Day: June 14, 2026

  • Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

    Jaunpur News: 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

    • 124 वर्ष पुराने सरपतहां थाने का हुआ कायाकल्प

    • थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह की पहल से बना स्मार्ट पुलिस स्टेशन

    • जनसहयोग एवं नवाचार का संगम, तुलसी वाटिका से डिजिटल सिस्टम तक दिखी बदलाव की नयी बयार

    तेजस टूडे सं.
    डाॅ. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। वर्ष 1902 में ब्रिटिश शासनकाल में स्थापित स्थानीय थाना अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर नए स्वरूप में नजर आ रहा है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह की सृजनात्मक सोच और कार्यकुशलता के चलते 124 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक थाने का कायाकल्प किया गया है। पुरानी विरासत को संरक्षित रखते हुए थाना परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर स्मार्ट पुलिस स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

    थाना परिसर में सीसीटीवी नेटवर्क, डिजिटल रिकॉर्डिंग सिस्टम, सुव्यवस्थित कार्यालय, खेल मैदान, कैंटीन सहित जनसुविधाओं का विस्तार किया गया है। महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा के लिए विशेष काउंसलिंग रूम तथा 24 घंटे हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है।अक्टूबर 2025 में सरपतहां थाने का कार्यभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने जनसहयोग से थाना परिसर स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया।

    मंदिर परिसर के समीप प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी के संयोजन में पार्क और इंटरलॉकिंग का निर्माण भी कराया गया। इसके बाद उन्होंने थाने के जर्जर भवन को बिना ध्वस्त किए चरणबद्ध तरीके से नया स्वरूप देने का संकल्प लिया जो अब साकार होता दिखाई दे रहा है। थाना परिसर में प्रवेश करते ही आकर्षक तुलसी वाटिका लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। इसकी देख—रेख के लिए स्वयं थानाध्यक्ष प्रतिदिन सुबह श्रमदान करते हैं। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर पुलिसकर्मी भी परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण में सहयोग करते हैं।

    थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मभूमि के प्रति निष्ठा और जनसहयोग के बल पर यह कार्य संभव हो सका है। इसके पूर्व खेतासराय, बक्सा, मछलीशहर कोतवाली, सिकरारा, सिंगरामऊ, सुजानगंज समेत कई थानों में भी उन्होंने आधारभूत सुविधाओं के विकास और सौंदर्यीकरण का प्रयास किया। गाजीपुर जनपद में खानपुर थाना, जंगीपुर थाना, बारा व रजागंज पुलिस चौकियों के कायाकल्प के दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह उन्हें थाने का विश्वकर्मा कहकर संबोधित करते थे।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष श्री सिंह की सृजनात्मक पहल और कार्यशैली अन्य थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है। आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण से लैस सरपतहां थाना अब कानून-व्यवस्था के साथ जनसेवा का भी एक बेहतर मॉडल बनकर उभरा है।

    ब्रिटिश समय का बना थाना जीर्णोद्धार के बाद अत्यंत सुंदर दिखता है। पुलिस विभाग में यह एक अनुकरणीयऔर रचनात्मक कार्य है। इसके लिए थानाध्यक्ष एवं उनके स्टाफ को पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
    सतीश सिंह
    राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
    ग्राम पंचायत कम्मरपुर।

    ऐतिहासिक थाने की विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना एक अनुकरणीय कार्य है। सरपतहां थाना आज जिले के अन्य थानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है।प्रवेश द्वार पर निर्मित तुलसी वाटिका जनमानस को आत्मिक सुख की अनुभूति कराती है।
    डा. मो. शाहिद
    वरिष्ठ चिकित्सक
    सुइथाकला।

    थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने जनसहयोग से सरपतहां थाने को जो नया स्वरूप दिया है, वह सराहनीय है। यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का कार्य करेगी।
    अजय दीक्षित
    समाजसेवी
    ग्राम पंचायत सवायन

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

    • सुजानगंज में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    तरुण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विकास खंड सभागार में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत नई सोच, नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्र के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में देश का प्रत्येक नागरिक सहभागी है। सांसद ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के अग्रदूत हैं। युवा परिवर्तन के वाहक हैं और मातृशक्ति समाज की रीढ़ है। यह बदलाव की कहानी का केवल एक पड़ाव है, अभी अनेक अवसर, अनगिनत योजनाएं और कई महत्वपूर्ण संकल्प पूरे किए जाने शेष हैं।
    केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” सरकार का मूल मंत्र है और बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उपस्थित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा एवं संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सरोज ने किया। इस अवसर पर बाबुल नाथ पांडेय, सुजानगंज एवं बेलवार मंडल के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

    • जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    विकाश यादव
    बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को स्थानीय विकास खण्ड सभागार में त्रिदिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल एवं संचालन एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने किया।

    इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

    मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। ऐसे शिविर जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    शिविर में डॉ. जी.के. सिंह (अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र), एडीओ एजी अनुराग सिंह, एडीओ समाज कल्याण संदीप यादव, ग्राम विकास अधिकारी गौर गणेश, कमलेश खरवार, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव, रोहित शर्मा, खण्ड प्रेरक प्रदीप, नरेंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को मारी साइड, यात्रियों में मचा हड़कम्प

    Jaunpur News: पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को मारी साइड, यात्रियों में मचा हड़कम्प

    • पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को मारी साइड, यात्रियों में मचा हड़कम्प

    तेजस टूडे सं.
    चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरडीहा मोड पर रविवार को एक बस में उस समय अफरा—तफरी का माहौल हो गया जब पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को साइड मार दी जिससे बस के साइड के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर वाराणसी के लिए रवाना करके ट्रेलर चालक व बस को पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया। बस चालक राजेश गौंड ने बजरंग नगर पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बस को घसीट दिया जिससे बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं। विरोध करने पर ट्रेलर चालक गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी तरह बस को बजरंग नगर चौकी तक लाकर खड़ा किया लेकिन वहां भी ट्रेलर चालक लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: शाहगंज पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

    Jaunpur News: शाहगंज पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

    • शाहगंज पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में स्थानीय थाना पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र राजभर, रामू राजभर पुत्र स्व. प्यारे लाल निवासी सबरहद उजरौटी, उदयराज गौतम पुत्र स्व. रामफेर, रंजना पत्नी दीपचन्द्र, अरुण कुमार पुत्र बच्चू लाल निवासी छताई कला, नन्द लाल यादव पुत्र रामध्यान यादव, अजय यादव पुत्र नन्द लाल यादव तथा विजय यादव पुत्र नन्द लाल यादव निवासी अर्गूपुर कला शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष गिरि, उपनिरीक्षक राम विचार आदि शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत

    Jaunpur News: दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत

    • दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत

    तेजस टूडे सं.
    सौरभ सिंह
    सिकरारा, जौनपुर। जौनपुर—रायबरेली राजमार्ग पर बरगुदर पुल के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई जिसकी पहचान नहीं हो सका। लोगों की मानें तो दुर्घटना कार से हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रख दिया। राहगीरों की मानें तो दिन में लगभग सवा 4 बजे सिकरारा की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर पुल के समीप ही साइकिल से जा रहे वृद्ध को जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा भेजा जहां हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान घायल वृद्ध की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जिलाधिकारी ने की जेसीआई जौनपुर के ब्लड डोनेशन कैम्प की सराहना

    Jaunpur News: जिलाधिकारी ने की जेसीआई जौनपुर के ब्लड डोनेशन कैम्प की सराहना

    • जिलाधिकारी ने की जेसीआई जौनपुर के ब्लड डोनेशन कैम्प की सराहना

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर जेसीआई जौनपुर ने अध्यक्ष अंजनी प्रजापति के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया जहां उपस्थित जिला जज सुशील शशि ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और एक रक्तदान से 4 व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। इस मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि रक्तदान जागरूकता का विषय है और इस पुनीत कार्य में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जेसीआई के ब्लड डोनेशन कैम्प की प्रशंसा भी किया। डा. स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित ब्लड डोनेशन से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है और नए ब्लड सेल्स बनते हैं जिससे व्यक्ति अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। इस अवसर पर अजयनाथ जायसवाल, श्रेष सेठ, राज साहू, रजत जायसवाल, सतीश जायसवाल, आजाद मौर्य, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप, हर्षिता मौर्या, प्रवीण विश्वकर्मा आदि ने रक्तदान किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक सौरभ आर्य ने सभी दानवीरों को धन्यवाद दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित

    Jaunpur News: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित

    • केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित

    • नवागत बीडीओ, प्रमुख प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनता रही शामिल

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” विषयक संवाद कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रबुद्धजनों के साथ सार्थक संवाद किया।

    कार्यक्रम में अधिकारियों,चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा किया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रबुद्धजनों के विचारों एवं सुझावों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

    सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

    इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अरविंद यादव के अलावा अखिलेश सिंह, नृपेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष बजरंगनगर, हरिहर राजभर मंडल अध्यक्ष डोभी, अभिनव सिंह, संजय सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, जय सिंह, रामदयाल सिंह, विनय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, सतेन्द्र सिंह डब्लू, चिकित्सा अधीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके आनन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह, आपूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी धनंजय सिंह, एडीओ कोवापरेटिव अशोक सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेंन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, सचिवगण अजीत कुमार, राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनित कुमार, रमेश गौतम, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मंगल दास, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमीत सिंह, एखलाक, गोपाल, अनिल, रमेश कुमार, अतुल सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, अरविंद, विजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: अरविन्द यादव ने खण्ड विकास अधिकारी डोभी का ग्रहण किया कार्यभार

    Jaunpur News: अरविन्द यादव ने खण्ड विकास अधिकारी डोभी का ग्रहण किया कार्यभार

    • अरविन्द यादव ने खण्ड विकास अधिकारी डोभी का ग्रहण किया कार्यभार

    • अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों संग की समीक्षा बैठक

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। गैरजनपद गाजीपुर से स्थान्तरित होकर डोभी ब्लॉक आये खण्ड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने रविवार को ब्लॉक कार्यालय पहुँचकर कार्यभार संभाल लिया। साथ ही बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों जैसे प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा के कार्य, आंगनबाड़ी भवन पंचायत भवन के निर्माण में गति लाने के दिशा निर्देश दिये। वहीं उन्होंने क्षेत्र में गोशाला की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
    नवागत बीडीओ अरविंद यादव ने बताया कि मेरी प्राथमिकता शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण संचालन करने का रहेगा। शासन की मंशा है कि ग्रामीणवासियों की शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया जाय। आम जनमानस को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए दर-दर न भटकना पड़े । उन्होंने सभी संबंधित सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस द्वारा शिकायत पत्र प्राप्त होने के पश्चात तुरंत मौके पर पहुंचकर शिकायत का निस्तारण करें। एक ही बार में पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण शिकायत का निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायतों को लेकर न बार-बार दौड़ना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय।

    इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ, एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी धनंजय सिंह, एडीओ कोवापरेटीव अशोक सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेंन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, सचिवगण अजीत कुमार, राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनित कुमार, रमेश गौतम, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मंगल दास, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमित सिंह, एखलाक, गोपाल, अनिल, रमेश कुमार, अतुल सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, अरविंद, विजय सहित तमाम लोग मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

    Jaunpur News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

    • आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पीएचसी पर शासन के मंशानुरूप स्वास्थ मेले का आयोजन हुआ जहां तमाम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। आरोग्य मेला सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संचालित रहा जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं दोपहर 2 बजे तक कुल 44 मरीज चिकित्सक द्वारा देखे गये। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई। सबसे ज्यादा शुगर व गठिया से सम्बंधित मरीजों की संख्या मेले में रही।

    प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मेले में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. फैजान, डॉ. साजिद, डॉ. फौजिया, फार्मासिस्ट अशोक यादव, सुल्तानी, हीरा लाल यादव, राहुल यादव, सुजीत मौर्य, रश्मि सेठ, सरिता यादव, बीना सिंह, रीता, अंकिता विश्वकर्मा, संदीप, शहनवाज सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू की नयी कार्यकारिणी गठित

    Jaunpur News: लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू की नयी कार्यकारिणी गठित

    • लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू की नयी कार्यकारिणी गठित

    • ज्योति अग्रहरि बनायी गयीं अध्यक्ष

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, बोर्ड ऑफ मेंबर बुलबुल अग्रहरि, लायंस क्लब शाहगंज स्टार के नवनिर्वाचित सचिव रितेश आर्या, लियो क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शशांक गुप्ता एडवोकेट, लियो क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक अग्रहरि तथा सीए बिजेंद्र अग्रहरि की उपस्थिति रही।

    बैठक में सर्वसम्मति से ज्योति अग्रहरि को अध्यक्ष, डॉ. सौम्या अग्रहरि को सचिव तथा नेहा गुप्ता को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों के स्वागत से हुआ। इसके उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति अग्रहरि ने अध्यक्ष पद स्वीकार करते हुए अपने विचार व्यक्त किया तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं नवनिर्वाचित सचिव लायन डॉ. सौम्या अग्रहरि ने सचिव पद स्वीकार करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा जताई।

    इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजसेवा के विभिन्न कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। अन्त में अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि सभी लायन सदस्य एवं पदाधिकारी नई कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे जिससे आगामी वर्ष में क्लब और अधिक प्रभावी एवं सफल सेवा कार्य कर सकेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान करके पेश की गयी मानवता की मिसाल

    Jaunpur News: विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान करके पेश की गयी मानवता की मिसाल

    • विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान करके पेश की गयी मानवता की मिसाल

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर स्थानीय कस्बे के जय मां विन्ध्वासिनी दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक मनीष (धर्मरक्षक) के नेतृत्व में ईशान जायसवाल, पप्पू पटवा, विशाल गुप्ता (सेवेंटी), रोहित गुप्ता, सुनील मौर्या, आदर्श श्रीवास्तव व रविंश गुप्ता (विक्की) सक्रिय सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान करके मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति के सदस्यों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान देने का सबसे बड़ा मानवीय उपहार है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए नई उम्मीद और नया जीवन बन सकती है। समिति के युवाओं की इस सराहनीय पहल ने समाज में जनसेवा, परोपकार और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। रक्तदान करने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके इस नि:स्वार्थ योगदान की प्रशंसा करते हुये अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील भी की गयी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: 12 साल में देश ने बनाया विश्व में विशेष स्थान: डा. हरेन्द्र

    Jaunpur News: 12 साल में देश ने बनाया विश्व में विशेष स्थान: डा. हरेन्द्र

    • 12 साल में देश ने बनाया विश्व में विशेष स्थान: डा. हरेन्द्र

    तेजस टूडे सं.
    कृपाशंकर यादव
    जफराबाद, जौनपुर। मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विश्व में एक अलग स्थान बनाया है।यह 12 वर्ष देश के विकास के लिए बेमिसाल रहे। यह बातें रविवार को सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लगाए गए शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही। साथ ही गे कहा कि केंद्र सरकार में देश में एयरपोर्ट्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा को विकास का नया आयाम दिया। आज भारत रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है। आतंकवाद को खत्म किया गया। हर तरह से देश को मजबूत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन रात काम किया। उनके अथक प्रयास से आज देश विश्व मे अपना अहम स्थान बना लिया है।

    नेहरू नगर सीएससी अधीक्षक डॉ राजीव के नेतृत्व में भी कैंप लगाया गया। उनके साथ डॉ रजनीश द्विवेदी, आकांक्षा सिंह, अनामिका श्रीवास्तव सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह, अतुल पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों ने कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों के लोगों द्वारा लगाए गए इंस्टाल का अवलोकन किया। इसके पहले अतिथियों को शनि सिंह, हर्षित सिंह, एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर, पप्पू चौहान, आशीष त्रिपाठी आदि ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।
    इस अवसर पर ब्लॉक के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की मौजूदगी रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: चन्दा चोर की पोल गांव-गांव में खोलें कार्यकर्ता: तूफानी सरोज

    Jaunpur News: चन्दा चोर की पोल गांव-गांव में खोलें कार्यकर्ता: तूफानी सरोज

    • चन्दा चोर की पोल गांव-गांव में खोलें कार्यकर्ता: तूफानी सरोज

    • सपाइयों की यूथ प्रकोष्ठ व सामाजिक न्याय कमेटी की सयुंक्त बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा कार्यालय पर यूथ प्रकोष्ठ एवं सामाजिक न्याय कमेटी की सयुंक्त बैठक विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि राम मंदिर के लिए जो चंदा जुटाया, उसकी चोरी कराने वाले लोगों के खिलाफ अब समाजवादी कार्यकर्ता गांव—गांव पोल खोलने का काम करेगी। वहीं अध्यक्षीय सम्बोधन में नीरज पहलवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी अदिति यादव के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के लिए निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

    इस अवसर पर संजय सरोज, राम समुझ प्रधान, डॉ हरिराम, भगवती सरोज, रामेश्वर मौर्या, शमशेर बहादुर, रामराज राजभर, रमेश यादव, नीरज गौतम, बृजेश यादव, धर्मेंद्र गौतम, शशिकला यादव, पुनीत यादव, गुड्डू चौहान, लुकमान अहमद, हरेंद्र प्रधान, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, जितेन्द्र यादव, सुनील विश्वकर्मा, पतिराम प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन महासचिव पवन मंडल ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर में लायन्स क्लब क्षितिज की नयी कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

    Jaunpur News: जौनपुर में लायन्स क्लब क्षितिज की नयी कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

    • जौनपुर में लायन्स क्लब क्षितिज की नयी कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

    • कौशल बने अध्यक्ष, हाफिज सचिव एवं डा. चन्दन नाथ चुने गये कोषाध्यक्ष

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। लायंस क्लब इण्टरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब क्षितिज के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब के आगामी सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया तथा नए सत्र की कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर अध्यक्ष पद के लिये प्रथम उपाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का अनुमोदन संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह ने किया। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि के साथ समर्थन व्यक्त करते हुए कौशल त्रिपाठी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया।

    साथ ही सर्वसम्मति अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कौशल त्रिपाठी ने श्री हाफिज शाह को सचिव तथा डॉ. चंदन नाथ गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद के लिए नामित किया। सदन ने दोनों नामों का सर्वसम्मति से समर्थन किया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने नवगठित टीम से विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी क्लब की गौरवशाली सेवा परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। वहीं चुनाव अधिकारी प्रदीप सिंह ने नवचयनित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया।

    इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का माल्यार्पण करके स्वागत किया। बैठक में ध्वज वंदना हाफिज शाह ने कराई। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजीत सोनकर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुनील कन्नौजिया ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जैकी साहू, धर्मेन्द्र सेठ, विष्णु सहाय, संजय स्टार, संजय बैंकर, राजीव गुप्ता, शम्मी गुप्ता, देवानंद श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, डॉ. सतीश मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, नीरज सिंह, शरद टंडन, अंजनी प्रजापति, हसन अब्बास, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र सिंह, दिलीप जायसवाल, सुनील जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: रचित अम्बेडकर ने आईआईटी में चयनित होकर परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान

    Jaunpur News: रचित अम्बेडकर ने आईआईटी में चयनित होकर परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान

    • रचित अम्बेडकर ने आईआईटी में चयनित होकर परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान

    • स्टेशन अधीक्षक रमाशंकर एवं शिक्षिका संजू चौधरी का सपना हुआ साकार

    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय/दिलीप कुमार
    जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा कुसियां गांव निवासी रमाशंकर के पुत्र रचित अंबेडकर ने पहले ही प्रयास में आईआईटी एडवांस क्वालिफाइड करके इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी दिल्ली में प्रवेश लेकर परिवार सहित क्षेत्र का मान बढ़ा दिया। बता दें कि रचित की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट शिवपुर एवं इंटरमीडिएट देलही पब्लिक स्कूल काशी से पूर्ण हुई। बताते चलें कि रचित के पिता रमाशंकर जी स्टेशन अधीक्षक हैं। साथ ही उनकी माता संजू चौधरी प्रधानाध्यापिका हैं जो एसटी टीचर एसोसिएशन जौनपुर की जिलाध्यक्ष के साथ ही पूर्व जिला बामसेफ संयोजक बसपा रही हैं। वहीं इसकी जानकारी होने पर अजीत योगी पूर्व मंडल प्रभारी वाराणसी, अमरजीत गौतम मंडल प्रभारी वाराणसी बसपा, करमजीत प्रसाद जिला बामसेफ सह संयोजक जौनपुर, दीपक गुप्ता पूर्व मंडल प्रभारी वाराणसी, राकेश कुमार रेलवे गार्ड, दयाशंकर पूर्व बैंक मैनेजर, पत्रकार दिलीप कुमार सहित तमाम लोगों ने रचित को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर

    Jaunpur News: विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर

    • विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी जौनपुर के तत्वावधान में ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर रेडक्रास के अध्यक्ष/जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं। रक्तदान करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, बल्कि एक यूनिट रक्तदान करके व्यक्ति 3 जिंदगियों को बचा सकता है। सोसायटी के सचिव डा. मनोज वत्स ने रक्तदान की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही अन्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी/जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता (आईपीएस) सीएमएस डा. संजय कन्नौजिया, डा. सैफ खान, अवनीश प्रताप सिंह, नेहा सिंह, मनीष चौरसिया, नीतेश श्रीवास्तव, डा. मनीष, अरविन्द सिंह, डॉ. संदीप पाण्डेय, हृदय कुशवाहा, आलोक मणि, विद्याधर राय विद्यार्थी, अरुण सिंह, डॉ अंजू सिंह, दीक्षा राय, ओम प्रकाश, शालिनी मौर्य, साकेत प्रधान, विकास, संदीप, हितेश, पंकज, नेहा, शुभम, नितिन चौरसिया, अरविन्द, विवेक, रवि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सोशल मीडिया पर असलहा लहराना पड़ा भारी

    Jaunpur News: सोशल मीडिया पर असलहा लहराना पड़ा भारी

    • सोशल मीडिया पर असलहा लहराना पड़ा भारी

    • युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    सुरेरी, जौनपुर। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो साझा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल तस्वीर का संज्ञान लेते हुए सुरेरी पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ शनिवार देर शाम आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी संदेश मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही थी जिसमें वह असलहे के साथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद विधिक कार्रवाई किया।

    प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: टीबी मुक्त अभियान में लगा जनचौपाल

    Jaunpur News: टीबी मुक्त अभियान में लगा जनचौपाल

    • टीबी मुक्त अभियान में लगा जनचौपाल

    तेजस टूडे सं.
    अतुल जायसवाल
    रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोनारा में रविवार को जनचौपाल का आयोजन हुआ। टीबी मुक्त के अन्तर्गत जनपद में चल रहे 100 दिवसीय अभियान के क्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया। साथ ही टीबी उन्मूलन में सभी की जनभागीदारी के लिए सभी ग्रामवासियों, अधिकारी व कर्मचारी को टीबी मुक्त रामपुर के लिये आह्वान किया। इस अवसर पर बीडीओ अभिनव सरोज, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रभात यादव, एसटीएस, एसटीएल एसटीयू रामपुर सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शिक्षा को मिला बल

    Jaunpur News: प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शिक्षा को मिला बल

    • प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शिक्षा को मिला बल

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से रामपुर कटाहित स्थित पंचायत भवन में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ जहां विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

    संस्था के निदेशक सिकंदर बहादुर मौर्य ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि जन कल्याण फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

    डॉ. अजित यादव ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके सपनों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं जिससे उनकी जरूरतों के अनुरूप सहयोग किया जा सकता है। सहायक अध्यापक संजय यादव ने शिक्षा के महत्व और फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक पहलों पर प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर संतोष कुमार, ईश्वर लाल मौर्य, राज बहादुर यादव, अंकित, जितेंद्र, अजित, कृष्णा प्रसाद, शिवा मौर्या, सत्य प्रकाश, चंदन, अमित सिंह, रिंकी, अंशिका, नेहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में लालमणि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: संस्कार भारती ने लगाया रक्तदार शिविर

    Jaunpur News: संस्कार भारती ने लगाया रक्तदार शिविर

    • संस्कार भारती ने लगाया रक्तदार शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर संस्कार भारती जौनपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के 10 सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर प्रकल्प प्रमुख मयंक नारायन और सह प्रमुख राजेश किशोर के नेतृत्व में हुआ। उक्त अवसर पर डा. स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि एक यूनिट ब्लड 4 प्रकार से काम आता है। प्रत्येक 3 माह पर रक्तदान किया जा सकता है। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रबंधक निर्मल श्रीवास्तव, संस्कार भारती की अध्यक्ष डॉ ज्योति दास, कोषाध्यक्ष राजकमल निषाद, प्रांतीय महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव, आकाश सेठ, मनीष अस्थाना, बालकृष्ण जी, आशीष साहू, अवधेश यादव, सरोज श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज खुशबू का समर कैम्प सम्पन्न

    Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज खुशबू का समर कैम्प सम्पन्न

    • लायंस क्लब शाहगंज खुशबू का समर कैम्प सम्पन्न

    • बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा की झलक

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान बच्चों को मोटिवेशनल सत्र, हेल्दी हैबिट्स, खेलकूद, मनोरंजन एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। समापन दिवस पर बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और कैंप के माध्यम से प्राप्त ज्ञान एवं सीख को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत एवं विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने सचिव लायन आराधना अग्रवाल, बोर्ड मेंबर लायन बुलबुल अग्रहरि व संस्थाध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते आज सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

    लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं। कार्यक्रम में आये अभिभावको ने कैंप की प्रशंसा करते हुये कहा कि ऐसे ही हर साल आप बच्चों का कैंप लगाया करिये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, भूमि विवाद में हुई वारदात

    Jaunpur News: प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, भूमि विवाद में हुई वारदात

    • प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, भूमि विवाद में हुई वारदात

    तेजस टूडे सं.
    पंकज बिन्द
    महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान के पुत्र पर रॉड से जानलेवा हमला किया गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार केवटली बाजार निवासी शारदा प्रसाद सोनी (48) ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी माता ग्राम प्रधान हैं और वह उनका कार्यभार देखते हैं। उनके पड़ोसी भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं जिसके कारण वे उनसे रंजिश रखते हैं।

    शारदा प्रसाद सोनी के अनुसार उनके चाचा अपनी निजी भूमि पर बाउंड्री वॉल बनवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी कमलेश उमर, विशाल, आदित्य, विकास सहित कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और काम रोकने लगे। उन्होंने गाली-गलौज भी किया।

    जब शारदा प्रसाद सोनी ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों के साथ दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर रॉड और सरिया लेकर चढ़ गए। उन्होंने शारदा प्रसाद सोनी पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी को भी जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया गया। परिजनों ने घायल शारदा प्रसाद सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।
    इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

    Jaunpur News: आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

    • आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

    • हमले में घायल जिला अस्पताल रेफर

    तेजस टूडे सं.
    पंकज बिन्द
    महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के केवटली में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुये दो पक्षों में विवाद हो गया जहां एक परिवार पर हमला किया गया। इस मारपीट में लाल जी नामक व्यक्ति एवं उनकी पत्नी निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    लालजी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि यह घटना सुबह 9 बजे हुई। उनके अनुसार जिया लाल, समई, वीरेंद्र, बृजनाथ, दिनेश, जितेंद्र, महेश सहित कुछ लोग आबादी की जमीन पर टाटी बांध रहे थे। जब लालजी और उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो विपक्षी उनके घर में घुस गये। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरिया से उन पर हमला कर दिया।
    हमले के दौरान जब लाल जी के बेटे ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो वीरेंद्र के उकसाने पर जितेंद्र और दिनेश ने उसका मोबाइल छीन लिया। हमलावरों ने लाल जी की एक डायरी भी छीन ली जिसमें उनका आधार कार्ड, 5070 रुपये नकद सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे।

    लालजी ने इस संबंध में थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से संबंधित है और इसका संज्ञान लिया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व रक्तदान दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया रक्तदान शिविर

    Jaunpur News: विश्व रक्तदान दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया रक्तदान शिविर

    • विश्व रक्तदान दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया रक्तदान शिविर

    • पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया रक्तदान, 15 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने आर.के. हॉस्पिटल व ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जहां संस्था के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुये लगभग 15 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का संकल्प भी लिया गया। संस्थाध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। रक्तदान का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जब भी अवसर मिले, रक्तदान अवश्य करें। शिविर में दीपक जायसवाल, विवेक सोनी, कार्तिक अग्रहरी, रोहित अग्रहरी, अमन अग्रहरी, तरुण सिंह, मनोज पाण्डेय सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई व जेजे टीम के सदस्यों ने अपना बहुमूल्य समय देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: योग दिवस को लेकर जगह—जगह चल रहा पूर्वाभ्यास

    Jaunpur News: योग दिवस को लेकर जगह—जगह चल रहा पूर्वाभ्यास

    • योग दिवस को लेकर जगह—जगह चल रहा पूर्वाभ्यास

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के दिशा निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 कमल के नेतृत्व में जिला कारागार में बन्दियों को प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया।

    इस मौके पर डॉ0 कमल ने बताया कि नियमित रूप से किया गया योगाभ्यास किसी भी व्यक्ति को मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बनानें में कारगर है, इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास को अपनी जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए। योग प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति और अरविंद कुमार द्वारा प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराते हुए विविध प्रकार के सरल और सहज व्यायामों का अभ्यास कराते हुए उनसे होंने वाले लाभों को भी बताया गया।

    श्री हरीमूर्ति ने योगाभ्यास के दौरान बताया कि जब भी व्यक्ति के भीतर मानसिक और शारीरिक रूप से असंतुलन उत्पन्न होता है तो ही वह मनोदैहिक विकारों से ग्रसित होता है और उसके कारण अनेकों प्रकार की बीमारियों के चपेट में आ जाता है। शारीरिक और मानसिक रूप से परिपक्वता के लिए यह अति आवश्यक है कि व्यक्ति नियमित रूप से कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी व उद्गगीथ प्राणायामों के साथ ध्यान का भी अभ्यास नियमित रूप से करें।

    स्वास्थ्य की संजीवनी है कपालभाति प्राणायाम-पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से प्राणायामों का नियमित अभ्यास अति आवश्यक होता है। प्राणायामों की दृष्टि से कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास बेहद लाभकारी होता है। इसके नियमित अभ्यास से डायबिटीज,कोलेस्ट्रॉल, लीवर, कीडनी, गैस-एसिडिटी के साथ ही मोटापा जैसी समस्याओं का जड़ से निदान करता है। मानसिक स्वास्थ्य के साथ नर्वस सिस्टम को मजबूत बनानें के लिए भी कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास हर व्यक्ति को करना चाहिये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: गतका गोल्ड कप उत्तर प्रदेश स्टेट चैम्पियनशिप 2026 में जौनपुर का जलवा

    Jaunpur News: गतका गोल्ड कप उत्तर प्रदेश स्टेट चैम्पियनशिप 2026 में जौनपुर का जलवा

    • गतका गोल्ड कप उत्तर प्रदेश स्टेट चैम्पियनशिप 2026 में जौनपुर का जलवा

    • बालक व बालिका वर्ग के कई खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एके जायसवाल
    जौनपुर। गुरू तेग बहादुर सिंह की पावन तपोस्थली जौनपुर के रणबांकुरे बुलंदशहर की धरती पर अपनी युद्ध कला का कौशल दिखाकर वापस अपनी धरती पर लौट आये हैं। गत दिवस बुलंदशहर में आयोजित होने वाली द्वितीय गतका गोल्ड कप उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप 2026 में जौनपुर की 13 सदस्यीय टीम ने प्रतिनिधित्व किया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जहां टीम ने 3 गोल्ड मेडल समेत कुल 12 मेडल जीते। इस गौरवशाली चैंपियनशिप में नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्हईपुर से सर्वाधिक 10 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में चेतना सिंह, सुहानी राय, साक्षी यादव, आदर्श भास्कर, उत्कर्ष यादव, आयुष सरोज, शिवम कुमार, पार्थ मिश्रा, अंशिका मौर्य, आदित्य हैं। वहीं होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुहट्टा से आयुष जायसवाल, मयंक गुप्ता और प्रकाश ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगदीशपुर से आदर्श निषाद हैं। खिलाड़ियों के साथ जौनपुर से दो अनुभवी रेफरी लालजी निषाद और रौनक निषाद भी रहे। टीम मैनेजर के रूप में कुणाल यादव ने पूरी टीम की देख—रेख करते हुये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। रविवार को सभी खिलाड़ियों का खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अपने कार्यालय में स्वागत किया। साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि आगे भी जो सहयोग होगा, वह खिलाड़ियों के लिये करेंगे।
    खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शिवम कुमार, उत्कर्ष यादव, सुहानी राय ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं आयुष जायसवाल, आदर्श निषाद, आयुष सरोज, आदर्श भास्कर ने रजत पदक हासिल किया। मयंक गुप्ता, पार्थ मिश्र, आदित्य, चेतना सिंह, अंशिका मौर्य ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा करके जिले को बड़ी उपलब्धि दिलायी जबकि लड़कों की टीम ने रजत पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। टीम के कोच के रूप में शैलेन्द्र निषाद और महिला टीम की कोच स्नेहा पाण्डेय ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: मामूली विवाद व गाली—गलौज में गौशाला मजदूर की हत्या

    Jaunpur News: मामूली विवाद व गाली—गलौज में गौशाला मजदूर की हत्या

    • मामूली विवाद व गाली—गलौज में गौशाला मजदूर की हत्या

    • 4 बेटियों व 1 बेटे के सिर से उठा पिता का साया

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य/बीके सिंह
    बरसठी/सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरुहुरपुर गांव स्थित गौशाला में चौकीदार की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चक बहादुर सरोज उर्फ भुवर के रूप में हुई है जो बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह अचानक नगर गांव का निवासी था। चक बहादुर 53 वर्ष पुत्र स्व. रामकरन सरोज गौशाला में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। बताया गया कि यह खूनी वारदात शनिवार की रात का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये अभिषेक राव उर्फ सनी पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम लखौंवा थाना बक्सा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ करके घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भुवर सरोज अपने पीछे 4 बेटियां और 1 बेटा छोड़ गये हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है जबकि क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    सिरकोनी संवाददाता के अनुसार मजदूर चक बहादुर की गौशाला के पास शनिवार की रात को हत्या कर दी गयी। लोहे के रॉड से सिर पर मारकर बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी जिन्होंने घटना के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। चर्चाओं की मानें तो गांव के एक व्यक्ति के घर पर बकरी पालने व चराने की मजदूरी करने वाले शनि निवासी लखौवां उदपुर थाना बक्शा से किसी बात को लेकर झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।रविवार की सुबह चक बहादुर की लाश गोशाला के गेट के पास सिर व मुंह कूची मिली।उसका मुह लोहे के रॉड से कूचा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गये जिन्होंने आरोपी शनि को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना के सम्बन्ध में बताया कि दोनों के बीच शनिवार की रात को झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।

    क्या था पूरा मामला, हत्या की मिली थी धमकी
    मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि मेरे पिता चक बहादुर सरोज सुरुहुरपुर में स्थित गौशाला में 4—5 माह पहले से गौवंशों को चारा—पानी देने का काम करते थे। 5 दिन पहले मैं अपने पिता से मिलने गौशाला आया था। पिता ने मुझसे कहा कि अभिषेक राव उर्फ शनी पुत्र अर्जुन निवासी लखौंवा थाना बक्सा नामक एक लड़का है जो नाटे पहलवान यादव सुरुहुपुर के यहाँ बकरी पालन में काम करता है। बकरियों को चराता है तथा बगल की एक लड़की है जो भी बकरियों को चराती है, से बातचीत करता था जो आपत्तिजनक श्रेणी में आता है। मेरे पिता द्वारा मना करने पर उनको गाली गलौज देता था। इतना ही नहीं, कहता था तुम सुधर जाओ, नहीं तो तुम्हारी हत्या किसी दिन कर दूंगा। पिता ने आरोपी की पहचान भी करायी थी। 13 जून को अभिषेक राव ने मेरे पिता की किसी चीज से सिर कूंचकर हत्या कर दिया जिसका शव गौशाला के बाहर चारपाई पर पड़ा था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: दुकान में तोड़—फोड़ व गाली-गलौज मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Jaunpur News: दुकान में तोड़—फोड़ व गाली-गलौज मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    • दुकान में तोड़—फोड़ व गाली-गलौज मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अलीखानपुर में प्रसाद इण्टरनेशनल कॉलेज के सामने स्थित पान की दुकान में तोड़—फोड़ करने और दुकानदार के साथ गाली—गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अलीखानपुर निवासी अम्बरीश चन्द्र मौर्य ने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह काफी समय से प्रसाद इंटरनेशनल कॉलेज के सामने पान की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित का आरोप है कि अलीखानपुर निवासी विनय चन्द्र और दीप चन्द्र अक्सर दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हैं। बीते 7 जून को दोनों ने दुकान पर आकर पीड़ित के साथ गाली—गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसी रात दुकान बन्द करने के बाद मध्य रात्रि में दोनों ने राड व ईंट-पत्थर से उसकी दुकान और ग्राहकों के बैठने के लिये बना चबूतरा तोड़कर नष्ट कर दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने अलीखानपुर गांव निवासी विनय चन्द्र व दीपचन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: भूखे पेट भजन न होय गोपाला…

    Jaunpur News: भूखे पेट भजन न होय गोपाला…

    • भूखे पेट भजन न होय गोपाला…

    • 100 दिन से बिना वेतन पसीना बहा रहे योग प्रशिक्षक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एके जायसवाल
    जौनपुर। भूखे पेट भजन न होय गोपाला…। यह कहावत आज जिले के योग प्रशिक्षकों की स्थिति पर पूरी तरह फिट बैठती नजर आ रही है। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज हैं और 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के तहत कार्यक्रमों की रूप—रेखा बनायी जा रही है लेकिन मैदान में योग कराने वाले प्रशिक्षक पिछले लगभग 100 दिनों से बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं।
    आयुष विभाग के अन्तर्गत जिले में तैनात दर्जनों योग प्रशिक्षक सुबह-सुबह विभिन्न स्थानों पर लोगों को योगाभ्यास कराते हैं और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हैं। इसके बावजूद उनका आरोप है कि विभाग उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है। पुरुष योग प्रशिक्षकों को लगभग 8 हजार रुपये और महिला प्रशिक्षकों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है लेकिन यह भी समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

    योग प्रशिक्षकों का कहना है कि आर्थिक संकट के बावजूद वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। कई प्रशिक्षकों ने बताया कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, फिर भी वे योग सत्र नियमित रूप से संचालित कर रहे हैं ताकि आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित न हो। प्रशिक्षकों ने मांग किया कि लम्बित वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाय और भविष्य में भुगतान की प्रक्रिया को नियमित बनाया जाय, ताकि उनके मनोबल पर असर न पड़े और योग अभियान सुचारु रूप से चलता रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: परमात्मा को पसन्द है निर्मलता: डा. मदन मोहन

    Jaunpur News: परमात्मा को पसन्द है निर्मलता: डा. मदन मोहन

    • परमात्मा को पसन्द है निर्मलता: डा. मदन मोहन

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। निर्मल तन वाले को परमात्मा के पास तक जाना पड़ता है जबकि निर्मल मन वाले के पास परमात्मा स्वयं चलकर जाता है। उक्त बातें शीतला चौकियां धाम में अधिकमास भर चलने वाले श्रीराम कथा महोत्सव के 28वें दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा. मदन मोहन मिश्र ने कही।

    उन्होंने 28वें मास पारायण के अन्तर्गत रावण वध की चर्चा करते हुये कहा कि परमात्मा न सिद्ध देखता है और न गिद्ध देखता है। वह अन्त:करण की शुद्धता देखता है। रावण जैसा सिद्ध भी यदि किसी अबला नारी सीता को कुदृष्टि से हरण करता है तो श्रीराम उसे कुत्ते की मौत मार देते हैं। वही कोई गिद्ध भी सीता की रक्षा के लिये अपने जान की बाजी लगा देता है तो श्रीराम उसे बाप बनाकर तार देते हैं। जब तक भाई—भाई का भेद नहीं बताता तब तक उसको परमात्मा भी नहीं मार सकता।

    उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण का अन्तिम संस्कार उसकी संस्कृति के अनुसार विभीषण से कराया। इसी क्रम में डा. अखिलेश चन्द पाठक ने पुरुषोत्तम मास महात्म्य का बडा सारगर्भित प्रवचन किया। कार्यक्रम का संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया। आयोजक शिवाश्रय गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA