ड्यूटी छोड़कर मॉल घूमने गये 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। होमगार्ड परीक्षा में ड्यूटी से गायब होकर शॉपिंग करने वाले पांच पुलिसकर्मियों पर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने पांचों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। मामला 27 अप्रैल का है। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा चल रही थी। कोतवाली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था के लिए इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन ड्यूटी टाइम में ही ये सभी जूडियो मॉल पहुंच गए और शॉपिंग करने लगे। एसपी को सूचना मिली तो जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा हेड कांस्टेबल राशिद चौधरी कांस्टेबल विक्रांत चौधरी कांस्टेबल रचित राजपूत और कांस्टेबल लोकेश पाण्डेय ड्यूटी छोड़कर मॉल में मौजूद थे। एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना। उन्होंने कहा कि संवेदनशील ड्यूटी में इस तरह की हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश मिलते ही पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।फिलहाल सभी के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







