यातायात पुलिस को प्रदान किये गये 35 मोबाइल बैरियर
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस लाइन परिसर में यातायात कार्यालय औपचारिक कार्यक्रम हुआ जहां इंडियन बैंक द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत यातायात पुलिस को 35 मोबाइल बैरियर प्रदान किये गये। प्रदत्त मोबाइल बैरियर का उपयोग नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने, भीड़—भाड़ वाले स्थानों पर नियंत्रण स्थापित करने तथा सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कया जहां अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह की भी उपस्थिति उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इंडियन बैंक की ओर से अंचल प्रमुख के.सी. साहू, मुख्य प्रबंधक रश्मि अवस्थी, मुख्य प्रबंधक आराधना सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अंचल प्रमुख ने बताया कि बैंक सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी जनहितकारी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करता रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने इंडियन बैंक के इस सहयोग हेतु औपचारिक आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार की पहल यातायात प्रबंधन की कार्यक्षमता में वृद्धि करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायक सिद्ध होंगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







