Friday, May 22, 2026
HomeTrendingपलिया में बस-डम्फर की टक्कर से 29 यात्री घायल, 14 जिला अस्पताल...

पलिया में बस-डम्फर की टक्कर से 29 यात्री घायल, 14 जिला अस्पताल रेफर

-

  • पलिया में बस-डम्फर की टक्कर से 29 यात्री घायल, 14 जिला अस्पताल रेफर

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। पलिया के सम्पूर्णानगर मार्ग पर मंगलवार सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार निजी बस यूपी 31 बीटी 7771 अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल और फिर डंपर से टकरा गई। हादसे में 29 यात्री घायल हुए। 14 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस 100 की रफ्तार से अधिक पर थी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी के घर के सामने चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।पलिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पलिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में ड्राइवर कमलेश, हरी, ओमप्रकाश, रामनारायण, रिया, गुरमीत सिंह, ईशुराज, प्रीति, अंशिका, ममता देवी, कालीचरन, अली अब्बास, रिन्केश, रामहरी, गयासुद्दीन, पाना देवी, सविता, मुन्नालाल, राजाराम, रासी, विजयपाल, नंदनी व रामनारायण शामिल हैं। ये सभी सम्पूर्णानगर क्षेत्र के हैं। सनी, महरून निशा निवासी मिहीपुरवा बहराइच, संजना निवासी रामनगर पीलीभीत, खिरिया निवासी विशेनपुरी व सियान निवासी सम्पूर्णानगर भी घायल हैं। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर इलाज के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि चालक पर मुकदमा दर्ज कर बस कब्जे में ले ली गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया यादतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि...

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गवतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। प्रयागराज से पधारे पूज्य बालकृष्ण भार्गव महाराज पंचम दिवस की कथा श्रवण कराते...

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासर

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा के षष्टम दिवस पर कथा व्यास डॉ. श्याम...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथितेजस टूडे ब्यूरो राजीव जायसवाल प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल्स नैनी पर भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular