Homeगोण्डामुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में गोण्डा की 5 ग्राम पंचायतों का हुआ...

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में गोण्डा की 5 ग्राम पंचायतों का हुआ चयन, 1.10 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में गोण्डा की 5 ग्राम पंचायतों का हुआ चयन, 1.10 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत गोंडा की 5 ग्राम पंचायतों का चयन राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के आधार पर किया गया है। पंचायती राज विभाग की राज्य परफॉर्मेंस असेसमेंट समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने की संस्तुति की गई। इसी में जनपद से 5 ग्राम पंचायतों को प्रथम से पंचम स्थान तक चयनित किया गया है। इनमें गौरवाबुजुर्ग (विकास खंड: बभनजोत) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जिसे 35 लाख की प्रोत्साहन राशि दी गई है। सांगवा (छपिया) को द्वितीय स्थान पर 30 लाख, चन्दीपुर (तरबगंज) को तृतीय स्थान पर 20 लाख, चंगेरी (परसपुर) को चतुर्थ स्थान पर 15 लाख तथा सर्वांगपुर (कटराबाजार) को पंचम स्थान हेतु 10 लाख की धनराशि प्रदान की गई है। कुल 1.10 करोड़ की प्रोत्साहन राशि इन ग्राम पंचायतों के ओएसआर खातों में अंतरण कर दी गई है।
शासन के निर्देशानुसार पंचायतें प्राप्त धनराशि से ग्राम विकास से संबंधित कतिपय कार्यों का क्रियान्वयन करेंगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग द्वारा पोर्टल विकसित किया गया है। ग्राम पंचायतों को अपेक्षित है कि वे प्रस्तावित कार्यों की कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड करें। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व उक्त योजनाओं को सक्षम स्तर से अनुमोदित कराया जाना अनिवार्य होगा। कार्य योजना में ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनसे ग्राम पंचायत की सतत् आय सृजन हो सके। साथ ही सभी भुगतान केवल एनईएफटी/आरटीजीएस माध्यम से किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने पर उनके फोटोग्राफ, व्यय विवरण एवं उपभोग प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चयनित पंचायतें पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य सुनिश्चित करें जिससे यह योजना पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read