Day: June 6, 2026

  • Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

    Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

    • मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

    तेजस टूडे सं.
    जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि माह ए मोहर्रम 17 जून 2026 से आरंभ हो रहा है। 10 मोहर्रम 26 जून को मनाया जाएगा। इसी के संदर्भ में जिला प्रशासन का ध्यान निम्न बिंदुओं पर आकर्षित करना है। विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सही वोल्टेज पर की जाए। गैस की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए ताकि सुचारू रूप से गैस उपलब्ध रहे। नगर पालिका परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट, पानी आपूर्ति, सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं धार्मिक स्थलों की साफ सफाई समय से पहले ही सुनिश्चित कर ली जाए। जलूसों एवं इमामबाड़ों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अवसर पर पुलिस व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की जाए एवं आधुनिक एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड के वाहन भी उपलब्ध रहे। मोहर्रम पर विगत वर्षों की तरह जिला शांति समिति की बैठक मोहर्रम आरंभ होने के 1 सप्ताह पहले ही कर ली जाए ताकि यदि कहीं कोई समस्या हो तो उसको समय रहते उसका निवारण किया जा सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

    Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

    • हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

    तेजस टूडे सं.
    तरुण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों क्षेत्र में धड़ल्ले से जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है, जिसको लेकर कई बार आम जनमानस ने अपनी नाराज़गी व्यक्त की है परंतु शासन प्रशासन के कानो पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार की बीती रात सुजानगंज थाने की पुलिस क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी खनन की संलिप्तता में एक मिट्टी लदा ट्रैक्टर तथा एक खाली ट्रैक्टर को व एक मिट्टी खोदने की मशीन को हिरासत में लेकर सुजानगंज थाना परिसर में ले आकर खड़ा कर दी तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी। इस दौरान देखा गया कि जो मशीन तथा ट्रैक्टर अवैध मिट्टी खनन की संलिप्तता में सुजानगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार की बीती रात हिरासत में लिया गया था। उन्ही सब पर बिना किसी कानूनी कार्रवाई किए बिना अज्ञात कारणों से शुक्रवार शाम को छोड़ दिया गया जिससे थानाध्यक्ष सुजानगंज के ऊपर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं तेज हो गई। इस संदर्भ में जब थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनके सरकारी नम्बर पर सम्पर्क नहीं हो पाया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

    Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

    • विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के मीठपुर गांव निवासी रोशनी बानो (24) का विवाह वर्ष 2020 में महुआरी बनकट गांव निवासी सुबराती पुत्र मुंशी के साथ हुआ था। रोशनी के तीन छोटे बच्चे जिनकी उम्र लगभग राबिया (3 वर्ष), समायरा (2 वर्ष) और अजान (1वर्ष) हैं। मृतका का पति रोजी रोटी के सिलसिले मे मुंबई शहर रहता है घटना के समय वह घर पर नहीं था। मृतका की मां मौसमी बेगम ने बरसठी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। पति, ससुर तथा अन्य ससुरालीजन उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। आरोप है कि बीते 7 मई को भी मारपीट के बाद रोशनी मायके चली गई थी। बाद में पंचायत के माध्यम से समझौता होने पर उसे पुनः ससुराल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक 5 जून को रोशनी ने फोन कर दहेज को लेकर हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। घटना वाले दिन भी उसने रोते हुए अपने परिजनों से बातचीत की थी। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो रोशनी का शव घर के बाहर खाट पर पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों के अनुसार ससुराल पक्ष उसे उपचार के लिए मछलीशहर ले गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अधिकांश परिजन घर छोड़कर चले गए। मृतका की मां ने मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

    Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

    • गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

    • गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश

    • स्वच्छता, हरियाली और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिये जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार को शाहगंज क्षेत्र के खेतासराय स्थित ऐतिहासिक गुज़र ताल का निरीक्षण कर वहां के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गुज़र ताल के किनारों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए जिससे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन सुदृढ़ हो तथा हरित वातावरण को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत ताल परिसर को आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के लिए सोलर लाइट तथा हाई मास्ट लाइट की लगाई जाए, जिससे रात्रि के समय भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ताल परिसर में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छता संबंधी सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गुज़र ताल जनपद की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है, जिसके संरक्षण एवं विकास के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें, ताकि यह स्थल पर्यावरणीय संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। इस अवसर पर डीएफओ, उपजिलाधिकारी शाहगंज, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दूसरी ओर हरे पेड़ों की हो रही कटान

    विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दूसरी ओर हरे पेड़ों की हो रही कटान

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, दूसरी ओर हरे पेड़ों की हो रही कटान

    • वन विभाग और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    कटरा बाजार, गोण्डा। एक ओर प्रदेश और देश भर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए करोड़ों पौधे लगाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गोंडा जनपद के कौड़ियां बाजार थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आने से सरकारी दावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग और पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते क्षेत्र में खुलेआम हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। मामला थाना कौड़िया बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसैया से जुड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पश्चिमी किनारे स्थित क्षेत्र में हाल ही में कई हरे और फलदार पेड़ों की कटान की गई है। आरोप है कि यहां चार हरे गूलर के पेड़ तथा चार फलदार फरेंद के पेड़ों को काट दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिन पेड़ों की कटान की गई है, वे वर्षों पुराने थे और स्थानीय पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां सरकारी विभाग पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हरे-भरे पेड़ों की कटान रोकने में संबंधित विभाग पूरी तरह विफल दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में हरियाली तेजी से समाप्त होती जाएगी और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतनी बड़ी संख्या में हरे पेड़ों की कटान संभव नहीं है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है तो अवैध कटान में शामिल लोगों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक ओर पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प लिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सिसैया गांव में सामने आया यह मामला पर्यावरण संरक्षण की जमीनी हकीकत पर बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहा है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • विकास की मुख्यधारा में बहराइच, जन सूचना अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्य सूचना आयुक्त

    विकास की मुख्यधारा में बहराइच, जन सूचना अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्य सूचना आयुक्त

    • विकास की मुख्यधारा में बहराइच, जन सूचना अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: राज्य सूचना आयुक्त

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने नानपारा चीनी मिल गेस्ट हाउस में जन सूचना अधिकारियों के साथ आयोजित जागरूकता बैठक के दौरान कहा कि विकसित यूपी की यात्रा प्रगति पर है। विकास की इस यात्रा में बहराइच भी शामिल है। इसमें जन सूचना अधिकारियों को दोहरी जिम्मेदारी का निर्वाह करना है। उन्हें जरूरतमंद लोगों के आवेदनों का समय पर जवाब देना है। इससे उनकी समस्याओं का समाधान होता है। इसके साथ ही जन सूचना अधिकारियों को विकास कार्यों में योगदान करना है। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि बहराइच उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भव्य महाराजा सुहेलदेव स्मारक, पांडव कालीन सिद्धनाथ मंदिर आदि स्थल पर्यटन और तीर्थाटन केंद्र के रूप में आकर्षक बन चुके हैं। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हो रहा है। राजधानी लखनऊ से बहराइच को जोड़ने वाली वर्तमान टू लेन सड़क को अब सात हजार करोड़ रुपये की फोरलेन में बदलने का काम जल्द शुरू होगा। इसके अतिरिक्त घाघरा नदी पर स्थित पुराने संजय सेतु के दबाव को कम करने के लिए एक नए पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है। शामली से गोरखपुर तक जाने वाला एक्सप्रेस-वे भी बहराइच के पचपन गाँवों से होकर गुजरेगा। यह जिले की आर्थिक रीढ़ बनेगा। नया मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार नानपरा शैलेश अवस्थी, तहसीलदार मिहींपुरवा धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार हर्षित पाण्डेय व राजदीप यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्रभारी मंत्री ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया निरीक्षण

    प्रभारी मंत्री ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया निरीक्षण

    • प्रभारी मंत्री ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, बलहा की सरोज सोनकर, नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व महामंत्री रणविजय सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय भवन की साफ-सफाई, चिकित्सालय की ओर से मरीज़ों व उनके तीमारदारों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने इमरजेन्सी, इमरजेन्सी वार्ड, ओटी, ओपीडी, डेन्टल ओपीडी, आयुष्मान कार्ड कक्ष, सर्जिकल ओपीडी, मनोरोग ओपीडी तथा जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने वार्डों के निरीक्षण के दौरान मरीज़ों एवं तीमारदारों से चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में फीड बैक भी प्राप्त किया। मरीज़ों एवं तीमारदारों की ओर कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में न आने पर मा. मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले सभी मरीज़ों को शासन की मंशानुरूप सुविधाएं प्रदान की जायें। जन औषधि केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार को निर्देश दिया कि जन औषधि केन्द्र पर मानक के दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए मरीज़ों को नार्मस के अनुसार दवाओं का वितरण कराएं जिससे उन्हें इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिले सके। आयुष्मान कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रगति का जायज़ा लेते हुए मंत्री ने निर्देश दिया कि जिले के समस्त असतृप्त पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करें। प्रभारी मंत्री ने चिकित्सालय की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. संजय खत्री व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार को निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था के स्तर को बनाये रखें तथा चिकित्सालय में औषधियों एवं संसाधन की कमी न होने पाये। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार, डॉ. परवेज़, डॉ. ईशान व अन्य चिकित्सक तथा चिकित्सालय प्रबन्धक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • इंदिरा बाल विहार परिसर में हुआ विरोध प्रदर्शन

    इंदिरा बाल विहार परिसर में हुआ विरोध प्रदर्शन

    • इंदिरा बाल विहार परिसर में हुआ विरोध प्रदर्शन

    • केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ हुई नारेबाजी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय जायसवाल
    गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के इंदिरा बाल विहार परिसर में कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ता इंदिरा बाल विहार पर एकत्रित होकर विरोध जताने लगे। उन्होंने बैनर-पोस्टर के साथ नारेबाजी की और केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाने की तैयारी शुरू कर दी। अचानक हुए इस प्रदर्शन से इलाके में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद कैंट पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पुतला दहन की कोशिश को नाकाम करते हुए पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। अन्य प्रदर्शनकारी वहां से हट गए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का प्रदर्शन और पुतला दहन करना नियमों के विरुद्ध है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस सतर्क बनी हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

    प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

    • प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

    • अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागवार समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।बैठक में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी एवं पदमसेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, भाजपा प्रदेष मंत्री षिवभूषण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने बैठक के प्रारम्भ में अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, पषुपालन विभाग, उद्यान विभाग, आवास की स्थिति, भवन निर्माण की प्रगति, दिव्यांग पेशन छात्रवृित्त, आधार सीडिंग प्रकिया पीएम पोषण निधि, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना इत्यादि की भी समीक्षा की गयी। बैठक में संभावित बाढ़ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाव एवं नाविकों का पूर्व चिन्हांकन कर सूची तैयार की जाए तथा इसकी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।मक्का खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीद व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित

    सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित

    • सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एनके मिश्र
    लखीमपुर खीरी। तहसील सभागार में सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसपी ख्याति गर्ग ने पहुंच कर फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण करने के आदेश दिए आयोजन में महज 60 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है। आयोजित दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग की 30, पुलिस 12, पूर्ति विभाग 7, विकास 6 और नगर पालिका की पांच शिकायतें प्राप्त हुई है जिसको लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई वहीं अन्य विभागों की शिकायतों को गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण और समय अवधि में निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।

    अधिवक्ताओं ने जिला बनाओ को लेकर सौंपा ज्ञापन
    समाधान दिवस में अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी उर्फ बेटू और महामंत्री पंकज कश्यप के साथ अधिवक्ताओं ने जिला बनाने को लेकर सीडीओ को ज्ञापन दिया है। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता गण मौजूद रहे। जानकी रसोई समिति ने नदी किनारे घाटों पर अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन दिया है। समिति के अध्यक्ष शिवम राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अनूप, नन्हे, केशव, करन ठाकुर और चंद्रभान मिश्रा ने संयुक्त रूप से एसडीएम को ज्ञापन देकर गोमती मुक्तिधाम, अमरी घाट, नसिया घाट, सिरसा घाट, इमलिया घाट, जमुनियाघाट, रगवा और पन्न घाट पर अतिक्रमण के चलते नदी की धार विलुप्त हो रही है जिससे वन विभाग और सामाजिक लोगों द्वारा पौध लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ भूमि संरक्षित करने के लिये पैमाइश कर चिन्हित करने की मांग की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

    सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

    • सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

    • ज्ञापन देने से रोका गया

    तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
    मुसैब अख्तर
    गोण्डा। योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन के नेतृत्व में पार्टी के कई पदाधिकारी मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उनका कहना था कि वे क्षेत्रीय समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे। इसी क्रम में हाजी मोहम्मद जकी, शाहान अख्तर, रैनी अजय गौतम, विजय पासवान, पवन सिंह, मतीन सिद्दीकी, जावेद मंटू, बलराम यादव, पूर्व प्रमुख हृदय राम यादव गुड्डू यादव साहब राम यादव अफजल खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय साहू बिंदेश्वरी पाल शिव अखिलेश विश्वकर्मा साहब सिद्दीकी सभासद बृजेश यादव सपा कार्यालय प्रभारी आस्वद हुसैन उर्फ लकी सहित दर्जनों पदाधिकारियों के भी इस कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी थी लेकिन प्रशासन ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए इन सभी नेताओं को उनके घरों पर ही रोक दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इन्हें रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया था, ताकि कार्यक्रम स्थल के आसपास भीड़ या किसी तरह की व्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो सके। इसके बाद सुबह भी इन नेताओं की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। इस कार्रवाई के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली है। उनका आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन देने और अपनी बात रखने का अधिकार छीना गया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होती है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा रूटीन कदम बताया जा रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • आरोपी भेजे गये जेल

    आरोपी भेजे गये जेल

    • आरोपी भेजे गये जेल

    • ग्रामीण बोले- आरोपियों को फांसी पर लटकाओ, घर पर बुलडोजर चलवाओ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    उतरौला, बलरामपुर। जिले के उतरौला क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बभनी बुजुर्ग में एक युवक की मौत के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और पर्याप्त मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के गांव पहुंचने के बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और उन्होंने आरोपियों को फांसी देने तथा उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। बभनी बुजुर्ग निवासी राजू मौर्य ने प्रशासन को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह वर्ष 2014 से एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में गोकशी, छेड़खानी तथा अन्य सामाजिक मुद्दों के खिलाफ सक्रिय रूप से आवाज उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से कुछ लोग उनसे नाराज थे और उनके खिलाफ रंजिश रखते थे।
    आरोप के अनुसार, 26 मई की रात पड़ोसी गांव पिपराराम के कुछ युवक बभनी बुजुर्ग पहुंचे थे, जिन्हें आने-जाने को लेकर टोका गया था। इस बात से नाराज होकर उन्होंने कथित तौर पर धमकी दी। अगले दिन सुबह जब राजू मौर्य और संतोष चाय पीने जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें रोककर हमला कर दिया गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे धनराज मौर्य, मीना देवी और अन्य ग्रामीण भी हमले का शिकार हो गए।इस हमले में कई लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घायल मीना देवी का इलाज अभी भी जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
    परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी विपक्षी पक्ष द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शनिवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, विधायक राम प्रताप वर्मा समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। प्रशासन की ओर से मृतक की मां को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। हालांकि इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दोषियों को कड़ी सजा और न्याय चाहिए।
    ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी देने, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में वारिस अली पुत्र आबिद अली, आसिफ पुत्र वारिस अली, सलीम उर्फ सालिम पुत्र वारिस अली, माजिद अली पुत्र वारिस अली, वाजिद अली पुत्र आबिद अली, आकिब पुत्र आशिक अली और साजिद खान पुत्र वारिस अली निवासी ग्राम पिपराराम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • तहसील तुलसीपुर में सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

    तहसील तुलसीपुर में सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

    • तहसील तुलसीपुर में सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

    • भूमि विवाद मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    तुलसीपुर, बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में तहसील तुलसीपुर में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्राप्त शिकायतों में से कतिपय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से प्रकरणों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों का समय से समाधान कर कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत श्रवण दिव्यांग लाभार्थी को हियरिंग मशीन प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत लाभार्थी संतोष कुमार साहू को 05 लाख रुपये का चेक प्रदान कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी तुलसीपुर राकेश जयंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मौरंग खदान से रोजाना लाखों की चोरी, कार्रवाई पर उठे सवाल

    मौरंग खदान से रोजाना लाखों की चोरी, कार्रवाई पर उठे सवाल

    • मौरंग खदान से रोजाना लाखों की चोरी, कार्रवाई पर उठे सवाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बृजेन्द्र कुमार
    मौदहा, हमीरपुर। सिसोलर थाना क्षेत्र में मौरंग खदान से बड़े पैमाने पर अवैध खनन और चोरी का मामला सामने आया है। पर्यावरणीय स्वीकृति (ईसी) न मिलने से खदान संचालन शुरू नहीं हो सका। आरोप है कि प्रतिदिन 25-30 ट्रॉली मौरंग खदान से चोरी की जा रही है।सिसोलर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • व्यापारी संवाद बैठक का हुआ आयोजन

    व्यापारी संवाद बैठक का हुआ आयोजन

    • व्यापारी संवाद बैठक का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुलज़ार अहमद
    नजीबाबाद, बिजनौर। अग्रवाल धर्मशाला में जीएसटी के अधिकारियों द्वारा व्यापारी संवाद बैठक आयोजित किया गया। बैठक में व्यापारियों को भयमुक्त माहौल, व्यापारियों का उत्पीड़न न होना, पारदर्शी व्यापारी माहौल देना तथा एक जीएसटी पोर्टर के नए फीचर्स पंजीयन ई वे बिल और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित आने वाली परेशानियों के विषय में विस्तार से बातचीत की और अपनी शंकाओं को दूर किया। बैठक में व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ ने कहा की व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री सर्राफ ने कहा कि कोई भी व्यापारी डरे नहीं बिना संकोच समय रहते अपनी जीएसटी का कार्य करें। साथ ही अधिकारोंयों को कार्य करने में उनका सहयोग करें जिससे की वह होना कार्य सरलता पूर्वक कर सके। इस मौके पर साधना चौहान सहायक आयुक्त राज्य कर तरमेंदर सिंह राज्य कर अधिकारी, दुर्विजय सिंह, राज्यकर अधिकारी राजपाल, प्रदीप सिंह, श्रीचन्द्र प्रकाश सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, निखिल कुमार राज्य कर विभाग, कपिल सर्राफ जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, अंकित राजपूत, संजीव अग्रवाल, लीना सिंघल भाजपा नेत्री, शेर अली, संजीव महेश्वरी एडवोकेट, आदित्य कुमार, रईस कुरैशी, राजन टंडन गोल्डी, बिंदू सर्राफ, सुबोध महिंद्रा, मंजू जौहरी, मोनू टाटा, विशाल महेश्वरी, मुकुल सर्राफ, देवेंदर अग्रवाल सहित काफ़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • वरिष्ठ भाजपा नेता ने धूमधाम से मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

    वरिष्ठ भाजपा नेता ने धूमधाम से मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

    • वरिष्ठ भाजपा नेता ने धूमधाम से मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुलज़ार अहमद
    नजीबाबाद, बिजनौर। वरिष्ठ भाजपा नेता शुभम अग्रवाल उर्फ़ लवी अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित हरिओम फर्नीचर उद्योग पर जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन दिवस के मौके पर नजीबाबाद के ब्लॉक प्रमुख तापराज़ सिंह देशवाल व शुभम उर्फ़ लवी अग्रवाल ने केक काट कर खुशी का इज़हार किया गया। इस मौके पर एक दूसरे को केक खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर शुभम अग्रवाल उर्फ़ लवी अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख तपराज़ सिंह देशवाल, सभासद शिवम अग्रवाल, इरशाद अहमद सभासद, राजेश सभासद, चाँद सभासद, हाजी यूनुस कुरैशी, इमरान कुरैशी, अरविन्द सालवान, लक्ष्मण सिंह, विपिन, कार्तिक राजपूत, सोनू वाल्मीकि, मोहम्मद इमरान, मनोज वशिष्ठ, प्रेम कुमार, राकेश सिंह सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण भवन में किया पौधरोपण

    प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण भवन में किया पौधरोपण

    • प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण भवन में किया पौधरोपण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 7 जून 2026 को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित किये जा रहे एक पेड़-माँ के नाम अभियान अन्तर्गत राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, गणमान्य व संभ्रान्तजन, पार्टी पदाधिकारियों तथा अधिकारियों के साथ लोनिवि निरीक्षण भवन बहराइच के परिसर में हरिशंकरी (पीपल-पाकड़-बरगद) का पौधरोपण कर उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत

    • अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अश्विनी सैनी
    उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से बाइक सवार टेम्पो चालक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने पर परिजन बेहाल होते रहे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।एबीनगर मोहल्ला के रहने वाले 30 वर्षीय नूर आलम उर्फ काका पुत्र जहूर कानपुर से उन्नाव टेम्पो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात बाइक से वह किसी काम से बड़ी नहर के पास गया हुआ था। घर लौटते समय गांधीनगर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना देख मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को मच्र्युरी में रखवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर मिलने पर पत्नी किश्वर बानो व मां नफीसा बानो और भाई रो-रोकर बेहाल होते रहे। पत्नी किश्वर बानो के कोई संतान नहीं है। मृतक नूर आलम पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। परिजनों के मुताबिक भाईयों सईद व मुन्ना की बीस साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब भाईयों में भुट्टू व चांद हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • युवती ने फंदे से लटककर दे दी जान, परिजन बेहाल

    युवती ने फंदे से लटककर दे दी जान, परिजन बेहाल

    • युवती ने फंदे से लटककर दे दी जान, परिजन बेहाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अश्विनी सैनी
    उन्नाव। अचलगंज के लोहचा गांव की रहने वाली युवती ने शुक्रवार शाम घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे पर फंदा डाल खुदकुशी कर ली। युवती के जीवित होने की संभावना से परिजन उसे आनन फानन फंदे से उतार सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत को लेकर परिजन कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।नगर पंचायत के लोहचा गांव के रहने वाले गंगाराम की 18 वर्षीय बेटी खुशी का शव बीती शाम घर के अंदर कमरे में फंदे से शव लटका मिला। घटना के समय पिता चाय की दुकान में काम करने तथा मां राजरानी भी घर से बाहर गई हुई थी। दो छोटी बहनें घर के बाहर खेल रही थी। मां राजरानी काम से वापस घर आई तो कमरे का दरवाजा खोलते ही चीख पड़ी। सूचना पर पड़ोसियों ने भाग कर उसके पिता गंगाराम को घटना की जानकारी दी। लोगों ने अभी सांस चलना बताया तो आनन फानन उसे फंदे से उतार कर सीएचसी ले जाया गया। मगर यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। परिजन बेटी से आत्महत्या किए जाने की कोई वजह नहीं बता सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर चूसने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • अयोध्या में गरजा बाबा का बुलडोजर

    अयोध्या में गरजा बाबा का बुलडोजर

    • अयोध्या में गरजा बाबा का बुलडोजर

    • चौक सब्जी मण्डी के पास नजूल भूमि पर बने अवैध आशियाने एवं दुकानें जमींदोज

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश श्रीवास्तव
    अयोध्या। जनपद के मुख्य बाजार यानी चौक क्षेत्र से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और प्रशासनिक हलचल पैदा करने वाली खबर सामने आ रही है। चौक स्थित सब्जी मंडी सराय मस्जिद के समीप बेशकीमती नजूल भूमि पर दशकों से बने अवैध मकानों, पक्के निर्माणों और दुकानों को शुक्रवार के दिन जिला प्रशासन ने भारी-भरकम बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। प्रदेश सरकार द्वारा यहां प्रस्तावित एक अत्याधुनिक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु इस पूरी विधिक जमीन को खाली कराया गया है। तोड़—फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पीएसी, नागरिक पुलिस बल और जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे जिनकी सीधी निगरानी में कई अवैध ढांचों को ढहाकर पूरे क्षेत्र को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।
    प्रशासनिक टीम ने ध्वस्तीकरण की इस विधिक कार्रवाई को अंजाम देने के साथ ही मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए विस्थापित और प्रभावित होने वाले परिवारों को राहत के तौर पर सरकारी मुआवजे के चेक भी मौके पर ही वितरित किए। हालांकि घर और दुकान छिन जाने के गम में डूबे कई प्रभावित परिवारों ने सरकार द्वारा दी गई मुआवजे की इस धनराशि को ऊंट के मुंह में जीरा और अत्यधिक नाकाफी बताते हुए कड़ा विरोध व घोर नाराजगी दर्ज कराई। बेघर हुए स्थानीय निवासियों का स्पष्ट रूप से कहना है कि वे पीढ़ियों से इस स्थान पर रह रहे थे और अब उन्हें अचानक उजाड़ दिया गया है; ऐसे में पुनर्वास के लिए सरकार को उन्हें कम से कम इतनी उचित आर्थिक सहायता अवश्य देनी चाहिए थी जिससे वे शहर के किसी अन्य सुरक्षित इलाके में जमीन खरीदकर अपने बच्चों के लिए एक नया आशियाना खड़ा कर सकें।
    इस प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आई एक अत्यंत लाचार प्रभावित महिला नजमा ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें मुआवजे के नाम पर महज 40 हजार रुपये (40,000) का चेक थमाया गया है। उन्होंने रुआंसे गले से सवाल किया कि आज के इस महंगाई के दौर में मात्र चालीस हजार रुपये में नया घर कैसे बन सकता है? नजमा ने बताया कि उनके पति लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं और घर में कमाने वाला कोई दूसरा जरिया नहीं है जिससे उनके पास कोई स्थायी रोजगार भी नहीं बचा है। ऐसे संकट के समय में दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी के साथ एक नई छत का प्रबंध करना उनके लिए नामुमकिन जैसा है; इसलिए उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट से इस फैसले पर सहानुभूतिपूर्वक पुनर्विचार करने और उचित वित्तीय सहायता प्रदान करने की भावुक गुहार लगाई है। इसी प्रकार स्थानीय निवासी मोहम्मद रसीद ने भी तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी कम राशि से न कहीं एक बिस्सा जमीन खरीदी जा सकती है और न ही ईंट-गारे का काम शुरू हो सकता है जिससे कई गरीब परिवार सरेआम खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए हैं।
    दूसरी ओर, इस बड़ी कार्रवाई के पीछे के विकास मॉडल को स्पष्ट करते हुए आधिकारिक प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि खाली कराई गई इस विस्तृत नजूल भूमि पर राज्य सरकार की एक अति-महत्वाकांक्षी योजना के तहत करीब 200 दुकानों वाला एक भव्य और आधुनिक कमर्शियल (व्यावसायिक) कॉम्प्लेक्स निर्मित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस हाईटेक परियोजना के धरातल पर उतरने से अयोध्या के मुख्य चौक बाजार क्षेत्र में व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को अभूतपूर्व पंख लगेंगे। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के सैकड़ों नए अवसर पैदा होंगे। जहां जिला प्रशासन का दावा है कि यह पूरी बेदखली और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह से विधिक नियमों और न्यायालयी गाइडलाइंस के दायरे में रहकर की गई है, वहीं बेघर हुए प्रभावित परिवार अब भी उचित पुनर्वास और पर्याप्त मुआवजे की मांग को लेकर अपनी जिद पर अड़े हुए हैं जिसके चलते पूरे शहर में विकास बनाम विस्थापन के इस मुद्दे पर बहस अत्यधिक तेज हो गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • गोण्डा के विकास को लगी नयी रफ्तार

    गोण्डा के विकास को लगी नयी रफ्तार

    • गोण्डा के विकास को लगी नयी रफ्तार

    • मुख्यमंत्री ने 516 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोण्डा। जनपद की पावन धरती शनिवार को विकास और जनकल्याण के एक ऐतिहासिक अध्याय की साक्षी बनी। माँ बाराही देवी धाम तथा गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के निकट आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ ने कर्नलगंज एवं कटरा विधानसभा क्षेत्रों सहित पूरे जनपद के लिए कुल 516 करोड़ रुपये लागत की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचने के बाद विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त किया।
    दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनपद में 516 करोड़ लागत की 262 जनकल्याणकारी एवं विकासपरक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
    मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को जनकल्याण और प्रदेश की प्रगति की मजबूत आधारशिला बताते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विकास केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक उसकी पहुंच सुनिश्चित हो, यही सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत, आवास एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
    इस दौरान कटरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 256 करोड़ रुपये तथा कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में 260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण, पेयजल योजनाएं, सामुदायिक विकास कार्य, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा संस्थानों का सुदृढ़ीकरण तथा अन्य जनहितकारी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सहायता सामग्री वितरित कर सम्मानित भी किया। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभों को साझा करते हुए कहा कि योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी भावना के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार सृजन, निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है और इसका लाभ प्रदेश के हर जिले को मिल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि गोंडा जनपद में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। नई परियोजनाएं क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। किसानों को बेहतर सुविधाएं, युवाओं को नए अवसर और आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, कटरा विधायक बावन सिंह, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, गौरा विधायक प्रभात वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रवासियों में विकास परियोजनाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला। लोगों का मानना है कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से गोंडा के विकास को नई दिशा मिलेगी और कर्नलगंज व कटरा विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। जनपद गोंडा के लिए यह दिन विकास, जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • अयोध्या के चार और चौराहों की यातायात व्यवस्था हुई हाईटेक

    • अयोध्या के चार और चौराहों की यातायात व्यवस्था हुई हाईटेक

    • अब 5 चौराहों पर शुरू हुआ आईटीएमएस सिस्टम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश श्रीवास्तव
    अयोध्या। नगर निगम ने श्रीराम नगरी की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे यातायात नियंत्रण अधिक व्यवस्थित होगा और नागरिकों को रेड एवं ग्रीन सिग्नल के अनुसार सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। शनिवार को आईटीएमएस प्रणाली का शुभारंभ महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जलकल परिसर स्थित आईटीएमएस कार्यालय से किया। इस मौके पर उपसभापति संतोष सिंह मौजूद थे।
    नगर निगम ने रकाबगंज चौराहे पर पहले से संचालित आईटीएमएस प्रणाली के अतिरिक्त शांति चौक (नाका), गुदड़ी बाजार चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा तथा पुलिस लाइन स्थित पुष्पराज चौराहा पर भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर धर्मपथ पर हनुमान गुफा, सिविल लाइन चौराहा, देवकाली बाईपास, मनूचा चौराहा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी आईटीएमएस प्रणाली लागू कर दी जाएगी। इससे यातायात संचालन और अधिक सुचारु होगा तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा 20 चौराहों पर सीबी इमरजेंसी कॉल बॉक्स भी स्थापित किए गए हैं। इन स्थानों पर जागरूकता के लिए विशेष स्टीकर लगाए गए हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति, सड़क दुर्घटना, चोरी अथवा अन्य संकट की स्थिति में नागरिक एसओएस बटन दबाकर तत्काल सूचना नगर निगम और पुलिस प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। इससे पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
    नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि शहर के 15 अन्य स्थानों पर भी आईटीएमएस सुविधा शुरू करने की योजना बनाई गई है, इनमें निषाद राज चौराहा (टेढ़ी बाजार), श्रीराम हॉस्पिटल तिराहा, लता चौक, हनुमान गुफा चौक, साकेत पेट्रोलियम, देवकाली बाईपास, देवकाली तिराहा, अग्रसेन तिराहा, रायबरेली बाईपास, सहादतगंज बाईपास, नाका हनुमानगढ़ी, डीएम आवास चौराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक एवं सिविल लाइन तिराहा प्रमुख हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • बिना हेलमेट, तीन सवारी, काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन

    बिना हेलमेट, तीन सवारी, काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन

    • बिना हेलमेट, तीन सवारी, काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन

    • सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी पर जनपद में की गयी बड़ी कार्यवाही

    तेजस टूडे ब्यूरो
    देवी प्रसाद शर्मा
    आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। अभियान के अंतर्गत नरौली तिराहा, पहाड़पुर तिराहा, बलरामपुर चौकी क्षेत्र, अग्रसेन चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं यातायात पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक वाहन चेकिंग की गई। सभी अधिकारी निर्धारित स्थलों पर पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
    चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन संचालन करने, दोषपूर्ण अथवा नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट का प्रयोग करने, नशे की अवस्था में वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव), मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने, काली फिल्म युक्त वाहनों का संचालन करने तथा बिना वैध अभिलेखों के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान, प्रवर्तन एवं सीज की कार्यवाही की गई। अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने स्वयं किया। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया। साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • रामायण हास्पिटल ने शारदा मोहन क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता

    रामायण हास्पिटल ने शारदा मोहन क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता

    • रामायण हास्पिटल ने शारदा मोहन क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    मुगलसराय, चंदौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में प्रोफेसर आदिल जाफरी मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने शारदा मोहन क्रिकेट एकेडमी को आसानी से 7 विकेट से पराजित किया। इसके पहले सेमी फाइनल मैच में शारदा मोहन दुल्हीपुर ने ओला वियाखे को सुपर ओवर में 5 रन से हराकर फाइनल में स्थान बनाया था। शारदा मोहन ने 1 ओवर में 14 रन बनाए थे। जवाब में ओला वियाखे टीम मात्र नौ रन ही बना सकी थी। फाइनल में टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शारदा मोहन दुल्हीपुर ने पूरे 20 ओवर खेल के 7 विकेट पर 141 रन बनाए थे। शुरू के 8 ओवर में शारदा मोहन सिर्फ 32 रन पर दो विकेट खोकर दयनीय स्थिति में थे, मगर दूसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने गए आर्यन सोनकर ने ताबड़तोड़ 45 बाल पर तेज 90 रन की पारी खेली जिसमें 10 बाउंड्री और 5 लंबे छक्के शामिल थे। खासकर आर्यन के कवर और मिड ऑफ पर दर्शनीय शॉट खेले दर्शक को उनकी बल्लेबाजी बहुत पसंद आई। ताल्हा ने 14 रन और अजीत ने 12 रन बनाए रामायण हॉस्पिटल की तरफ से पवन, ओम और अभिज्ञान ने दो—दो विकेट लिया। जवाब में रामायण हॉस्पिटल ने 15 ओवर में ही 142 रन सिर्फ 3 विकेट खोकर बना लिया। टीम की तरफ से ओम और ओंकार ने 20 और 22 रन बनाए जबकि प्रियंका ने नाबाद 18 रन बनाये। लेफ्ट बैटर पवन ने नाबाद 59 रन बनाए जिसमें 2 छक्के और 5 बाउंड्री शामिल थी। प्लेयर ऑफ द मैच पवन को दिया गया। बेस्ट बैटर आर्यन को और गेंदबाज़ का पुरस्कार ओम को दिया गया। चीफ गेस्ट प्रकाश श्रीवास्तव और गोपाल थे जबकि स्पेशल गेस्ट वसीम अहमद थे। रेफरी शौज़ब हुसैन एवं संरक्षक जमशेद हुसैन जैदी थे। अन्त में आयोजक आदिल जैदी ने सभी के प्रति आभार जताया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • नजीबाबाद के विकास पुरूष इं. मुअज्जम ने डम्पिंग ग्राउण्ड का निरीक्षण करके किया पौधरोपण

    नजीबाबाद के विकास पुरूष इं. मुअज्जम ने डम्पिंग ग्राउण्ड का निरीक्षण करके किया पौधरोपण

    • नजीबाबाद के विकास पुरूष इं. मुअज्जम ने डम्पिंग ग्राउण्ड का निरीक्षण करके किया पौधरोपण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुलजार अहमद
    नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के विकास पुरष चेयरमैन इं. मुअज़्ज़म ने डम्पिंग ग्राउंड का निरीक्षण करके वृक्षारोपण किया। साथ ही कर्मचारियों को सफाई के प्रति दिशा निर्देश दिये गये। शनिवार को इं. मुअज़्ज़म द्वारा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश गये। बता दें कि नगर पालिका नजीबाबाद द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में गुलालवली में मौजूद नजीबाबाद नगर पालिका परिषद का डंपिंग ग्राउंड का चेयरमैन इं. मुअज़्ज़म ने भ्रमण किया गया। चेयरमैन ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में आय हुए नगर का कूड़े से सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग अलग किया जाता है और सूखे

    कूड़े को रीसाइल किया जाता। चेयरमैन ने सफाई कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पूर्व ही नगर के छोटे—बड़े नालों की तलछट सफाई करें। नगर में साफ—सफाई को समय अनुसार करते रहे। नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी न हो, इसलिए अपनी अपनी ड्यूटी के अनुसार समय रहते कार्य करके नगर स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका का पूर्ण सहयोग करें जिससे हमारा नगर स्वच्छता में सर्वप्रथम रहे। इस अवसर पर एस०आई० नगर पालिका कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, वार्ड मेंबर, राकेश जुनेजा, सहल खान, अजमल खान, हाशिम अहमद आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur news: सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

    Jaunpur news: सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

    • सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह की उपस्थिति में स्थानीय तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
    वहीं क्षेत्र के अंगुली निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण को मुक्त कराने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने डी0सी0 मनरेगा को जांच कर रिपोर्ट प्रस्ततु करने के निर्देश दिये। शाहगंज निवासी संतोष यादव ने टूटी नाली बनवाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक शाहगंज को जांच कर अवगत कराने का निर्देश दिया। खुदौली निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चकमार्ग खाते की भूमि को राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त उपस्थिति में पैमाईश के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया तो जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी शाहगंज को संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिये। शांति यादव ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि विपक्षीगण उनके खाद के गडढे में घूर नहीं रखने दे रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने तहसील शाहगंज को निर्देश दिया कि जांच कर नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण करें। साथ ही जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारीगण को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न होने पाये।
    जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 1 से 30 जून तक राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण राजस्व विभाग के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों मौके पर जाकर अभियान के रूप में शिकायतों का निस्तारण करें। समाधान दिवस से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लेखपाल, कानूनगो एवं नायब तहसीलदार राजस्व संबंधी प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कराया जाए। ऐसे राजस्व सहित अन्य प्रकरण, जिनमें न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाय। गांववार सूची तैयार कर शिकायतो का पर प्रभावी कार्रवाई की जाय। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से विवादित मामलों का निस्तारण करायें।
    उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय के निर्देशों एवं आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाय। तहसीलों की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे। सभी तहसीलों में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं का समाधान किया जाय। आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। जाति, आय सहित अन्य प्रमाण पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाय।
    इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान कुल 167 शिकायती पत्र प्राप्त हुये जिसमें 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय, उपजिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी शाहगंज, तहसीलदार सौरभ कुमार सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पिछड़े वैश्य युवा—महिलाएं सत्ता में हिस्सेदारी के लिये चुनाव लडे़ं या लड़ायें: ध्रुवचद जायसवाल

    पिछड़े वैश्य युवा—महिलाएं सत्ता में हिस्सेदारी के लिये चुनाव लडे़ं या लड़ायें: ध्रुवचद जायसवाल

    • पिछड़े वैश्य युवा—महिलाएं सत्ता में हिस्सेदारी के लिये चुनाव लडे़ं या लड़ायें: ध्रुवचद जायसवाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय जायसवाल
    गोरखपुर। पिछड़े वैश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों के चौमुखी विकास हेतु योजनाएं खास-कर छात्रों/छात्राओं के लिए एवं महिलाओं एवं युवा नेताओं को सत्ता में हिस्सेदारी लेने के लिए वैश्य बाहुल्य सीटों पर अवश्य चुनाव लडे़ं एवं केन्द्र सरकार/राज्य सरकारों ने पिछड़े वर्गों के लाभकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए राजनैतिक जागरुकता जरुरी है। विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं को सत्ता मे हिस्सेदारी लेने हेतु मात्र एक ही रास्ता है कि विधानसभा एवं लोकसभा लोकसभा चुनावों चुनाव लडे़ या चुनाव लड़ायें। दूसरा कोई भी विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में एतिहासिक निर्णय लेने के लिये साहसिक निर्णय लेकर ही पिछड़े वैश्य समाज को सत्ता के हिस्सेदारी सुनिश्चित करते हुये गांधीवादी तरीके से अपना योगदान देकर वैश्य समाज के लोगों को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा।
    उक्त बातें अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने प्रेस को जारी बयान में कही। साथ ही आगे कहा कि अपने कुछ महत्वपूर्ण सहयोगियों से गहन विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया कि अगामी 2027 के विधानसभा चुनाव तक चुनाव आयोग नई दिल्ली मे रजिस्ट्रेशन कराने हेतु अभियान स्थगित कर दिया गया है| सत्ता एवं विपक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्षों, प्रान्तीय अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम जारी रहेगा। पहले चरण मे भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्षों एवं वरिष्ट पदाधिकारियों से मिलकर अपने हक व हिस्सा तर्क-संगत न्यायोचित तरीके से अवगत कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा के 90 सीटों एवं लोकसभा के 17 सीटों पर वैश्य समाज की बाहुल्यता है। चुनाव में जीत-हार के निर्णायक भूमिका में पिछड़े वैश्य मौजूद है, इसे नकारा नहीं जा सकता। पिछड़े वैश्यों की बाहुल्यता उक्त सीटों पर शत-प्रतिशत है। अवगत कराया जायेगा।
    श्री जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछड़े वर्गों के वैश्य परिवारों के लोग चुनाव लडे़ंगे या चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की हर स्तर से सहयोग करने को तैयार हैं। उत्तर प्रदेश के वैश्य बाहुल्य कई सीटों पर पिछड़े वैश्य समाज के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहे हैं, यह शुभ संकेत है तथा सकारात्मक परिणाम दिखाई देने की पूरी सम्भावना है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: आईटीआई में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 8 कोआईटीआई में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 8 को

    • आईटीआई में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 8 को

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर ने बताया कि 8 जून दिन सोमवार को समय पूर्वाह्न 11 से संस्थान परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन सुनिश्चित है। मेले में जनपद के विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी उद्योग/अधिष्ठान द्वारा प्रतिभा किया जाना है। इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण 1 वर्षीय प्रशिक्षु प्रशिक्षण (अप्रेंटिस) करना चाहते हैं, वे आयोजित मेला में प्रतिभा कर अप्रेंटिस का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur news: पनौली के सरकारी ट्यूबवेल परिसर में हुआ पौधरोपण

    Jaunpur news: पनौली के सरकारी ट्यूबवेल परिसर में हुआ पौधरोपण

    • पनौली के सरकारी ट्यूबवेल परिसर में हुआ पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    बृजेश यादव
    खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के पनौली गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता अवर अभियंता (जेई) अलीम अहमद ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये।
    वहीं जेई अलीम अहमद ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। एक समय था जब गांवों में बड़े-बड़े बाग-बगीचे हुआ करते थे जहां लोगों को शुद्ध हवा और राहगीरों को छाया मिलती थी लेकिन लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण हरियाली कम होती जा रही है। ऐसे में सभी लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
    कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। पेड़ हमें शुद्ध वायु, फल, छाया और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये।
    इस अवसर पर प्रमोद गौतम जिलेवार, ऑपरेटर सुमित गुप्ता, ऑपरेटर सुरेंद्र कुमार, गोविंदा यादव, उमेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 74 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 74 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    • सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 74 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 74 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने किया। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, बिजली, आवास, सड़क और पुलिस से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    इस दौरान बदौवा गांव निवासी शिवराज ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा विद्यालय की भूमि पर घूर-गड्ढा बनाकर गंदगी का पानी बहाया जा रहा है तथा तीन शेड रखकर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 4 से 5 बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
    समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार अमित सरोज, एसडीओ विद्युत सौरभ त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: खेतासराय की गलियों में लीची का जलवा, ठेलों पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़

    Jaunpur News: खेतासराय की गलियों में लीची का जलवा, ठेलों पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़

    • खेतासराय की गलियों में लीची का जलवा, ठेलों पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के बाजारों, चौराहों और गलियों में इन दिनों लीची का जलवा देखने को मिल रहा है। लाल सुर्ख लीचियों से सजे ठेले राहगीरों को अपनी ओर खींच रहे हैं। तपती गर्मी के बीच मीठी और रसीली लीची की आगमन ने बाजार की रौनक में चार चाँद लगा दिए हैं।
    सुबह होते ही फल विक्रेता अपने ठेलों पर ताजा लीची सजाकर बैठ जाते हैं और दिन चढ़ने के साथ खरीददारों की भीड़ बढ़ने लगती है। बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी इस मौसमी उपहार का आनन्द उठाने के लिए खरीददारी कर रहे हैं। शाम के वक्त बाजारों में सबसे ज्यादा चहल-पहल देखने को मिल रही है।
    फल विक्रेता सचिन सोनकर का कहना है कि इस बार लीची की आगमन बेहतर होने से कीमतें भी लोगों की पहुँच में हैं। यही वजह है कि ग्राहक बिना मोलभाव के भी लीची खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कभी-कभी ठेलों पर तो ग्राहकों की इतनी भीड़ उमड़ रही है कि सम्भालना मुश्किल हो रहा है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लीची न सिर्फ स्वाद को बढ़ा देती है बल्कि शरीर को ताजगी भी पहुँचाती है। बाजार में आम, तरबूज और खरबूजे के साथ लीची की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। लाल रंग की चमकदार लीचियां हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।
    कस्बे के व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लीची की बिक्री में और बढोत्तरी हो सकती है। मौसमी फलों के कारोबार में तेजी आने से छोटे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं और बाजारों में रौनक का सिलसिला लगातार जारी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: खेतासराय पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

    Jaunpur News: खेतासराय पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

    • खेतासराय पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सुम्बुलपुर में जमीन एवं बंटवारे के विवाद को लेकर शांति भंग की आशंका के चलते बदरूद्दीन अहमद, मोहम्मद अकरम अहमद तथा शकील अहमद निवासी सुम्बुलपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं कस्बा खेतासराय क्षेत्र में उत्पात मचाने के मामले में शुभम कुमार पुत्र राम अचल एवं अभिषेक कुमार पुत्र राम बुझारत निवासी गड़ैया थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र, उपनिरीक्षक संजय पांडेय, उपनिरीक्षक अनिल पाठक, कांस्टेबल प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: बच्चों एवं युवाओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बना ड्रीमलैण्ड फेयर प्रदर्शनी

    Jaunpur News: बच्चों एवं युवाओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बना ड्रीमलैण्ड फेयर प्रदर्शनी

    • बच्चों एवं युवाओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बना ड्रीमलैण्ड फेयर प्रदर्शनी

    • शिमला-श्रीनगर थीम के झरनों में मिल रही गर्मी से राहत, उमड़ी भीड़

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी/अजय पाण्डेय
    जौनपुर। नगर के बीआरपी इण्टर कालेज मैदान में बीते 22 मई से आयोजित ड्रीमलैंड फेयर प्रदर्शनी मेला इन दिनों बच्चों, युवाओं और महिलाओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगी रोशनी, आधुनिक झूलों, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट्स और शिमला-श्रीनगर थीम पर तैयार किये गये कृत्रिम झरनों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। मेले की सबसे खास पहचान शिमला और श्रीनगर की तर्ज पर तैयार किया गया करीब 100 फीट लंबा आर्टिफिसियल झरना है जहां बहते पानी की ठंडी-ठंडी फुहारें लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत का एहसास करा रही हैं। झरने के आस—पास लोग फोटो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। बच्चों और युवाओं में इस आकर्षण को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

     

    मेले में स्थापित रेंजर झूला, डबल डिस्क झूला, टॉय ट्रेन, जापानी चिल्ड्रेन पार्क सहित अन्य देशी-विदेशी झूले लोगों को रोमांचित कर रहे हैं। खास तौर पर बच्चों के लिए लगाए गए मनोरंजक झूले उनकी पहली पसंद बने हुए हैं। शाम होते ही झूलों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। प्रदर्शनी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस, श्रीनगर रेलवे स्टेशन, कश्मीर वैली और लाल चौक की थीम पर तैयार किए गए आकर्षक मॉडल युवाओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। मेले में आने वाले अधिकांश युवा इन स्थानों पर अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।

    महिलाओं के लिए लगाये गये मीना बाजार में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां घरेलू उपयोग की सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र, आभूषण, किचन आइटम और बर्तनों की दुकानों पर खरीददारी करने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। गृहणियां अपनी जरूरतों के सामान की खरीदारी के साथ मेले के अन्य आकर्षणों का भी आनंद ले रही हैं। खान—पान के शौकीनों के लिए भी मेला किसी उत्सव से कम नहीं है। परिसर में जगह-जगह लगाये गये फास्ट फूड स्टॉल्स पर चाट, गोलगप्पे, बर्गर, पिज्जा, आइसक्रीम सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। परिवार के साथ पहुंचे लोग खरीदारी और मनोरंजन के साथ लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चख रहे हैं।
    मेले के आयोजक आनन्द त्रिपाठी एवं शिवशंकर सिंह ने संयुक्त रूप बताया कि जनपद में पहली बार शिमला और श्रीनगर थीम पर इतने बड़े पैमाने पर आकर्षण तैयार किए गए हैं। लोगों का उत्साह और समर्थन लगातार बढ़ रहा है जिससे मेला सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। मेला प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किये गये हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस मेले में स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही मुख्य द्वार के पास सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जहां से पूरे मेले की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील किया कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ ड्रीमलैंड फेयर में पहुंचकर मनोरंजन, खरीदारी और विभिन्न आकर्षणों का आनंद उठाएं। वर्तमान में यह मेला जौनपुरवासियों के लिए गर्मी की छुट्टियों का सबसे बड़ा मनोरंजन केंद्र बन गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरूद्ध 1762 दिनों से सत्याग्रह जारी

    Jaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरूद्ध 1762 दिनों से सत्याग्रह जारी

    • भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरूद्ध 1762 दिनों से सत्याग्रह जारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार एवं पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन शनिवार को 1762वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है।
    श्री गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गयी।
    इस अवसर पर आदित्य नारायण शर्मा, राम आसरे विश्वकर्मा, विजय प्रकाश मिश्र, राम बहाल यादव, विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, राजित राम यादव, नन्द लाल रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: बाइक सवार दबंगों ने एसडीएम सदर के मुंशी को किया घायल

    Jaunpur News: बाइक सवार दबंगों ने एसडीएम सदर के मुंशी को किया घायल

    • बाइक सवार दबंगों ने एसडीएम सदर के मुंशी को किया घायल

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी एसडीएम सदर कार्यालय के मुंशी के साथ बाइक सवार कुछ बदमाशों ने लाठी—डंडों और हेलमेट से हमला करके घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह लगभग 8:30 बजे पतहना गांव निवासी मुंशी रमाशंकर विश्वकर्मा पुत्र रामलखन विश्वकर्मा घर से अपने पोते नितिन विश्वकर्मा 18 वर्ष के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में घात लगाये नकाबपोश बदमाशों ने मुंशी की गाड़ी रुकवाकर लाठी—डंडों एवं हेलमेट से बुरी तरह से पीटा। उनकी चीख—पुकार सुनकर ग्रामीणों ने नकाबपोश बदमाशों को दौड़ा लिया लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गये। इसके बाद घायल ने इकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी जिस पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच—पड़ताल शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पीसी मेमोरियल अस्पताल में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

    Jaunpur News: पीसी मेमोरियल अस्पताल में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

    • पीसी मेमोरियल अस्पताल में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर परहुआ स्थित पी.सी. मेमोरियल हॉस्पिटल में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ जिसका नेतृत्व हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम ने किया।
    इस मौके पर आम, लीची, नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था।
    डॉ. गौतम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
    इस अवसर पर डॉ. हरिश्चंद्र, ओम प्रकाश, मैनेजर महादेव, मैनेजर किशन कुमार, राजेश कुमार (टेक्नीशियन) सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर वृक्षों की सुरक्षा एवं संवर्धन का वचन दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: मड़ियाहूं नगर पंचायत का सम्पूर्ण विकास मेरा लक्ष्य: रूकसाना

    Jaunpur News: मड़ियाहूं नगर पंचायत का सम्पूर्ण विकास मेरा लक्ष्य: रूकसाना

    • मड़ियाहूं नगर पंचायत का सम्पूर्ण विकास मेरा लक्ष्य: रूकसाना

    • नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय पर क्षेत्र का किया नाम रोशन

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की अध्यक्ष रुकसाना कमाल एक बार फिर प्रदेश में छठवें राज्य वित्त आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद बैठक में नगर पंचायत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही जनपद में नगर पंचायत मड़ियाहूं का नाम प्रदेश मुख्यालय पर रोशन कर दिया। यही नहीं, नगर अध्यक्ष ने नगर पंचायत के लिये बेबाकी से अपना परामर्श भी मौजूद अधिकारियों के सामने रखा। बैठक में आयोग को परामर्श देकर चेयरमैन ने अधिकारियों के बीच यह साबित कर दिया कि महिला स्टाम्प रबर नहीं होती, बल्कि अपने नगर के लिए एक मजबूत स्तंभ होती है।
    बता दें कि बीते 5 जून को छठां राज्य वित्त आयोग द्वारा नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ परामर्श और संवाद बैठक लखनऊ में हुआ जहां प्रदेश समेत वाराणसी मंडल के तमाम नगर निकायों एवं पंचायतों की जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। जौनपुर के मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल को भी बैठक में भाग लेकर नगर की समस्याओं पर परामर्श देने के लिए आमंत्रित किया गया।
    बैठक में चेयरमैन रुकसाना जी ने बेबाकी से नगर की समस्याओं को रखते हुए कहा कि नगर निकाय यह बड़े शहरों का हिस्सा है लेकिन नगर पंचायत छोटे-छोटे कस्बों एवं गांवों में समाहित होते हैं। यहां का विकास क्षमता नगर निकायों की अपेक्षा अधिक है। प्रदेश में नगरीय निकायों में विकास के लिये धनराशि का 100% में 45% नगर निगमो 35% नगर पालिकाओं और 20% नगर पंचायतों को मिलता है जबकि नगर पंचायत में काफी गांव समाहित होते हैं जिसमें हमारा अनुपात नगर पालिकाओं और नगर निगमों की अपेक्षा कम है, इसलिए नगर पंचायतों का अनुपात 20 से बढ़कर 30% किया जाय। इसी तरह नगर में प्रकाश व्यवस्था हेतु शासन द्वारा राज्य वित्त से जो धनराशि भेजा जाता है, उसमें से 12.5% धनराशि सीधे काटकर नगर पंचायतों के खाते में दिया जाता है। उन्होंने आयोग को परामर्श में सुझाव दिया कि इस धनराशि को नगरी निकायों से न काटा जाय। इस विद्युत बिल का भुगतान सरकार स्वयं वहन करें। विवाह घर, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी, स्कूल के लिये नगर पंचायत को सरकार जमीन स्वयं मुहैया कराये जिससे नागरिकों को सुविधा मिल सके। इससे नागरिकों में विकास की सुविधाएं अच्छी हो जायेंगी।
    बता दें कि प्रदेश में मड़ियाहूं ही ऐसा नगर पंचायत है जो आयोग के बैठकों में हमेशा भाग लेकर पूरे प्रदेश के नगर पंचायत की बात रखने रखने का काम करता है। यह नगरवासियों के लिए गर्व करने की बात है। इसी के तहत चेयरमैन ने लखनऊ में ही एक पेड़ मां के नाम लगाकर मड़ियाहूं नगर पंचायत में वृक्षारोपण की शुरुआत करायी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: कृष्ण-बलराम जन्मोत्सव की कथा सुनकर भाव-विभोर हुये श्रद्धालुजन

    Jaunpur News: कृष्ण-बलराम जन्मोत्सव की कथा सुनकर भाव-विभोर हुये श्रद्धालुजन

    • कृष्ण-बलराम जन्मोत्सव की कथा सुनकर भाव-विभोर हुये श्रद्धालुजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। जनपद के घाघरपारा बहरीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक आचार्य अरविन्द उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम जी के दिव्य अवतार की कथा का रसपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुत की गयी जिसे देखकर श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो गये।
    इस दौरान आचार्य जी ने बताया कि जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ गया तथा कंस के अत्याचारों से समस्त प्रजा त्रस्त हो गयी तब भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण रूप में अवतार लिया। भगवान का अवतार सदैव धर्म की स्थापना, सज्जनों की रक्षा और दुष्टों के विनाश के लिए होता है।
    कथा में बलराम जी के जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुये आचार्य जी ने बताया कि बलराम जी भगवान के शेषावतार हैं जिन्होंने सदैव श्रीकृष्ण की लीलाओं में सहयोग किया और धर्म की रक्षा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरा कथा पंडाल श्रीकृष्ण और बलराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: खुटहन पुलिस ने अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, आक्रामक पोस्ट करने वाले 4 युवकों को किया गिरफ्तार

    Jaunpur News: खुटहन पुलिस ने अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, आक्रामक पोस्ट करने वाले 4 युवकों को किया गिरफ्तार

    • खुटहन पुलिस ने अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, आक्रामक पोस्ट करने वाले 4 युवकों को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    बृजेश यादव
    खुटहन, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक भरे आक्रामक पोस्ट करने वाले 4 अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज करके चालान न्यायाय भेज दिया।
    पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों में आरिफ पुत्र मो0 उमर कुरैशी निवासी पटैला, सरफराज उर्फ सबलू पुत्र रियाजुद्दीन निवासी पटैला, अमजद उर्फ गोरका पुत्र शमशेर उर्फ हाथी निवासी पटैला एवं आसिम पुत्र जुबेर निवासी पटैला थाना खुटहन हैं।
    वहीं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, उ0नि0 रामजन्म प्रसाद, का0 कुलदीप गोस्वामी, का0 अरविन्द मिश्रा, रि0का0 विनय यादव, रि0का0 अनिकेत शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: राज्यमंत्री से मिला 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त अभियान टीम

    Jaunpur News: राज्यमंत्री से मिला 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त अभियान टीम

    • राज्यमंत्री से मिला 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त अभियान टीम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान निरन्तर जारी है। जनभागीदारी गतिविधियों के अन्तर्गत शनिवार को अभियान में लगी टीम ने गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 से मुलाकात किया।
    टीम में शामिल लोगों ने जनपद के समस्त वासियों से टीबी बीमारी के पूर्ण उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे अभियान में पूर्ण सहयोग दिये जाने की अपील किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र निषाद, सलिल यादव, राजीव श्रीवास्तव, सुशील अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: एनसीसी कैडेट्स को दी गयी टीबी सम्बन्धित जानकारी

    Jaunpur News: एनसीसी कैडेट्स को दी गयी टीबी सम्बन्धित जानकारी

    • एनसीसी कैडेट्स को दी गयी टीबी सम्बन्धित जानकारी

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला क्षय रोग अधिकारी डा. विशाल सिंह यादव के निर्देशन पर शनिवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में एनसीसी कैडेट्स को अभियान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।

    इस मौके पर डा. सुशील अग्रहरि ने बताया कि आप किस तरह से यह मैसेज लोगों को प्रवाह करके जौनपुर से टीबी मुक्त कर सकते हैं। टीबी के लक्षण समेत उपचार, जांच तथा निश्चय पोर्टल पर निश्चय मित्र बनने की प्रक्रिया सोशल एवं साइकोलॉजिकल निश्चय मित्र बनने की प्रक्रिया बतायी गयी। साथ ही एनसीसी कैडेट्स से निश्चय मित्र बनने की अपील किया गया।
    इस अवसर पर सुरेन्द्र निषाद, राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, कर्नल एएल धर्मराज, मेजर कृष्ण पाल, सरबजीत सिंह समेत एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भड़का आक्रोश

    Jaunpur News: विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भड़का आक्रोश

    • विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भड़का आक्रोश

    • बांस-बल्ली के सहारे चल रही बिजली आपूर्ति

    तेजस टूडे सं.
    मो. शोहराब
    जौनपुर। ग्राम पंचायत पतहना के बिछलापुर में विद्युत विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। यहां दर्जन भर से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति खम्भों के बजाय बांस—बल्लियों के सहारे चल रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
    ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में करीब 400 मीटर की दूरी तक मात्र 3 विद्युत खम्भे लगे हैं। पर्याप्त खम्भों के अभाव में बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं जिन्हें स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बांस—बल्लियां लगाकर ऊपर उठाया है। यह व्यवस्था न केवल अस्थायी है, बल्कि बेहद खतरनाक भी साबित हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गयी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित रह गया है जबकि जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है।
    ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व इसी मोहल्ले में जर्जर विद्युत तारों की चपेट में आने से एक किसान की भैंस की मौत हो गई थी। इसके बावजूद विभाग ने न अतिरिक्त खम्भे लगाये और न ही तारों की स्थिति में सुधार किया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बरसात और आंधी के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है। यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

    ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों एवं शासन से मामले का संज्ञान लेते हुये तत्काल अतिरिक्त विद्युत खंभे लगवाने और जर्जर तारों को बदलवाने की मांग किया है, ताकि सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA