वृहद रोजगार मेला में 443 अभ्यर्थी चयनित

  • वृहद रोजगार मेला में 443 अभ्यर्थी चयनित

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर एवं गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी अलीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। मेले में निजी क्षेत्र के 25 नियोजकों के सापेक्ष 574 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग कर 443 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले का शुभारंभ निदेशक गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट गगन शर्मा एवं क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डॉ0 पी0पी0सी0 शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव चौधरी ने कैरियर काउंसिलिंग प्रदान किया। मेला प्रभारी देवेंद्र सिंह एवं गिरीश चंद्र शर्मा द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिनिधियों से मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान कराये गये। शुभम शर्मा यंग प्रोफेशनल मॉडल करियर सेंटर अलीगढ़ द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के विषय में जागरूक करके अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। इस अवसर पर सुशील सिंह, सोरन सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, मिनर्वा शर्मा, डा अंशु सक्सेना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA