Day: June 13, 2026

  • Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

    Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

    • सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

    • सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

    • बिजली न आने से प्रभावित हुई दुकानदारी, शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है कयार चौराहा

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कयार चौराहा स्थित शारदा सहायक नहर के पास 5 दिन पूर्व आए चक्रवाती तूफान के दौरान विशाल पेड़ गिरने से बिजली का पोल गिर गया था जिससे विद्युत विभाग का पोल टूटकर सड़क के ऊपर लटक गया। पोल अभी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क के किनारे झुका हुआ है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लटका यह पोल दुर्घटना को खुली दावत दे रहा है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा इसे बदलने की कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
    ग्रामीणों के अनुसार उक्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। टूटे हुए पोल और नीचे झुके बिजली के तारों के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पोल टूटने के कारण सोगर विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। कयार चौराहा समेत आस—पास के कई गांव पिछले पांच दिनों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से पंखे, कूलर सहित अन्य आवश्यक उपकरण बंद पड़े हैं जिससे वह मस्त भरी गर्मी में रात को सड़क पर डालकर बितानी पड़ रहा है। उसके बारे में सोगर विद्युत उपकेंद्र के बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

    Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

    • योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

    • 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यास

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयोजित विशेष योग सत्र में कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का इनडोर स्टेडियम सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह से सराबोर हो उठा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने स्वयं योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लगभग 600 छात्र-छात्राओं को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।

    इस मौके पर कुलपति ने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण देते हुए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार है। योग व्यक्ति के तन, मन और आत्मा को जोड़कर जीवन को संतुलित, स्वस्थ और उद्देश्यपूर्ण बनाता है। प्रो. सिंह ने कैडेटों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनाव को कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

    उन्होंने बताया कि कई ऐसे सरल योगाभ्यास हैं जिन्हें अध्ययन या कार्यालय के दौरान बैठकर भी किया जा सकता है। उन्होंने भारतीय ऋषि-मुनियों और महापुरुषों के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि योग के माध्यम से उन्होंने न केवल दीर्घायु प्राप्त की, बल्कि अद्भुत ऊर्जा, एकाग्रता और कार्यक्षमता का परिचय भी दिया। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर युवा पीढ़ी स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

    Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

    • पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित पूविवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट)-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अब 20 जून 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले 10 जून तक आवेदन की तिथि थी। प्रो. मिथिलेश सिंह समन्वयक पीयूकैट-2026 ने बताया कि पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय अपनी योग्यता से संबंधित सभी अंकपत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों, संचालित पाठ्यक्रमों तथा उपलब्ध सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

    • जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक आयोजित होने वाली सब जूनियर बालिका राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जौनपुर की दो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। शनिवार को वाराणसी मंडल की टीम के साथ दोनों खिलाड़ी सहारनपुर के लिए रवाना हुईं। सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम की खिलाड़ी अदिति विश्वकर्मा 37 किलोग्राम भार वर्ग तथा संध्या यादव 46 किलोग्राम भार वर्ग में अपना दमखम दिखाएंगी। दोनों खिलाड़ी स्टेडियम के बॉक्सिंग प्रशिक्षक शशि कुमार यादव के निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच शशि यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। खिलाड़ियों के चयन और रवाना होने पर खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: वायरल: बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

    Jaunpur News: वायरल: बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

    • वायरल: बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौराहा क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई जिसमें एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। बाइक स्वामी ने मामले की सूचना केराकत कोतवाली में दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। हालांकि वायरल सीसीटीवी फुटेज की सत्यता की पुष्टि अखबार नहीं करता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: देश भर में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइण्ड गिरफ्तार

    Jaunpur News: देश भर में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइण्ड गिरफ्तार

    • देश भर में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइण्ड गिरफ्तार

    • बरसठी के पपरावन गांव से जुड़ा निकला शातिर दिमाग

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र से साइबर क्राइम सेल ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी बजाज कंपनी में लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन निवासी शुभम सिंह पुत्र अनिल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 3 एंड्रॉइड मोबाइल, 3 कीपैड मोबाइल, 4 सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक तथा साइबर ठगी से प्राप्त 1.45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को लोन व निवेश का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस, वेरिफिकेशन शुल्क सहित अन्य चार्ज के नाम पर रकम वसूलता था। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों में मंगाकर तत्काल निकाल ली जाती थी। साइबर पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में मामले दर्ज हैं तथा राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 20 से अधिक शिकायतें भी दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह अब तक करीब ढाई करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, पूरनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अण्डरपास निर्माण की बढ़ी उम्मीद

    Jaunpur News: डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, पूरनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अण्डरपास निर्माण की बढ़ी उम्मीद

    • डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, पूरनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अण्डरपास निर्माण की बढ़ी उम्मीद

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाली औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने रेल विभाग द्वारा बंद किये गये मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वाराणसी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक नाप-जोख भी कराई।
    बताया जाता है कि पूरनपुर गांव के सामने स्थित यह मार्ग दशकों से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता रहा है। करीब 5 माह पूर्व रेल विभाग द्वारा लोहे का गार्डर लगाकर इस रास्ते को बंद कर दिया गया था जिससे पूरनपुर, कैथौली, लोकपट्टी, बगेरवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में कई बार आंदोलन और प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद किसानों ने डीआरएम वाराणसी से मिलकर मौके का निरीक्षण करने और अंडरपास निर्माण की मांग उठाई थी।
    ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए डीआरएम वाराणसी ने शनिवार को रेलवे इंजीनियरों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अंडरपास निर्माण की संभावनाओं का आकलन करते हुए आवश्यक नाप-जोख की। डीआरएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट और निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर रेलवे मंत्रालय तथा दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजा जाएगा, ताकि परियोजना को स्वीकृति मिल सके।
    उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि अंडरपास निर्माण के लिए थोड़ी अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता पड़ती है तो संबंधित लोग आपसी सहमति बनाकर उसका समाधान निकालें। जैसे ही रेलवे मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त होगी, निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। डीआरएम के निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय लोगों में अंडरपास निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बनने से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और हजारों लोगों को राहत मिलेगी इस मौके पर आस—पास के सम्मानित ग्रामीण मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: डीआरएम ने केराकत स्टेशन का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: डीआरएम ने केराकत स्टेशन का किया निरीक्षण

    • डीआरएम ने केराकत स्टेशन का किया निरीक्षण

    • पत्रक सौंपकर विभिन्न समस्याओं से कराया गया अवगत

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम वाराणसी अशोक जैन ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं चल रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण की जानकारी होते ही रेलवे संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे नागरिकों ने स्टेशन के समग्र विकास, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कमलापुरी के नेतृत्व में पत्रक सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न रेल संबंधी समस्याओं एवं जनभावनाओं से अवगत करा कर केराकत रेलवे स्टेशन को यात्री सुविधाओं की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की मांग को उठाई। इस अवसर पर अनिल सोनकर गांगुली एडवोकेट, सुभाष यादव फौजी, पिंकू कमलापुरी अध्यक्ष व्यापार मंडल, हंस सोनकर, वकील अंसारी, शहीद खान, संजय कसौधन, अशफाक खान, सुनील सोनकर, विशाल साहू, नसीम अहमद, नितिन सोनकर, अशोक गुप्ता, दयाराम गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने लगाया निःशुल्क दन्त जांच शिविर

    Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने लगाया निःशुल्क दन्त जांच शिविर

    • जेसीआई जौनपुर ने लगाया निःशुल्क दन्त जांच शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के नेतृत्व में नईगंज में स्थित एक क्लीनिक में निःशुल्क दंत जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जिसका शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया।

    विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉ. दीपक विश्वकर्मा एवं डॉ. अनुराधा विश्वकर्मा ने लगभग 60 लोगों के दांतों की जांच किया। जांच के दौरान दांतों की सफाई, कैविटी, मसूड़ों की बीमारी, मुंह के छाले एवं बच्चों के दांतों से संबंधित समस्याओं का निःशुल्क परामर्श दिया गया। जरूरतमन्द मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

    संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने बताया कि जेसीआई समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। दांतों की समस्या को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं जिससे आगे चलकर गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इसी जागरूकता के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया।

    निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने डॉक्टर टीम की सराहना करते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य उत्तम दांतों पर निर्भर करता है। संस्था भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती रहेगी।

    शिविर में पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, प्रदीप सिंह, रमेश श्रीवास्तव, अजयनाथ जायसवाल, श्रेष सेठ, भरत सेठ, अरुण यादव, अजय गुप्ता, महेंद्र प्रताप, सतीश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

    Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

    • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

    • 28 जून से प्रारम्भ होगा सघन पल्स पोलियो अभियान

    • जनपद के 6 लाख बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सघन पल्स पोलियो अभियान-2026 के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई।
    इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ 28 जून (रविवार) को बूथ गतिविधियों के साथ किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिवस जनपद के समस्त पोलियो बूथों पर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलायी जायेगी। इसके उपरांत 29 जून से 3 जुलाई तक आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी तथा 05 जुलाई को बी-टीम गतिविधि संचालित की जायेगी।

    इस दौरान बताया गया कि अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद में कुल 1,866 पोलियो बूथ, 1,242 घर-घर भ्रमण टीमें, 105 ट्रांजिट टीमें तथा 52 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चौराहों एवं ईंट-भट्टों जैसे संवेदनशील स्थलों पर विशेष रूप से कार्य करेंगी। अभियान के अंतर्गत 6,06,187 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने तथा 7,65,825 घरों का भ्रमण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम कार्यकर्ता ब्लॉकवार ट्रेनिंग करायी जाय। गम्भीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के सम्बन्ध में चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर एवं बक्शा के एमओआईसी का डीएम ने 1 दिन का वेतन बाधित करने तथा स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

    जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों की टीम गठित करते हुए अपने क्षेत्रों में अपंजीकृत एवं अवैध चिकित्सालयों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर आवश्यक विधिक एवं दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियान एनसीसी कैम्पों, शैक्षणिक संस्थानों, क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा सोशल मीडिया, एवं पेपम्लेट आदि के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षकगण तथा विभिन्न विभागों के जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: नवीन सब्जी मण्डी की दुकान में सेंध लगाकर नगदी उठा ले गये चोर

    Jaunpur News: नवीन सब्जी मण्डी की दुकान में सेंध लगाकर नगदी उठा ले गये चोर

    • नवीन सब्जी मण्डी की दुकान में सेंध लगाकर नगदी उठा ले गये चोर

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना के शीतला चौकिया के पास स्थित नवीन सब्जी मण्डी में एक आढ़त की दुकान में शनिवार रात्रि सेंध लगाकर चोर 41 हजार रूपये नगदी समेत जरूरी दस्तावेज लेकर चम्पत हो गये। सुबह आढ़त पर पहुंचे दुकान स्वामी ने दुकान खोला तो सेंध लगा देख हतप्रभ हो गया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर आलमारी तोड़कर अज्ञात चोर आढ़ती की दुकान से 41 हजार नगदी समेत जरूरी दस्तावेज उठा ले गये थे। इस घटना की सूचना दुकानदार ने तत्काल शीतला चौकिया चौकी पर सूचना दिया।मौके पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव हमराहियों के साथ पहुंचकर छानबीन में जुटे रहे।

    ज्ञात हो कि जैनुल आब्दीन उर्फ जनूं मियां व शहर के गोपालापुर निवासी मनोज मौर्य की नवीन सब्जी मंडी में सब्जियों की आढ़त है। रोजाना की भांति शुक्रवार देर शाम दुकान बंद करके वह घर चले गये। शनिवार सुबह ज़ब दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख अवाक हो गये। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी गोदरेज आलमारी का लॉक टूटा हुआ था।लॉकर में रखा 41 हजार 288 रूपये गायब थे। पीड़ित ने बताया कि दुकान के पीछे की दीवार लगभग 9 इंच मोटी है। चोर सेंध लगाकर उसे काटकर दुकान में घुसे, फिर आलमारी का लॉक तोड़कर लॉकर में रखे रूपये चोरी कर लिये। चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव छानबीन में जुट गये हैं।

  • Jaunpur News: अवैध अतिक्रमण को लेकर रतनूपुरवासियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

    Jaunpur News: अवैध अतिक्रमण को लेकर रतनूपुरवासियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

    • अवैध अतिक्रमण को लेकर रतनूपुरवासियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

    • खेतों—घरों का आवागमन बाधित होने से ग्रामवासी परेशान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। अवैध ढंग से हो रहे अतिक्रमण को लेकर राजस्व से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी से लिखित रूप से शिकायत किया। पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि केराकत विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रत्नूपुर में मुख्य चकमार्ग को काटकर खेत में मिलाने, सार्वजनिक तालाब पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने, तालाब की खुदाई एवं सुन्दरीकरण कराने तथा अतिक्रमणकारियों द्वारा पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग के साथ ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

    लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत रतनूपुर अन्तर्गत ग्रामसभा पटइल में चक संख्या 418 एवं 358 के मध्य स्थित चकमार्ग संख्या 380″ को एक दबंग व्यक्तियों द्वारा पूरा काटकर खेत में मिलाकर जोत लिया गया है। वहीं चकमार्ग संख्या 360 पर लकड़ी/पत्थर रखकर मार्ग अवरूद्ध करने के साथ नाली चकरोड संख्या 356 को भी काटकर अपने खेतों में मिला लिया गया है। उक्त चकमार्ग आबादी क्षेत्र तथा कृषि भूमि को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग व नाली हैं। इनके मिट जाने से किसानों एवं ग्रामीणों का अपने खेतों—घरों तक आवागमन बाधित हो गया है तथा उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्धित में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायतें की गयीं।

    ज्ञात हो कि सम्बन्धित अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग करते हुये ग्रामीणों को धमकाना व मिथ्या वादों में फंसा दिया गया है, क्योंकि विपक्षी आपराधिक किस्म के हैं जिनके ऊपर कई मुकद्दमे चल रहे हैं जो जिला न्यायालय से सुप्रीम कोर्ट तक लम्बित हैं।
    शिकायतकर्ताओं के अनुसार पंचायत के ही ग्रामसभा बिशुनपुर में स्थित सार्वजनिक तालाब (जलखाता भूमि) खसरा संख्या 13 को पाटकर किये गये अवैध अतिक्रमण पर भी यही स्थिति बनी हुई है। यहां पर भी भू-माफिया द्वारा जलखाते को पाटकर कब्जा कर लिया गया है जबकि यह तालाब जल संरक्षण, लघु सिंचाई तथा पशुओं के पेयजल का महत्वपूर्ण स्रोत रहा है। अतिक्रमण के कारण इसका सार्वजनिक उपयोग बाधित कर दिया गया है। वर्षों से ग्रामीणों द्वारा अनेकों शिकायतें करने पर भी कोई कार्यवाही और खुदाई नहीं करवायी गयी है। पूर्व की शिकायतों पर कार्यवाही नहीं होने पर अतिक्रमण कारियों का मनोबल सतत बढ़ता जा रहा है।

    ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुये कहा कि उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर सम्बन्धित भूमि का माप एवं सीमांकन कराया जाय। ग्रामसभा पटइल स्थित चकमार्ग संख्या 360, 380 एवं 356 से अवैध अतिक्रमण हटवाकर चकमार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाय तथा आवागमन सुचारू किया जाय। ग्रामसभा बिशुनपुर स्थित सार्वजनिक तालाब (खसरा संख्या 13) से अवैध कब्जा हटवाकर उसकी खुदाई एवं सुन्दरीकरण कराया जाय। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जाय। आपकी इस जनहितकारी कार्यवाही आवश्यक है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: सम्पादक मण्डल जौनपुर इकाई ने की शोकसभा

    Jaunpur News: सम्पादक मण्डल जौनपुर इकाई ने की शोकसभा

    • सम्पादक मण्डल जौनपुर इकाई ने की शोकसभा

    • साथी मंगला तिवारी की पत्नी एवं रविन्द्र दूबे की माता के निधन पर जताया गया शोक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई के अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में शोकसभा हुई। इस मौके पर सम्पादक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य मंगला प्रसाद तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी 50 वर्ष के गत दिवस सड़क हादसे में हुई मौत पर शोक जताया गया।

    इसी क्रम में जौनपुर के मूल निवासी और मुम्बई में सम्पादक रविन्द्र दूबे की माता लालती देवी 70 वर्ष के निधन पर शोक जताया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

    शोकसभा में आदर्श कुमार, शम्भू सिंह डा. बृजेश यदुवंशी, जय प्रकाश मिश्र, डा. प्रमोद वाचस्पति, रामजी जायसवाल, विरेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र प्रजापति, विरेन्द्र मिश्र विराट, छोटे लाल सिंह, डा. नौशाद अली, शब्बीर हैदर, प्रदीप पाण्डेय, मकसूद सिद्दीकी, एमए सिद्दीकी, चन्द्र मोहन, अजय प्रताप पाल, जेडी सिंह, मनोज उपाध्याय, शुभांशू जायसवाल सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • Jaunpur News: पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है परमात्मा: डा. मदन मोहन

    Jaunpur News: पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है परमात्मा: डा. मदन मोहन

    • पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है परमात्मा: डा. मदन मोहन

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। परमात्मा व्यक्ति विशेष की सहायता नहीं करता, बल्कि पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है। उक्त बातें शीतला चौकिया धाम में अधिकमास भर चलने वाले श्रीराम कथा महोत्सव के 27वें दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा. मदन मोहन मिश्र ने कही।
    उन्होंने लक्ष्मण शक्ति प्रसंग की चर्चा करते हुये कहा कि कालनेमि ने तालाब, मंदिर, बाग बनाया। स्वयं महात्मा बनकर कथा करने लगा। फिर भी हनुमान ने उसको मार दिया, क्योंकि उसने यह सब हनुमान जी की यात्रा में विघ्न करने के उद्देश्य से किया था। जीवन की वही यात्रा सबसे बढ़िया है जो हनुमान जी जैसे महात्मा की गोद से होती हुई परमात्मा की गोद में पहुंच जाय। हनुमान जी ने सुषेन वैद्य को उसी प्रकार पहुंचाये, जैसे लेकर आये थे।

    इसी क्रम में डा. अखिलेश चन्द पाठक ने पुरूषोत्तम मास महात्म्य का बड़ा सारगर्भित प्रवचन किया। कार्यक्रम का संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया। अन्त में शिवाश्रय गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    विश्व कल्याण के लिये चल रहा मास पारायण महायज्ञ
    चौकियां धाम में मास पारायण मानस महायज्ञ पुरुषोत्तम मास महीने के प्रथम दिन से चल रहा है। पुरुषोत्तम मास के 28वें दिन शनिवार की सुबह तेरस तिथि में डा अखिलेश चन्द्र पाठक (यज्ञाचार्य) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चों ने हवन पूजन करके विश्व कल्याण के लिये प्रार्थना किया। हवन—पूजन प्रतिदिन सायं 4 से 6 बजे तक प्रतिदिन पुरुषोत्तम मास महीने के समापन तक चलेगा। आयोजनकर्ताओं ने समस्त जनपद के धर्मप्रेमियों से अपील किया है। उक्त अनुष्ठान हवन पूजन में सपरिवार सम्मलित होकर विश्व कल्याण के लिये पूजन करके अपने जीवन को कृतार्थ करें।