HomeTrendingचार केन्द्रों में 280 किसानों से खरीदा गया 20260 क्विंटल गेहूं

चार केन्द्रों में 280 किसानों से खरीदा गया 20260 क्विंटल गेहूं

  • चार केन्द्रों में 280 किसानों से खरीदा गया 20260 क्विंटल गेहूं

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में संचालित चार गेहूं खरीद केंद्रों में 30 अप्रैल तक 280 किसानों से 20 हजार 260 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। केंद्रों में गेहूं डंप होने से खरीद प्रवाहित हो रही है। बुधवार को दो केंद्रों में खरीद ठप मिली। जबकि दो में तौल हो रही थी। चारों केंद्रों में 1274 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा रखा है।कस्बे में इस वर्ष विपणन शाखा के दो तथा पीसीएफ के दो केंद्र गेहूं खरीद के लिए खोले गए हैं। नवीन गल्ला मंडी प्रांगण में तीन केंद्र संचालित हो रहे जिसमें एक क्रय विक्रय सहकारी समिति और दो विपणन शाखा के है।
जनपद में सुमेरपुर विकास खंड क्षेत्र को गेहूं के उत्पादन में अव्वल माना जाता है। इस वर्ष 90 फ़ीसदी भूभाग में गेहूं का उत्पादन किसानों ने किया है। विपणन शाखा प्रथम ने 30 अप्रैल तक 95 किसानों से 6400 क्विंटल गेहूं खरीदा है। इसी तरह विपणन शाखा द्वितीय में 115 किसानों से 8360 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। दोनों केंद्रों में 874 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा रखा है। इन दोनों केंद्रों में उठान की स्थिति फिलहाल संतोष जनक है। यहां पर धीरे-धीरे ही सही लेकिन उठान हो रही है। मंडी में तीसरा केंद्र पीसीएफ की क्रय विक्रय सहकारी समिति का है।
यहां के प्रभारी के मुताबिक 30 किसानों से 30 अप्रैल तक 3000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। उठान की स्थिति शून्य है। उठान न होने से यहां बुधवार को खरीद ठप रही, क्योंकि इनके पास जगह का अभाव है। इसी तरह क्षेत्रीय सहकारी समिति में 30 अप्रैल तक 40 किसानों से 2500 क्विंटल खरीदा गया है। यहां भी उठान शून्य है। क्रय विक्रय में 250 तथा क्षेत्रीय सहकारी समिति में 150 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा रखा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read