Day: June 5, 2026

  • Jaunpur News: सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

    • सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर मारपीट जैसी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय एक युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए गैंग के नाम से संचालित आपराधिक कृत्यों में सक्रिय अराजक तत्व के विरुद्ध कार्रवाई किया।
    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान हिमांशु यादव पुत्र राम प्रकाश निवासी वार्ड संख्या-7, कासिमपुर, थाना खेतासराय के रूप में हुई है। उसे बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक संजय पाण्डेय तथा कांस्टेबल बृकेश यादव शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: ऑपरेशन वज्रपात में बरसठी पुलिस ने की बड़ी पहल

    Jaunpur News: ऑपरेशन वज्रपात में बरसठी पुलिस ने की बड़ी पहल

    • ऑपरेशन वज्रपात में बरसठी पुलिस ने की बड़ी पहल

    • व्यापारियों व जनसेवा संचालकों संग हुई अहम बैठक

    तेजस टूडे सं.
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा एवं थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई जहां क्षेत्र के व्यापारी वर्ग, जनसेवा केंद्र संचालक, पेट्रोल पंप मालिक, डॉक्टर तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है और समाज के हर वर्ग का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें नियमित रूप से चालू रखने की अपील किया। साथ ही कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण में पुलिस की सबसे बड़ी मदद साबित हो रहे हैं।
    थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि बरसठी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों की सूचना तथा सुरक्षा संबंधी जानकारियां तत्काल साझा की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    बैठक में मौजूद व्यापारियों, पेट्रोल पंप संचालकों एवं जनसेवा केंद्र संचालकों को साइबर अपराध, नकली नोट, चोरी, लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध मुक्त समाज की स्थापना संभव है। अंत में सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: कार से टकराया घड़रोज, चालक घायल

    Jaunpur News: कार से टकराया घड़रोज, चालक घायल

    • कार से टकराया घड़रोज, चालक घायल

    तेजस टूडे सं.
    सिकरारा, जौनपुर। जौनपुर—रायबरेली राजमार्ग पर शुक्रवार को बिशुनपुर पुल के पास सड़क पार करने के चक्कर में एक घड़रोज कार से जा टकराया। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक को हल्की चोट लगी है। जानकारी के अनुसार आंबेडकर नगर निवासी मनीष वर्मा अपनी कार से जौनपुर शहर की तरफ से मछलीशहर की तरफ जा रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। लाला बाजार के आगे बिशुनपुर पुलगुजर गांव के मोड़ के पास अचानक एक घड़रोज उनकी कार से टकरा गया। कार चालक ने धैर्यता से कार पलटने से बच गया। कार चालक का नाम बताने से इंकार कर दिया। घायल को लाला बाजार ही एक निजी चिकित्सक से इलाज कराकर वे गंतव्य को रवाना हो गये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: संघर्ष एवं प्रतिभा के दम पर टीवी इण्डस्ट्री में पहचान बना रहीं अनन्या समर्थ

    Jaunpur News: संघर्ष एवं प्रतिभा के दम पर टीवी इण्डस्ट्री में पहचान बना रहीं अनन्या समर्थ

    • संघर्ष एवं प्रतिभा के दम पर टीवी इण्डस्ट्री में पहचान बना रहीं अनन्या समर्थ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। मनोरंजन जगत की प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता लेकिन प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर अभिनेत्री अनन्या समर्थ ने यह मुकाम हासिल किया है। टेलीविजन, वेब सीरीज, विज्ञापनों और म्यूजिक एल्बमों में काम कर चुकीं अनन्या आज छोटे पर्दे पर अपनी दमदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वर्तमान में अनन्या टीवी धारावाहिक ‘मन सुंदर’ में अग्नि और ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में प्राची की भूमिका निभा रही हैं। एक साथ दो धारावाहिकों में अभिनय कर वह अपनी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण का परिचय दे रही हैं। अभिनय के साथ अनन्या प्रशिक्षित शास्त्रीय कथक नृत्यांगना भी हैं। बचपन से ही उन्हें अभिनय और नृत्य का शौक रहा, जिसे उन्होंने वर्षों की मेहनत और अभ्यास से निखारा। अपने अभिनय और नृत्य कौशल के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान भी मिल चुके हैं। अनन्या ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों और चुनौतियों का जिक्र करते हुए बताया कि मुंबई में खुद को स्थापित करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ती रहीं। उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव तब आया जब धारावाहिक ‘मन सुंदर’ में अग्नि के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट विलेन श्रेणी में नामांकन मिला। उनके प्रभावशाली अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा है। अनन्या समर्थ का मानना है कि सफलता केवल लोकप्रियता हासिल करने का नाम नहीं है, बल्कि एक कलाकार के रूप में निरंतर सीखते रहना और अपने अभिनय से दर्शकों से जुड़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनकी सफलता की कहानी यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पर्यावरण दिवस पर पालिकाध्यक्ष ने सवा छः हजार पौधा रोपित करने का लिया लक्ष्य

    Jaunpur News: पर्यावरण दिवस पर पालिकाध्यक्ष ने सवा छः हजार पौधा रोपित करने का लिया लक्ष्य

    • पर्यावरण दिवस पर पालिकाध्यक्ष ने सवा छः हजार पौधा रोपित करने का लिया लक्ष्य

    तेजस टूडे सं.
    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड घौरहरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत 6197 पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अभियान का शुभारम्भ अध्यक्ष कपिलमुनि एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने पौधरोपण करके किया जहां सभी सभासदगण एवं कमर्चारी उपस्थित रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं जनमानस में पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नगर पालिका परिषद द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण कार्य चरणबद्ध रूप से सम्पादित किया जाएगा जिसमे सवा छः हजार वृक्ष रोपित किये जायेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: गोमती नदी में नहाते समय 6 युवक डूबे

