Day: June 4, 2026

  • Jaunpur News: बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक समेत 5 घायल, किशोरी की हालत गम्भीर

    Jaunpur News: बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक समेत 5 घायल, किशोरी की हालत गम्भीर

    • बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक समेत 5 घायल, किशोरी की हालत गम्भीर

    • ससुराल से लौट रहे परिवार पर टूटा हादसे का कहर, 3 मासूम बेटियां भी घायल

    तेज टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भन्नौर गांव के पास गुरुवार को बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में ऑटो चालक समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआरी गांव निवासी मुन्ना अपनी तीन बेटियों के साथ गोपालापुर स्थित ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भन्नौर गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
    दुर्घटना में ऑटो चालक बृजभान (28) पुत्र हीरालाल निवासी जमालपुर थाना रामपुर, मुन्ना (45), खुशबू (12), अंजलि (13) और चांदनी (15) घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
    परिजनों के अनुसार अंजलि के पैर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं चांदनी के दाहिने पैर और हाथ में चोटें आई हैं जबकि खुशबू के दाहिने पैर में चोट लगी है। अन्य घायलों का भी उपचार चल रहा है।
    सूचना मिलने पर बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: ग्रुप बनाकर मारपीट करने वाले युवाओं पर पुलिस की पैनी नजर

    Jaunpur News: ग्रुप बनाकर मारपीट करने वाले युवाओं पर पुलिस की पैनी नजर

    • ग्रुप बनाकर मारपीट करने वाले युवाओं पर पुलिस की पैनी नजर

    • 40 से अधिक लोगों को किया गया चिन्हित, कार्यवाही जारी

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में गुरुवार की पीस कमेटी की बैठक हुई जहां नवयुवकों द्वारा सोशल मीडिया पर दबदबा बनाने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। पुलिस ऐसे उत्पाद करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
    जानकारी के मुताबिक जेनज़ी में बढ़ते हुए अपराध को देखते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर एक मैसेज के क्लिक पर दर्जनों युवक इकट्ठा होकर मारपीट करने तथा तेजी से अपराध की ओर जा रहे युवाओं को कंट्रोल करने के लिए सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म की गहनता से निगरानी कर रही है तथा उस पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। महाकाल, राउडी, ज़ीरो ज़ीरो टू जैसे ग्रूप के लगभग 40 से अधिक ग्रूप सदस्यों व ग्रुप संचालकों को पुलिस ने चिन्हित किया है। ऐसी लोगों पर शख्ती बरती जाएगी। उन्हें पुलिस के आपराधिक रिकार्ड में जांच के बाद शामिल किया जाएगा।
    डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चेतावनी दिया कि ऐसी ग्रूप से नव युवक दूर रहे। किसी किसी भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने से बचें। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अबतक चालिस लोगों को चिन्हित कर उसकी जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
    इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, जंगदम्बा प्रसाद पांडेय, शांतिभूषण मिश्रा, रूपेश गुप्ता, इलियास, संजय विश्वकर्मा, सफर शेख, शिवम जायसवाल, राकेश यादव, अमित सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • हाउस अरेस्ट: नजीबाबाद चेयरमैन इं. मुअज्जम को नहीं जाने दिया बिजनौर सत्ता परिवर्तन यात्रा में

    हाउस अरेस्ट: नजीबाबाद चेयरमैन इं. मुअज्जम को नहीं जाने दिया बिजनौर सत्ता परिवर्तन यात्रा में

    • हाउस अरेस्ट: नजीबाबाद चेयरमैन इं. मुअज्जम को नहीं जाने दिया बिजनौर सत्ता परिवर्तन यात्रा में

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुलजार अहमद
    नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष इं. मुअज़्ज़म को बिजनौर सत्ता परिवर्तन यात्रा में नहीं जाने दिया। साथ ही उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। बता दें कि आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद द्वारा बिजनौर से प्रदेश के अंदर सत्ता परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसी यात्रा के चलते नजीबाबाद चेयरमैन इं. मुअज़्ज़म को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया ओर सत्ता परिवर्तन यात्रा में बिजनौर नहीं जाने दिया गया। सत्ता परिवर्तन यात्रा 4 जून को जनपद बिजनौर से प्रारम्भ हुई जो उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। जन—जन को सामाजिक परिवर्तन की इस मुहिम से जोड़ने का कार्य करेगी जिसके चलते नजीबाबाद चेयरमैन ने यात्रा को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत की थी और चेयरमैन द्वारा भेजे जा रहे एक बड़े काफिला को देखते हुए सरकार घबराई ओर प्रशासन पर दबाव बनाया ओर चेयरमैन को हाउस अरेस्ट कराया गया जिसके बाद चेयरमैन ने जैसे—तैसे काफिले को बिजनौर रवाना किया तभी सुबह बिजनौर निकलने से पहले ही चेयरमैन इं. मुअज़्ज़म को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया ओर जाने नहीं दिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • क्रिकेट विवाद में घायल युवक को न्याय दिलाने की मांग

    क्रिकेट विवाद में घायल युवक को न्याय दिलाने की मांग

    • क्रिकेट विवाद में घायल युवक को न्याय दिलाने की मांग

    • भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    मुगलसराय, चंदौली। दुल्हीपुर क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद और एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई जिसमें चौहान समाज के एक युवक को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमले के दौरान युवक के सिर पर प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार कराया गया और मामले को लेकर परिजनों व समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
    भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। सतीश सिंह चौहान ने कहा कि क्रिकेट विवाद के दौरान चौहान समाज के युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया था। उन्होंने मांग किया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे। यह भी कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और न्याय दिलाने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस की आगामी कार्रवाई पर नजर बनाये हुये हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जनकल्याण एवं परिवार की खुशहाली के लिये लखीसराय से केदारनाथ तक 15 दिनों से पदयात्रा पर निकले गौरव

    जनकल्याण एवं परिवार की खुशहाली के लिये लखीसराय से केदारनाथ तक 15 दिनों से पदयात्रा पर निकले गौरव

    • जनकल्याण एवं परिवार की खुशहाली के लिये लखीसराय से केदारनाथ तक 15 दिनों से पदयात्रा पर निकले गौरव

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    मुगलसराय, चंदौली। आस्था, संकल्प और समाजसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बिहार के लखीसराय जिले के निवासी गौरव प्रजापति अपनी केदारनाथ धाम पदयात्रा के दौरान मुगलसराय पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल उनकी व्यक्तिगत श्रद्धा का प्रतीक नहीं है, बल्कि अपने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के जनकल्याण की मंगलकामना के लिए भी समर्पित है। गौरव ने बताया कि उन्होंने अपनी पदयात्रा 20 तारीख को शुरू की थी और वर्तमान में उनकी यात्रा का 15वां दिन चल रहा है। लगातार पैदल चलते हुए वे उत्तराखंड स्थित भगवान केदारनाथ के पवित्र धाम की ओर बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य लगभग दो माह के भीतर केदारनाथ पहुंचने का है, हालांकि उन्होंने कहा कि यात्रा की गति और अवधि शरीर की क्षमता पर भी निर्भर करेगी।
    उन्होंने कहा, “मैंने दो महीने में केदारनाथ पहुंचने का लक्ष्य रखा है, लेकिन शरीर जितना साथ देगा, उसी हिसाब से यात्रा पूरी होगी।” सैकड़ों किलोमीटर की इस कठिन यात्रा में आने वाली चुनौतियों और शारीरिक पीड़ा के बारे में पूछे जाने पर गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा, “दर्द हजारों हैं, लेकिन मजा आ रहा है।” उनके इस सकारात्मक दृष्टिकोण और अटूट विश्वास ने राह में मिलने वाले लोगों को भी प्रभावित किया है। गौरव की यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और दृढ़ संकल्प का संदेश देने वाली प्रेरणादायक यात्रा बन गई है। आस्था और समर्पण से भरे इस सफर में गौरव कुमार प्रजापति हर कदम के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन की ओर बढ़ रहे हैं और साथ ही लोगों को यह संदेश भी दे रहे हैं कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • हीमोफीलिया मरीजों को स्थानीय अस्पतालों में जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग

    हीमोफीलिया मरीजों को स्थानीय अस्पतालों में जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग

    • हीमोफीलिया मरीजों को स्थानीय अस्पतालों में जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग

    • जेडीयू नेत्री ने मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में हीमोफीलिया रोगियों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि हीमोफीलिया मरीजों के लिए आवश्यक जीवनरक्षक इंजेक्शन एवं दवाएं प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएं। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में चित्रकूट धाम मंडल के अधिकांश हीमोफीलिया मरीजों को उपचार एवं इंजेक्शन प्राप्त करने के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा आना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज के भ्रमण के दौरान यह देखने को मिला कि बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई छात्र भी शामिल हैं जिनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को केवल इंजेक्शन लगवाने के लिए बार-बार लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जिससे उन्हें आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    शालिनी जी ने कहा कि कई मरीजों को सुबह एवं शाम दोनों समय इंजेक्शन की आवश्यकता होती है लेकिन दूरी और संसाधनों के अभाव में उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पाता। उन्होंने मंडलायुक्त से मांग किया कि मंडल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित कर प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में हीमोफीलिया रोगियों के लिए आवश्यक इंजेक्शन एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि मरीजों को अपने ही क्षेत्र में उपचार मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से मेडिकल कॉलेज, बांदा तक न आना पड़े। यह विषय गंभीर रोगियों के जीवन एवं स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। इस अवसर पर रविंद्र नाथ गुप्ता, पिंकी प्रजापति, रविकांत तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान न करने वाले अधिकारी नपेंगेः दिनेश प्रताप

    कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान न करने वाले अधिकारी नपेंगेः दिनेश प्रताप

    • कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान न करने वाले अधिकारी नपेंगेः दिनेश प्रताप

    • भाजपा की बैठक में प्रभारी मंत्री ने बताया कोर कमेटी का महत्व

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का प्रथम बार जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित सांगठनात्मक बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश से उन्हें बाँदा जिले के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने एवं जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने के लिए जिले का प्रभार सौंपा गया हैं जिसका वे पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करने का कार्य करेंगे स यदि कोई अधिकारी लापरवाही करता हैं तो उसे जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।
    उन्होंने कोर कमेटी का महत्त्व बताते हुए कहा कि इस कमेटी में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के मुख्य पदाधिकारी शामिल होंगे जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं की विकास सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। वे प्रत्येक माह जिले के विभागीय अधिकारीयों की समीक्षा बैठक लेंगे और यदि भाजपा के मण्डल स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करायेंगे। यदि किसी भी अधिकारी की शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
    इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, शिक्षक एमएलसी बाबू लाल तिवारी, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी, बाल मुकुंद शुक्ला, सुनील पटेल, वन्दना गुप्ता, मालती बासू, संगीता वेद निराला, विवेकानंद गुप्ता, राजकरन कबीर, अजय पटेल, उत्तम सक्सेना, ममता मिश्रा, दुर्गा चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • 48 घण्टे में अपहरण का हुआ खुलासा, युवक सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

    48 घण्टे में अपहरण का हुआ खुलासा, युवक सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

    • 48 घण्टे में अपहरण का हुआ खुलासा, युवक सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

    • अपर पुलिस अधीक्षक डा. ईशान सोनी ने घटना का किया खुलासा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र में हुए युवक के अपहरण कांड का जालौन पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि घटना में प्रयुक्त कार और मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2 जून को ग्राम बारा निवासी रोहित पुत्र महेन्द्रपाल के अपहरण की सूचना मिलने पर थाना आटा में मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
    पुलिस अधीक्षक विनय सिंह के निर्देशन में थाना आटा पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीमों ने दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर अपहृत युवक को सकुशल मुक्त कराया तथा पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अजय, शंकर कुमार, सुनील, रिजवान और दीपक शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डिजायर कार तथा अपहृत युवक की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
    पूछताछ में सामने आया कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों ने रोहित का अपहरण करने की साजिश रची थी। योजना के तहत युवक को जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले जाया गया था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए थाना आटा पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • निजी अस्पताल की लापरवाही से 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों का हंगामा

    निजी अस्पताल की लापरवाही से 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों का हंगामा

    • निजी अस्पताल की लापरवाही से 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों का हंगामा

    • बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल, सीएमओ ने दिये जांच के आदेश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेड़ गांव के 4 वर्षीय मासूम की मौत के बाद उरई के एक निजी अस्पताल में भारी हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया था, वह बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार भेड़ गांव निवासी अमजद खान का चार वर्षीय पुत्र रियाज पिछले दो दिनों से बीमार था। बृहस्पतिवार की सुबह बच्चे को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में उरई स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती करते ही उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए। परिजनों ने आरोप लगाया कि रियाज को भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई लेकिन अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ परिजनों को गुमराह करते रहे। वे लगातार बच्चे का उपचार किए जाने का नाटक करते रहे। जब परिजनों को बच्चे की मौत का पता चला, तो अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया।
    मां शबाना और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर उपचार में जान—बूझकर लापरवाही बरतने और आर्थिक दोहन का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।

    सीएमओ बोले- जांच के बाद होगी कड़ी कार्यवाही
    मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने संज्ञान लिया है। सीएमओ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में कोई पंजीकरण नहीं है। यह गंभीर मामला है। जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ न केवल अस्पताल सील करने की कार्रवाई की जाएगी, बल्कि मुकदमा दर्ज कराकर कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।”

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में टीजीटी लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न

    नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में टीजीटी लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न

    • नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में टीजीटी लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न

    • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रविन्द्र चौधरी
    उरई, (जालौन)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद में परीक्षा हेतु कुल 7 केंद्र निर्धारित किए गए थे जिनमें से 6 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई जिसमें सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई।
    प्रथम पाली में कुल 2,127 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,024 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 1,103 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कुल 2,170 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,040 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1,130 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रवार उपस्थिति में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई में प्रथम पाली में 225 एवं द्वितीय पाली में 255 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में दोनों पालियों में 188-188 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में प्रथम पाली में 177 तथा द्वितीय पाली में 192 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 195 तथा द्वितीय पाली में 208 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 185 तथा द्वितीय पाली में 153 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। श्री गांधी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 54 एवं द्वितीय पाली में 44 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। जनपद प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से टीजीटी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • दांदौ खादर ने ओढ़ी बेशर्मी की चादर

    दांदौ खादर ने ओढ़ी बेशर्मी की चादर

    • दांदौ खादर ने ओढ़ी बेशर्मी की चादर

    • खदान में अवैध खनन बेलगाम, नदी की धारा रोककर चल रहा कारोबार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    रूपा गोयल
    बांदा। जिले की दांदौ खादर खदान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन की कवायदों पर पानी फेरना इस खदान संचालक की फितरत में शुमार हो चुका है। प्रशासन की सारे नियमों को ताक में रखकर इस खदान में अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया नदी की जल धारा को बाधित कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। साथ ही ओवरलोड वाहनों से परिवहन भी बेरोक—टोक चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक खदान में प्रतिबंधित भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से नदी की धारा को मोड़कर अवैध खनन किया जा रहा है। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। खदान से दिन-रात ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू-मोरम लेकर निकल रहे हैं। क्षमता से अधिक लोड होने से सड़कें भी टूट रही हैं और हादसों का खतरा बना हुआ है। अब देखना है कि अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं?

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • इफ्को केन्द्र पर लगी किसानों की लगी लम्बी कतार

    इफ्को केन्द्र पर लगी किसानों की लगी लम्बी कतार

    • इफ्को केन्द्र पर लगी किसानों की लगी लम्बी कतार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुनील राघव
    जहांगीराबाद, बुलंदशहर। स्थानीय क्षेत्र की नवीन मंडी स्थित खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच इफ्को केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उर्वरक एवं कृषि संबंधी सामग्री प्राप्त करने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। केंद्र पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये। किसानों का कहना है कि खेती के कार्यों के लिए समय पर उर्वरक उपलब्ध होना आवश्यक है, इसलिए वे सुबह से ही केंद्र पर पहुंच गए। बढ़ती भीड़ के बावजूद केंद्र कर्मचारियों द्वारा किसानों को व्यवस्थित रूप से सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। इफ्को केंद्र पर दिनभर किसानों की आवाजाही बनी रही। किसानों ने मांग किया कि आगामी दिनों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन, सुरक्षा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर

    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन, सुरक्षा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर

    • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन, सुरक्षा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आशीष पचौरी
    फिरोजाबाद। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है तथा परीक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, निगरानी तंत्र सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़े सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रशासन की प्राथमिकता परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अमले के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिले में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पुलिस महकमे में फेरबदल: दो क्षेत्राधिकारी स्थानान्तरित

    पुलिस महकमे में फेरबदल: दो क्षेत्राधिकारी स्थानान्तरित

    • पुलिस महकमे में फेरबदल: दो क्षेत्राधिकारी स्थानान्तरित

    • नये अधिकारियों की तैनाती की तैयारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आशीष पचौरी
    फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर किए गए प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत प्रदेश भर में 206 क्षेत्राधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद में कार्यरत दो पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सिरसागंज क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार को अलीगढ़ जनपद में तैनाती दी गई है जबकि नगर क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) प्रवीण तिवारी का स्थानांतरण मथुरा कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी आदेशों के अनुपालन में दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    अनिवेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ विभिन्न संवेदनशील मामलों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं प्रवीण तिवारी ने नगर क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। स्थानांतरण के बाद अब फिरोजाबाद में रिक्त हुए दोनों पदों पर नए क्षेत्राधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जल्द निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की नजर बनी हुई है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • रेलवे स्टेशन पर किशोरी घायल, परिजनों ने उत्पीड़न के लगाये आरोप

    रेलवे स्टेशन पर किशोरी घायल, परिजनों ने उत्पीड़न के लगाये आरोप

    • रेलवे स्टेशन पर किशोरी घायल, परिजनों ने उत्पीड़न के लगाये आरोप

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आशीष पचौरी
    फिरोजाबाद। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को एक किशोरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा कर्मियों और संबंधित अधिकारियों ने स्थिति को संभाला तथा घायल किशोरी की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। उसके पास से मिले एक कागज में दर्ज जानकारी के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य तत्काल स्टेशन पहुंचे। परिजनों के अनुसार किशोरी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव का सामना कर रही थी।
    परिवार ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था जिसके कारण वह काफी चिंतित और परेशान रहती थी। घायल किशोरी को पहले स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए आगरा भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।घटना के कारणों को लेकर संबंधित विभाग और अधिकारी विभिन्न पहलुओं से जानकारी जुटा रहे हैं। परिजनों के आरोपों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोरों और युवाओं से जुड़े ऐसे मामलों में समय रहते संवाद और सहयोग की आवश्यकता होती है, ताकि किसी भी प्रकार की गंभीर परिस्थिति को टाला जा सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • दिल्ली हादसे के बाद फिरोजाबाद में होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी गहन समीक्षा

    दिल्ली हादसे के बाद फिरोजाबाद में होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी गहन समीक्षा

    • दिल्ली हादसे के बाद फिरोजाबाद में होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी गहन समीक्षा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आशीष पचौरी
    फिरोजाबाद। राजधानी दिल्ली में एक होटल में हुई भीषण आग की घटना के बाद जनपद में भी सार्वजनिक आवासीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा विभाग ने जिले के होटलों और लॉजिंग प्रतिष्ठानों में विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य संभावित जोखिमों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर कराना है विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान के लिए अलग-अलग निरीक्षण दल गठित किए गए हैं जिन्हें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होटलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच का दायित्व सौंपा गया है। निरीक्षण के दौरान आग से बचाव के लिए लगाए गए उपकरणों, चेतावनी प्रणाली, आपातकालीन निकास मार्गों, जल उपलब्धता, विद्युत व्यवस्थाओं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी तैयारियों का आकलन किया जा रहा है।
    अभियान के शुरुआती चरण में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जहां उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों और उनकी कार्यक्षमता की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अभिलेखों और आवश्यक अनुमतियों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रतिष्ठान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आएंगी, वहां उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना की आशंका को कम करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े हादसों के बाद केवल प्रतिक्रिया देने के बजाय नियमित सुरक्षा मूल्यांकन और जागरूकता पर बल देना अधिक आवश्यक है। इसी सोच के तहत जिले में चलाया जा रहा यह अभियान होटल संचालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अग्नि सुरक्षा विभाग का मानना है कि समय-समय पर होने वाले ऐसे निरीक्षण न केवल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान की संभावना को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • राजस्व वसूली होगी पहली प्राथमिकता: अमिताभ

    राजस्व वसूली होगी पहली प्राथमिकता: अमिताभ

    • राजस्व वसूली होगी पहली प्राथमिकता: अमिताभ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। जनपद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की कुर्सी संभालने वाले अमिताभ राय का पूरा फोकस राजस्व वसूली पर केंद्रित रहेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली के लिए ही खासकर उन्हें जनपद बाराबंकी में भेजा गया है। सुरक्षित यात्रा को लेकर भी वह पूरी तरह से मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य स्पॉट को चिन्हित कर संकेतक लगाए जाएंगे। जिले में सुगम आवागमन हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अनावश्यक कट को बंद करने के साथ ही राजमार्ग पर अवैधानिक तरीके से खड़े हुए वाहनों पर ठोस कार्रवाई की जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जनगणना टीम को किया गया सम्मानित

    • जनगणना टीम को किया गया सम्मानित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। तहसील फतेहपुर में मकान सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने पर सुपरवाइजर व प्रगणकों की टीम को तहसील प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    समयबद्धता एवं शुद्धता बनी सफलता की कुंजी
    सुपरवाइजर सम्पन्न निगम व प्रगणक निशा निगम, रिचा शर्मा, नेहा सोनी और कृष्ण कुमार सिंह ने अथक परिश्रम किया। टीम ने सभी गांवों, मजरा-पुरवों में जाकर घर-घर भौतिक सत्यापन कर मकान सूचीकरण ऐप पर डाटा फीड किया। तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर टीम ने कार्य को त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया।

    जनजागरूकता से मिला ग्रामीणों का सहयोग
    प्रगणकों ने सिर्फ सूचीकरण ही नहीं किया, बल्कि ग्रामीणों को जनगणना के महत्व, गोपनीयता और इसके राष्ट्रीय विकास में योगदान के बारे में भी जागरूक किया। ग्रामीणों के सकारात्मक सहयोग के कारण बिना किसी रुकावट के कार्य संपन्न हो सका। तहसील फतेहपुर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार अनु सिंह व नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने कहा कि जनगणना 2027 देश की आधारशिला है। टीम ने अनुशासन, समयनिष्ठा और समर्पण से यह साबित किया कि लक्ष्य कठिन नहीं होते। इनका कार्य अन्य लोगों के लिए आदर्श बनेगा। तहसीलदार ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि “इतने बड़े क्षेत्र में शुद्ध डाटा संग्रह करना आसान नहीं था। टीम ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। आगामी चरणों में भी इसी तत्परता की अपेक्षा है।नायब तहसीलदार ने कहा कि महिला प्रगणकों निशा निगम, रिचा शर्मा व नेहा सोनी ने भी क्षेत्र में जाकर बेहतरीन कार्य किया है जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिला नया नेतृत्व

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिला नया नेतृत्व

    • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिला नया नेतृत्व

    • डा. रवि बने अध्यक्ष एवं सोहित को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुकेश तिवारी
    झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी पश्चिम जिले की विश्कर्मा नगर इकाई का सत्र 2026-27 के लिए गठन कार्यक्रम दत्तोपंत भवन भेल परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिषद के प्रांत एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांत खेलो भारत प्रमुख डॉ. गिरजा सिंह, विभाग संगठन मंत्री निर्भय, जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह तथा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव पटेरिया मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डॉ. रवि कुमार को नगर अध्यक्ष तथा सोहित सिंह चंदेल को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
    नई कार्यकारिणी में राजेश तिवारी, गजेन्द्र कुशवाहा एवं सर्वेश्वर प्रसाद को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि दिवेश ठाकुर, राषा राजा, नारायण प्रजापति एवं सुमित विश्वकर्मा को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा संगठन के विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों के लिए भी कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किए गए। खेलो भारत, मीडिया, सोशल मीडिया, मेडिविजन, सिग्नेचर, फार्मा विजन सहित अन्य आयामों में नई टीम का गठन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और छात्रहित, राष्ट्र निर्माण तथा संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं विद्यार्थी परिषद के उद्घोष के साथ हुआ।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मालवीय नगर अग्निकाण्ड: विदेश राज्यमंत्री ने अस्पतालों का दौरा करके घायलों से की मुलाकात

    मालवीय नगर अग्निकाण्ड: विदेश राज्यमंत्री ने अस्पतालों का दौरा करके घायलों से की मुलाकात

    • मालवीय नगर अग्निकाण्ड: विदेश राज्यमंत्री ने अस्पतालों का दौरा करके घायलों से की मुलाकात

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    गोण्डा। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने नई दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दुखद अग्निकांड में घायल लोगों, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, का हालचाल जानने के लिए साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स का दौरा किया। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह सभी उपचाराधीन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त किया।
    साथ ही कहा कि विदेश मंत्रालय संबंधित दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित विदेशी नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों तथा अस्पताल के कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समय पर और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के कारण अनेक लोगों की जान बचाई जा सकी है तथा घायलों का प्रभावी उपचार सुनिश्चित हो रहा है। हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का साहसिक कार्य किया। सरकार उनकी देखभाल और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती लोगों में बांग्लादेश, नेपाल, अफ्रीकी देशों तथा भारत के नागरिक शामिल हैं। उन्होंने स्वयं अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात की है और सरकार उनकी समुचित चिकित्सा एवं देखभाल के लिए लगातार प्रयासरत है।
    इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में दी गई त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाने और राहत कार्यों को गति देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उल्लेखनीय है कि इस अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • कर्नलगंज में खुलेआम बिक रही ताड़ी पर उठे सवाल, जिम्मेदार मौन

    कर्नलगंज में खुलेआम बिक रही ताड़ी पर उठे सवाल, जिम्मेदार मौन

    • कर्नलगंज में खुलेआम बिक रही ताड़ी पर उठे सवाल, जिम्मेदार मौन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र के नरायनपुर मांझा और पिपरी गांवों में खजूर के पेड़ों से निकाली जा रही ताड़ी की कथित खुलेआम बिक्री को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा लंबे समय से यह कारोबार संचालित किया जा रहा है जबकि संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    ग्रामीणों का दावा है कि खजूर के पेड़ों से ताड़ी निकालने की प्रक्रिया के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियां भी की जाती हैं। लोगों के अनुसार पेड़ों पर चढ़कर किसी प्रकार का तरल पदार्थ मिलाया जाता है जिसके बाद उसे एकत्रित कर बिक्री के लिए तैयार किया जाता है। हालांकि इस दावे की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने संबंधित हल्का दरोगा से जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उन्होंने क्षेत्र में ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी होने से इनकार किया।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब दो महीनों से यह कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है और इसकी जानकारी क्षेत्र के अधिकांश लोगों को है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पुलिस से बातचीत के कुछ ही मिनटों बाद मीडिया कर्मियों के पास लगातार फोन कॉल आने लगे। बताया जाता है कि कुछ लोग कथित ताड़ी विक्रेताओं के पक्ष में सिफारिश करते हुए नजर आए। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं थी तो मीडिया की पड़ताल की सूचना इतनी तेजी से संबंधित व्यक्तियों तक कैसे पहुंच गई।
    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। उनका मानना है कि यदि ताड़ी की बिक्री वैधानिक प्रावधानों के तहत की जा रही है तो प्रशासन को इसकी स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित हो रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। क्षेत्र में यह मामला अब जनचर्चा का विषय बन चुका है। ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन और आबकारी विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी है। लोगों का कहना है कि निष्पक्ष जांच ही पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने ला सकती है और इससे उठ रहे तमाम सवालों का जवाब मिल सकेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • आखिर कब तक कार्यवाहक थानाध्यक्ष के भरोसे चलेगा ऊंचाहार जैसा संवेदनशील थाना?

    आखिर कब तक कार्यवाहक थानाध्यक्ष के भरोसे चलेगा ऊंचाहार जैसा संवेदनशील थाना?

    • आखिर कब तक कार्यवाहक थानाध्यक्ष के भरोसे चलेगा ऊंचाहार जैसा संवेदनशील थाना?

    • पुलिस लाइन से लेकर एसपी कार्यालय तक में दर्जन भर दरोगा व इंस्पेक्टर कुर्सी का कर रहे इंतजार

    तेजस टूडे सं.
    अनुभव शुक्ला
    रायबरेली। जिले का एक ऐसा संवेदनशील थाना जिसे पिछले एक माह से ऊपर का समय बीतने के बाद अब तक स्थाई थानाध्यक्ष की कुर्सी मुनासिब नहीं हो सकी है। यह हाल ऊंचाहार थाना ही नहीं जिले की पांच चौकियों का भी है जहां काम चलाऊ चौकी इंचार्ज कार्यवाहक बनकर क्षेत्र में मलाई काट रहे हैं।
    विदित हो कि पिछले लगभग एक माह आठ दिनों से ऊंचाहार को स्थाई थानाध्यक्ष का बेसब्री से इंतजार है परंतु शायद काम चलाऊ नौसिखिया कार्यवाहक थानाध्यक्ष के भरोसे ही ऊंचाहार जैसी संवेदनशील कोतवाली का संचालन महीनों अभी होना है। आखिर स्थाई थानाध्यक्ष ऊंचाहार थाना को कब मिलेगा इसका उत्तर मिलना मील का पत्थर साबित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते अप्रैल महीने में ऊंचाहार थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर अजय राय का तबादला गैर जनपद हो गया था जिसके बाद एनटीपीसी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संजय शर्मा को ऊंचाहार थाना का अस्थाई थानाध्यक्ष बनाया गया है तभी से ऊंचाहार थाना मानों रामभरोसे चल रहा है।
    विदित हो कि जिले के 19 थानों में ऊंचाहार पिछले कुछ वर्षों में हुई घटनाओं की गणना करने पर एक संवेदनशील थाना गिना जाता है जहां जून 2017 में जघन्य अप्टाकांड, जनवरी 2019 में बाबा प्रेमदास हत्याकांड व 2 अक्टूबर 2025 को हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड जो पुलिस कर्मियों कि लापरवाही से कारित हुई । जिसमें 19 लोगों को जेल भेजे जाने की कार्यवाही जिले के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। ऊंचाहार वह थाना क्षेत्र जो सरकारी कागजों में सबीश पुर व कोटिया चित्रा जैसे गांव गांजा तस्करी के गढ़ गिने जाते हैं रात होते ही जेसीबी की गड़गड़ाहट गूंजने लगती है। आये दिन दर्जनों फरियादियों की सुबह से ही थाना पर लाइन लग जाती है। रसूखदारों की धमक के चलते फरियादियों को न्याय तक नहीं मिल पाता।
    ऊंचाहार थाना जिसकी एक सीमा फतेहपुर व दूसरी सीमा प्रतापगढ़ जैसे जनपद से जुड़ी हुई है। उस थाना की कमान पिछले लगभग एक माह 8 दिनों से उपनिरीक्षक संजय शर्मा के हाथों सौंप रखी गई है। सवाल यह है कि इतने संवेदनशील थाना क्षेत्र का जिम्मा जब इंस्पेक्टरों के सम्हालने में दांतों पसीने छूटते हैं तो आखिर एक उपनिरीक्षक कैसे भला राम भरोसे थाना को कब तक चला पायेगा? फरियादी न्याय के बिना ऊंचाहार थाना क्षेत्र में अकुला रहे हैं। छोटे छोटे मामलों में फरियादियों को जिला पुलिस मुख्यालय तक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
    गौरतलब है कि एक दौर था जब रातों रात थाना व चौकी से प्रभारियों के तबादले होने के तुरंत बाद नये प्रभारी को स्थाई रूप से थाना व चौकी पर तैनात किया जाता था किंतु अब तो महीने भर तक चौकी व थानों कि कुर्सियों को स्थाई प्रभारी का इंतजार करना पड़ रहा है। यदि सूत्रों की मानें तो जिले भर में डिघिया चौकी, लालगंज चौकी, नरपतगंज चौकी , जहानाबाद चौकी, एम्स चौकी, थाना ऊंचाहार में स्थाई प्रभारियों का पद खाली है। ऐसा इस स्थिति में है जहां वर्तमान में पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दर्जन भर जानकार इंस्पेक्टरों व उपनिरीक्षक थाना व चौकी पाने का इंतजार महीनों से इंतजार कर रहे हैं। सवाल यह है कि क्या पुलिस लाइन से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक क्या तजुर्बेदार दरोगा व इंस्पेक्टरों की जनपद में कमी है? जो नौसिखिया दरोगा व उपनिरीक्षकों के भरोसे अस्थाई प्रभार देकर थाना व चौकियों का संचालन कराया जा रहा है जिले की रामभरोसे चल रही कानून व्यवस्था आखिर कब तक चौकियों पर तैनात काम चलाऊ दरोगा व थानों पर तैनात इंस्पेक्टरों के भरोसे चलेगी? इसका उत्तर मिल पाना मील का पत्थर साबित हो रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक

    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक

    • पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक

    • सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु 8 से 10 जून तक दो पालियों में सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक हुई।
    इस दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के सम्बंध में जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया गया कि दिशा-निर्देशों का भलि-भांति अध्ययन कर शासन की मंशानुसार सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। डीएम ने बताया कि परीक्षा की अवधि में भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाये जाने के लिए सोशल मीडिया पर भी सर्तक निगरानी रखी जायेगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी पेपर, पेन्सिल बाक्स, कलकूलेटर, सनग्लास, वायलेट, कैप, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाभी, ब्लूट्यूब, डिजिटल पेन, हेल्थबैण्ड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि अपने केन्द्र पर भ्रमणशील रहकर केन्द्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा, कन्ट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्र के सभी कक्षों का मानीटरिंग भी करते रहे। जनपद में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को पहुचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, बस व रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी तैनात किये गये है।
    पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नवीन व्यवस्था के तहत भर्ती परीक्षा में पुरूष व महिला परीक्षार्थियों की तलाशी का कार्य पुरूष व महिला आरक्षियों द्वारा किया जायेगा। एसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र परिसर के आस-पास सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये जायेंगे। परीक्षा में नकल कराने वालों से पूरी कड़ाई के साथ निपटा जायेगा। परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो इसके लिए कमाण्ड सेन्टर से सीसीटीवी स्क्रीनों पर नज़र रखी जायेगी। बताया गया कि प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक सम्पन्न होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में 11 परीक्षा केन्द्रों राजकीय इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आज़ाद इण्टर कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज, वैद्य भगवानदीन मिश्र गॉधी इण्टर कालेज, तारा महिला इण्टर कालेज, किसान पी.जी. कालेज, महिला पी.जी. कालेज, राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम रोड, आर्य कन्या इण्टर कालेज व राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदपुर (आईटीआई कैम्पस), नानपारा रोड बहराइच पर पुलिस भर्ती परीक्षा सम्पन्न होगी।
    इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रशासन, पुलिस भर्ती परीक्षा/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, नोडल अधिकारी पुलिस/अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, डीआईओएस सर्वदानन्द, परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्रभारी मंत्री ने जनजागरूकता अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

    प्रभारी मंत्री ने जनजागरूकता अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

    • प्रभारी मंत्री ने जनजागरूकता अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

    • कहा— सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ संचालित हों जागरुकता कार्यक्रम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अंकित सक्सेना
    बदायूं। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद सहित पूरे प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान 5 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन व क्रियान्वयन के संबंध में प्रदेश सरकार के स्तर से जनपद के प्रभारी मंत्री बनाए गए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन विभाग अरुण कुमार सक्सेना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को जनसहभागिता व माइक्रो प्लानिंग के साथ सफल बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि अभियान अंतर्गत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाय।
    कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन अरुण सक्सेना ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मुहैया कराया गया है। समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किए जाएं। सभी अधिकारी सहानुभूति पूर्वक पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश में विश्व में सबसे ज्यादा पौधारोपण किया गया है। अधिकारियों से कहा कि वह हर जरूरतमंद तक पहुंचे। विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कराएं तथा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून व आगामी दिनों में कराए जाने वाले पौधारोपण के कार्यों को त्यौहार के रूप में मनाया जाए तथा जनता तक मोदी जी व योगी जी की योजनाएं पहुंचाई जायं।
    भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि सभी ब्लॉकों में आयोजित होने वाले जन-जनकल्याण शिविर के आयोजन से पूर्व इसका प्रचार प्रसार किया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग इन शिवरों का लाभ ले सकें। उन्होंने प्राकृतिक कृषि कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए जा रहे किसानों की सूची भी उपलब्ध कराने के लिए कहा। अभियान को माइक्रो प्लानिंग बनाकर जन सहभागिता के साथ सफल बनाया जाए। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि चौपाल आयोजन के दौरान अधिकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार व पात्रों को उसका लाभ भी पहुंचाएं। जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें।
    जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनजागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से होगी, इस दिन कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस विशेष दिवस के लिए जनपद को 08 लाख 65 हजार पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें वन विभाग को 50 हजार, ग्राम्य विकास विभाग को 5 लाख 46 हजार, पंचायती राज विभाग को 36 हजार, कृषि विभाग को 1 लाख 37 हजार, उद्यान विभाग को 91 हजार व नगर निकायों को 05 हजार का लक्ष्य दिया गया है। पौधरोपण के लिए नगर निकाय स्तर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, ग्रामीण स्तर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पूरे वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए जिला वन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 5 जून को ही जन जागरूकता रैली भी निकल जाएगी।
    उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून के मध्य नगर निकायों में मलिन बस्तियों का चयन कर वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान योजनाओं का लाभ भी पात्रों को पहुंचाया जाएगा। मलिन बस्तियों में संवाद तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जन समस्या समाधान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। 12 व 13 जून को प्रदेश स्तर पर मा0 मुख्यमंत्री जी मीडिया से वार्ता करेंगे इसके बाद जनपद स्तर पर प्रभारी मंत्री अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया के साथ प्रेस वार्ता भी करेंगे। 14 जून से 16 जून तक समस्त विकास खण्डों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 5 जून से 21 जून की अवधि में विकास खंड स्तरीय कैंपों में फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड के रजिस्ट्रेशन का कार्य भी किया जाएगा। जनपद स्तर पर 17 जून से 20 जून तक डायट परिसर ऑडिटोरियम बदायूं में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अवधि में प्राकृतिक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें 500 से अधिक कृषकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि जनजागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा तथा विकास खंड क्षेत्र में भी समस्त ग्राम पंचायत में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद, ग्राम आदि स्तरों पर मनाया जाएगा। साइकिल एवं पैदल जन जागरूकता यात्राएं भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जे0के0 सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला वन अधिकारी निधि चौहान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का होगा संचालन

    जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का होगा संचालन

    • जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का होगा संचालन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अंकित सक्सेना
    बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी 7 जून को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रर्मा की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शिन करने हेतु एक समेकित अभियान संचालित किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए डीएम अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया। कार्यक्रम अंतर्गत समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किए जाएगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तीकरण तथा प्रदेश में विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं सुशासन मांडल को समस्त कार्यक्रमों में समाहित किया जाएगा।
    विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में एक पेड़-माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत समस्त 825 विकास खण्डों तथा 762 नगर निकायों के साथ-साथ समस्त ग्राम पंचायतों में 5 करोड़ पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। विशेष जनसम्पर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम (8 से 14 जून) प्रभारी मंत्री जी/अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नोडल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियाँ पहुँचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग यथा चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित किया जाएगा।
    मीडिया सम्बोधन एवं संवाद (11 से 14 जून) 12/13 जून को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा मीडिया को सम्बोधित किया जाएगा तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की अद्यतन उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात् समस्त जनपदों में माननीय प्रभारी मंत्रिगण, केन्द्र सरकार के माननीय मंत्री अथवा बोर्ड/आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारीगण प्रेस वार्ताएँ आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण करेंगे। जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला (14 से 16 जून) प्रदेश के समस्त 825 विकास खण्डों में आयोजित होने वाले इन त्रि-दिवसीय जन-कल्याण मेलों में समस्त विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इन मेलों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (16 से 17 जून), विकास प्रदर्शनी (17 से 20 जून) प्रत्येक जनपद में आयोजित होने वाली 3-दिवसीय प्रदर्शनियों में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल को ष्पहले और अबष् के प्रारूप में प्रदर्शित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती कार्यशालाएँ (18 से 19 जून) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून), रात्रि चौपाल एवं विश्रामः अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं जन-शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलीटेक्निक का डीएम—एसपी ने किया निरीक्षण

    परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलीटेक्निक का डीएम—एसपी ने किया निरीक्षण

    • परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलीटेक्निक का डीएम—एसपी ने किया निरीक्षण

    • बहराइच के 11 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी भर्ती परीक्षा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु 8 से 10 जून तक दो पालियों में सम्पन्न होने वाली की लिखित परीक्षा-2025 हेतु जनपद में 11 शिक्षण संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। भर्ती परीक्षा को शासन की मंशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलिटेक्निक आसाम चौराहा भिनगा रोड का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद प्रधानाचार्य अरूण कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • युवा सम्पादक शुभम जायसवाल बनाये गये मण्डल अध्यक्ष

    युवा सम्पादक शुभम जायसवाल बनाये गये मण्डल अध्यक्ष

    • युवा सम्पादक शुभम जायसवाल बनाये गये मण्डल अध्यक्ष

    • उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद ने दी नयी जिम्मेदारी

    • तमाम सम्पादकों, पत्रकारों, छायाकारों ने दी बधाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    आरएल पाण्डेय
    लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र अर्श संदेश के सम्पादक शुभम जायसवाल को नयी जिम्मेदारी मिली। यह जिम्मेदारी पत्रकारों के संगठन उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा दी गयी है। परिषद के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री जायसवाल को लखनऊ मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। इसकी जानकारी होने पर लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों से श्री जायसवाल को बधाई दी गयी। साथ ही परिषद हाई कमान के इस निर्णय की सराहना भी की गयी।
    वहीं तेजस टूडे के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल, लखनऊ के राज्य मुख्यालय मान्यताप्राप्त पत्रकार हरजीत सिंह बाबा, वरिष्ठ पत्रकार राजीव जायसवाल, परिषद के वाराणसी मण्डल महामंत्री डा. उदय शंकर भगत, नया सबेरा डॉट कॉम के सम्पादक अंकित जायसवाल, उम्मीद आफ पब्लिक के सम्पादक शुभांशू जायसवाल, अजय पाण्डेय, विनोद यादव, संजय शुक्ला, रमेश चन्द्र यादव, वैभव वर्मा, मान्यताप्राप्त पत्रकार तरूण जायसवाल, युवा समाजसेवी आयुष जायसवाल, आरएल पाण्डेय, रूद्रेश प्रताप सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव सहित तमाम सम्पादकों, पत्रकारों, छायाकारों आदि ने शुभम जायसवाल को बधाई दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: चलती ट्रक का चक्का निकला, आम से लदा वाहन सड़क पर पलटा

    Jaunpur News: चलती ट्रक का चक्का निकला, आम से लदा वाहन सड़क पर पलटा

    • चलती ट्रक का चक्का निकला, आम से लदा वाहन सड़क पर पलटा

    तेजस टूडे सं.
    अतुल जायसवाल
    रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंधौना पेट्रोल पंप के पास जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर गुरुवार सुबह आम से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार लोग बाल-बाल बच गये। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार सीतापुर से कच्चा-पक्का आम लादकर ट्रक भदोही जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे गंधौना गांव के पास पहुंचने पर ट्रक के पिछले पहिये का नट-बोल्ट टूट जाने से चक्का निकल गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और कुछ दूरी तक जाने के बाद सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आस—पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में ट्रक सवारों को मामूली चोटें आईं जिन्हें पास के चिकित्सक से उपचार दिलाया गया। सभी की हालत सामान्य बताई गई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: शिकायत पर जलपान गृह में छापा, बाटी का नमूना जांच के लिये भेजा गया

    Jaunpur News: शिकायत पर जलपान गृह में छापा, बाटी का नमूना जांच के लिये भेजा गया

    • शिकायत पर जलपान गृह में छापा, बाटी का नमूना जांच के लिये भेजा गया

    • मानक के अनुरूप तेल इस्तेमाल न करने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को नगर के सदरगंज-बेलवा रोड स्थित देवी जलपान गृह पर औचक निरीक्षण किया। शिकायत मिलने पर पहुंची टीम ने दुकान में तैयार की जा रही बाटी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि बाटी बनाने में मानक के अनुरूप तेल का उपयोग नहीं किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर दुकान की जांच की गई। इस दौरान खाद्य सामग्री और उपयोग किए जा रहे तेल का निरीक्षण किया गया तथा बाटी का नमूना संग्रहित कर परीक्षण के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जायेंगे। निरीक्षण के दौरान दुकानदार को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिये गये। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हलचल देखी गयी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: चोरी के नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान बरामद

    Jaunpur News: चोरी के नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान बरामद

    • चोरी के नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान बरामद

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित आरोपी कुछ सामान लेकर सारी मोड़ की ओर जा रहा है।
    सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सारी तिराहे के पास आरोपी सुधांशु उपाध्याय पुत्र पुष्पेन्द्र उपाध्याय निवासी प्राणनाथपुर बछड़िया थाना अखंडनगर, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। गौरतलब है कि बीते बुधवार दोपहर में हुई इस घटना के सम्बन्ध में पीड़ित अरसिया निवासी नारेन्द्र उपाध्याय द्वारा सुधांशु उपाध्याय सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे जवान

    • पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे जवान

    • रात्रि गश्त के दौरान 3 बदमाशों ने किया हमला

    • अंधेरे का फायदा उठाकर हुये फरार

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये जबकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रामाशीष यादव अपने हमराहियों आरक्षी संदीप गौड़, समीर यादव, जयहिंद तथा सरकारी वाहन चालक पीआरडी आशीष कुमार के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान कोठिया की बारी बहद ग्राम सुरेरी के पास रात करीब 2 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 संदिग्ध युवक सुरेरी बाजार की ओर से आते दिखाई दिये। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने रुकने के बजाय अवैध असलहे निकालकर पुलिस दल पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    हालांकि पुलिसकर्मियों ने सूझ—बूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए खुद को सुरक्षित रखा लेकिन हमलावर मौके से भदोही की दिशा में फरार हो गये। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। उपनिरीक्षक रामाशीष यादव की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार

    Jaunpur News: सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार

    • सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    सुरेरी, जौनपुर। सोशल मीडिया पर समूह बनाकर विवाद, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो युवकों को सुरेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अराजक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में सुरेरी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उकसाने, विवाद बढ़ाने तथा मारपीट की घटनाओं को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।
    सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नितेश पटेल पुत्र विजय बहादुर पटेल निवासी भानपुर तथा दीपक चौहान पुत्र हीरेन्द्र चौहान निवासी कठवतिया को हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।
    प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अशांति फैलाने, धमकी देने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाही टीम में उपनिरीक्षक लाल मोहर राम, हेड कांस्टेबल अनवर अहमद, कांस्टेबल विकास मिश्रा एवं कांस्टेबल नयन कुमार शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: गांधीनगर से महात्मा गांधी की मूर्ति चोरी

    Jaunpur News: गांधीनगर से महात्मा गांधी की मूर्ति चोरी

    • गांधीनगर से महात्मा गांधी की मूर्ति चोरी

    • कांग्रेस ने एक सप्ताह में मूर्ति न मिलने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

    तेजस टूडे सं.
    महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांधीनगर बाजार से महात्मा गांधी की मूर्ति चोरी हो गई है। यह मूर्ति 1985 में स्थापित की गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मूर्ति बरामद नहीं हुई तो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। यह मूर्ति गांधी विचार मंच द्वारा चंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजा बाजार मार्ग स्थित मीरापुर शिरोमणि ग्राम पंचायत में स्थापित की गई थी। इसका अनावरण 1985 में गांधी जयंती पर तत्कालीन सामुदायिक ग्राम विकास व पंचायती राज मंत्री श्याम सूरत उपाध्याय ने किया था। बाद में यह स्थल गांधीनगर के नाम से जाना जाने लगा। गांधी विचार मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह के पुत्र बालेंदू प्रताप सिंह ने बताया कि 5 मई की रात अज्ञात लोगों ने मूर्ति चोरी कर ली और चबूतरे को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने 7 मई को सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक सप्ताह पहले मामले की जांच भी की थी लेकिन अभी तक मूर्ति का कोई पता नहीं चल सका है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा है कि अगर एक सप्ताह के भीतर मूर्ति को खोजकर दोबारा स्थापित नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में महराजगंज के थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur news: राज्य कर अधिकारी ने व्यापारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

    Jaunpur news: राज्य कर अधिकारी ने व्यापारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

    • राज्य कर अधिकारी ने व्यापारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

    तेजस टूडे सं.
    डा. संजय यादव
    बदलापुर, जौनपुर। व्यापारी संवाद कार्यक्रम जीएसटी 2.0 में राज्य कर अधिकारी जौनपुर और बदलापुर व्यापार मंडल के व्यापारीगण बदलापुर में उपस्थित हुये जहां जीएसटी पंजीयन एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा के विषय मे व्यापारियों को अवगत कराया गया। इसी के साथ व्यापारियों को जीएसटी में आ रही समस्याओं का समाधान करना, समय से जीएसटी रिटर्न भरना, जीएसटी पोर्टल पर व्यापारी का मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी अपडेट करना, जीएसटी में व्यापारियों को प्रोत्साहित करना, जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल, ई-इनवॉइसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट व आदि से संबंधित जानकारी देना मुख्य उद्देश्य था।
    इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त कंचन सिंह गौर, उपायुक्त वरुण त्रिपाठी सहायक आयुक्त संतोष तिवारी, राज्य कर अधिकारी राजकुमार सिंह, प्रधान सहायक रीना पाण्डेय उपस्थित रहे जहां व्यापार मंडल की तरफ से जिला महामंत्री भट्ठा एसोसिएशन जौनपुर, तहसील अध्यक्ष व्यापार मंडल धनंजय सेठ, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संतोष निगम, शील चंद्र जायसवाल संरक्षक व्यापार मण्डल बदलापुर, चन्द्रकांत गुप्त, अरुण निगम, राम आसरे साहू, संतोष जायसवाल, अंकित साहू युवा अध्यक्ष, रजनीश निगम, रविशंकर सेठ, एडवोकेट शिव दुबे, प्रशांत निगम, सत्यम मिश्रा, विकास गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेट आदि उपस्थित हुये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • मौत के मुहाने पर तीर्थनगरियां, सिस्टम को अगली लाशों का इंतजार?

    • मौत के मुहाने पर तीर्थनगरियां, सिस्टम को अगली लाशों का इंतजार?

    • दिल्ली में 21 जिन्दगियां बुझीं, मगर धार्मिक शहरों में सुरक्षा खामियों पर अब भी नहीं टूटी प्रशासन की नींद

    • दिल्ली के ‘फ्लूरिश स्टे’ अग्निकाण्ड ने खोली व्यवस्था की पोल

    • वाराणसी-अयोध्या-प्रयागराज में होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों की सुरक्षा पर सवाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी/सुरेश गांधी
    वाराणसी। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘फ्लूरिश स्टे’ में लगी आग में 21 लोगों की मौत केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का भयावह दस्तावेज है। जांच में सामने आया कि जिस प्रतिष्ठान को महज 6 कमरों के बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) संचालन की अनुमति थी, वहां 25 कमरे चलाए जा रहे थे। मालिक को परिसर में रहना था, लेकिन वह मौजूद नहीं था। घरेलू बिजली-पानी के कनेक्शन पर व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं। फायर एनओसी नहीं थी, आपातकालीन निकास नहीं था और छत तक पहुंचने का रास्ता भी बंद था। यह सब प्रशासनिक एजेंसियों की आंखों के सामने होता रहा और आखिरकार 21 लोग जिंदा जल गए। दिल्ली की यह त्रासदी अब केवल राजधानी की कहानी नहीं रह गई है। यह वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार जैसे उन धार्मिक नगरों के लिए भी चेतावनी है, जहां हर दिन लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। खास यह है कि हादसे के बाद जांच होती है, हर बार दोषी पकड़े जाते हैं, हर बार सुधार के दावे होते हैं। फिर भी आग लौट आती है। आखिर कब तक लाशें गिनकर जागेगा सिस्टम?

    बी एण्ड बी नीति का उद्देश्य एवं जमीन की हकीकत
    कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 से पहले दिल्ली में कमरों की कमी को देखते हुए 2007 में बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) नीति लागू की गई थी। मकसद था कि लोग अपने घरों के कुछ कमरे पर्यटकों को किराये पर दें। नियम स्पष्ट थे—मालिक उसी मकान में रहेगा। अधिकतम छह कमरे ही किराये पर दिए जा सकेंगे और कुल कमरों के दो-तिहाई से अधिक हिस्से का व्यावसायिक उपयोग नहीं होगा। 2008 में नियम और कड़े किए गए ताकि केवल वास्तविक मालिक ही इस योजना का लाभ उठा सकें। 2025 तक दिल्ली पुलिस की अनुमति और सत्यापन भी अनिवार्य था। पुलिस न केवल दस्तावेजों की जांच करती थी, बल्कि भौतिक सत्यापन भी करती थी। उद्देश्य यह था कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या फर्जी संचालक इस व्यवस्था का दुरुपयोग न कर सके लेकिन समय के साथ निगरानी ढीली पड़ती गई और कई स्थानों पर बी एण्ड बी व्यवस्था छोटे होटलों में बदलती चली गई। दिल्ली का ताजा हादसा इसी विफल निगरानी का परिणाम माना जा रहा है।

    वाराणसी में भी तेजी से बढ़ा पेइंग गेस्ट हाउस मॉडल
    महाकुंभ के बाद काशी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी। होटल क्षमता कम पड़ने लगी तो पेइंग गेस्ट हाउसों को प्रोत्साहन मिला। आज गोदौलिया, दशाश्वमेध, सोनारपुरा, अस्सी, लंका, शिवाला, नगवा, रविंद्रपुरी और काशी विश्वनाथ धाम के आस—पास बड़ी संख्या में मकानों को पर्यटक आवास में बदला जा चुका है। सैकड़ों पेइंग गेस्ट हाउस पंजीकृत हैं और बड़ी संख्या में ऐसे प्रतिष्ठान भी हैं जो विभिन्न श्रेणियों में संचालित हो रहे हैं। सवाल यह नहीं कि वे वैध हैं या अवैध, बल्कि यह है कि क्या सभी स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है? काशी की गलियों में आधी रात को आग लगी तो क्या होगा? यह सवाल अब पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। पुरानी काशी की गलियां इतनी संकरी हैं कि कई स्थानों पर दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल होता है। गोदौलिया, चौक, विश्वनाथ गली, दशाश्वमेध सहित आस—पास के क्षेत्रों में यदि किसी बहुमंजिला भवन में आग लगती है तो दमकल वाहनों की पहुंच अपने आप में चुनौती बन सकती है।

    सवाल कई हैं
    कितने होटलों और गेस्ट हाउसों का नियमित फायर ऑडिट होता है? कितने प्रतिष्ठानों में कार्यशील अग्निशमन यंत्र हैं? कितनों के पास वैकल्पिक निकास मार्ग है? कितने भवन स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप हैं? कितने स्थानों पर क्षमता से अधिक लोगों को ठहराया जा रहा है? इन सवालों के जवाब जितने स्पष्ट होने चाहिए, उतने दिखाई नहीं देते।

    अयोध्या में विकास की रफ्तार, सुरक्षा की रफ्तार कितनी?
    राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में होटल और गेस्ट हाउस उद्योग ने अभूतपूर्व विस्तार देखा है। हजारों नए कमरे बने हैं। नए होटल, धर्मशालाएं और होम-स्टे लगातार खुल रहे हैं। लेकिन जिस गति से निर्माण हुआ है, क्या उसी गति से सुरक्षा तंत्र विकसित हुआ है? विशेषज्ञों का मानना है कि तीर्थनगरी में बढ़ती भीड़, बहुमंजिला निर्माण और सीमित शहरी ढांचे को देखते हुए नियमित सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य होना चाहिए। छोटी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

    ये हादसे नहीं, बल्कि व्यवस्था की हत्याएं हैं
    दिल्ली का अग्निकांड कोई पहला मामला नहीं है। 1997 में उपहार सिनेमा अग्निकांड में 59 लोगों की मौत। 2011 में कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में 90 से अधिक लोगों की मौत। 2019 में करोलबाग होटल अग्निकांड में 17 लोगों की मौत। 2019 में अनाज मंडी फैक्ट्री अग्निकांड में 43 लोगों की मौत। 2022 में मुंडका फैक्ट्री हादसे में दर्जनों लोगों की मौत। 2026 में दिल्ली के फ्लूरिश स्टे में 21 लोगों की मौत। हर जांच रिपोर्ट में लगभग एक जैसी बातें सामने आईं—अवैध निर्माण, बंद निकास, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक ढिलाई।

    कागजों में जांच, जमीन पर धन्धा
    हर बड़े हादसे के बाद वही क्रम दोहराया जाता है— मजिस्ट्रेटी जांच, एफआईआर, निलंबन, मुआवजे की घोषणा, विशेष जांच अभियान लेकिन कुछ महीनों बाद सब कुछ सामान्य हो जाता है। नियम फिर टूटते हैं, निरीक्षण फिर कमजोर पड़ जाते हैं और अगली त्रासदी की जमीन तैयार होने लगती है। यही कारण है कि दिल्ली की आग के बाद सबसे बड़ा सवाल किसी एक होटल का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम का है।

    धार्मिक शहरों में खतरा अधिक क्यों?
    धार्मिक नगरों में जोखिम कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि त्योहारों और विशेष आयोजनों में क्षमता से कई गुना अधिक भीड़ उमड़ती है। पुराने शहरों की गलियां संकरी और घनी आबादी वाली हैं। बड़ी संख्या में आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। आपदा की स्थिति में निकासी और बचाव अभियान जटिल हो जाता है।

    पड़ताल
    दिल्ली में 21 लोग केवल आग से नहीं मरे। वे नियमों की अनदेखी, कमजोर निगरानी, बंद निकास, सुरक्षा मानकों की अवहेलना और प्रशासनिक उदासीनता के शिकार हुए। यदि वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और अन्य तीर्थनगरियों में होटल, धर्मशालाओं, होम-स्टे और पेइंग गेस्ट हाउसों का स्वतंत्र और व्यापक सुरक्षा ऑडिट आज नहीं हुआ तो अगली बड़ी खबर किसी और शहर से आ सकती है। सवाल यह नहीं कि अगला हादसा होगा या नहीं। सवाल यह है कि क्या सिस्टम उसके होने का इंतजार कर रहा है?

    चेतावनी देते आंकड़े: 29 साल में बड़े अग्निकाण्ड, सैकड़ों मौतें
    1997 उपहार सिनेमा, दिल्ली 59, 2011 एएमआरआई अस्पताल, कोलकाता 90+, 2019 होटल अर्पित पैलेस, दिल्ली 17, 2019 अनाज मंडी फैक्ट्री, दिल्ली 43, 2022 मुंडका फैक्ट्री दर्जनों, 2026 फ्लूरिश स्टे दिल्ली 21

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजन

    Jaunpur News: व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजन

    • व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एक पैलेस में शासन के निर्देशानुसार व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ जिसका उद्देश्य शासन एवं व्यापारी समुदाय के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए व्यापारिक समस्याओं का निराकरण करना तथा व्यापारिक सुगमता को प्रोत्साहित करना रहा।
    व्यापारी संवाद कार्यक्रम जीएसटी 2.0 में राज्य कर अधिकारी जौनपुर और रामपुर व्यापार मंडल के व्यापारीगण उपस्थित हुये जिसमें जीएसटी पंजीयन एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा के विषय में व्यापारियों को अवगत कराया गया। इसी के साथ व्यापारियों को जीएसटी में आ रही समस्याओं का समाधान करना, समय से जीएसटी रिटर्न भरना, जीएसटी पोर्टल पर व्यापारी का मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी अपडेट करना, जीएसटी में व्यापारियों को प्रोत्साहित करना, जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल, ई-इनवॉइसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट व आदि से संबंधित जानकारी देना मुख्य उद्देश्य था।

    मुख्य अतिथि उपायुक्त सुरेन्द्र कैथल, सहायक आयुक्त अतुल सोनकर, राज्य कर अधिकारी मुरली प्रसाद, प्रधान सहायक अर्जुन यादव उपस्थित हुए जहां व्यापार मंडल की तरफ से जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल, एडवोकेट तरुण तिवारी, मनोज जायसवाल, गोविंद बरनवाल, अवधेश बरनवाल, राजन जायसवाल, शंकर गुप्ता, श्यामजी साहू, पिंटू जायसवाल, उमेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, अरविंद विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, विपिन जायसवाल, के.पी. सिंह, मो. कुर्बान आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • डीएम एवं एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

    डीएम एवं एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

    • डीएम एवं एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अयोध्या। टीजीटी प्रवक्ता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने एमएलएमएल इंटर कालेज रिकाबगंज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं विद्यालय प्रशासन से परीक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुये सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा, पेयजल, परीक्षा कक्षों सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखते हुए परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराई जाए। शासन की मंशानुरूप परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारीद्वय ने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • संतोष बनाये गये नये अपर मुख्य अधिकारी

    संतोष बनाये गये नये अपर मुख्य अधिकारी

    • संतोष बनाये गये नये अपर मुख्य अधिकारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राजेश श्रीवास्तव
    अयोध्या। जिला पंचायत अयोध्या के अपर मुख्य अधिकारी के रूप में संतोष सिंह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री सिंह इसके पहले शासन में सम्बद्ध थे। जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर कार्य अधिकारी/प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी अधिकारी चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने अंगवस्त्र व बुकें प्रदान करके नवागत स्वागत किया। इस अवसर पर मोहम्मद फैसल, विजय कुमार, बृजेश कुमार, अशोक चौधरी, विकास मिश्रा, भोले पाल सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का हुआ आयोजन

    पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का हुआ आयोजन

    • पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोण्डा। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध तथा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोरखपुर जोन उत्तर प्रदेश पुलिस की अभिनव पहल ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के अंतर्गत जिलास्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को अमर शहीद श्री राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
    कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मजिस्ट्रेट अंशुमन धुन्ना, कल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर श्रीवास्तव, चाइल्ड काउंसलर नीलू त्रिपाठी, पीएसडब्ल्यू एएसएमसी उमेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ डॉ. टी.पी. जायसवाल, डीपीआरओ कार्यालय से अरुण कुमार, एडीओ/बीडीओ सतीश तिवारी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता किया।
    इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर, जिला संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी चन्द्र मोहन वर्मा, जिला प्रोबेशन विभाग के जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन समन्वयक शिवेन्द्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, महिला हेल्पलाइन, बाल संरक्षण, लैंगिक समानता तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने किया।
    स्वागत संबोधन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पुलिस विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा बहू-बेटी सम्मेलन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल है जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में यूनिसेफ की राज्य सलाहकार सुश्री पल्लवी राय एवं मण्डलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध आंकड़ों, सामाजिक कारणों एवं उनके प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया।
    सत्रों के दौरान यह भी बताया गया कि बहू-बेटी सम्मेलन के सफल संचालन में थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य सामुदायिक हितधारकों को जोड़कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अभिसारी कार्ययोजना के तहत कार्य करने पर बल दिया गया।
    पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल ने कहा ‘किसी भी सभ्य समाज की नींव उसकी सुरक्षा, समानता और न्यायपूर्ण व्यवस्था पर आधारित होती है। यह केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और मानवीय गरिमा से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। इसी सोच और उद्देश्य के साथ गोरखपुर जोन में “बहू-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पहले भी गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। यह अभिनव पहल गोरखपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अशोक जैन की दूरदर्शी सोच एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उनका स्पष्ट मानना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, समुदाय, पंचायत, विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी दृष्टिकोण को व्यवहारिक रूप देने के लिए “बहू-बेटी सम्मेलन” को जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में विकसित किया गया है।
    कार्यशाला के समापन पर क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने समापन उदबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथियों, यूनिसेफ के विशेषज्ञों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए सभी विभागों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से समाज में जागरूकता का विस्तार होगा तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी। अंत में प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यशाला के माध्यम से जनपद गोण्डा में बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई जिससे महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित एवं समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • गार्गी पटेल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे समाजसेवी अश्विनी जी

    गार्गी पटेल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे समाजसेवी अश्विनी जी

    • गार्गी पटेल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे समाजसेवी अश्विनी जी

     

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
    वाराणसी। वरिष्ठ समाजसेवी अश्विनी शुक्ला ने समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर हुए जानलेवा हमले में घायल होने की सूचना मिलने पर कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय मुगलसराय (चंदौली) पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने गार्गी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना किया कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें और पुनः समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हों। अस्पताल में मीडिया से बातचीत करते हुए अश्विनी जी ने गार्गी पटेल पर हुए हमले की कड़ी निंदा किया। साथ ही कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की हिंसक घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वाली ऐसी घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार एवं प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर एवं उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर के महंत कौशलपति द्विवेदी, अभिषेक दुबे, विजय सिंह, मनोज गौतम, आशीष तिवारी, धर्मेंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी ने गार्गी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • शिवलिंग पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने वाला शिक्षक निलम्बित

    शिवलिंग पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने वाला शिक्षक निलम्बित

    • शिवलिंग पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने वाला शिक्षक निलम्बित

    • फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने पर गोरखपुर के बेलघाट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    प्रमोद गोस्वामी
    सन्त कबीर नगर। जनपद के हैंसर विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ में तैनात शिक्षक अब्दुर्रहमान द्वारा पिछले दिनों शिवलिंग पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने तथा उस फोटो को फेसबुक पोस्ट करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इस आशय का पत्र जारी करने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। इसके पहले शिक्षक के इस कृत्य पर गोरखपुर जिले के बेलघाट थाने में भारतीय दण्ड संहिता (बी०एन०एस०) 2023 धारा 290 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है।
    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निलंबन पत्र में पूर्व में जारी शासनादेश का हवाला देते हुए कहा गया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। अतः सरकारी कर्मचारियों द्वारा धर्मनिरपेक्षता बनाये रखना संवैधानिक आवश्यकता है। यद्यपि शासन उनके अधीन कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के व्यक्तिगत जीवन में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहता, तथापि वह उनसे इस बात की अपेक्षा करता है कि वे ऐसे मौको तथा समारोहों में भाग न लें या अपने को किसी भी प्रकार से सम्बद्ध न करें जो किसी जाति या धर्म विशेष से सम्बन्धित हों किन्तु शासन का कोई विचार धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबन्ध लगाने का नहीं है। शासन केवल यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके कर्मचारियों का कोई आचरण धर्म निरपेक्षता के प्रतिकूल न समझा जायेगा और न उससे जाति सम्बन्धी पूर्वाग्रह का आभास हो।
    शिक्षक अब्दुर्रहमान को शासनादेश का पूर्णतः उल्लघन एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के सर्वथा विपरीत पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक को निलम्बित करते हुए ब्लाक संसाधन केन्द्र विकास खण्ड हँसर बाजार से सम्बद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद को निर्देशित किया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। हिन्दू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक ने हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी जी ने खटौली में नवनिर्मित मुख्यमंत्री आवासीय कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण

    प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी जी ने खटौली में नवनिर्मित मुख्यमंत्री आवासीय कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण

    • प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी जी ने खटौली में नवनिर्मित मुख्यमंत्री आवासीय कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    प्रमोद गोस्वामी
    सन्त कबीर नगर। जनपद प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने विकास खंड खलीलाबाद अंतर्गत खटौली में नवनिर्मित मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने नवनिर्मित मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में प्रयुक्त किया जा रहे ईंटों की स्ट्रैंथ चेकिंग लोक निर्माण विभाग से कराए जाने हेतु निर्देशित किया। दीवारों में किए जा रहे प्लास्टर की गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोग किया जा रहे मसाले का सैंपल की जांच हेतु निर्देशित किया। मंत्री जी ने संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाय।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • नवागत बीएसए से मिला महिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल

    नवागत बीएसए से मिला महिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल

    • नवागत बीएसए से मिला महिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जितेन्द्र सिंह चौधरी
    वाराणसी। महिला शिक्षक संघ वाराणसी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अमृता सिंह की नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह से मिला और पद को सुशोभित करने के लिए उन्हें शुभकामना एवं बधाई संदेश प्रेषित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी ने संगठन के बारे में जानकारी लिया कि किस तरीके से संगठन शैक्षणिक कार्य और महिलाओं की लिए कार्य करता है। महिला जिलाध्यक्ष ने संगठन के कार्य प्रणाली के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी को विस्तार से बताया। वहीं बीएसए ने आश्वासन दिया कि वे सदैव संगठन का सहयोग करेंगे। महिला शिक्षक संघ की टीम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सशक्त बनाने के लिये होंगे कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सशक्त बनाने के लिये होंगे कार्यक्रम

    • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सशक्त बनाने के लिये होंगे कार्यक्रम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय जायसवाल
    गोरखपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आर्थिक रुप से और अधिक सशक्त बनाने के लिये जिले में जून माह को विशेष अभियान के रुप में मनाया जायेगा। 1 से 30 जून तक सभी नगर निकायों में लोक कल्याण मेलों का आयोजन होगा जबकि इसी अवधि में एक दिन जनपद स्तरीय स्वनिधि महोत्सव आयोजित कर स्ट्रीट वेंडरों की उपलब्धियों को उत्सव मनाया जायेगा। अभियान के दौरान ऋण वितरण, डिजिटल भुगतान, वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास और उत्कृष्ट वेण्डरों के सम्मान समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। महोत्सव में समय से ऋण चुकाने, सर्वाधिक डिजिटल लेनदेन करने और अपने कारोबार का विस्तार करने वाले स्ट्रीट वेण्डरों को सम्मानित किया जायेगा। महिला एवं दिव्यांग वेंडरों को विशेष सम्मान दिया जायेगा। साथ ही उनके बच्चों को शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया जायेगा।
    अभियान के तहत विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ओर से तत्काल मौके ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर लगाये जायेगें। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के ऋण के लिये आवेदन लिये जायेंगे। द्वितीय ऋण का लाभ प्राप्त कर चुके पात्र वेंडरों को क्रेडिट कार्ड के लिये आवेदन कराया जायेगा तथा कार्ड के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटरों की ओर से लाइव डेमो, डिजिटल ऑनबोर्डिंग अभियान और क्यूआर कोड वितरण कार्यक्रम चलाए जायेंगे। इसके अलावा वित्तीय साक्षरता, व्यवसायिक कौशल, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और डिजिटल साक्षरता से संबंधित प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित होंगे। स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल, स्वनिधि बाजार, स्थानीय व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। सफल वेंडरों की प्रेरक कहानियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ने के लिये प्रेरित हो सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • पूर्व एमएलसी के परिवार पर आरोप लगाने से जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों में आक्रोश

    पूर्व एमएलसी के परिवार पर आरोप लगाने से जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों में आक्रोश

    • पूर्व एमएलसी के परिवार पर आरोप लगाने से जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों में आक्रोश

    तेजस टूडे सं.
    पंकज कुमार
    रायबरेली। जिले की सियासत में एक राजघराने के ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। गौरतलब है कि शिवगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष के ऊपर टिप्पणी किये जाने से सियासी गलियारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पूर्व विधायक और भाजपा नेता राजाराम त्यागी ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन गौतम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करके आरोपों को बेबुनियाद और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने एक दलित महिला के ऊपर नौकर जैसे शब्दों का प्रयोग राजनीति में एक घिनौनी साजिश बताया। यह भी कहा कि जनता द्वारा चुनी गई जनप्रतिनिधि सहित समूचे महिला समाज का अपमान किया गया है जिसको लेकर कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस से भी शिकायत की गई है। जिस नगर पंचायत अध्यक्ष को पूर्व एमएलसी का नौकर होने का आरोप लगाया गया है, उनके पति एक इंटर कालेज में सरकारी पद पर सम्मानित तरीके से नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में महामहिम राज्यपाल की अनुमति से शासन द्वारा नामित सभासद श्रद्धा सिंह राजघराने के परिवार से है। उनके ऊपर लगाए गये मनगढ़ंत आरोपों से साबित होता है कि विपक्षी लोगों को महिलाओंं का सम्मान होना और उनका सामाजिक स्तर पर आगे आना अच्छा नहीं लग रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चा की आईटी संयोजक टीनू चंद्रा, महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते इस अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से विपक्षियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • 6 जून को कर्नलगंज में योगी का सम्भावित दौरा, प्रशासन अलर्ट

    6 जून को कर्नलगंज में योगी का सम्भावित दौरा, प्रशासन अलर्ट

    • 6 जून को कर्नलगंज में योगी का सम्भावित दौरा, प्रशासन अलर्ट

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सुधीर सोनी
    गोण्डा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 जून को कर्नलगंज क्षेत्र के चकरौत गांव में संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी शेष हो लेकिन संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चकरौत गांव में कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटी हुई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रारंभिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और अधिकारियों के बीच सक्रियता बढ़ गई है।
    सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा बाढ़ पूर्व तैयारियों, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि चकरौत गांव पूर्व में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित एकता यात्रा को लेकर भी चर्चा में रहा है। अब मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय विधायक अजय सिंह भी कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय बताए जा रहे हैं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
    मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए विभिन्न विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यदि कार्यक्रम तय समयानुसार होता है तो मुख्यमंत्री क्षेत्र की विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति का भी आकलन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर पूरे कर्नलगंज क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: मथुरा के ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिये जौनपुर की टीम रवाना

    Jaunpur News: मथुरा के ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिये जौनपुर की टीम रवाना

    • मथुरा के ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिये जौनपुर की टीम रवाना

    तेसस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। मथुरा में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिये जौनपुर की टीम गुरूवार को कोटा—पटना एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गयी। 3 दिवसीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 5, 6 वं 7 जून को मथुरा में आयोजित है। टीम कोच व अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू ने बताया कि जौनपुर की टीम के बच्चे हर वेट कैटेगरी में अलग-अलग तरीके से खेलेंगे। हमें आशा नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वह यूपी और अपने जौनपुर के लिये मेडल जीतेंगे। सभी खिलाड़ी तकरीबन 1 महीने से इस नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप की पूर्ण रूप से तैयारी कर रहे थे। चैंपियनशिप के लिये टीम के रवानगी अवसर पर सिटी स्टेशन पर खिलाड़ियों के तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेण्डर्स को मुख्य धारा से जोड़ने के लिये 30 तक चलेगा विशेष अभियान

    Jaunpur News: पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेण्डर्स को मुख्य धारा से जोड़ने के लिये 30 तक चलेगा विशेष अभियान

    • पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेण्डर्स को मुख्य धारा से जोड़ने के लिये 30 तक चलेगा विशेष अभियान

     

    तेसस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। पीएम स्वनिधि योजना के तहत जनपद में 1 जून से एक माह का विशेष अभियान शुरू हो गया है। 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत 3 अलग-अलग स्तरों पर चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव आयोजित होगा। इसमें स्ट्रीट वेण्डर्स और उनके परिवारों की सफलता की कहानियों व उपलब्धियों का उत्सव मनाया जायेगा, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सके। इसके अलावा नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेले आयोजित किये जायेंगे और बैंकर्स और स्ट्रीट वेण्डर्स की बैठकें होंगी। वेण्डर्स को ऋण व क्रेडिट कार्ड की सुविधा, डिजिटल सशक्तिकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही जोड़ा जायेगा। इस आशय की जानकारी परियोजना अधिकारी डूडा निधि बाजपेयी ने दी है। साथ ही आगे बताया कि सभी नगर निकायों के साथ सेंन्सेस टाउन स्तर पर भी स्वनिधि कैंप लगाये जायेंगे। इन कैम्पों में नये स्ट्रीट वेण्डर्स की पहचान कर उन्हें योजना में शामिल किया जायेगा। अभियान के तहत स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम ऋण प्राप्त वेण्डर्स और उनके परिवारों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें सीधे 8 सरकारी योजनाओं यथा- पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, पीएम जनधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वन्दना योजना, श्रम विभाग में पंजीकरण का लाभ दिलाया जायेगा। जो वेण्डर्स दूसरा व तीसरा ऋण प्राप्त चुके हैं, उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कराया जायेगा और जिन्हें कार्ड मिल चुका है, उन्हें उसके सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग बैंक द्वारा दी जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर में दो नये सीओ की हुई तैनाती, दो का गैरजनपद हुआ तबादला

    Jaunpur News: जौनपुर में दो नये सीओ की हुई तैनाती, दो का गैरजनपद हुआ तबादला

    • जौनपुर में दो नये सीओ की हुई तैनाती, दो का गैरजनपद हुआ तबादला

    तेसस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने जिले में दो नये पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) की तैनाती की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहजहांपुर से अजय राय और बागपत से विजय चौधरी को जौनपुर भेजा गया है। वहीं केराकत के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान का तबादला चंदौली और क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह का तबादला बरेली के लिये कर दिया गया है। इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि नये अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें सर्किल का प्रभार सौंपा जायेगा। वहीं इससे पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: 50 में ही खराब हो रहे घुटने तो करें बचाव, अन्यथा…: डा. उत्तम

    Jaunpur News: 50 में ही खराब हो रहे घुटने तो करें बचाव, अन्यथा…: डा. उत्तम

    • 50 में ही खराब हो रहे घुटने तो करें बचाव, अन्यथा…: डा. उत्तम

    • आर्थराइटिस गठिया जोड़ों के दर्द एवं उसके समाधान व प्रत्यारोपण विषय पर कार्यशाला आयोजित

    तेसस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर और एसएएस केयर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आर्थराइटिस गठिया जोडों के दर्द और उसके समाधान विषय पर कार्यशाला आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने लाभ उठाते हुए जागरूक हुए और जांच कराई व परामर्श लिया।
    इस मौके पर मुख्य अतिथि आर्थोपेडिक सर्जन डा. उत्तम सिंह ने आर्थराइटिस के कारण, लक्षण, बचाव, आधुनिक उपचार और जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये बताया कि अब गठिया बुढ़ापे की बीमारी नहीं रही। कम उम्र के लोगों को भी गठिया घेर रही है। विशेषकर आजकल सीनियर सिटीजन्स में घुटने, कूल्हे और पीठ दर्द की समस्या सबसे ज्यादा कॉमन है। करीब 90 से 95% मामलों में सही ट्रीटमेंट मिल जाय तो ट्रांसप्लांट की नौबत से बचा जा सकता है। हालांकि लोगों में इस बारे में जागरुकता की कमी है। वर्तमान में गलत लाइफस्टाइल, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड का सेवन और पोषण की कमी से मिडिल और वृद्धावस्था में जोड़ों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर आर्थराइटिस को शुरुआती स्टेज में पहचानकर इलाज कराया जाय तो दवाओं और एक्सरसाइज से राहत मिल सकती है। अगर आर्थराइटिस ग्रेड 4 में पहुंच जाय तो घुटने का रिप्लेसमेंट जरूरी हो जाता है। इसी तरह कूल्हे का रिप्लेसमेंट अक्सर पुरानी चोटों या हालिया फ्रैक्चर के कारण जरूरी हो सकता है।
    उन्होंने आगे कहा कि लोगों को 50 की उम्र के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ से समय-समय पर मिलकर जांच करानी चाहिये। हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिये कैल्शियम सहित अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिये। मुख्य रुप से मोटापा को नियंत्रित करें, क्योंकि शरीर का वज़न बढ़ने का सबसे ज्यादा असर जोड़ों पर पड़ता है। अधिक भार पड़ने की वजह से जोड़ समय से पहले खराब होने लगते हैं। जंक फूड से दूरी बनानी चाहिये और लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाना चाहिये। नियमित व्यायाम एवं जांच की मांसपेशियों की कसरत, फिजियोथेरेपी, नियमित योग आदि करें। खुद को एक्टिव रखना चाहिए। अगर किसी तरह की समस्या हो तो डॉक्टर से मिलें। सावधानी बरतने से हड्डियों की परेशानियों से बचा जा सकता है।
    इस मौके पर अतिथियों का स्वागत व संचालन डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मो. मुस्तफा ने किया। रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता, लायन्स मेन अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता, लायन्स गोमती अध्यक्ष डा. राजेश मौर्य एवं अविनाश मिश्रा ने डा. उत्तम सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। वहीं आभार अंशुमान पाण्डेय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, योगेश साहू, नवीन मिश्रा, पवन जायसवाल, अजय गुप्ता, पद्माकर राय, शकील अहमद, सुनीता सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: आरोग्य शिविर लगाकर दी गयी जानकारी

    • आरोग्य शिविर लगाकर दी गयी जानकारी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देश पर सम्बन्धित टी.यू. के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत चल रहे 100 दिवसीय सघन अभियान के क्रम में टी.यू. जलालपुर के सलेमपुर, मछलीशहर के चौकी कला, चौकी खुर्द, सुजानगंज के आलिया, देवकली, मुंगराबादशाहपुर के मरवा डोडक ग्राम पंचायतों में आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने एक्सरे व जांच के साथ लोगों को टीबी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दिया। उक्त अवसरों पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    Jaunpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

    • एक दिन पहले पीड़िता ने दर्ज कराया था मुकदमा

    तेजस टूडे सं.
    राजेश पाल
    धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। युवती ने 3 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि कादीपुर थाना जफराबाद निवासी सूरज यादव ने शादी का वादा करके करीब 3 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही जानमाल की धमकी भी दिया।
    तहरीर के आधार पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सूचना पर गुरुवार को निर्मला आईटीआई तिराहे के पास से आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस ने उसे चालान न्यायालय भेज दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

  • Jaunpur News: 5 से 21 जून तक चलेगा समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान: डीएम

    Jaunpur News: 5 से 21 जून तक चलेगा समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान: डीएम

    • 5 से 21 जून तक चलेगा समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान: डीएम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 से 21 जून के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान का संचालन किया जाना है। समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किये जायेंगे। अभियान के प्रत्येक चरण में सादगी, अनुशासन, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जन भागीदारी को प्राथमिकता दी जायेगी।
    उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर प्रधानमंत्री के अपील के क्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अर्न्तगत समस्त विकास खण्डों तथा नगर निकायों के साथ समस्त ग्राम पंचायतों में पौधरोपड़ किया जाएगा। डीएफओ सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित किया कि अमृत सरोवरों, तालाबों, सडकों, एक्सप्रेसवे, नदी एंव नहरों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही सिटी फारेस्ट विकसित करने पर विशेष बल दिये जाने के निर्देश दिये गये।
    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्थानीय एवं पारम्परिक प्रजातियों तथा फलदार पौधों के रोपण को प्राथमिकता दिया जाय। विद्यालयों और महाविद्यालयों स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाय। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से पौधरोपण किया जाय। स्थानीय एवं पारम्परिक प्रजातियां एवं फलदार वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता दी जाय। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालय, स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक संगठनों की सक्रियता सुनिश्चित की जाय।
    उन्होंने बताया कि विशेष जनसम्पर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम 8 से 14 जून 2026 तक चलाया जायेगा। प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नोडल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों को पहुॅचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग यथा चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसाइयों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित किया जायेगा। स्वयं पौधरोपण करते हुये नागरिकों को वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। सर्वाधिक सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करके सफाई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु विशेष अभियान संचालित किये जायेंगे। मलिन बस्तियों में संवाद तथा (सरकार आपके द्वार) स्वरूप में जन समस्या समाधान शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जायेगा।
    उन्होंने बताया कि 14 से 16 जून तक जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य सेवा का आयोजन किया जायेगा। विकास खण्डों में आयोजित होने वाले इन त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेलें में समस्त विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया जाएगा। समस्त विभाग अपनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की स्टाल लगाते हुए जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे और इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी करायेंगे। 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी लगायी जायेगी जिसके अंतर्गत आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र, वृहद इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक परियोजनाएं, आंतरिक सुरक्षा, मॉडल विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
    जिलाधिकारी ने बताया कि 18 से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी। प्रतिभागियों को जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक खाद एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने की प्रक्रिया के लाइव डैमो जोन के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाय। गो आधारित कृषि खेती एवं जल संरक्षण पर विशेष सत्र तथा कम लागत अधिक आय आधारित किसान संवाद कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम किये जायेंगे। कार्यक्रमों में युवाओं, महिलाओं, नेशनल कैडेट कोर, पुलिस एवं स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही साइकिल एवं पैदल जागरूकता यात्राएं आयोजित की जाएंगी तथा कार्यक्रमों को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रखा जायेगा।
    अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में “रात्रि चौपाल” कार्यक्रम किये जायेंगे जिनमें शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं जन-शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। संबंधित जनपद के नामित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी चौपाल के उपरांत चयनित ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन विश्राम भी करेंगे जिससे स्थानीय समस्याओं का स्थलीय स्तर पर अध्ययन कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य संबंधित जिलास्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA