवन थाना मारकुंडी जनपद चित्रकूट को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरगढ़ थाना उप निरीक्षक मुन्नी लाल तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त उदयभान वर्मा पुत्र बृजलाल निवासी लखनऊ थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट 24 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।