Day: June 15, 2026

  • Jaunpur News: हत्यारोपी पति, सास व पड़ोसन को आजीवन कारावास

    Jaunpur News: हत्यारोपी पति, सास व पड़ोसन को आजीवन कारावास

    हत्यारोपी पति, सास व पड़ोसन को आजीवन कारावास

    मोटरसाइकिल की मांग को लेकर किया प्रताड़ित

    तेजस टूडे सं.
    सूर्यमणि पाण्डेय
    जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय प्रशांत सिंह की अदालत ने 8 वर्ष पूर्व दहेज की मांग को लेकर हत्या करने के 3 आरोपियों को आजीवन कारावास व अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन कथानक के अनुसार आजमगढ़ निवासी अब्दुल रईस ने खेतासराय में अभियोग पंजीकृत करवाया कि उसकी बहन अंजुम का निकाह मवई गांव के इमरान के साथ 31 दिसंबर 2017 को हुआ था। उपहार में काफी सामान दिया गया था किंतु मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति इमरान सास रेहाना तथा ननद मल्लिका व साबिरा तथा पड़ोस की चुन्नी पत्नी सिराज उसे मारती पीटती थी। 13 मई 2018 को दिन में 3 बजे यह लोग अंजुम को मार पीटकर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप मौर्य द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने पति इमरान सास रेहाना को दहेज हत्या में दोष सिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास व 25-25 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया जबकि पड़ोसन चुन्नी को हत्या के आरोप में दोष सिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं 50000 अर्थदंड से दंडित किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

  • Jaunpur News: गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुये विद्यालयों का समय परिवर्तित: बीएसए

    Jaunpur News: गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुये विद्यालयों का समय परिवर्तित: बीएसए

    • गर्मी एवं तेज धूप को देखते हुये विद्यालयों का समय परिवर्तित: बीएसए

    तेजस टूडे सं.
    मो. शोहराब
    जौनपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन किया है। जारी संशोधित आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय 16 जून से प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। आदेश में बताया गया कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास प्रातः 7:30 बजे से 7:40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा। वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: डीएम एवं सीडीओ ने जन आरोग्य मेले एवं रामपुर ब्लाक का किया अवलोकन

    Jaunpur News: डीएम एवं सीडीओ ने जन आरोग्य मेले एवं रामपुर ब्लाक का किया अवलोकन

    • डीएम एवं सीडीओ ने जन आरोग्य मेले एवं रामपुर ब्लाक का किया अवलोकन

    तेजस टूडे सं.
    अतुल जायसवाल
    रामपुर, जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय विकास खंड में आयोजित जन आरोग्य मेले का जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने अवलोकन किया।
    इस दौरान अधिकारीद्वय ने स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ज्ञान्ता देवी, त्रिभुवन, अंजली, शीला देवी एवं विकास को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नि:क्षय पोषण योजना के तहत टीबी रोगी फ़लक शेख को पोषण पोटली प्रदान की गई।
    बाल विकास परियोजना विभाग अंतर्गत प्रदीप कुमार (आयु 7 माह) एवं काव्या (आयु 6 माह) का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं पशुपालन विभाग द्वारा त्रिभुवन गौड़, रामपुर बाजार को पशु किट भी वितरित की गई। इसके उपरांत अधिकारीद्वय ने विकास खंड रामपुर परिसर का निरीक्षण करते हुये आईएसओ प्रमाणीकरण हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने एवं विभागीय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

    डीएम ने मंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर किया निरीक्षण
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पट्टी कीरत स्थित वनवासी बस्ती का केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रभारी मंत्री की संभावित रात्रि चौपाल के दृष्टिगत निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गांव को विभिन्न सरकारी योजनाओं से पूर्णतः संतृप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने गांव में कराई जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करके आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसम्पर्क अभियान

    Jaunpur News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसम्पर्क अभियान

    • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसम्पर्क अभियान

    • विधायक रमेश सिंह ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकसित भारत का संकल्प” विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शाहगंज मंडल में विभिन्न कार्यक्रम किये गये।

    अभियान के तहत शाहगंज विधायक रमेश सिंह नगर स्थित मनोज ड्रेसेज पहुंचे जहां उन्होंने प्रबुद्धजनों, व्यापारियों एवं सम्मानित नागरिकों से आत्मीय भेंट कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा किया। वहीं विधायक जी का मनोज अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट करके सम्मान भी किया।

    विधायक जी ने संवाद स्थापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया।

    इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनके सुझाव भी प्राप्त किये गये। इस अवसर पर प्रदीप, सूरज, विक्की, सुनील, रवि, संदीप, आयुष, प्रियांशु, अनिल, आकांक्षा एवं साक्षी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु जनजागरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: शिवधाम बेलवाई में अखण्ड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप का हुआ समापन

    Jaunpur News: शिवधाम बेलवाई में अखण्ड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप का हुआ समापन

    • शिवधाम बेलवाई में अखण्ड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप का हुआ समापन

    • रामायण वाचकों व श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। पुरुषोत्तम मास मेला के पावन अमावस्या पर्व पर श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई स्थित श्रीराम कथा भवन में उत्तर भारतीय गोस्वामी समाज गांधीधाम कच्छ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गिरी के तत्वावधान में आयोजित अखंड “ॐ नमः शिवाय” जाप का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
    इस मौके पर क्षेत्र के रामायण वाचकों को श्रीराम चरितमानस ग्रंथ, सैकड़ों ब्राह्मणों एवं श्रद्धालुओं को सुंदर कांड पुस्तक तथा जरूरतमंद गरीबों को छाता प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सनातन धर्म एवं शिवभक्ति के प्रति लोगों की आस्था और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश सिंह का स्वागत आयोजक ओम प्रकाश गिरी ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं श्रीराम चरितमानस ग्रंथ भेंट करके किया। वहीं संबोधन में डॉ. वेद ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को नई पहचान मिली है तथा अयोध्या और काशी का गौरव बढ़ा है, उसी प्रकार आने वाले समय में शिवधाम बेलवाई की भी एक नई और विशिष्ट पहचान स्थापित होगी।
    कार्यक्रम का संचालन दिलीप मोदनवाल ने किया जहां राजकुमार राजभर (प्रधान) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राम अकबाल गिरी, विनोद सिंह, बालकृष्ण मिश्र, हीरा लाल जी (प्रिंसिपल), शशि प्रकाश सिंह (प्रबंधक), अंकित सिंह, पंकज सिंह, लालजीत दूबे सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान शिव के जयघोष, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने शिवधाम बेलवाई की उन्नति एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित

    Jaunpur News: रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित

    • रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित

    तेजस टूडे सं.
    तरुण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला सम्बद्ध पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सत्र 2025-26 से महाविद्यालय ऑटोनोमस होने के पश्चात् अपनी सेमेस्टर परीक्षाएं स्वयं संपन्न की जिसका परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर, एमए गृह विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर, एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर, एमए समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर एवं बी0एड0 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया। घोषित परिणामों की मार्कशीट छात्र एवं छात्राएं अपने रोल नंबर के माध्यम से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम महाविद्यालय के ऑटोनोमस होने के पश्चात् महाविद्यालय के द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाफल में उत्तीर्ण सभी छात्र—छात्राओं को बधाई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: खेत में ककड़ी तोड़ने गयी महिला की हुई संदिग्ध मौत

    Jaunpur News: खेत में ककड़ी तोड़ने गयी महिला की हुई संदिग्ध मौत

    • खेत में ककड़ी तोड़ने गयी महिला की हुई संदिग्ध मौत

    तेजस टूडे सं.
    डाॅ. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव में खेत में ककड़ी तोड़ने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विजय सिंह उर्फ साधू की पत्नी बबली (45) रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से खेत में ककड़ी तोड़ने के लिए गई थीं। देर शाम खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें खेत में गिरी हुई अवस्था में देखा। पास जाकर देखने पर उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने शव को घर पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है कि घटना के समय मृतका के पति और पुत्र घर से बाहर थे। देर रात उनके घर लौटने के बाद परिजनों ने सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गई हैं जिनमें दोनों अविवाहित बताए जा रहे हैं।घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पुरुषोत्तम मास के अन्तिम सोमवार पर भुवनेश्वर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Jaunpur News: पुरुषोत्तम मास के अन्तिम सोमवार पर भुवनेश्वर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    • पुरुषोत्तम मास के अन्तिम सोमवार पर भुवनेश्वर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    • भोर से लगी रही श्रद्धालुओं की कतार

    • बेल पत्र-दूध चढ़ाकर मांगा गया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को प्रसिद्ध प्राचीन श्रीभुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर, वेलवाई में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगनी शुरू हो गई थीं। दूर-दराज के गांवों एवं अन्य जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना किया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, मदार, दूध, दही, अक्षत, गंगाजल, भांग और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

    श्रद्धालु उर्मिला गिरी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास का विशेष धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मास का कोई स्वामी नहीं था, तब भगवान विष्णु ने इसे अपना नाम देकर इसे श्रेष्ठ मास का दर्जा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह महीना आत्मचिंतन, सेवा, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए समर्पित माना जाता है।

    मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े चंद्रेश गिरी ने बताया कि अधिक मास में किए गए दान-पुण्य का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। विशेष रूप से अन्नदान, जलदान और जरूरतमंदों की सेवा को सर्वोच्च पुण्यकारी कार्य माना गया है। इसी कारण मंदिर परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क शरबत एवं शीतल पेयजल वितरण की व्यवस्था की गई थी।

    मंदिर समिति के सहयोग से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति के सदस्य विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। गर्भगृह में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुजारी परिवार के सदस्य लगातार व्यवस्था संभालते रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर एवं आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन-पूजन किया।

    उर्मिला गिरी पुजारी के अनुसार “पुरुषोत्तम मास हमें आत्ममंथन, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।” चंद्रेश गिरी पुजारी ने बताया कि अधिक मास में किया गया दान और सेवा विशेष फलदायी माना गया है। अन्नदान और जलदान को सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है, इसलिए श्रद्धालुओं से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया जाता है।”

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जमीन की जंग ने लिया उग्र रूप

    Jaunpur News: जमीन की जंग ने लिया उग्र रूप

    • जमीन की जंग ने लिया उग्र रूप

    • वीडियो वायरल: बाउण्ड्रीवाल तोड़ा, मारपीट किया और रात में लाठी—डण्डे लेकर घूम रहे

    • पैमाइश के बाद भी नहीं मिली जमीन, खेत की जुताई करने पहुंचे परिवार पर हमला

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। पक्की पैमाइश, पत्थरगड्डी और मेड़बंदी के बाद भी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में मारपीट, बाउंड्रीवाल गिराने, खेत की जुताई रुकवाने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। वहीं घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    पीड़ित अमित गौतम का आरोप है कि उसकी आराजी संख्या 544 और 545 की विधिवत पैमाइश राजस्व विभाग द्वारा कराई जा चुकी है तथा भूमि पर पत्थरगड्डी और मेड़बंदी भी हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। आरोप है कि जब वह अपनी भूमि की जुताई कराने पहुंचा तो विपक्षियों ने विरोध शुरू कर दिया और खेती का कार्य रुकवा दिया।
    पीड़ित के अनुसार मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर वे स्वयं मौके पर पहुंचे थे और पुनः सीमांकन कराकर उसे अपनी भूमि पर खेती करने की अनुमति दी थी। इसके बावजूद 14 जून की शाम जब वह खेत की जुताई करा रहा था तभी कई लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गये।

    विवाद के दौरान बाउण्ड्रीवाल को क्षतिग्रस्त करके गिरा दिया गया
    आरोप है कि विवाद के दौरान बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया गया और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस दौरान महिलाओं समेत परिवार के कई लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे परिवार में दहशत फैल गई।

    वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा
    मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। पीड़ित का दावा है कि घटना के बाद रात के समय कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर सहित आस—पास घूमते दिखाई दिए। वीडियो में से कुछ लोगों की गतिविधियां कैद होने का दावा है। इससे पीड़ित परिवार में किसी बड़ी घटना की आशंका को लेकर भय का माहौल बताया जा रहा है।

    पुलिस और राजस्व टीम पहुंची मौके पर
    गांव में बढ़ते मामले की गंभीरता को और वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव और नायब तहसीलदार अमित सरोज, लेखपाल, कानूनगो की टीम मौके पर पहुंची। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    कैसा है इलाके का माहौल
    जमीन विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है लेकिन प्रशासन की मौजूदगी के बाद स्थिति नियंत्रण में है लेकिन विवाद अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

    पीड़ित के अनुसार कौन-कौन हैं आरोपी
    पीड़ित अमित गौतम द्वारा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी अच्छे लाल (सिपाही), नन्द लाल, बच्चे लाल, सन्त लाल पुत्रगण लौटू राम, पवन पुत्र नन्द लाल, अंजली पत्नी राहुल, राहुल पुत्र सन्त लाल, सचिन, शुभम पुत्रगण बच्चे लाल, रामसागर पुत्र तेज बहादुर, विनय पुत्र विजय बहादुर, उजाला, रानू, सोनी पुत्री नन्द लाल, सुरेन्दर चौधरी पुत्र सुखनंन चौधरी (एसआई), राकेश पुत्र सुरेंदर चौधरी, विमला देवी पत्नी सुरेंद्र चौधरी हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सोमवती अमावस्या पर सुन्दर काण्ड पाठ के साथ हुआ हवन एवं भण्डारा

    Jaunpur News: सोमवती अमावस्या पर सुन्दर काण्ड पाठ के साथ हुआ हवन एवं भण्डारा

    • सोमवती अमावस्या पर सुन्दर काण्ड पाठ के साथ हुआ हवन एवं भण्डारा

    • श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर हुये कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

    • अहिप, राबद पदाधिकारियों सहित तमाम भक्तों ने निभायी सहभागिता

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। मलमास अर्थात पुरुषोत्तम मास के समापन पर सोमवती अमावस्या पर सुन्दर कांड का पाठ के साथ विशेष हवन किया गया जिसके बाद आयोजित भण्डारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    इस मौके पर राम प्रीति मिश्र फलाहारी महाराज ने बताया कि मलमास अर्थात पुरुषोत्तम अधिक मास प्रत्येक 3 वर्षों के पश्चात आता है। इस वर्ष दुर्लभ संयोग बना है कि सोमवती अमावस्या को यह पुण्य तिथि मिली है जिसमें रामप्रीति मिश्र फलाहारी महराज धर्माचार्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नेतृत्व में भक्तों ने श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर विशेष हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। तमाम भक्तों ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराया जहां भक्तगण सम्मिलित होने के साथ ही प्रसाद ग्रहण करके पुण्य के भागी बने।

    इस अवसर पर भास्कर पाठक, नान्हू पाठक, रवि अग्रहरि, कश्यप अग्रहरि, दिवाकर पाठक, सौरभ अग्रहरि, अवधेश मौर्य, भारद्वाज मिश्र, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, जितेंद्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, समरनाथ पाल उपाध्यक्ष, जयेश सिंह राष्ट्रीय बजरंग दल, संजय शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, रामकृष उपाध्याय, सागर सिंह, संतोष कुमार सहित तमाम भक्तों की उपस्थिति रही। अन्त में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने समस्त आगंतुकों एंव सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: रक्तदान से जरूरतमन्द मरीजों को मिलता है जीवनदान: सत्यम प्रजापति

    Jaunpur News: रक्तदान से जरूरतमन्द मरीजों को मिलता है जीवनदान: सत्यम प्रजापति

    • रक्तदान से जरूरतमन्द मरीजों को मिलता है जीवनदान: सत्यम प्रजापति

    • विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

    • लोक जन सेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं विश्व हिन्दू महासंघ ने की सहभागिता

    तेजस टूडे सं.
    वैभव वर्मा
    जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम लोक जन सेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं विश्व हिन्दू महासंघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में हुआ जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने किया।
    इस दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।
    इसी क्रम में ट्रस्ट के महासचिव सत्यम प्रजापति ने स्वयं रक्तदान करके उपस्थित लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से न केवल जरूरतमन्द मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुये श्री प्रजापति ने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं 8 रेजिस्ट्रेशन के साथ 5 लोगों ने रक्तदान करके इस अभियान को सफल भी बनाया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों सहित तमाम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
    इसके बाद महासचिव सत्यम प्रजापति ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया जहां ट्रस्ट के संयोजक डा. अभिषेक मौर्य, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा, सदस्य अर्पित जायसवाल ने रक्तदान करके सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। अन्त में सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुये उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुये समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कनौजिया, ब्लड बैंक प्रभारी डा. सैफ हुसैन खान, हृदय कुशवाहा, आलोक मनी त्रिपाठी, अरुण सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, दीक्षा राय, शालिनी मौर्य, साकेत प्रधान, अरविन्द यादव, रवि यादव, विवेक रंजन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण की पोटली

    Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण की पोटली

    • जेसीआई जौनपुर ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण की पोटली

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत करंजाकला ब्लाक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में जेसीआई जौनपुर के तत्वावधान में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं टीबी विशेषज्ञ सुशील अग्रहरि के हाथों टीबी मरीजों को पोषण की पोटली का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यादव ने जेसीआई जौनपुर के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा “टीबी को हराने के लिए दवा के साथ पोषण भी जरूरी है। जेसीआई जौनपुर द्वारा गोद लिए गए मरीजों को पोषण सामग्री देकर संस्था समाज के लिए एक मिसाल पेश कर रही है। हमें देश को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प में ऐसी सहभागिता अति आवश्यक है।

    इसी क्रम में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. संतोष जायसवाल ने बताया कि टीबी मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में प्रोटीनयुक्त आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं टीबी विशेषज्ञ सुशील अग्रहरी ने मरीजों को नियमित दवा सेवन एवं संतुलित आहार की जानकारी दी। पोषण पोटली में चना, गुड़, मूंगफली, सोयाबीन,सत्तू एवं अन्य पौष्टिक सामग्री शामिल थी।
    जेसीआई के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि संस्था के माध्यम से इन्हें समय समय से पोषण की पोटली उपलब्ध कराई जाएगी। सचिव सतीश जायसवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जेसीआई के सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: शोध से ऊर्जा, उद्योग एवं आधुनिक तकनीक को मिलेगी नयी दिशा

    Jaunpur News: शोध से ऊर्जा, उद्योग एवं आधुनिक तकनीक को मिलेगी नयी दिशा

    • शोध से ऊर्जा, उद्योग एवं आधुनिक तकनीक को मिलेगी नयी दिशा

    • प्रो. देवराज के निर्देशन में हुआ शोध कार्य

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुए दो महत्वपूर्ण शोध कार्य भविष्य में ऊर्जा संरक्षण, औद्योगिक विकास और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में उपयोगी साबित हो सकते हैं। भौतिक विज्ञान विभाग के अंतर्गत किए गए इन अध्ययनों में ऐसे पदार्थों और नैनो द्रवों के गुणों का विश्लेषण किया गया है जिनका उपयोग बेहतर ऊर्जा प्रबंधन, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, ताप नियंत्रण प्रणालियों और औद्योगिक उत्पादन में किया जा सकता है। विवि परिसर स्थित प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. देवराज सिंह के निर्देशन में शोधार्थी ज्योत्सना चौहान और प्रवीण सिंह की पीएचडी मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। दोनों शोधार्थियों ने अपने शोध कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करते हुए उनके वैज्ञानिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।

    शोधार्थी ज्योत्सना चौहान ने ठोस पदार्थों एवं नैनो द्रवों के अल्ट्रासोनिक, यांत्रिक और तापीय गुणों पर आधारित अपने शोध में विभिन्न अर्धचालक पदार्थों तथा धात्विक ऑक्साइडों का अध्ययन प्रस्तुत किया। साथ ही बताया कि इन पदार्थों के गुणों की बेहतर समझ भविष्य में ऊर्जा दक्ष उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी और ताप प्रबंधन प्रणालियों के विकास में सहायक हो सकती है। टाइटेनियम डाइऑक्साइड और एल्युमीनियम ऑक्साइड आधारित नैनो द्रवों के अध्ययन से ऊष्मा संचरण क्षमता बढ़ाने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया जिसका उपयोग उद्योगों, शीतलन प्रणालियों और ऊर्जा क्षेत्र में किया जा सकता है।

    वहीं शोधार्थी प्रवीण सिंह ने संघनित पदार्थों के अल्ट्रासोनिक और ताप-भौतिक गुणों पर आधारित अपने शोध में विभिन्न धात्विक कार्बाइड, नाइट्राइड तथा अन्य विशेष पदार्थों के गुणों का विश्लेषण करते हुये बताया कि इन पदार्थों का उपयोग उच्च तापमान वाले औद्योगिक उपकरणों, उन्नत मशीनों, इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों और रक्षा तथा अंतरिक्ष तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में किया जा सकता है। उनके अध्ययन से ऐसे पदार्थों की पहचान और उपयोगिता को समझने में मदद मिलेगी जो भविष्य की तकनीकों के लिए आधार बन सकते हैं।

    मौखिक परीक्षा में वाह्य विशेषज्ञों ने शोधार्थियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। दोनों शोधार्थियों ने अपने शोध से जुड़े प्रश्नों के स्पष्ट और संतोषजनक उत्तर दिये जिसके बाद उनके कार्यों की सराहना की गई। पूविवि की कुलपति प्रो. वंदना सिंह, बाह्य परीक्षकगण, शोध निर्देशक प्रो. देवराज सिंह, रज्जू भैया संस्थान के प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों ने दोनों शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शोध कार्य केवल अकादमिक उपलब्धि नहीं हैं, बल्कि समाज, उद्योग और विज्ञान के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इन शोधों से यह उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में ऊर्जा की बचत, औद्योगिक उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार, उन्नत तकनीकों के विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान के नए आयाम स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सेमिनार आयोजित करके लोगों को दी गयी विधिक जानकारी

    Jaunpur News: सेमिनार आयोजित करके लोगों को दी गयी विधिक जानकारी

    • सेमिनार आयोजित करके लोगों को दी गयी विधिक जानकारी

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के नेतृत्व में विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सचिव सुशील सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप सिंह, नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह, लालचन्द्र गौतम एडवोकेट अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता समिति, राजीव सिंह एडवोकेट महामंत्री‌, प्राधिकरण के सुनील मौर्य, भारत यादव एडवोकेट, आजाद सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित तमाम अधिवक्तागण, वादकारीग आदि उपस्थित रहे।
    इस मौके पर सुशील सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला प्राधिकरण ने वृद्धों के महत्व और उनको प्राप्त अधिकारों का विस्तार से विवेचन करते हुए बताया कि उन्हें विधान और संविधान में हर जगह वरीयता दी गई है। अटल और इंदिरा पेंशन योजना रेल यात्रा में उनको दी जाने वाली छूट और सुविधाएं भरण पोषण के अधिकार दवा चिकित्सा में उन्हें प्राप्त अधिकार के बारे में बताया गया। यदि पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो चार्जशीट प्रस्तुत होने के बाद 7 वर्ष तक के मामलों में द्वारा जमानत दे दी जाएगी‌।

    इसी क्रम में डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डा. दिलीप सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां के बच्चे सुबह उठकर माता-पिता और गुरु तथा वृद्धों का पैर छूते थे। आज स्थितियां कितनी भयानक हो चुकी हैं जिसके लिए जागरूकता हर स्तर पर फैलाया जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्राधिकरण के बारे में बताया कि यदि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के लोग हैं। जेल में बंद लोग हैं। महिलाएं हैं या कोई भी ऐसा व्यक्ति जो प्राकृतिक आपदा का शिकार है, उसे प्राधिकरण द्वारा मुफ्त में सिविल और क्रिमिनल मामलों में हर प्रकार की सहायता और अधिवक्ता उपलब्ध कराये जायेंगे।

    साथ ही अधिवक्ता भारत यादव, लालचंद गौतम, राजीव सिंह एवं नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह ने कहा कि वृद्ध लोगों की समझ में सेवा करने चाहिए और उनके विधिक अधिकारों के बारे में बताते हुए उन्हें हर प्रकार से सहयोग देना चाहिए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: राज्यमंत्री ने मेडिकल कालेज में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का किया शुभारम्भ

    Jaunpur News: राज्यमंत्री ने मेडिकल कालेज में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का किया शुभारम्भ

    • राज्यमंत्री ने मेडिकल कालेज में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का किया शुभारम्भ

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले (14 से 16 जून) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव रहे। उन्होंने फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित करते हुये मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दिया।

    वहीं राज्यमंत्री श्री यादव ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.ए. जाफरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया जिसके बाद मंत्री जी ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुये इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर डॉ. राजश्री यादव, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागध्यक्ष डा0 अनुज सिंह, चिकित्सा शिक्षक डा0 मुदित चौहान, डा0 नवीन सिंह, डा0 पूजा पाठक, डा0 अनिल कुमार, उप-प्रधानाचार्य प्रो0 आशीष यादव, डीन अकादमी प्रो0 तबस्सुम यासमिन, डा0 जितेन्द्र कुमार, डा0 चन्द्रभान, डा0 संजीव यादव, डा0 आनन्द सिंह, डा0 श्वेता सिंह, डा0 दीपिका शाव, डा0 प्रतिभा सिंह, डा0 अवधेश गुप्ता, डा0 फरहत फातिमा, डा0 पंकज कुमार, डा0 संदीप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सरकार के विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: बीडीओ

    Jaunpur News: सरकार के विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: बीडीओ

    • सरकार के विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: बीडीओ

    • केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के दूसरे दिन तमाम लोग हुये शामिल

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन व सम्मान के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन दिन यानी सोमवार को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी गयी। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग समेत अन्य विभागों ने अपने स्टॉल लगाये। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, पात्रता और मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

    वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अरविन्द यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिये अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं। सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। लोगों से अपील किया कि वे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

    इस अवसर पर अखिलेश सिंह, नृपेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष बजरंगनगर, हरिहर राजभर मंडल अध्यक्ष डोभी, अभिनव सिंह, संजय सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, संजय सिंह, रामदयाल सिंह, विनय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, सतेन्द्र सिंह, चिकित्साधीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके आनन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह, आपूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी रमेश गौतम, एडीओ कोवापरेटीव अशोक सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेंन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, जेई अनिल सिंह, गौरव पाल, सचिवगण अजीत कुमार, राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनित कुमार, रमेश गौतम, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मंगल दास, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमीत सिंह, एखलाक, गोपाल, अनिल, रमेश कुमार, अतुल सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत तमाम लोग मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जिला कारागार में साप्ताहिक विश्व योग दिवस हुआ शुभारम्भ

    Jaunpur News: जिला कारागार में साप्ताहिक विश्व योग दिवस हुआ शुभारम्भ

    • जिला कारागार में साप्ताहिक विश्व योग दिवस हुआ शुभारम्भ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। आगामी विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला कारागार में ‘साप्ताहिक विश्व योग दिवस’ का भव्य शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन जेल अधीक्षक पवन द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान मुख्य योग प्रशिक्षक डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य और आचार्य हरिदास वैद्य ने बंदियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

    वहीं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुये डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य ने कहा कि “जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योग के माध्यम से बंदी मानसिक तनाव, अवसाद (डिप्रेशन), मोटापा, ब्लड प्रेशर (बी.पी.), डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।”

    कार्यक्रम में जेल प्रशासन की ओर से जेलर सुभाष कुमार, डिप्टी जेलर नन्द किशोर, शिक्षाध्यापक प्रदीप अस्थाना सहित कारागार के अन्य अधिकारी, कर्मचारी के अलावा बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं में भाग लिया और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सुरहुरपुर गौशाले पर अक्सर मारपीट करते हैं अराजक तत्व

    Jaunpur News: सुरहुरपुर गौशाले पर अक्सर मारपीट करते हैं अराजक तत्व

    • सुरहुरपुर गौशाले पर अक्सर मारपीट करते हैं अराजक तत्व

    • इसी के चलते चक बहादुर सरोज की हो गयी हत्या

    तेजस टूडे सं.
    केएस यादव
    जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के सुरहुरपुर गांव में एक अस्थायी गौशाला बना हुआ है। उस गोशाले का संचालन एक एनजीओ केयर करता है। उस गोशाले पर अराजक तत्व अक्सर रात्रि में आकर मारपीट और गाली गलौज करते हैं। अभी पिछले साल 10 मई 2025 को कुछ अराजक तत्वों ने गौशाले पर आकर केयर टेकर बबऊ सरोज के साथ मारपीट की थी जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों के साथ स्थानीय थाने पर भी दी गई थी। साथ ही बीते 14 जून को गौशाले के चौकीदार चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज की हत्या हो गई। यहां केयरटेकर डर के साये में जीता है। जब गोशाले में अनियमतताओं के बारे में मिल रही शिकायतों के बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी राम आसरे मौर्य से पशुओं के चारा पानी तथा रख—रखाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां पशुओं को किसी चीज की कमी नहीं है। मैं गोशाले पर बराबर निरीक्षण करता हूं। यहां पशुओं को चारे के साथ चुनी तथा पशु आहार भी दिया जाता है। पशुओं की देख—रेख का पूरा ख्याल रखा जाता है। डॉक्टर भी समय-समय पर आकर उपचार करते रहते हैं। एक पशु इस समय बीमार है जिसका उपचार चल रहा है। सचिव ने यह भी बताया कि यहां मारपीट की घटना कई बार हो चुकी है जिससे गौशाले के कर्मचारी भयभीत रहते हैं जो कार्य करने से मना भी करते हैं। प्रशासन को संज्ञान लेते हुए उसे पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे डर का माहौल खत्म हो। वहीं थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई तहरीर अभी तक हमको नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: मदरसे के बच्चों को किया गया जागरूक

    Jaunpur News: मदरसे के बच्चों को किया गया जागरूक

    • मदरसे के बच्चों को किया गया जागरूक

    तेजस टूडे सं.
    तरूण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। 100 दिवसीय सघन अभियान के अन्तर्गत दारुल उलूम गुलशन मुस्तफा सुजानगंज का एनटीईपी सुजानगंज टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान बच्चों सहित स्टाफ को टीबी रोग के बारे में सेंसटाइज किया गया। साथ ही मदरसे के मौलाना से जागरूकता की अपील भी पढ़वायी गयी। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता समाज के लिये अनुकरणीय: आचार्य अनिलेश

    Jaunpur News: श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता समाज के लिये अनुकरणीय: आचार्य अनिलेश

    • श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता समाज के लिये अनुकरणीय: आचार्य अनिलेश

    • उमरक्षा गांव में मृत्युंजय महादेव धाम पर आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा समाप्त

    • अंतिम दिन श्रीकृष्ण—सुदामा चरित्र का वर्णन सुनकर भक्तों की आंखें हुईं नम

    तेजस टूडे सं.
    विनोद पाल/विकास यादव
    नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरक्षा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम पर आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य अनिलेश शुक्ल ने कहा श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता समाज के लिये अनुकरणीय है। श्रीकृष्ण लीला का अलग-अलग चरित्र का वर्णन करते हुये उन्होंने कहा कि सुदामा के प्रति श्रीकृष्ण का प्रेम आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। भागवत कथा सुनने मात्र से लोक परलोक दोनों सुधर जाता है। आज जब भाई-भाई के खून का प्यासा हो जा रहा है। ऐसे में श्रीकृष्ण व सुदामा के बीच दिखा भाव—विह्वलता समाज के लिये प्रेरणादायक है। सत्संग से दुर्लभ मानव योनि को भी मोक्ष मिल जाता है।

    भागवत कथा के दौरान उन्होंने कहा कि कलयुग केवल राम अधारा, सुमिरि-सुमिरि नर उतरहि पारा। कलयुग में राम का नाम ही भवसागर से पार करा सकता है। कथा समापन के बीच एक माह तक अनवरत सहयोग करने वाले महिला युवतियों एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य यजमान आयोजक सुशील उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया।

    इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव, बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, शिक्षक नेता संतोष सिंह यादव, पंकज मिश्र, संतोष मिश्र, विकास शर्मा, नीरज मौर्य, संतोष सिंह, दीपक सिंह माण्टो, उमेश चन्द्र उपाध्याय, पद्यावती उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, नीलम उपाध्याय, अधिवक्ता संतोष उपाध्याय, स्नेहलता उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, कपिलमुनि मिश्र, रमाशंकर उपाध्याय, सदानन्द शुक्ल, कैलाश शुक्ल, हीरामणि उपाध्याय, ढोलन शुक्ल, विकास, पुजारी अभिषेक, आदर्श मिश्र सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे। अन्त मे आरती व भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: कायस्थ पार्टी का जौनपुर में हुआ विस्तार

    Jaunpur News: कायस्थ पार्टी का जौनपुर में हुआ विस्तार

    • कायस्थ पार्टी का जौनपुर में हुआ विस्तार

    • जनपद के सभी तहसीलों में पदाधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी

    • पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना मुख्य उद्देश्य: अंजनी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में स्थित शास्त्री कान्वेंट स्कूल के सभागार में किसान आमजन युवा शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी (KAYSTH PARTY) का जिले की सभी तहसीलों में विस्तार करते हुये पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया।

    शाहगंज तहसील में विवेक अस्थाना को अध्यक्ष, प्रवीण श्रीवास्तव को महासचिव, राकेश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बदलापुर तहसील में रणवीर प्रकाश श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं संजय दुबे को सामान्य प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मछलीशहर तहसील में डॉ. विभव सिन्हा को अध्यक्ष, सुधीर श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव को महासचिव, विजय यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में मडियाहूं तहसील में डा. विजेंद्र श्रीवास्तव को अध्यक्ष, स्वप्निल श्रीवास्तव को शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, रेनू श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, विनय श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, धीरज श्रीवास्तव को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। केराकत तहसील में विनय श्रीवास्तव को अध्यक्ष, आनन्द कृष्ण श्रीवास्तव को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, सुधीर राय को शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, अनीश कुमार को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
    इसी क्रम में जौनपुर शहर में भी पार्टी का विस्तार करते हुए सैकड़ों लोगों के बीच नगर के भी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया जिसमें धर्मेंद्र श्रीवास्तव को व्यापार प्रकोष्ठ का महासचिव, रवि श्रीवास्तव को जिला सचिव, विकास सिन्हा को नगर युवा अध्यक्ष, अरविंद श्रीवास्तव को सचिव, आलोक श्रीवास्तव को सचिव, संतोष श्रीवास्तव को सचिव, रूपेश श्रीवास्तव को सचिव, मधुर मोहन अस्थाना को विधि प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष, आनंद मोहन अस्थाना को उपाध्यक्ष, नीरज श्रीवास्तव को सचिव, हेमंत श्रीवास्तव को सचिव पद पर मनोनीत करके शपथ ग्रहण कराया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजनी श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुये कहा कि कायस्थ पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। इसमें सभी धर्म एवं वर्गों के लोगों का सम्मान किया जाता है तथा सभी को समानता का अधिकार है। पार्टी का उद्देश्य पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाना, बेरोजगारी दूर करने हेतु सार्थक प्रयास करना, किसानों की समस्याओं का उचित समाधान निकालना, सभी कृषि यंत्रों को जीएसटी मुक्त करना और एमएसपी के लिए सार्थक प्रयास करना, समाज के हर धर्म और वर्ग के पिछड़े लोगों का सहयोग करना आदि पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रेमचन्द यादव प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, मनोज श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, शमशेर शेख जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अवधेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, सरोज यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, शिवेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, डॉ. प्रेमचंद जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, भारतीय श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डा. विवेक श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिवाकांत मिश्रा जिलाध्यक्ष सामान्य प्रकोष्ठ, अशोक श्रीवास्तव प्रमुख महासचिव वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, विजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, मनीष निषाद सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुपम श्रीवास्तव ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    Jaunpur News: ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    • ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    • मांगें पूरी न होने पर विधानसभा घेराव की दी चेतावनी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रान्तीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया के नेतृत्व में जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करते हुये प्रदेश के लगभग 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने सहित 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग किया।
    ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि ग्राम रोजगार सेवक वर्ष 2006 से मनरेगा एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं लेकिन आज भी संविदा व्यवस्था में कार्य करने को विवश हैं। प्रदेश के अनेक ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। संगठन ने मांग किया कि ग्राम रोजगार सेवकों को सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित करते हुये राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। न्यूनतम 24,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया जाय। बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाय। मानव संसाधन नीति लागू की जाय तथा ईपीएफ, चिकित्सा सुविधा, अवकाश सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान किये जायं।

    जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी 1 जुलाई को लखनऊ में प्रदेश के 36000 ग्राम रोजगार सेवक विधानसभा घेराव के साथ जवाहर भवन, इंदिरा भवन, भाजपा कार्यालय, चारबाग रेलवे स्टेशन, राजभवन गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

    इस अवसर पर उमाकान्त यादव, दिनेश राज, अरविन्द सिंह, अजय सिंह, कमलेश यादव, रतन लाल गुप्ता, अरुण यादव, विमल दुबे, अभय सिंह, गीता कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: भारतीय योग संस्थान जौनपुर का चुनाव सम्पन्न

    Jaunpur News: भारतीय योग संस्थान जौनपुर का चुनाव सम्पन्न

    • भारतीय योग संस्थान जौनपुर का चुनाव सम्पन्न

    • राम आसरे प्रधान, जय प्रकाश मंत्री, जागेश्वर प्रसाद संगठन मंत्री चुने गये

    • ममता देवी व पीताम्बर दास को दी गयी क्षेत्रीय प्रधान की जिम्मेदारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर के चहारसू चौराहे के पास स्थित आर्य समाज मन्दिर पर भारतीय योग संस्थान के केन्द्रीय पर्यवेक्षक/जिला प्रधान इलाहाबाद जय प्रकाश श्रीवास्तव व अम्बेडकरनगर के जिला प्रधान आसाराम वर्मा के नेतृत्व में जनपद इकाई का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वसैम्मत से जिला प्रधान राम आसरे साहू चुने गये। साथ ही जिला मंत्री जय प्रकाश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री जागेश्वर प्रसाद केसरवानी, क्षेत्रीय प्रधान ममता देवी और पीताम्बर दास साहू को चुना गया।
    इसी क्रम में भारतीय योग संस्थान के आर्य समाज के केन्द्र प्रमुख राजेश सेठ, भगत सिंह पार्क के केन्द्र प्रमुख विमला अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री शशि कुशवाहा, पॉलिटेक्निक क्षेत्र के केन्द्र प्रमुख गिरीश चन्द्र चौबे और मंत्री बृजसेन एडवोकेट को चुना गया।

    इस अवसर पर आत्माराम, आलोक सेठ, अतुल साहू, चन्दन सेठ, पुष्पा सेठ, धीरज गुप्ता, रीता केसरवानी, जयंती साहू, अनीता जायसवाल, पूनम जायसवाल, वन्दना गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, कामिनी अग्रहरि, शोभा गुप्ता, शशि गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: बोल बंम कांवरिया संघ की बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: बोल बंम कांवरिया संघ की बैठक सम्पन्न

    • बोल बंम कांवरिया संघ की बैठक सम्पन्न

    • 7 अगस्त को जौनपुर से बाबा बैजनाथ धाम जाने का लिया गया निर्णय

    तेजस टूडे सं.
    उमेश गुप्ता
    जौनपुर। बोल बंम कांवरिया संघ की बैठक शम्भूगंज स्थित शिव मन्दिर पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जहां तमाम बंम भाई सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण मास पर होने वाले भव्य शोभायात्रा, कांवर यात्रा, भगवान शिव की झांकी हाथी—घोड़े के साथ निकलेगी। यह शोभायात्रा आगामी 7 अगस्त दिन शुक्रवार को नगर के हनुमान घाट पर स्थित चौरा माता मंदिर से प्रातःकाल उठकर सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलन्दगंज, शाही पुल, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, सुतहट्टी बाजार, अहियापुर, भंडारी रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। शिवभक्तों द्वारा सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक किया जायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुधीर साहू, महासचिव विमल सिंह, सुभाष गर्ग, संजीव चौरसिया, श्रवण चौरसिया समस्त संरक्षक मण्डल, पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जीवन में अहंकार ही सबसे बड़ा घातक: डा. मदन मोहन

    Jaunpur News: जीवन में अहंकार ही सबसे बड़ा घातक: डा. मदन मोहन

    • जीवन में अहंकार ही सबसे बड़ा घातक: डा. मदन मोहन

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। पुष्पक विमान में लौटते समय सीता के पूछने पर राम ने कहा कि रावण को रावण के अहंकार ने मारा, इसलिये हम लोगों को अहंकार नहीं करना चाहिए। उक्त बातें मां शीतला चौकियां धाम में अधिकमास भर चलने वाले श्रीराम कथा महोत्सव के 29वें दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा मदन मोहन मिश्र ने कही।

    उन्होंने मास पारायण की चर्चा करते हुये कहा कि भरत ने भूमि खोदकर अपना आसन लगाया, क्योंकि राम स्वयं भूमि पर सोते हैं। सेवक का आसन स्वामी से नीचे होना चाहिए। जब हम इस शरीर से विषय वासनाओं की पूर्ति के लिये कार्य करते हैं तो शरीर अधम है और शरीर से ईश्वर प्राप्ति के लिए साधना करते हैं तो शरीर बडभागी हो जाता है। गरुड़ के जीवन का सारा मोह काक भुशुण्डि के आश्रम में कथा सुनने से समाप्त हो गया। अपनों के राग से और दूसरों के द्वेष से बचकर चलना ही सच्ची भक्ति है। इसी क्रम में डॉ. अखिलेश चंद पाठक ने पुरुषोत्तम मास महात्म्य का बडा सारगर्भित प्रवचन किया। मंच का संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया। आयोजक शिवाश्रय गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

    जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें”

    जन्मदिन पर नितेश तिवारी का खास तोहफा: रिलीज हुआ भावनाओं से भरपूर गीत “तेरी शिकायतें

    मुंबई। संगीतकार, गायक, फिल्म निर्देशक और निर्माता नितेश तिवारी ने अपने जन्मदिन 12 जून के अवसर पर अपने प्रशंसकों को एक खास उपहार दिया है। उन्होंने अपना नया गीत “तेरी शिकायतें” रिलीज किया, जिसे SMW Music Company के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। रिलीज होते ही यह गीत श्रोताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इसे काफी सराहना मिल रही है।


    “तेरी शिकायतें” एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला गीत है, जो रिश्तों में छिपे दर्द, प्रेम, दूरी और अनकही भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। इस गीत की सबसे खास बात यह है कि नितेश तिवारी ने इसे स्वयं गाया है, संगीतबद्ध किया है और म्यूजिक वीडियो में अभिनय भी किया है। एक कलाकार के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा इस गीत में साफ दिखाई देती है।

    https://youtube.com/watch?v=QXU5JeZ8vQ4&si=ljTJxgtrsrOlJj2t

    अपने जन्मदिन पर रिलीज किए गए इस गीत को नितेश तिवारी ने अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष उपहार बताया है। गीत का संगीत, भावपूर्ण प्रस्तुति और इसकी गहराई श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सोशल मीडिया पर भी इस गीत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
    संगीत और सिनेमा की दुनिया में एक अलग पहचान
    पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी के निकट स्थित एथलबाड़ी से आने वाले नितेश तिवारी ने अपने रचनात्मक सफर में लगातार नई ऊंचाइयों को छुआ है। संगीतकार, गायक, निर्देशक और निर्माता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वतंत्र संगीत जगत में उनका नाम लगातार मजबूत होता जा रहा है।
    उनके पहले के लोकप्रिय संगीत प्रोजेक्ट्स में दिल फरेबी, आशिक तेरा, और हमदर्दियां जैसे गीत शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा इज़हार-ए-इश्क और सूफी रॉक सीजन 1 जैसे एल्बमों ने भी उन्हें विशेष पहचान दिलाई।
    नितेश तिवारी को उनके संगीत योगदान के लिए सम्मान भी प्राप्त हुआ है। उनके एल्बम इज़हार-ए-इश्क को ग़ज़ल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एल्बम का सम्मान मिला, जबकि नितेश तिवारी को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के पुरस्कार से नवाजा गया। यह उपलब्धि उनके संगीत सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जाती है।

    फिल्मों में भी दिखाया दम
    संगीत के साथ-साथ नितेश तिवारी ने फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी चर्चित फिल्मों “मचान” और “एक आशा जीने की” ने उन्हें एक संवेदनशील कहानीकार के रूप में स्थापित किया है।
    फिल्म मचान को उसके सामाजिक और भावनात्मक विषयों के लिए सराहा गया, जबकि एक आशा जीने की ने जीवन, संघर्ष और उम्मीद की कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इन फिल्मों के माध्यम से नितेश तिवारी ने यह साबित किया कि वे केवल संगीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सिनेमा के माध्यम से भी समाज और मानवीय भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त कर सकते हैं।

    स्वतंत्र कलाकारों के लिए मंच

    नितेश तिवारी केवल एक कलाकार ही नहीं, बल्कि नए और स्वतंत्र कलाकारों को अवसर देने वाले निर्माता भी हैं। SMW Music Company और अन्य मीडिया उपक्रमों के माध्यम से वे लगातार नए गायकों, संगीतकारों और फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान कर रहे हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्र और मौलिक कंटेंट को बढ़ावा देना है।

    “तेरी शिकायतें” क्यों है खास?
    “तेरी शिकायतें” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भावनाओं का एक सफर है। यह गीत उन लोगों की कहानी कहता है जिन्होंने कभी प्रेम किया है, किसी अपने को खोया है या रिश्तों में आई दूरियों का दर्द महसूस किया है। इसकी सादगी, गहराई और सच्चाई ही इसे खास बनाती है।
    संगीत प्रेमियों का मानना है कि यह गीत नितेश तिवारी के अब तक के सबसे परिपक्व और भावनात्मक कार्यों में से एक है। गीत का संगीत, गायकी और वीडियो प्रस्तुति मिलकर एक ऐसा अनुभव तैयार करते हैं जो लंबे समय तक श्रोताओं के मन में बना रहता है।

    आगे की राह
    12 जून को अपने जन्मदिन पर “तेरी शिकायतें” रिलीज करके नितेश तिवारी ने अपने रचनात्मक सफर का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। संगीत और सिनेमा दोनों क्षेत्रों में सक्रिय नितेश आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
    उनकी यह नई प्रस्तुति न केवल उनके प्रशंसकों के लिए एक उपहार है, बल्कि यह उनके वर्षों के अनुभव, मेहनत और कला के प्रति समर्पण का भी प्रमाण है। “तेरी शिकायतें” आज श्रोताओं के दिलों तक पहुंच रही है और नितेश तिवारी के सफल रचनात्मक सफर को एक नई ऊंचाई प्रदान कर रही है।
    “तेरी शिकायतें” अब SMW Music Company के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।