    Jaunpur News: गोमती नदी में नहाते समय 6 युवक डूबे

    • गोमती नदी में नहाते समय 6 युवक डूबे

    • स्थानीय लोगों ने 4 लोगों को बचाया मगर दो लापता

    • देर शाम को मिली लाश, पुलिस ने की अग्रिम कार्यवाही

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोमती नदी के सद्भावना पुल के पास विसर्जन घाट के समीप नहाते समय दो युवक नदी में डूब गये जबकि 4 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। इस प्रकार घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 24 दिलीप पटेल पुत्र दशरथ पटेल व दूसरा युवक वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद निवासी बताया जा रहा है जो अपने दोस्त के यहां जगदीशपुर आया था। यहां से कुल 6 लोग गोमती नदी सद्भावना पुल के पास स्नान करने गए थे। स्नान करते समय सभी लोग डूबने लगे जहां मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से 4 लोगों को नदी से डूबने से बचा लिया जबकि दो लोग नदी में डूब गये जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दिया।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की टीम बुलाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों का शव बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया था। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि मृतकों में कौन रहे।
    नहाने आये लोगों में प्रहलाद पटेल पुत्र बृजभूषण पटेल निवासी जगदीशपुर, दिलीप पटेल पुत्र दशरथ पटेल निवासी जगदीशपुर, दीपक पटेल पुत्र दशरथ पटेल निवासी जगदीशपुर जनपद जौनपुर, नितिन विश्वकर्मा पुत्र मुट्टुर विश्वकर्मा निवासी राजा तालाब मिर्जामुराद जनपद वाराासी, सचिन पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी राजा तालाब मिर्जामुराद, अजय पुत्र रमाशंकर पटेल राजा तालाब मिर्जामुराद जनपद वाराणसी हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पर्यावरण संरक्षण के लिये जरूरी है पौधरोपण: धर्मेन्द्र

    Jaunpur News: पर्यावरण संरक्षण के लिये जरूरी है पौधरोपण: धर्मेन्द्र

    • पर्यावरण संरक्षण के लिये जरूरी है पौधरोपण: धर्मेन्द्र

    • प्राथमिक विद्यालय व मानसरोवर तालाब पर लगाये गये पौधे

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व मानसरोवर तालाब परिसर पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में पौधों के योगदान को बताते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गए। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। पेड़ों की अंधाधुंध कटान के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर है कि प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं। वहीं पूर्व फौजी व प्रधानपति सुभाष यादव ने कहा कि जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी कदम है, भूमि को हरा भरा रखने के लिए व जीवन सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी कदम है। इस अवसर पर संजय सरोज, राधे बनवासी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सीएमओ ने सीएचसी शाहगंज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जतायी संतुष्टि

    Jaunpur News: सीएमओ ने सीएचसी शाहगंज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जतायी संतुष्टि

    • सीएमओ ने सीएचसी शाहगंज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जतायी संतुष्टि

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्बल गार्डन में लगाये गये नीम के पौधे

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा प्रसाद गौतम ने शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का औचक निरीक्षण किया। लगभग 1 घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सभी विभागों में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित मिले।
    सीएमओ ने जेएसवाई वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला (लैब) तथा बीएसयू का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया।
    निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
    इस दौरान सीएचसी में स्थित हर्बल गार्डन में नीम के दो पौधों का रोपण भी किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की गई। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. आरबी यादव, डॉ. आशीष यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. नीतू शुक्ला, फर्मासिस्ट गिरीश यादव, एसएस पाण्डेय, परमिला, रामनाथ, सभासद प्रतिनिधि सिम प्रकाश अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने किया पौधरोपण

    Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने किया पौधरोपण

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने किया पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु एवं स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम का संयोजन ज्योति गुप्ता एवं रंजना सेठ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने सपना गुप्ता, सीमा गुप्ता, रूबी अग्रहरि आदि सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
    सचिव आराधना अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-जन का सतत अभियान बनना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। “एक वृक्ष, एक जीवन—आइए प्रकृति को संवारें और भविष्य को सुरक्षित बनाएं।”

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: रघुनाथपुर में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी

    Jaunpur News: रघुनाथपुर में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी

    • रघुनाथपुर में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी

    तेजस टूडे सं.
    आशीष मौर्य
    सुरेरी, जौनपुर। रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में विकास कार्यों में अनियमितता और फर्जी हस्ताक्षर के आरोपों की जांच करने के लिए जिला स्तर की टीम गांव पहुंची। इस दौरान पंचायत भवन में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
    जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी समाजसेवी प्रदीप पांडेय ने ग्राम प्रधान पर सरकारी योजनाओं में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी। शिकायत में मनरेगा योजना के तहत फर्जी मास्टर रोल तैयार कर बिना कार्य कराए सरकारी धन निकालने, नजदीकियों के खातों में भुगतान कराने, तालाब, सड़क, विद्यालय, पंचायत भवन सहित अन्य स्थानों पर फर्जी कार्य दिखाकर भुगतान लेने का आरोप लगाया गया था।
    जिलाधिकारी के निर्देश पर पेशवार समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ ग्रामसभा रघुनाथपुर पहुंचे और शिकायत में दिए गए बिंदुओं के आधार पर मौके पर जाकर जांच की। टीम ने ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किये। अधिकारी नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच की जा रही है। मौके पर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के अभिलेखों के आधार पर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी।
    वहीं शिकायतकर्ता प्रदीप पांडेय ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत तालाब खुदाई, इंटरलॉकिंग, मेड़बंदी सहित कई कार्यों में अनियमितता हुई है। उन्होंने जेसीबी से तालाब खुदाई, बिना कार्य कराए भुगतान, पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र के अधूरे कार्य तथा विद्यालय की बाउंड्रीवाल में मानक की अनदेखी का आरोप लगाया। कुछ लाभार्थियों ने आवास योजना के नाम पर 20 से 30 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: राज्य कर विभाग ने मछलीशहर में किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम

    Jaunpur News: राज्य कर विभाग ने मछलीशहर में किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम

    • राज्य कर विभाग ने मछलीशहर में किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। राज्य कर विभाग ने जंघई रोड उमराना में “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” हुआ जहां उपायुक्त राज्य कर खण्ड-4 वरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्रत्येक खंड स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं अन्य हितधारकों के साथ संवाद स्थापित कर जीएसटी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना है।
    श्री त्रिपाठी ने रिर्टन फाईलिंग, ई-फाईलिंग पंजीयन संबधी लाभ जीएसटी 2.0 से संबधित कर सुधार तथा जीएसटी के संबध में शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि राज्य कर विभाग की प्राथमिकता केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि जीएसटी करदाताओं को विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उनके समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना भी है। व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, पंजीकरण आधार का विस्तार करने तथा जीएसटी 2.0 के अंतर्गत किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
    सहायक आयुक्त राम निवास पाण्डेय ने व्यापारी दुर्घाटना बीमा योजना, समाधान योजना एवं ईंट भट्ठे से संबधित व्यापारियों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा किया। राज्य कर अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने रिर्टन फाईल में आने वाली समस्याओं के निराकरण के सुझाव दिये। व्यापार संघों द्वारा समय से रिर्टन दाखिल करने व राजस्व संग्रह में सक्रिय योगदान देने का आश्वासन देते हुये वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थतियों में सरकार की ओर उठाये गये सभी कदमों का समर्थन करने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिरीश गुप्ता, महामंत्री संतोष जायसवाल, शिशिर गुप्ता, जितेन्द्र निगम, राकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, दशरथ विश्वाकर्मा, विजय उमर वैश्य, राजेश उमर वैश्य, राजेश गुप्ता, जीवन लाल अग्रहरि, राजेन्द्र कुमार, अनि उमर वैश्य सहित व्यापारिक संगठनों के अन्य पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा भारी संख्या में व्यापारी उपस्थत रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पौधरोपण करके मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

    Jaunpur News: पौधरोपण करके मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

    • पौधरोपण करके मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय
    जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत महिमापुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सागौन, पीपल, बरगद का पौधरोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए स्वच्छ हवा, पानी और भोजन देती है लेकिन आज प्रदूषण और वनों की कटाई के कारण हमारा पर्यावरण खतरे में है। आइए हम सब मिलकर पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और जल बचाने का संकल्प लें। जल है तो कल है, पर्यावरण है तो जीवन है। पेड़-पौधे मत करो नष्ट, वरना जीवन हो जाएगा कष्ट!धरती का करो श्रृंगार, पेड़ लगाकर करो प्यार।
    इस अवसर पर ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र सरोज, ग्राम रोजगार सेवक अभिषेक गुप्ता, पंचायती राज विभाग के संतोष यादव, रामचंद्र मौर्या, गोविंद पाल, विकास पटेल, डा. बी.के.गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम केशरी चैरिटेबल ट्रस्ट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जागरूकता कार्यक्रम करके पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर की गयी चर्चा

    Jaunpur News: जागरूकता कार्यक्रम करके पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर की गयी चर्चा

    • जागरूकता कार्यक्रम करके पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर की गयी चर्चा

    • लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये सामुदायिक प्रयासों को बताया आवश्यक

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नाऊपुर गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था की “मेरी मुस्कान” परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम करके पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर फिल्ड कॉर्डिनेटर सविता, अनीता, नीरज, करिश्मा, समुदाय से सज्जो, रज्जो, सानिया, शकीला, रफ्तार, शबा नजरिन, रिजवाना समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    किशोरी व महिलाओं ने रैली निकालकर दिया संदेश
    इस मौके पर आयोजित पर्यावरण जागरूकता रैली के माध्यम से किशोरियों एवं महिलाओं ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”,“हरियाली है जीवन का आधार” तथा “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना गद्दी पुलिस चौकी पर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां मौजूद समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक प्रयासों को आवश्यक बताया।

    दिवाल लेखन का हुआ आयोजन
    किशोरियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर दीवार लेखन (वॉल राइटिंग) भी किया गया। किशोरियों ने गांव के प्रमुख स्थानों पर प्रेरणादायक संदेश एवं स्लोगन लिखकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। दीवार लेखन के माध्यम से स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को डाबर जूस वितरित किया गया।

    स्वच्छता बनाये रखने के लिये कचरा प्रबंधन की आदतों को अपनायें: वन्दना
    समापन सत्र में मेरी मुस्कान की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बंदना ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने समुदाय से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा प्रबंधन की अच्छी आदतों को अपनाने की जरूरत है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur  News: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पौधा मां के नाम’ में मेडिकल कालेज में हुआ पौधरोपण

    Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पौधा मां के नाम’ में मेडिकल कालेज में हुआ पौधरोपण

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पौधा मां के नाम’ में मेडिकल कालेज में हुआ पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मेडिकल काॅलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रो0 आर0बी0 कमल, उप प्रधानाचार्य प्रो डा0 आशीष यादव सहित अन्य चिकित्सा शिक्षक व कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी माताओं की स्मृति व सम्मान में एक-एक पौधा रोपित किया।
    इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक प्रो0 भारती यादव, डा0 जितेन्द्र कुमार, डा0 चन्द्रभान, डा0 नवीन सिंह, डा0 संजीव यादव, डा0 अर्चना, डा0 प्रियका सिंह, डा0 अरविन्द यादव, डा0 अनिल कुमार, डा0 अवधेश गुप्ता, डा0 प्रतिभा सिंह, डा0 पंकज कुमार, डा0 मिथिलेश, डा0 अनवर सलामत, डा0 जयन्त शर्मा सहित तमाम चिकित्सक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: प्रभारी मंत्री ने ली जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक

    Jaunpur News: प्रभारी मंत्री ने ली जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक

    • प्रभारी मंत्री ने ली जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक की जहां उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिये। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।
    बैठक में जनप्रतिनिधिगण द्वारा उठाए गए विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया जिस पर मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहूं आर0के0 पटेल, जिलाध्यक्षद्वय अजीत प्रजापति, डा. अजय सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस: सद्भावना क्लब ने पौधरोपण करके किया जागरूकता कार्यक्रम

    Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस: सद्भावना क्लब ने पौधरोपण करके किया जागरूकता कार्यक्रम

    • विश्व पर्यावरण दिवस: सद्भावना क्लब ने पौधरोपण करके किया जागरूकता कार्यक्रम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सद्भावना क्लब ने मोमिनपुर, छबीलेपुर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य ने किया। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
    इस अवसर पर ज्ञानेंद्र पाल, दिनेश कुमार, चंद्रेश, पूर्व अध्यक्ष हफीज़ शाह, निवर्तमान अध्यक्ष मो0 रज़ा खान, सचिव हर्ष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, अधिवक्ता रविकांत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू, चंदन, सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
    इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु सहयोग करने का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विकास भवन परिसर में ‘उन्नति ग्रीन कैफे’ का हुआ शुभारम्भ

    Jaunpur News: विकास भवन परिसर में ‘उन्नति ग्रीन कैफे’ का हुआ शुभारम्भ

    • विकास भवन परिसर में ‘उन्नति ग्रीन कैफे’ का हुआ शुभारम्भ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास भवन परिसर में “उन्नति ग्रीन कैफे” का शुभारम्भ प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने किया जहां राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहूं डॉ0 आर0के0 पटेल, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, जिलाध्यक्षद्वय डॉ0 अजय सिंह, अजीत प्रजापति सहित जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., मुख्य विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    इस मौके पर मंत्री जी ने उन्नति ग्रीन कैफे का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारम्भ किया तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कैफे की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की गयी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी इस पहल को महिलाओं के आर्थिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
    उन्नति ग्रीन कैफे के संचालन से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थायी आय का स्रोत प्राप्त होगा तथा स्थानीय स्तर पर स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती खाद्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: अस्पतालों में वृक्षों का होना तीमारदारों के लिये साबित होता है सकूनदेह: अरूण

    Jaunpur News: अस्पतालों में वृक्षों का होना तीमारदारों के लिये साबित होता है सकूनदेह: अरूण

    • अस्पतालों में वृक्षों का होना तीमारदारों के लिये साबित होता है सकूनदेह: अरूण

    • पौधरोपण करके प्रदूषण मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा अधीक्षक अरुण कनौजिया व जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ पप्पू सरोज ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर अस्पताल परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पौधों का होना मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भी सकूनदेह साबित होता है। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट सुनील सिंह, रणजीत जैसवार, हरिवंश राम, लैब टेक्नीशियन प्रमोद कुमार, वार्ड ब्वॉय राम सिंगार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सीएमओ के औचक निरीक्षण से मची अफरा—तफरी

    Jaunpur News: सीएमओ के औचक निरीक्षण से मची अफरा—तफरी

    • सीएमओ के औचक निरीक्षण से मची अफरा—तफरी

    • सोंधी स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी का शुक्रवार की सुबह नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी ने दौरा किया। साथ ही मातहतों से अभिलेखों सहित मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान फूल एक्शन में नज़र आये।
    जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम साढ़े 10 बजे के करीब सोंधी स्वास्थ्य केन्द्र पर अचानक पहुंच गए। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने ओपीडी में पहुंचकर पहले उपस्थिति रजिस्टर और मोमेंट रजिस्टर देखा, औषधि भंडारण, लैब की जांच की महिला वार्ड में पहुंचकर प्रसव कक्ष देखा ओपीडी कर रही डॉ0 फिरदौस से शासन द्वारा मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली ओपीडी में मरीज देख रहे डॉ0 विवेकानंद कुशवाहा से मरीजों की जानकारी प्राप्त किया।
    प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सूर्य कुमार यादव ने डेंगू वार्ड पेयजल, टीबी यूनिट बीपीएमयू यूनिट सहित मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली चिकित्सा प्रभारी ने विस्तार से क्रमवार विभागीय जानकारी दी जिस पर भौतिक निरीक्षण कर संतोष जताया। साथ ही साफ—सफाई के निर्देश दिये। लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर निरीक्षण के बाद प्रस्थान किया जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस लिया।
    इस अवसर पर डॉ0 साजिद, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी विप्लव यादव, शाहनवाज़ अहमद, अशोक यादव, सुल्तानी, गुलाब यादव, राहुल यादव, लिपिक दिवाकर सिंह, अखिलेश कुमार, अशोक कुशवाहा सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व पर्यावण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर हुआ पौधरोपण

    Jaunpur News: विश्व पर्यावण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर हुआ पौधरोपण

    • विश्व पर्यावण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर हुआ पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड मां के नाम’ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सांदेश दिया। सोंधी ब्लाक प्रांगण में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार के नेतृव में बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से पेड़ लगाकर मुहिम की शुरूआत की। इस अवसर पर उजागिर यादव, अन्ना हजारे, शेखर यादव, उमाशंकर प्रजापति, महेन्द्र राघव आदि मौजूद रहे।
    वन विभाग शाहगंज रेंज ने पर्यावरण संतुलन के लिए रेंजर शाहगंज राकेश कुमार के नेतृत्व में
    मजडीहाँ गांव में 7500 पौदों के लक्ष्य पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर वन दरोगा ईश्वरचन्द्र, अनुज यादव,गोरख प्रसाद,दुर्गेश यादव वन रक्षक शामिल रहे।
    अब्बोपुर गांव में पंचायत सचिव संजय यादव के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर विजय गौड़ मो0 फैसल, कमलाकांत मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोकी नाथ आदि लोग शामिल रहे।
    पोरईकला गांव में पंचायत भवन प्रांगण में व पाराकमाल गांव की कब्रिस्तान में पंचायत सचिव विनोद यादव के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। पोरई खुर्द गांव में मन्दिर परिक्षेत्र में सचिव संजय यादव व ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर के नेतृत्व में मुहिम के तहत पेड़ लगाए गए।
    एडीओ पंचायत दीपक यादव ने बताया कि विकास खण्ड सोंधी में 30 हज़ार पौधरोपण का पर्यावरण दिवस पर लक्ष्य है जिसको लगभग पूर्ण कर लिया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में एक पेड़ मां के नाम लगाये गये हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

    Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

    • सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान, सचिव व ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास खण्ड कार्यालय परिसर व कई ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत खण्ड विकास अधिकारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एडीओ पंचायत व सचिव प्रधानों ने वृक्षारोपण किया। इसी क्रम में बीडीओ डोभी अस्मिता सेन ने कहा कि पर्यावरण केवल पेड़-पौधों, नदियों, पहाड़ों और जीव-जंतुओं का समूह नहीं है, बल्कि यह जीवन का आधार है। स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी, उपजाऊ भूमि और संतुलित जलवायु मानव अस्तित्व के लिए अनिवार्य हैं। प्रकृति हमें भोजन, पानी, औषधियां, ऊर्जा और जीवन के लिए आवश्यक अनेक संसाधन प्रदान करती है। यदि पर्यावरण संतुलित रहता है तो मानव समाज का विकास भी स्थायी रूप से संभव होता है लेकिन जब प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया जाता है, जंगलों की कटाई होती है और प्रदूषण बढ़ता है तब पर्यावरणीय असंतुलन पैदा होता है। इसका असर केवल प्रकृति पर ही नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है।
    वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। इनमें सबसे बड़ी चुनौती जलवायु परिवर्तन है। औद्योगिकीकरण, जीवाश्म ईंधनों के अत्यधिक उपयोग और वनों की कटाई के कारण वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा बढ़ रही है। इसके परिणामस्वरूप वैश्विक तापमान लगातार बढ़ रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया के कई हिस्सों में बाढ़, सूखा, चक्रवात, जंगलों में आग और अत्यधिक गर्मी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
    एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह ने वायु प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या बन चुका है। वाहनों, उद्योगों और निर्माण गतिविधियों से निकलने वाले धुएं के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रदूषित हवा हर वर्ष लाखों लोगों की असमय मृत्यु का कारण बनती है। जल प्रदूषण भी चिंता का विषय है। नदियों, झीलों और समुद्रों में औद्योगिक अपशिष्ट, प्लास्टिक कचरा और रासायनिक पदार्थों के पहुंचने से जल स्रोत दूषित हो रहे हैं। इससे न केवल मानव स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि जलीय जीवों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाता है। क्षेत्र के हर ग्राम पंचायतों में प्रधान सचिव व ग्रामीणों वृक्षारोपण कार्यक्रम में चढ—बढकर हिस्सा लेते हुए वृक्ष लगाया।
    इस अवसर पर एडीओ एजी दयानंद सिंह, एडीओ आईएसबी रमेश गौतम, लिपिक लालजी राम, राजपाल, सचिव दीपक कुमार, किशन कुमार, सुनित कुमार, मनोज कुशवाहा, अमित सिंह, अजीत कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, हरिहर लाल, मंगल दास, राजेश यादव, रितेश यादव प्रधानगण मौजूद थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: अहंकार त्याग करके एकजुट होगा क्षत्रिय समाज तभी होगा सर्वांगीण विकास: डा. जयसिंह

    • अहंकार त्याग करके एकजुट होगा क्षत्रिय समाज तभी होगा सर्वांगीण विकास: डा. जयसिंह

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय श्री राजपूत क्षत्रिय फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. जयसिंह राजपूत ने आयोजित बैठक के दौरान कहा कि अहंकार और आपसी मतभेदों में भटकता समाज कभी भी अपनी वास्तविक शक्ति का परिचय नहीं दे सकता। समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब क्षत्रिय समाज एकता के सूत्र में बंधा है तब-तब उसने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं आपसी विभाजन और व्यक्तिगत अहंकार ने समाज की सामूहिक शक्ति को कमजोर किया है।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज के सामने शिक्षा,रोजगार, सामाजिक जागरूकता और युवा नेतृत्व जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषय हैं जिन पर मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग को व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाजहित को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन समाज में एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत है। युवाओं से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुये कहा कि मतभेद लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन मनभेद समाज के लिए घातक सिद्ध होते हैं, इसलिये सभी समाज बंधुओं को आपसी सम्मान, संवाद और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अंत में उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर शिक्षा, संस्कार, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में योगदान देने की अपील किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Jaunpur News: मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    • मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय
    जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मदरसा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम करके पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने सभी से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान मदरसा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिलशाद अहमद, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शाहिद, लुकमान, बबली देवी आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने दिखायी मिसाल, श्रमदान करके की नाला-पोखरे की सफाई

    Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने दिखायी मिसाल, श्रमदान करके की नाला-पोखरे की सफाई

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने दिखायी मिसाल, श्रमदान करके की नाला-पोखरे की सफाई

    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय
    जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के रेहटी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुस्लिम युवाओं ने स्वयं श्रमदान करके गांव के नाला एवं पोखरे की सफाई किया। युवाओं ने लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे नाले और पोखरे को साफ कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सफाई अभियान में शामिल युवाओं ने बताया कि गांव के नाला और पोखरे की सफाई को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, संबंधित अधिकारियों तथा सांसद को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है और सफाईकर्मी भी नियमित रूप से गांव में मौजूद नहीं रहते हैं जिससे गंदगी की समस्या लगातार बनी हुई है। युवाओं ने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें स्वयं आगे आकर सफाई अभियान चलाना पड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने गांव के लोगों के साथ मिलकर नाले और पोखरे की सफाई करते हुये स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सोशल मीडिया पर रंगबाजी एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

    Jaunpur News: सोशल मीडिया पर रंगबाजी एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

    • सोशल मीडिया पर रंगबाजी एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई तथा हिंसक और आक्रामक पोस्ट प्रसारित करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अराजक तत्वों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र स्थित बूढूपुर निवासी विवेकानंद उर्फ बिक्कू पुत्र राजेश तथा सारी जहांगीरपट्टी निवासी इन्द्रजीत पुत्र जय प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनजर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के निर्देशन में गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, कांस्टेबल अनुपम गुप्ता तथा आरक्षी अरविन्द कुमार शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: नवागत सीएमओ से मिले डा. प्रेम प्रकाश गौतम

    Jaunpur News: नवागत सीएमओ से मिले डा. प्रेम प्रकाश गौतम

    • नवागत सीएमओ से मिले डा. प्रेम प्रकाश गौतम

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित पीसी मेमोरियल हॉस्पिटल के अधिष्ठाता डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा प्रसाद गौतम से शिष्टाचार भेंट किया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    मुलाकात के दौरान जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. गौतम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर सोभनाथ मौर्य, डॉ. नरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. जयराम मौर्य, डॉ. फिरतू प्रजापति, डॉ. शिव प्रसाद सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
    नवागत सीएमओ डॉ. गौतम ने डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र का समन्वय आवश्यक है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का किया दान

    Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का किया दान

    • जेसीआई जौनपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का किया दान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। जेसीआई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” महाभियान के अंतर्गत थाना लाइन बाजार परिसर में गमले सहित पौधों का दान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पौध वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। थाना प्रभारी विजय शंकर यादव ने कहा कि एक पेड़ लगाना सिर्फ पर्यावरण बचाना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन का बैंक खोलना है। जेसीआई जौनपुर के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करता हूं।
    पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जेसीआई का ध्येय तभी सार्थक है जब हम धरती को बेहतर बनाएं। आज लगाए गए 10 पौधे कल 100 परिवारों को शुद्ध हवा देंगे। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जेसीआई जौनपुर ने संकल्प लिया है कि शहर को हरा-भरा बनाने में हर संभव योगदान देंगे। गमले सहित पौध दान का उद्देश्य है कि लोग इसे अपने घर-आंगन में आसानी से लगा सकें। हमारा लक्ष्य “ग्रीन जौनपुर क्लीन जौनपुर” का है। अंत में थाना परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों, जेसीआई सदस्यों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव सतीश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर ताहिर कादरी, रमेश श्रीवास्तव, अजय गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस: जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस: जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    • विश्व पर्यावरण दिवस: जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    अतुल जायसवाल
    रामपुर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर इंटर कॉलेज भदखिन में वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां 75 से 100 से अधिक महिलाओं, किशोरियों, बच्चों और पुरुषों ने भाग लिया।
    कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक विकास अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता ने किया जिन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य वायु, जल, धरती और पेड़-पौधों का संरक्षण करना है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के स्थान पर जीवामृत, घनामृत एवं हर्बल अर्क के उपयोग पर जोर दिया। इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक विभाष श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील किया। वेलस्पन परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उमाशंकर ने कहा कि एक पेड़ सैकड़ों लोगों के जीवन के लिए उपयोगी होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए।
    इसी क्रम में पूजा भारती ने बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए सभी से अपने घर पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में प्रवेश यादव (जेएफएस प्रतिनिधि आयशर ट्रैक्टर), जय देवी, पूजा, आनंद राव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर ने किया। अन्त में पूजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: महाराजगंज ब्लाक में हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम

    • महाराजगंज ब्लाक में हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम

    • 300 पौधे लगाकर पूरा किया गया पौधरोपण का लक्ष्य

    तेजस टूडे सं.
    महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में शासन की मंशानुरूप विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम हुआ। अभियान के तहत ब्लॉक के अंतर्गत लगभग सभी गांवों में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का लक्ष्य लगभग 300 पौधे लगाना था जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों की रोपाई की गई जहां खंड विकास अधिकारी महाराजगंज दिनेश मौर्य उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह, तकनीकी सहायक निखिलेश यादव भी मौजूद थे। प्रभारी सहायक विकास अधिकारी उमेंद्र यादव, शेष नारायण मौर्य, विकास यादव, प्रफुल्ल यादव, सचिव सुरेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, विकास यादव, विनय यादव, प्रशांत यादव, ज्योति सिंह आदि ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इंद्रजीत मौर्य, लाल बहादुर गौतम सहित अन्य कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में विकास खंड परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर पौधरोपण किया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    • पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कौड़िया में स्थित बसंती देवी आईटीआई में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ जहां आम, लीची, नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था।
    इस मौके पर संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण और लगातार बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण करना है। सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य विकास जायसवाल, सुरेंद्र प्रजापति, राजेश यादव, कमलेश यादव, कन्हैया, रतन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अंत में सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: अनियंत्रित होकर पलटा सरसो तेल लदा ट्रेलर, 3 टैम्पो व एक पिकप क्षतिग्रस्त

    Jaunpur News: अनियंत्रित होकर पलटा सरसो तेल लदा ट्रेलर, 3 टैम्पो व एक पिकप क्षतिग्रस्त

    • अनियंत्रित होकर पलटा सरसो तेल लदा ट्रेलर, 3 टैम्पो व एक पिकप क्षतिग्रस्त

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के योगीनाथ तिराहे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरसो का तेल लादकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे वहां खड़े तीन टैम्पो और एक पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। दुर्घटना सुबह लगभग 5 बजे की बताई गयी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर सरसों का तेल लेकर जा रहा था। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में लगा “गुल्ला” नामक यांत्रिक हिस्सा जो ट्रेलर की बॉडी को मोड़ने और नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, टूट गया था। इसी तकनीकी खराबी के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
    दुर्घटना में तीन टैम्पो और एक पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी कम थी जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह दुर्घटना दिन के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रेलर के पलटने की तेज आवाज सुनकर आस—पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
    क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन के मालिक प्रेमचंद ने बताया कि रात में माल उतारने के बाद चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया था। सुबह उन्हें हादसे की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में वाहन मालिकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: :एक पेड़ मां के नाम— अभियान में हुआ पौधरोपण

    Jaunpur News: :एक पेड़ मां के नाम— अभियान में हुआ पौधरोपण

    • :एक पेड़ मां के नाम— अभियान में हुआ पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    विकास यादव
    बक्शा, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विभाग परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ जहां उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह के नेतृत्व में डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अनुराग सिंह, एडीओ कृषि रक्षा अमित यादव, धर्मेंद्र पटेल, प्राविधिक सहायक सर्वेश यादव, बीज गोदाम प्रभारी अश्वनी सिंह, दिलीप सरोज, सूरज सरोज सहित ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (FPO) से गौरव मौर्य सहित विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
    इस मौके पर सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कृषि कल्याण केन्द्र बक्शा, ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि. एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उप कृषि निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करेगा। डिप्टी पीडी आत्मा ने किसानों से अपील किया कि वे भी अपने खेतों की मेड़ों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संतुलन में सहयोग करें। अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बक्शा ब्लाक में हुआ पौधरोपण

    Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस पर बक्शा ब्लाक में हुआ पौधरोपण

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर बक्शा ब्लाक में हुआ पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    विकास यादव
    बक्शा, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय विकास खंड परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
    साथ ही आगे कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड के सभी ग्रामों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
    सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। लोगों से अपील किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक वृक्ष लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प ले तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।
    भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़ ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण जैसी चुनौतियां मानव अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। इन समस्याओं से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय अधिकाधिक वृक्षारोपण है। आज लगाए गए पौधे ही भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और स्वछ वातावरण प्रदान करेगी।
    सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश यादव ने कहा कि हर व्यक्ति के एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर कमलेश खरवार, श्रीपति मौर्य, ग़ौर गणेश, लक्ष्मी चंद्र, धर्मेंद्र साहू, केशरी प्रसाद, रवींद्र प्रताप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विधायक डा. आरके पटेल ने किया पौधरोपण

    Jaunpur News: विधायक डा. आरके पटेल ने किया पौधरोपण

    • विधायक डा. आरके पटेल ने किया पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कान्हा गौशाला परिसर आदर्श नगर पंचायत मड़ियाहूं में पौधरोपण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। साथ ही कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
    विधायक जी ने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हरियाली बढ़ाकर ही धरती को सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी विद्यासागर भारती अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा ग्रामसभा के सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
    इस दौरान पर्यावरण जागरूकता पर चर्चा करते हुए लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया।
    .

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर सिटी स्टेशन पर जल्द होगा पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

    Jaunpur News: जौनपुर सिटी स्टेशन पर जल्द होगा पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

    • जौनपुर सिटी स्टेशन पर जल्द होगा पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

    • राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र की पहल पर जनपदवासियों को मिली बड़ी सौगात

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपदवासियों को केंद्रीय रेल मंत्री ने एक बड़ी सौगात दिया है। पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा। जिले के सैकड़ों यात्री काफी लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यमंत्री श्री यादव पिछले दिनों दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इन ट्रेनों के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव करने का आग्रह किया था।

    पुनः एक बार फिर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इसी 18 मई को रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनो का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर कराने के लिए आग्रह किये। भारत सरकार के रेल मंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस ठहराव कीये जाने हेतु स्वीकृत प्रदान कर दी है। अब शीघ्र ही पटना कोटा एक्सप्रेस का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा। यह जानकारी देते हुये राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का जौनपुर सिटी स्टेशन पर होने से रोजगार कारोबार में भी बढ़ोतरी मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री श्री यादव इस पहल का जनपदवासियों ने स्वागत किया।

    .

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस: बीएसए ने पौधरोपण करके शिक्षकों से विद्यालयों में करने के लिये किया प्रेरित

    Jaunpur News: विश्व पर्यावरण दिवस: बीएसए ने पौधरोपण करके शिक्षकों से विद्यालयों में करने के लिये किया प्रेरित

    • विश्व पर्यावरण दिवस: बीएसए ने पौधरोपण करके शिक्षकों से विद्यालयों में करने के लिये किया प्रेरित

    तेजस टूडे सं.
    मो. शोहराब
    जौनपुर। शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अन्तर्गत नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी ने बीएसए कार्यालय के परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही शिक्षकों से विद्यालयों में करने हेतु किया प्रेरित करते हुये ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान का शुभारम्भ किया।
    कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय लोगों को सम्बोधित करते हुये बीएसए ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिये अत्यन्त आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और लगातार बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के प्रति जागरूक होना होगा। शिक्षक संगठनों एवं अध्यापकों से अपील किया कि विद्यालय परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाये जाएं, ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को मजबूत किया जा सके।
    इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विजय बहादुर, विन्ध्यवासिनी, राजू, महेन्द्र सहित कार्यालय के कर्मचारी, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सचिव संजय यादव एवं प्रधानपति अरविन्द ने किया पौधरोपण

    Jaunpur News: सचिव संजय यादव एवं प्रधानपति अरविन्द ने किया पौधरोपण

    • सचिव संजय यादव एवं प्रधानपति अरविन्द ने किया पौधरोपण

    • जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह ने की पहल

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार/रमेश चन्द्र यादव
    केराकत, जौनपुर। शासन के मंशानुरूप जिले के सभी ब्लाकों के हर ग्राम पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जहां हर किस्म के पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमिहित में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानपति अरविन्द सिंह एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये पौधा लगाना अति आवश्यक है जिससे हम सबको शुद्ध हवा एवं छांव मिल सके। इसी प्रकार हर ग्रामवासी एक-एक पौधे अवश्य लगायें तो गांव का पर्यावरण अच्छा हो जायेगा। साथ ही शुद्ध हवा के साथ हर इंसान रोगों से कोसों दूर रह सकता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: ट्रस्ट ऑफ पीपुल के प्रयास से देवरिया व भगतपुर में लगाये गये पौधे

    Jaunpur News: ट्रस्ट ऑफ पीपुल के प्रयास से देवरिया व भगतपुर में लगाये गये पौधे

    • ट्रस्ट ऑफ पीपुल के प्रयास से देवरिया व भगतपुर में लगाये गये पौधे

    तेजस टूडे सं.
    डा. संजय यादव/अजय पाण्डेय
    बदलापुर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर ट्रस्ट ऑफ पीपुल के प्रयास से कृषि अनुसंधान केंद्र बक्सा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया और देवरिया ग्राम पंचायत के प्रधान हरिसेवक यादव द्वारा दिये गये पौधों को ग्राम पंचायत देवरिया और ग्राम पंचायत भगतपुर में लगाया गया। इसके अलावा देवरिया में ट्रस्ट ऑफ पीपुल के बैनर तले गोष्ठी हुई जहां ग्राम प्रधान के अलावा ग्राम विकास अधिकारी समेत गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उत्साहित लोगों के साथ मिलकर अन्य लोगों को जागरूक करने के लिये रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग ‘पेड़ों को हम लगायेंगे, पर्यावरण बचायेंगे, हम सबने ये ठाना है, पर्यावरण बचाना है, पेड़ लगाएं, जीवन बचायें’ आदि नारों से पूरे गाँव को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट ऑफ पीपुल के दिनेश चन्द्र पाण्डेय के अलावा हरिसेवक यादव प्रधान, राधेश्याम यादव, रूदल सिंह, अजय दुबे, राय साहब चौहान, मनोज चौहान, प्रधान प्रतिनिधि श्रीप्रकाश निषाद, ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: बिजली संकट, महंगे दरों एवं स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी आक्रोशित

    Jaunpur News: बिजली संकट, महंगे दरों एवं स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी आक्रोशित

    • बिजली संकट, महंगे दरों एवं स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी आक्रोशित

    • पार्टी कार्यालय से हाइडिल तक प्रदर्शन करके राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में हाइडिल जौनपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित एसडीएम शाहगंज को सौंपा गया।
    इस मौके पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। जौनपुर में 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं पा रही है।
    इसके अलावा जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, युवा शाखा के प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, महासचिव विनोद प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष वन्दना मिश्रा सहित अन्य लोगों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को भी जनता के लिये परेशानी का कारण बताते हुये कहा कि प्रदेश भर से फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और कई गुना बढ़े बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लाखों उपभोक्ता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं लेकिन उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये प्रदेशवासियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग किया।
    इस अवसर पर विजय सिंह बागी, रत्नेश सिंह, सुभाष चंद्र गौतम, सजीवन राम, शिव कुमार, अनुज यादव, पवन यादव, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, लाले बिन्द, लालजी बिन्द, जफर मसूद, सैयद ज़ैदी, अमरपाल यादव, शिवजी मिश्रा, दिलीप विश्वकर्मा, अबूसाद अहमद, शंकर सोनकर, विद्याधर मिश्र, हितेश कुमार, कुलदीप कुमार, संजय पाल, राम आसरे मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: समस्याओं की जननी है देश—प्रदेश की भाजपा सरकार: राकेश मौर्य

    Jaunpur News: समस्याओं की जननी है देश—प्रदेश की भाजपा सरकार: राकेश मौर्य

    • समस्याओं की जननी है देश—प्रदेश की भाजपा सरकार: राकेश मौर्य

    • पार्टी सुप्रीमो के आह्वान पर जौनपुर के सपाजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

    • महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के क्रम में जनपद में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे सपाजनों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में समाजवादियों ने नगर के अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एकत्रित हुये। इसके बाद बैनर पोस्टर और तख्ती के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुये देश, प्रदेश एवं जनपद की ज्वलन्त समस्याओं बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पीडीए आरक्षण घोटाला, पेपर लीक, फेक एनकाउंटर, भयंकर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अघोषित विद्युत कटौती, पेट्रोल, डीजल, गैस की दामों में बेतहाशा वृद्धि, जल जीवन मिशन एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
    कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर पहुंचकर सरकार की गलत नीतियों को उजागर करते हुये उपरोक्त जनसमस्याओं के निदान हेतु उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ही समस्याओं की जननी है। भाजपा सरकार पीडीए समाज के युवाओं का हक अधिकार छीन रही है और उन्हें आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक रूप से पीछे करने की साज़िश कर रही है।

    इन वक्ताओं ने भाजपा सरकारों के खिलाफ भरी हूंकार
    इसी क्रम में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, विधायकगण तूफानी सरोज, लकी यादव, डॉ रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायकगण लाल बहादुर यादव, राजनरायन बिन्द, मो. अरशद खान, श्रद्धा यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, पूर्व अध्यक्षगण डा. अवधनाथ पाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष राज बहादुर यादव, राकेश अहीर, श्रवण जायसवाल, चेयनमैन प्रतिनिधि डा. सरफराज, डा. जितेंद्र यादव, अनवारूल हक, अमित यादव, रत्नाकर चौबे, दिनेश यादव फौजी, रजनीश मिश्र, नन्द लाल यादव, नीरज पहलवान, डा. जंग बहादुर यादव, विकास यादव, राघवेन्द्र यादव सहित तमाम वक्ताओं ने भी सम्बोधित करते हुये देश—प्रदेश सरकारों की जमकर आलोचना किया।

    इनकी रही उपस्थिति
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, सुशील दुबे, उषा जायसवाल, इरशाद मंसूरी, मनोज मौर्य, धर्मेन्द्र चौरसिया, धर्मेन्द्र सोनकर, ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक समाजवादी कुटिया, अनिल यादव फौजी, डा. शिवजीत यादव, बरसातू राम सरोज, राजेश यादव लोहिया सहित हजारों सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

    सिटी मजिस्ट्रेट ने धरनास्थल पर आकर लिया ज्ञापन
    अन्त में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह को सौंपा गया। श्री सिंह ने धरनास्थल पर आकर सपाजनों का ज्ञापन लिया और सकारात्मक आश्वासन दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA