Month: June 2026

  • Jaunpur News: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    • अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में लंबित एवं महत्वपूर्ण अभियोजन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, भू-माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर प्रकृति के मामलों में शासन की मंशा के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जा सके। उन्होंने सभी शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में पूरी तैयारी एवं समुचित साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी पक्ष प्रस्तुत करें तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस एवं अभियोजन विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हो तथा कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: कार की मालवाहक वाहन से हुई टक्कर, 4 जख्मी

    Jaunpur News: कार की मालवाहक वाहन से हुई टक्कर, 4 जख्मी

    • कार की मालवाहक वाहन से हुई टक्कर, 4 जख्मी

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। वाराणसी–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादशाही मनेछा स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार को एक एर्टिगा कार और मालवाहक पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप पलटकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार जौनपुर निवासी सोनू (17), समीर (18) और गाजी (21) आजमगढ़ जनपद के माहुल क्षेत्र में आयोजित मोहर्रम के मातमी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एर्टिगा कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाराणसी के फूलपुर निवासी हरिशंकर यादव (48), पुत्र श्यामराज, पिकअप में सोनपापड़ी के डिब्बे लेकर शाहगंज की ओर जा रहे थे। बादशाही मनेछा के समीप दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एर्टिगा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप संतुलन खोकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक तथा पिकअप चालक घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 5 विद्यालयों का करें निरीक्षण: डीएम

    Jaunpur News: सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 5 विद्यालयों का करें निरीक्षण: डीएम

    • सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 5 विद्यालयों का करें निरीक्षण: डीएम

    • जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम पाँच विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मध्यान्ह भोजन एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करें। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन के साथ बच्चों को मौसमी फल भी उपलब्ध कराया जाए। विद्यालयों में ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की संख्या कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ। जिलाधिकारी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। जिन विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं है, उनकी सूची तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई कराई जा सके। जिलाधिकारी ने सभी बीईओ एवं एआरपी से संवाद स्थापित करते हुए उनके कार्यों एवं विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के प्रेरणा स्रोत बनें, क्योंकि आज के बच्चे ही भविष्य के राष्ट्रनिर्माता हैं। बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, कंटेंट मॉनिटरिंग एवं स्क्रीन टाइम लिमिट के प्रति जागरूक किया जाए। शिक्षक इस विषय में बच्चों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। साथ ही छात्रों को गुड टच एवं बैड टच, फायर सेफ्टी, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जाए। बच्चों को अपरिचित व्यक्तियों से सावधानी बरतने तथा किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में भी जागरूक किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य संबंधी निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी छह माह के भीतर सभी परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की नेत्र जांच कराई जाए। मेडिकल स्टाफ की देखरेख में पेट के कृमिनाशन हेतु एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध कराई जाए, शत-प्रतिशत पोलियो टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा यदि किसी बच्चे में पोषण संबंधी कमी अथवा क्षय रोग (टीबी) के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए। इन सभी बिंदुओं पर अगली बैठक में विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की 01 तारीख तक उपलब्ध कराया जाए तथा सफाई कर्मियों द्वारा समयबद्ध एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों का भुगतान उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने पर बल देते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गंगाराम गौतम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हुई मौत, चालक फरार

    Jaunpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हुई मौत, चालक फरार

    • ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हुई मौत, चालक फरार

    • बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

    • आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे चालक को पीटा

    तेजस टूडे सं.
    डाॅ. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में सोमवार रात मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कर रहे दूसरे ट्रैक्टर के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एकडला गांव निवासी सीताराम बिंद (65) सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे रामनगर बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। कटघर गांव के पास मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह साइकिल समेत गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मूरता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा राम आशीष गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है, जबकि छोटा बेटा अनिल मजदूरी करता है।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कर रहे दूसरे ट्रैक्टर के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बेटे राम आशीष की तहरीर पर सुइथाकला गांव निवासी चालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

    विद्यालय में हुई शोकसभा
    शिक्षामित्र के पिता की मौत की खबर के बाद विद्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उपस्थित शिक्षकों, रसोइयों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयन्ती

    Jaunpur News: व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयन्ती

    • व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयन्ती

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सोमवार की सायं जनपद में महान राष्ट्रभक्त और दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य कर विभाग जौनपुर द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ.प्र. गिरीश चन्द्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंत्री जी, जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और उनके महान कृत्यों को याद किया गया। समारोह की शुरुआत में विभाग की ओर से उपायुक्त अक्षय लाल ने सभी आगंतुकों और अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार, जनपद के आर्थिक विकास में बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न श्रेणियों के 08 बड़े करदाताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह को याद करते हुए व्यापारियों की भूमिका के साथ उनके हितों तथा सुरक्षा आदि विन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। समारोह के दौरान संस्कृति विभाग की ओर से राहुल पाठक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त राज्य कर वरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान विभाग की तरफ से अक्षय लाल, सुरेन्द्र कुमार कैथल, उपायुक्त राज्य कर उपायुक्त राज्य कर, रजनेश कुमार उपायुक्त राज्य कर, वरूण त्रिपाठी, उपायुक्त राज्य कर, सर्वेष चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, अतुल कुमार, सहायक आयुक्त, राहुल राय, सहायक आयुक्त, रामनिवास पाण्डेय व समस्त राज्य कर अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों, दिनेश टण्डन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर, अनिल सिंह, श्याम सिंह, राधेरमण जायसवाल, श्रवण कुमार जायसवाल, विनीत सेठ, सोहनलाल स्वर्णकार, नन्हेलाल वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्र व समाज के कल्याण में व्यापारियों की सहभागिता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने अवार्ड नाइट सेरेमनी का किया आयोजन

    Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने अवार्ड नाइट सेरेमनी का किया आयोजन

    • लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने अवार्ड नाइट सेरेमनी का किया आयोजन

    • एमजेएफ, पूर्व अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का किया गया सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा सत्र 2025-26 के अंतिम दिनों में अवार्ड नाइट सेरेमनी का आयोजन नगर के एक प्रतिष्ठित होटल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा. अर्पण धर दुबे (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) तथा विशिष्ट अतिथि वंदना दुबे (मंडल की प्रथम महिला) द्वारा मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्ष डा. राजेश मौर्या ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्ष पर्यंत दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता तथा जोन चेयरपर्सन धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को भी माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान देने की श्रृंखला में सर्वप्रथम क्लब में मौजूद एमजेएफ सदस्यों का सम्मान किया गया। एमजेएफ सदस्य के रूप में उपस्थित डॉ. जीसी सिंह, सुलोचना सिंह, दीपक चिटकारिया, मनीष गुप्ता, संजीव गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी, सुधा मौर्या का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभागार में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष के रूप में डा. जीसी सिंह, गोपाल कृष्ण हरलालका, जागेश्वर केसरवानी, दीपक चिटकारिया, अरविन्द बैंकर, वीरेन्द्र सिंह, संतोष साहू, मनीष गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, देवेश गुप्ता, धीरज गुप्ता, धनंजय पाठक, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को भी माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष एवं क्लब की प्रथम महिला डा. रश्मि मौर्या द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को पूरे सत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष नूपुर सिंह द्वारा निर्धारित समय पर ड्यूज़ जमा करने वाले सदस्यों को गुड पे मास्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डा. अर्पण धर दुबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से सदस्यों के बीच भावनात्मक जुड़ाव होता है, जो किसी भी संगठन की पहली शर्त है। विशिष्ट अतिथि वंदना दुबे ने भी क्लब द्वारा पूरे सत्र में किए गए सेवा कार्यों तथा कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने किया। धन्यवाद व आभार कार्यक्रम सचिव खुशबू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में हसनैन कमर दीपू, गौरव श्रीवास्तव, नवीन मिश्रा, डा. सरला गुप्ता, अनुराग सिंह, अनिल पांडे, अरुणा पांडे, संजय साहू, अनिल अग्रहरि, राजेश साहू, मंगला साहू, मोहम्मद तौफीक, डा. नरेंद्र यादव, डा. पूजा यादव, सुनील जायसवाल, मनोज जायसवाल, त्रिलोकी नाथ मौर्य, राजेश साहू, ओमित साहू, धर्मेंद्र जायसवाल, सोनी जायसवाल, मुकेश मौर्या, नंदिनी मौर्या, लक्ष्मी नारायण साहू, रोली साहू, सुनील गुप्ता, रोशनी साहू, अनिल गुप्ता, श्वेता गुप्ता, शशिलता अग्रहरि, सीमा गुप्ता, रीता केसरवानी, प्रज्ञा मिश्रा, निधि गुप्ता, प्रियंका गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ‘एक छोटी सी कोशिश मगर किसी के लिये पूरी जिन्दगी…’

    Jaunpur News: ‘एक छोटी सी कोशिश मगर किसी के लिये पूरी जिन्दगी…’

    • ‘एक छोटी सी कोशिश मगर किसी के लिये पूरी जिन्दगी…’

    • इसी ध्येय के साथ दिव्यांशु के पहले रक्तदान से मरीज को मिली जिन्दगी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। ‘एक छोटी सी कोशिश मगर किसी के लिये पूरी जिन्दगी।’ इसी ध्येय को लेकर दिव्यांशु अस्थाना जैसे युवा की सोच, ऊर्जा एवं दृष्टिकोण बहुत मायने रखते हैं। इस सोच को लेकर उन्होंने अब तक के जीवन काल में पहली बार रक्तदान किया। गत दिवस एक न्यूज चैनल के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया। साथ ही यह भी महसूस किया कि पहली बार में आम तौर पर सुई (नीडल) को लेकर थोड़ी घबराहट होती है लेकिन प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह अहसास पूरी तरह से यह सोचकर सामान्य एवं दर्द मुक्त हो जाता है और मन में अनोखी खुशी एवं सुकून होता है कि मेरा दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमन्द मरीज की जान बचाने में काम आयेगा।

    लगभग 23 वर्षीय दिव्यांशु अस्थाना की खुशी उस समय हिमालय चोटी जैसी बड़ी हो गयी जब उनको यह पता चला कि उनका दिया हुआ रक्त एक महिला मरीज के काम आ गया। अपनी इस खुशी को बयां करने के लिये उनके पास कोई शब्द नहीं है लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो सार्थक हो गया। सच कहूं तो शुरुआत में मन में थोड़ी झिझक एवं डर था लेकिन मेरे पिता संजय अस्थाना ने मुझे इसके लिये प्रेरित किया। बचपन से उन्हें ऐसे नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते देखा है। उन्हीं से मैंने सीखा कि इंसानियत केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से दिखायी जाती है। आज जब मैंने रक्तदान किया तो मुझे गर्व के साथ एक अलग ही आत्मिक संतोष भी महसूस हुआ। रक्तदान केवल खून देना नहीं है, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन की नयी उम्मीद देना है। उनका मानना है कि “रक्तदान महादान है, क्योंकि आपके कुछ मिनट किसी के पूरे जीवन की वजह बन सकते हैं।”

    बता दें कि दिव्यांशु अस्थाना नगर के खासनपुर मोहल्ले के निवासी पत्रकार संजय अस्थाना के पुत्र हैं जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से आर्टिकल में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी संस्थान में अध्ययनरत हैं। हालांकि सार्वजनिक मंचों पर उनका कोई राजनीतिक, सामाजिक या ऐतिहासिक रिकार्ड नहीं है लेकिन जौनपुर के विकास और यहां के उज्ज्वल भविष्य के लिये उनके व्यक्तिगत विचार स्थानीय स्तर पर सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। जौनपुर की प्रगति के लिये शिक्षा, रोजगार, सांस्कृतिक उत्थान जैसे मुद्दों पर उनके विचार सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

    अवकाशप्राप्त आरपीएफ अधिकारी के भयोहू को मिला लाभ
    अपने अब तक के जीवन काल में पहली बार रक्तदान करने वाले युवा दिव्यांशु का रक्त उस महिला मरीज के काम आया जो घर के बाहर काम करने के दौरान घर के ही ट्रैक्टर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। बता दें कि उक्त मरीज बदलापुर क्षेत्र के सराय त्रिलोकी की निवासी है। उनके अभिभावक आरपीएफ मुम्बई सेण्ट्रल से अवकाशप्राप्त अधिकारी हैं। उक्त महिला के घायल होने के बाद परिजन नगर के नईगंज में स्थित एक निजी अस्पताल लाये जहां डाक्टर ने एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता बतायी, क्योंकि घायल होने के बाद रक्त बहने से उक्त महिला काफी कमजोर हो गयी थी। फिलहाल आरपीएफ अधिकारी ने अपने एक रिश्तेदार से कहा तो उन्होंने नगर के एक पत्रकार से सम्पर्क किया। पत्रकार ने अपने एक साथी से चर्चा किया तो गत दिवस आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीर दिव्यांशु अस्थाना द्वारा दिया गया रक्त काम आ गया।

    दिव्यांशु के पिता 24 बार कर चुके हैं रक्तदान
    बता दें कि होनहार दिव्यांशु अस्थाना पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का छात्र है जिनके पिता संजय अस्थाना मूल रूप से धर्मापुर क्षेत्र के कादीपुर पौना के निवासी हैं जो पिछले कई वर्षों से नगर के खासनपुर मोहल्ले में रहते हैं। दिव्यांशु की माता वन्दना अस्थाना सरस्वती शिशु मन्दिर बारीनाथ में शिक्षिका हैं। बताते चलें कि दिव्यांशु के पिता संजय अस्थाना अब तक के जीवन काल में कुल 24 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्हीं की प्रेरणा से दिव्यांशु ने रक्तदान किया जो लगभग दो सप्ताह के अन्दर ही एक जरूरतमन्द के काम भी आ गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: इमाम हुसैन की शहादत ने इंसानी समाज को कुर्बानी, करूणा एवं दया का दिया पैगाम: मौलाना

    Jaunpur News: इमाम हुसैन की शहादत ने इंसानी समाज को कुर्बानी, करूणा एवं दया का दिया पैगाम: मौलाना

    • इमाम हुसैन की शहादत ने इंसानी समाज को कुर्बानी, करूणा एवं दया का दिया पैगाम: मौलाना

    तेजस टूडे सं.
    संजय शुक्ला
    जौनपुर। नगर के मस्जिद चहारसू रौज़ा मख़्दूम शाह अढहन में शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मजलिसे हज़रत इमाम हुसैन अलै. की याद में बाद नमाज़े मग़रिबैन मजलिस की गयी। नमाज़े मग़रिबैन की इमामत हुज्जतुल इस्लाम मौलाना आबिद आग़ा खां नजफी सुल्तानपुरी ने की। मजलिस को हुज्जत उल इस्लाम मौलाना सैय्यद इफ्तेखार अली जाफरी पूना महाराष्ट्र ने खिताब करते हुए हज़रत फात्मा (स.अ) को अल्लाह ने फज़ीलत दी। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन अलै. की कर्बला में दी गयी शहादत ने इन्सानी समाज में कुर्बानी, दया, करुणा का पैग़ाम दिया। इमाम हुसैन ने इन्सानियत के कल्याण के लिये अपने 72 साथियों के साथ कर्बला में शहादत पेश की। मौलाना इफ्तेखार जाफरी ने इमाम हुसैन अलै. की दस मोहर्रम को शहादत के हो जाने के बाद यज़ीदी फौज द्वारा उनके खानदान को गिरफ्तार करके कूफा और शाम सीरिया ले जाने पर किये गये ज़ुल्म की दास्तान पढ़ते हुये मसायब पढ़ें तो मोमनीन की आंखों अश्कबार हो गयीं।

    मजलिस में बदरू ज़मा बन्ने ने सोज़खानी की तो सैफ अब्बास ने पेशखानी की। अन्जुमन क़ासिमिया चहारसू के साहिबे ब्याज़ नईम हैदर मुन्ने ने नौहाखानी की। मजलिस के आयोजक शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल ट्रस्ट के सेक्रेटरी/मैनेजर शेख़ अली मंज़र डेज़ी ने बताया कि यह तेरह मोहर्रम की मजलिस का 38वां दौर है। इस अवसर पर सैय्यद परवेज़ हसन नेता, तालिब रज़ा शकील एडवोकेट, तहसीन अब्बास सोनी, सैय्यद अहसन रिज़वी नजमी, सैय्यद असलम नक़वी, मोहम्मद जाफर, अब्बास नासिर रज़ा, डा. तक़वीम रज़ा राहिल, अफरोज हुसैनी, नासिर अब्बास एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद थे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भूमि पैमाइश से परेशान पीड़ित पहुंचा डीएम दरबार

    Jaunpur News: भूमि पैमाइश से परेशान पीड़ित पहुंचा डीएम दरबार

    • भूमि पैमाइश से परेशान पीड़ित पहुंचा डीएम दरबार

    • न्याय के लिये दर—दर भटक रहा है पीड़ित रोहित

    • लेखपाल, कानूनगो, ग्राम प्रधान एवं हल्का सिपाहियों पर मिलीभीगत का आरोप

    तेजस टूडे सं.
    सौरभ सिंह
    सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी रोहित चौहान पुत्र स्व. गुलाब चन्द्र ने भूमि पैमाइश से जुड़े विवाद को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुये मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुये दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव में स्थित भूमि की पैमाइश के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया तथा उन्हें पूर्व सूचना दिये बिना कार्यवाही भी की गयी। पैमाइश के दौरान उनकी आबादी की भूमि और पुराने रास्ते को प्रभावित करते हुये गलत सीमांकन किया गया। इस मामले में हत्का लेखपाल कृष्णा यादव, कानूनगो राजेश सिंह, ग्राम प्रधान महेन्द्र यादव के अलावा सिकरारा थाने के सिपाही अभिमन्यु यादव व राय साहब यादव की भूमिका संदिग्ध लग रही है।

    पीड़ित का कहना है कि इस मामले से सम्बन्धित आपत्तियां उठाने के बावजूद उनकी बात को गम्भीरता से नहीं लिया गया जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग किया है।

    पीड़ित ने कहा कि निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिये, ताकि राजस्व अभिलेखों और मौके की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही प्रशासन से मामले में पारदर्शी जांच करके उचित कार्यवाही करने की मांग भी किया। वहीं समाचार लिखे जाने तक शिकायत में नामित अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा अन्य सम्बन्धित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। फिलहाल मामले की जांच और प्रशासनिक कार्यवाही के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर पीड़ित न्याय के लिये दर—दर भटक रहा है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमन्द का जीवनदान बन सकता है: डा. वीरेन्द्र

    Jaunpur News: एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमन्द का जीवनदान बन सकता है: डा. वीरेन्द्र

    • एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमन्द का जीवनदान बन सकता है: डा. वीरेन्द्र

    • रक्तदान बेहद सुरक्षित एवं सेहतमन्द प्रक्रिया है: अजय पाण्डेय

    • अहिप व राबद के स्थापना दिवस पर लगा दधीचि रक्तदान शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना, सर्जरी या गम्भीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के लिये जीवनदान बन सकता है। किसी भी मानव जीवन को बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उक्त बातें अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आयोजित दधीचि रक्तदान शिविर में प्रान्त कार्याध्यक्ष डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कही।

    नगर के लाइन बाजार क्षेत्र में स्थित आईएमए के ब्लड बैंक में अहिप, राबद सहित अन्य आयामों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में सपन्न हुआ जहां दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिन्हें ब्लड बैंक के प्रभारी डा. बीएन दूबे ने प्रमाण पत्र भी दिया।
    इसी क्रम में अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि आज के इस रक्तदान शिविर में सभी का स्वागत है। साथ ही आगे कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रक्तदान एक बेहद सुरक्षित और सेहतमन्द प्रक्रिया है। इससे न केवल किसी जरूरतमन्द मरीज की जान बचती है,बल्कि रक्तदाता के शरीर में नयी ऊर्जा का संचार भी होता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

    इस अवसर पर रामप्रीत मिश्र उर्फ फलाहारी महाराज विभाग धर्माचार्य अहिप, राबद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, विवेक उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, सुधीर कुमार, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गोविन्द गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, आजाद शुक्ला, सुरेन्द्र प्रजापति, सचिन श्रीवास्तव, अवधेश चौहान, शनि श्रीवास्तव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने किया। अन्त में राबद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: व्यापार मण्डल ने मनायी दानवीर भामाशाह जयन्ती

    Jaunpur News: व्यापार मण्डल ने मनायी दानवीर भामाशाह जयन्ती

    • व्यापार मण्डल ने मनायी दानवीर भामाशाह जयन्ती

    • जनपद के 3 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में 3 वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करते हुए भामाशाह जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओं का स्वागत किया और दानवीर भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

    इसी क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि देश के लिए अपना सभी कुछ न्योछावर करने वाले दानवीर भामा शाह जी इतिहास के पन्नों में दर्ज है आज के व्यापारियों को उनके देश प्रेम से सीखने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने सभी व्यापारियों को दानवीर भामाशाह की जयंती की बधाई दिया। कार्यक्रम में 3 वरिष्ठ व्यापारियों को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र, मोती माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट करके वरिष्ठ व्यापारी छब्बू लाल सोनकर, उमापति केडिया और विमल भोजवाल को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, आशीष गुप्ता, राजदेव यादव, अशोक बैंकर, नरेंद्र जायसवाल, रामकुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, अनिल वर्मा, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, संतोष साहू, राजकुमार सेठ, अमर जौहरी, संजय केडिया, मधुसूदन बैंकर, विजय अग्रहरि, शाहिद मंसूरी, यशवंत साहू, चंदन जायसवाल, गुलजारी लाल गुप्ता, नीरज शाह, दीपक जावा, राकेश जायसवाल, अजय देवा, रत्नेश सिंह, राहुल साहू, अभिषेक सेठ, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शुभम गुप्ता सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष साहू ने किया। अन्त में नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: गोलियों की तड़तड़ाहट परमानन्दपुर में मची सनसनी

    Jaunpur News: गोलियों की तड़तड़ाहट परमानन्दपुर में मची सनसनी

    • गोलियों की तड़तड़ाहट परमानन्दपुर में मची सनसनी

    • डेयरी पर दूध देने गये दो भाइयों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

    • तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने डेयरी पर दूध देने गए दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 9-10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने दोनों भाइयों को पहले लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और करीब 400 मीटर तक खदेड़ा। इसके बाद घायल होकर गिरने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक भाई के हाथ में तीन गोलियां लगी हैं जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

    सिझवारा गांव निवासी बुद्धिराम और उनके भाई सुधीराम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे डेयरी पर दूध देने परमानंदपुर पहुंचे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई भागने लगे लेकिन हमलावरों ने करीब 400 मीटर तक उनका पीछा करते हुए मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब बुद्धिराम लहूलुहान होकर गिर पड़े तब हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में बुद्धिराम के दाहिने हाथ में 3 गोलियां लगी हैं जबकि सुधीराम के सिर में गंभीर चोट आई है।

    गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दो दिन पहले बुद्धिराम के पुत्र विकास राजभर के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दे दिया।

    पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना का मुख्य आरोपी स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुये हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: राजस्व की रीढ़ समान लेखपालों की समस्या को सदन में रखेंगे विधायक रमेश

    Jaunpur News: राजस्व की रीढ़ समान लेखपालों की समस्या को सदन में रखेंगे विधायक रमेश

    • राजस्व की रीढ़ समान लेखपालों की समस्या को सदन में रखेंगे विधायक रमेश

    • तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन का हुआ उद्घाटन

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर स्थित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाहगंज इकाई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सोमवार को विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर किया। समारोह में उन्होंने लेखपालों की समस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाने और मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया।

    उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव ने लेखपालों के कार्य उनके कठिन परिश्रम और समस्याओं पर चर्चा करते हुए विधायक श्री सिंह से समाधान कराने की मांग किया। इस पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि नवनिर्मित भवन लेखपालों की एकता और परिश्रम का ऐतिहासिक परिणाम है। सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का सबसे बड़ा कार्य लेखपाल करते हैं जो राजस्व विभाग की रीढ़ के समान हैं। लेखपालों का कार्य क्षेत्र कई गांवों तक होता है लेकिन अबतक उनके बैठने का कोई निर्धारित स्थान नहीं था। अब इस स्थाई भवन से केवल लेखपालों को ही नहीं, बल्कि दूर दराज के गांवों से आए ग्रामीणों को भी अपने लेखपाल से मिलने में काफी सहूलत होगी।

    विधायक ने भवन की अपूर्ण फर्श को बनवाने के साथ भवन में अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने का आश्वासन देते हुए पेयजल के लिए तत्काल अपने खर्च से वाटर कूलर लगाने का वादा किया। वहीं लेखपालों की समस्याओं के बाबत कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। वर्ष 2016 की व्यवस्था को पुनः शुरु कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आग्रह करुंगा। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल विकास केसरवानी ने किया। अंत में संघ के अध्यक्ष इं. विकास सिंह व महामंत्री विवेक सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार सौरभ कुमार, संघ के प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, जिला महामंत्री घनश्याम पटेल, राजस्व निरीक्षक संजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी विनीत सेठ, सनंदन भट्ट, तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष लालचंद गौतम, महामंत्री राजीव सिंह, राजदेव यादव एडवोकेट, उमेंद्र सिंह एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

    Jaunpur News: डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

    • डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में एक युवक ने कथित तौर पर डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के पिता राम मिलन पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अजय पाल (22) रविवार को घर पर खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मेडिकल कालेज में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

    Jaunpur News: मेडिकल कालेज में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

    • मेडिकल कालेज में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

    तेजस टूडे सं.

    अजय विश्वकर्मा

    सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो0 आर0बी0 कमल के दिशा निर्देश में तम्बाकू निषेध, नोडल अधिकारी डा0 अनिल कुमार एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अनुज सिंह तथा डा0 मुदित चैहान ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के परिप्रेक्ष्य में तम्बाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम किया।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य के उद्बोधन से हुआ जहां उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के खतरों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना। इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम ‘आकर्षण का पर्दाफाश- तम्बाकू एवं निकोटीन की लत का मुकाबला’ है। तंबाकू एक धीमा जहर है। चाहे वह सिगरेट, बीड़ी, गुटखा या खैनी के रूप में हो- यह हमारे शरीर को भीतर से खोखलाकर देता है। तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी जैसी गंभीर बीमारियाँ होती हैं। सबसे दुखद बात यह है कि इसका प्रभाव केवल उपभोक्ता पर नहीं, बल्कि उसके आस पास रहने वालो पर भी पड़ता है। इस आदत से बाहर आने के लिए वैकल्पिक एवं स्वास्थ्यवर्धक उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

    इसके अलावा तम्बाकू निषेध नोडल अधिकारी डा0 अनिल कुमार, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा मुदित चैहान सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू सेवन ओरल कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। लंबे समय तक तंबाकू सेवन करने से मुंह में लगातार छाले होना, मुंह का कम खुलना, सफेद या लाल धब्बे दिखाई देना, निगलने में कठिनाई तथा मुंह के अंदर गांठ या घाव जैसे लक्षण विकसित हो सकते हैं जो मुख कैंसर के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं।

    इस अवसर पर डॉ0 पूजा पाठक, डा0 नवीन सिंह, डॉ0 आदर्श कुमार, डा0 आशुतोष सिंह, डा0 दीपिका साव, डा0 उस्मान, डा0 रेफत सहित अन्य चिकित्सक, एमबीबीएस प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राए व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बीएसए ने किया निरीक्षण, कई विद्यालयों में शिक्षक मिले अनुपस्थित, कार्यवाही के दिये निर्देश

    Jaunpur News: बीएसए ने किया निरीक्षण, कई विद्यालयों में शिक्षक मिले अनुपस्थित, कार्यवाही के दिये निर्देश

    • बीएसए ने किया निरीक्षण, कई विद्यालयों में शिक्षक मिले अनुपस्थित, कार्यवाही के दिये निर्देश

    तेजस टूडे सं.
    मो. शोहराब
    जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सोमवार को जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित मिले जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल सटवा विकास क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर में सुबह करीब 10:30 बजे किए गए निरीक्षण में 3 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

    इसके अलावा विकास क्षेत्र मड़ियाहूं के प्राथमिक विद्यालय परशूपुर का भी निरीक्षण किया गया जहां अध्यापक उपस्थित मिले। वहीं पीएम श्री विद्यालय कुरनी में एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गये जिनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीएसए समीर ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: दानवीर भामाशाह जयन्ती पर 36 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 16 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

    Jaunpur News: दानवीर भामाशाह जयन्ती पर 36 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 16 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

    • दानवीर भामाशाह जयन्ती पर 36 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 16 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। दानवीर भामाशाह जयंती पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राएं जिन्होंने जिले में टॉप किया। उनके साथ व्यापार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत गीत धीरज साहू ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट करके स्वागत किया।

    अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि दानवीर भामाशाह के पदचिह्नों पर चलते हुए व्यापारी समाज आज भी देश का सबसे बड़ा दानदाता है। प्रत्येक व्यापारी में भामाशाह के चरित्र की झलक दिखाई देती है, आवश्यकता केवल अपने सामाजिक एवं व्यापारिक दायित्वों को समझते हुए संगठित होकर कार्य करने की है। मुख्यमंत्री द्वारा 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित कर व्यापारी समाज को विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।

    मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि हमें दानवीर भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करते हुए एक सफल एवं सशक्त उद्यमी बनने के साथ समाज और राष्ट्र सेवा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करता है। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू एवं अजय सोनकर ने संयुक्त रूप से किया। जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर रवि अग्रहरि, मोहम्मद दानिश, शशांक सिंह रानू, मो. बिस्मिल्लाह, दिलीप जायसवाल अवनींद्र तिवारी, राजदेव यादव, संजय जायसवाल, विजय केडिया, प्रदीप सिंह, मो. सिराज, रूप नारायण माली, संतोष अग्रहरि, ध्रुव जायसवाल, मोती लाल यादव, आशीष गुप्ता, प्यारे लाल मौर्य, राजकुमार कश्यप, राजेंद्र स्वर्णकार, दिलीप साहू, गुलाब पतंग, अमन हरलालका, तथागत सोनकर, अनिल हरलालका, अनिल सेठ, शिव कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, विमल सिंह, अजीत सोनकर, उमेश सेठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं
    प्रीति गुप्ता, यश श्रीवास्तव, रूद्र आनंद पाठक, स्वर्णिमा श्रीवास्तव, प्रियांशी साहू, सान्वी गुप्ता, समर्थ केडिया, साक्षी गुप्ता, श्रेया मौर्या, आदर्श गुप्ता, ब्राह्मणी सिंह, आशु सिंह, हर्ष यादव, सक्षम साहू, ऋषिता सिंह, सकीना गजानफर, नव्या सोनकर, उस्मान अहमद खान, ओंकारेश्वर सिंह, स्तुति राज श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्मान खान, अभिनव सिंह, शौर्य आनंद, राजशेखर सिंह, उत्कर्ष पटेल, आदित्य यादव, वर्षा पटेल, कार्तिक गुप्ता, अनुष्का यादव, हिमांगनी यादव, अनूप पाल, अनुराग यादव हैं।

    ये व्यापारी किये गये सम्मानित
    सरदार नरेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेश चंद्र गुप्ता, सूर्यबली गुप्ता, रमेश चंद्र सोनकर, किशन जायसवाल, अविनाश चंद्र गुप्ता, रामचंद्र मोदनवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, विनीत सेठ, शीतला प्रसाद चौरसिया, राजेश मिश्रा, संकठा प्रसाद गुप्ता, शालिनी केसरवानी, वैशाली साहू, तीर्थराज गुप्ता, कपिल गुप्ता हैं।

    कार्यक्रम में विशेष योगदानी
    कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक धर्मेन्द्र रघुवंशी, प्रभारी सुशील विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता, विपुल सिंह, राजेन्द्र स्वर्णकार, संतोष साहू, शुभम साहू, पंकज यादव, संदीप श्रीवास्तव, जगमेन्द्र निषाद, दीपक आदि प्रमुख हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विधिक शिविर का उद्देश्य न्याय सबके लिये और न्याय सबको मिले

    Jaunpur News: विधिक शिविर का उद्देश्य न्याय सबके लिये और न्याय सबको मिले

    • विधिक शिविर का उद्देश्य न्याय सबके लिये और न्याय सबको मिले

    तेजस टूडे सं.
    बीके सिंह/अतुल राय
    सिरकोनी/जलालपुर, जौनपुर। विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन सिरकोनी और जलालपुर में जनपद न्यायाधीश सुशील शशि के निर्देशन और सचिव पूर्णकालिक सुशील सिंह की देख—रेख में हुआ। इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह, सह विधि परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी, एडीओ पंचायत अमित कुमार, एडीओ ग्रामीण दीपक सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल, अमरेश सिंह,विकास खण्ड अधिकारी रेनू चौधरी, दिनेश चंद्र सरोज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उप खंड विकास अधिकारी दीपक सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल, प्राधिकरण के सुनील मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    इस मौके पर सचिव श्री सिंह ने जिला प्राधिकरण के कार्य उपलब्धियां का वर्णन करते हुये राष्ट्रीय वृहद लोक अदालत में मुकदमा को निस्तारित करने की अपील किया। साक्षरता पर जोर देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं की शिक्षा पर बोल दिया। साथ ही कहा कि न्याय सबके लिए है और विभिन्न योजनाओं का लाभ हम केवल उसकी जानकारी सही उठा सकते हैं।

    इसी क्रम में मुरलीधर गिरी, डा. दिलीप सिंह, अमरेश सिंह, रेनू चौधरी, मनोज पाल, पूनम भारती, दिनेश चंद्र सरोज, अमित कुमार, दीपक सिंह, रमेश चंद्र पटेल आदि ने जिला प्राधिकरण मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र पैनल लायर फ्रंट ऑफिस सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाएं, पेंशन और वरिष्ठ लोगों के लिए सरकारी योजनाएं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास मनरेगा के बारे में बताते हुए विभिन्न रोग और बीमारियों में प्राप्त सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

    कार्यक्रम का संचालन डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह ने किया। वहीं बीडीओ रेनू चौधरी ने सभी का आभार जताया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: हरि ब्रदर्स की स्मृति में आयोजित प्रथम ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

    Jaunpur News: हरि ब्रदर्स की स्मृति में आयोजित प्रथम ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

    • हरि ब्रदर्स की स्मृति में आयोजित प्रथम ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

    • 7 चक्रों के रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेताओं का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. के.पी. यादव के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में हरि ब्रदर्स की पुण्य स्मृति में प्रथम हरि ब्रदर्स ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता–2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामना दिया।
    उद्घाटन अवसर पर शिशिर मौर्य, शशिभूषण यादव, अमित कुमार, अजय कुमार, जौनपुर जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव आलोक यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खेल प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता स्विस लीग प्रणाली के अन्तर्गत सात चक्रों में सम्पन्न हुई। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 100 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय रणनीति, धैर्य, एकाग्रता एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंतिम चक्र तक कई मुकाबले अत्यन्त रोमांचक रहे तथा अंतिम परिणामों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

    प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक अमन गुप्ता (FA) के निर्देशन में फिडे (FIDE) के नियमों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जनपद में शतरंज संस्कृति को सुदृढ़ करने, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भविष्य में भी जौनपुर में इसी प्रकार के उच्च स्तरीय शतरंज आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा।

    मुख्य वर्ग के विजेता
    वर्धान श्रीवास्तव, वैभव मौर्य, विशाल भारती, उत्कर्ष यादव, सैयद जरताब।

    अण्डर-11 वर्ग
    अद्वित दानिश मिश्रा, आयुष सिंह, आहान सिंह।

    अण्डर-15 वर्ग
    कुनाल सिंह, गौरव त्रिपाठी, तेजस यादव।

    बालिका वर्ग
    प्रतिज्ञा प्रजापति, अनिका द्विवेदी, किंजल वर्मा।

    वेटरन वर्ग
    सैयद नबीन हैदर रिज़वी, संतोष श्रीवास्तव, परवेज।

    बेस्ट जौनपुर वर्ग
    कान्हा साहू, विनायक सिंह मौर्य, अरशद हुसैन।

    विशेष सम्मान
    सबसे कम आयु के खिलाड़ी: श्रेष्ठ उपाध्याय एवं सबसे कम आयु की खिलाड़ी: सौम्या साहू हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

    Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

    • पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

    डाॅ. प्रदीप दूबे
    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया के पास रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी एवं गोतस्करी के मामलों में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी सुइथाकला भेजा गया। मौके से एक तमंचा, कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद की गई।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समोधपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हड़बड़ी में उसकी बाइक पलट गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भागते समय पुलिस टीम पर तमंचे से दो राउंड फायर किये जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी पंकज यादव (35) निवासी सारी बड़ौना थाना सरपतहा के बाएं पैर में गोली लग गई।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने तथा गोतस्करी के लिए जा रहे होने की बात स्वीकार की। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जौनपुर, गोंडा और देवरिया जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, लूट, गैंगस्टर और शस्त्र अधिनियम समेत 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 345 लोगों की हुई जांच, एसडीएम ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: 345 लोगों की हुई जांच, एसडीएम ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

    • 345 लोगों की हुई जांच, एसडीएम ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर एवं सुजानगंज की तरफ से सोमवार को तहसील परिसर में “वन डे गवर्नेंस” एक दिन अनेक समाधान आपके द्वार सरकार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का संचालन डॉ. बी.एल. यादव के नेतृत्व में किया गया। शिविर में आये लोगों के रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई। कुल 345 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी आदि पहुंचकर निःशुल्क जांच कराए और निः शुल्क दवा का लाभ उठाया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय एवं तहसीलदार हुसैन अहमद ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर डॉ. जाह्नवी दुबे, डॉ. अमित सोनी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. निदा अंजुम, डॉ. जे.एल. यादव, डॉ. मधुलिका सुमन, पंकज यादव, अमन जायसवाल, शिवम उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: वन डे गवर्नेंस: ‘एक दिन अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार” शिविर में उमड़ी भीड़

    Jaunpur News: वन डे गवर्नेंस: ‘एक दिन अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार” शिविर में उमड़ी भीड़

    • वन डे गवर्नेंस: ‘एक दिन अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार” शिविर में उमड़ी भीड़

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने एवं विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को तहसील सभागार में “वनडे गवर्नेंस एक दिन-अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार” शिविर का आयोजन हुआ।

    उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय और तहसीलदार हुसैन अहमद की उपस्थिति में आयोजित शिविर में राजस्व, आपूर्ति ब्लाक एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही अनेक मामलों को निस्तारित किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राजस्व विभाग की तरफ से 20 वरासत, आपूर्ति विभाग ने 12 राशन कार्ड में नाम संशोधन और यूनिट बढ़ाने, नगर पंचायत मछलीशहर और नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर की तरफ से 10 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व विभाग ने अंश निर्धारण, आय, जाति, अधिवास, ईडब्लूएस आदि प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर राजस्व, आपूर्ति, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: घर से महज 200 मीटर पहले हुई मौत

    Jaunpur News: घर से महज 200 मीटर पहले हुई मौत

    • घर से महज 200 मीटर पहले हुई मौत

    • दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बस चालक की गयी जान

    दूसरे का बीएचयू में हुई मौत
    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के सामने रविवार रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 34 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार लपरी गांव निवासी हक्कीमुद्दीन का पुत्र इमरान निजी बस चालक था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह रोज की तरह बस लेकर निकला था। देर शाम बस खड़ी करने के बाद वह मोटरसाइकिल से शाहगंज की ओर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लपरी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा। सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। आस—पास के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। सोमवार को दोपहर में घायल पंकज सिंह पुत्र धनंजय सिंह बोधाई निवासी हडहीं की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाराणसी में ही पोस्टमार्टम कराकर शव को परिवार को सौंप दिया। पंकज का शव शाम गांव में आते ही कोहराम मच गया।
    इस बाबत पूछे जाने पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    4 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    इमरान अपने पीछे पत्नी अकबरी बानो और 4 छोटे बच्चों— दिलसान (13 वर्ष), अलफिया (9 वर्ष), साबरीन (7 वर्ष) और अहद (5 वर्ष) को छोड़ गया है। पति की असमय मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और ग्रामीण इस बात से स्तब्ध हैं कि इमरान अपने घर से महज 200 मीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार इमरान ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और बस चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। गांव में शोक का माहौल है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि घर की चौखट तक पहुंचने से पहले ही किस्मत ने इतनी बड़ी चोट क्यों दे दी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सीएमओ ने सीएचसी डोभी का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: सीएमओ ने सीएचसी डोभी का किया निरीक्षण

    • सीएमओ ने सीएचसी डोभी का किया निरीक्षण

    • 5 बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त कर चुके सीएचसी पर स्वीपर, लैब टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन विहीन

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोभी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेबर रूम तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

    उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचते ही उपस्तिथि रजिस्टर को देखा जिसमें महिला चिकित्सक डा. आकृति तिवारी हफ्तों से गैरहाजिर चल रही थी। इसके बाद सीएमओ ने वार्ड एवं लेबर रूम में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद करके उपचार व्यवस्था तथा बाहरी दवाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। अधीक्षक से मरीजों को अस्पताल से ही उन्हें आवश्यक दवाएं हरहाल उपलब्ध कराने पर कहा। वहीं बाहर की दवाएं न लिखने की शक्त हिदायत दी। इस दौरान अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने अस्पताल में सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वीपर (सफाईकर्मी), लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन तथा अस्पताल की बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डा. विवेक यादव, डा. कृष्ण कुमार, डा. डीपी सिंह, डा. केवीन, डा. जागृति मिश्रा, फार्मासिस्ट केके पटेल, राजेश कुमार, राजू सहित तमाम लोग मौजूद थे। वहीं बताया गया कि महिला चिकित्सक डा. आकृति तिवारी पिछले कई दिनों से अनुपस्थिति चल रही हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिले भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के सीईओ

    Jaunpur News: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिले भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के सीईओ

    • केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिले भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के सीईओ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राकेश शर्मा/आरएल पाण्डेय
    जौनपुर/लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के सीईओ चंद्रशेखर ने शिष्टाचार मुलाकात किया। उक्त अवसर पर सीईओ ने मंत्री जी को सम्मानपूर्वक बुकें भेंट करके उनका स्वागत किया। साथ ही संगठन की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की जानकारी साझा किया। इस दौरान ग्रामीणांचलों में आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा की गयी। साथ ही संस्थान द्वारा संचालित शूगर, बीपी, कैंसर जैसी महामारियों को रोकने के अभियानों के माध्यम से गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, रोगों की समय पर पहचान तथा लोगों को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की गयी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: देवाकलपुर में होगा जागरूकता कार्यक्रम

    Jaunpur News: देवाकलपुर में होगा जागरूकता कार्यक्रम

    • देवाकलपुर में होगा जागरूकता कार्यक्रम

    तेजस टूडे ब्यूरो

    जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम करके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा टूल-किट्स योजना के बारे में ग्राम वासियों/क्षेत्रवासियों को जागरूक करना है। उक्त क्रम में 30 जून को विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम देवाकलपुर पोस्ट मुफ्तीगंज में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जागरूकता कार्यक्रम जिला ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा किया जाना है जिसमें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी/उपायुक्त उद्योग एवं कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहेंगे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: स्कूलों में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त किया जाय: समीर

    Jaunpur News: स्कूलों में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त किया जाय: समीर

    • स्कूलों में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त किया जाय: समीर

    • जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने दिया आदेश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों को अग्निशमन (फायर सेफ्टी) व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में लगे अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) की तत्काल जांच कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाय। जिन विद्यालयों के अग्निशमन यंत्रों की वैधता (एक्सपायरी) समाप्त हो चुकी है, उन्हें बिना विलम्ब रिफिल अथवा नये यंत्र उपलब्ध कराये जायं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने से भविष्य में किसी भी आगजनी जैसी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा तथा संभावित जनहानि और दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रधानाध्यापकों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: द्वार पूजा के समय मासूम गायब, शव झुरमुट में मिला, दुराचार की आशंका

    Jaunpur News: द्वार पूजा के समय मासूम गायब, शव झुरमुट में मिला, दुराचार की आशंका

    • द्वार पूजा के समय मासूम गायब, शव झुरमुट में मिला, दुराचार की आशंका

    • एसएसपी, डीएम, एसडीएम, सीओ सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे

    तेजस टूडे सं.
    केएस यादव/बीके सिंह
    सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आयी साढ़े 4 वर्षीय मासूम रविवार की रात को अचानक से द्वार पूजा के समय लापता हो गयी। मासूम के लापता होने की जानकारी होने पर उसकी माँ उसे ढूढ़ने लगी। उसके बाद अन्य लोग भी खोजबीन करने लगे परन्तु रात में उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों के साथ खोजबीन शुरू किया। मासूम का शव सई नदी के किनारे धनेजा घाट के पास सरपत के झुरमुट में मिला।

    बताया गया कि धनेजा गांव निवासी बाबूराम निषाद की पुत्री खूशबू की शादी रविवार को थी। शादी समारोह में जफराबाद कस्बे के काजी अहमदनूर (नाव घाट) निवासी पिंकी निषाद पत्नी सत्तन निषाद अपनी 4 वर्षीया बेटी लक्ष्मी उर्फ लाडो के साथ आयी थी। पिंकी वहां अपने मौसी के घर आयी थी। बारात आने के बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम हो रहा था। खुटहन के पिलकिछा से बारात आ आयी थी। साढ़े 10 बजे द्वार पूजा के समय ही अन्य रश्में भी चल रही थीं। लाडो भी बारात में खेल रही थी। माता पिंकी भी रश्मों में शामिल हो रही थी। अचानक द्वार पूजा खत्म होने के बाद लाडो दिखायी नहीं दे रही थी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शूरू कर दी परन्तु कहीं नहीं मिली।

    परिजन एक तरफ बारातियों के स्वागत व खाने पीने की व्यवस्था में लगे थे तो कुछ लोग लाडो को ढूढ़ रहे थे लेकिन रात में उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गयी तो पुलिस की खोजबीन शुरू हुई कि उसी समय उक्त स्थान पर लक्ष्मी का शव मिलने से क्षेत्र से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। माता पिंकी निषाद और सत्तन निषाद अपनी बेटी के साथ किसी दुराचार के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। हालांकि पुलिस हर एंगल से घटना की छानबीन कर रही है।

    डीएम—एसएसपी ने लिया जायजा, परिजनों को दिलाया भरोसा
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर योगिता सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा, थानाध्यक्ष जफराबाद मिथिलेश तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने पीड़ित परिजन को न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं इस संदर्भ में पूछे जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि सुबह बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो नदी किनारे उसका शव मिला। टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

    शादी की खुशियां मातम में बदली
    धनेजा गांव में आयोजित शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब द्वार पूजा के दौरान लापता हुई 4 वर्षीय मासूम बच्ची का शव घर से करीब 100 मीटर दूर मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस आस—पास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि बच्ची को शाम के समय शादी समारोह में खेलते और डांस करते देखा गया था। आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और शव झुरमट में फेंक दिया। फिलहाल हत्या के पीछे का वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर में 1 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    Jaunpur News: यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर में 1 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    • यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर में 1 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    • डॉक्टर्स डे पर बीएमडी, बीपी, शुगर जांच व परामर्श रहेगा एकदम नि:शुल्क

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) पर 1 जुलाई को नगर के मुक्तेश्वर बालिका इण्टर कालेज के सामने स्थित यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेण्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं विभिन्न बीमारियों की समय रहते जांच कर जागरूकता बढ़ाना है।

    संस्थान के निदेशक डॉ. अवनीश सिंह ने बताया कि शिविर में हड्डियों की मजबूती एवं ऑस्टियोपोरोसिस की जांच के लिए बीएमडी (Bone Mineral Density) टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। साथ ही ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच भी बिना किसी शुल्क के होगी।

    उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान आने वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श भी प्रदान किया जायेगा। साथ ही जिन लोगों को हड्डियों में दर्द, कमजोरी, जोड़ों की समस्या या ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका है, उनके लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें।

    निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिये हेल्पलाइन जारी
    डा. सिंह ने बताया कि उक्त शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिये इस नम्बर 7393080034 पर कॉल करें। साथ ही उपरोक्त नम्बर पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

    शिविर की प्रमुख सुविधाएं
    निःशुल्क बीएमडी (Bone Mineral Density) जांच, निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच, निःशुल्क ब्लड शुगर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सरकारी दावे को मुंह चिढ़ा रहा जिला अस्पताल का खराब हैण्डपम्प

    Jaunpur News: सरकारी दावे को मुंह चिढ़ा रहा जिला अस्पताल का खराब हैण्डपम्प

    • सरकारी दावे को मुंह चिढ़ा रहा जिला अस्पताल का खराब हैण्डपम्प

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा इस प्रचण्ड गर्मी के लिये तमाम योजनाएं और आदेश जारी किया जा रहा है। उसी में जगह—जगह प्याऊ और छाये की व्यवस्था करने और गर्मी से बचने का गाइड लाइन भी जारी किया जा जा रहा है। उधर अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में जाने वाले मरीज सहित उनके तीमारदारों को पीने के लिये लगाया गया इंडिया मार्का हैण्डपम्प खराब पड़ा है। इसके बारे में लोगों का कहना है कि यह काफी दिनों से खराब है जिसकी सूचना नगर पालिका जौनपुर के सम्बन्धितों को कितनी बार दिया गया परन्तु अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा। आज भी हैण्डपम्प खराब पड़ा है जिसके चलते इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिये इधर—उधर भटकना पड़ता है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पूर्व जिला प्रबन्धक लालता प्रसाद ‌यादव नहीं रहे

    Jaunpur News: पूर्व जिला प्रबन्धक लालता प्रसाद ‌यादव नहीं रहे

    • पूर्व जिला प्रबन्धक लालता प्रसाद ‌यादव नहीं रहे

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शाहापुर निवासी लालता प्रसाद यादव पूर्व जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० का हृदय गति रूक जानेसे निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि श्री यादव की कार्यकुशलता के चलते उ०प्र० सरकार ने उन्हें एक साथ दो जिले का प्रभारी बनाया था। जानकारी होने पर जुटे लोगों ने स्व. यादव की बेटियां प्रमिला यादव, सुशीला यादव, गुन्जा यादव, पुत्र राकेश, अमित को सांत्वना दिये। वहीं ओम प्रकाश एडवोकेट ने कहा कि स्व. यादव अत्यन्त सरल व मृदुभाषी स्वभाव के थे। उनका असमय जाना परिवार व समाज के लिये अपूरणीय क्षति है। सांत्वना अवसर पर ग्राम प्रधान भीमसेन, संतोष कुमार, बजरंग बहादुर, अनुपम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी को कराया स्नान

    Jaunpur News: भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी को कराया स्नान

    • भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी को कराया स्नान

    • गोमती नदी के हनुमान घाट से जल लेकर नंगे पाव मन्दिर पहुंचे भक्तगण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। विगत वर्षों की भांति सोमवार को प्रातः 7 बजे नगर के हनुमान घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ। यह आयोजन रथ यात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में हुआ जहां हजारों श्रद्धालुजनों ने नंगे पांव गोमती नदी के तट पर स्थित हनुमान घाट से चहारसू चौराहा, शाही किला, मानिक चौक होते हुये श्री जगन्नाथ धाम रासमण्डल पहुंचकर आचार्य डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं श्री सुभद्रा जी को स्नान कराया।

    उक्त अवसर पर श्रीश यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, अनिल अस्थाना, सीए संजय गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, संध्या सेठ, राजेश सेठ, संतोष गुप्ता, दयाशंकर निगम, डा. राजेश तिवारी, विनय बरौतिया, मनोज गुप्ता, संतोष मिश्रा, दिनेश सेठ, सुशीला सिंह, नीरज श्रीवास्तव, जग्गू सेठ, भरत कपूर, सभासद नन्द लाल यादव, सभासद बसन्त प्रजापति, अरुण शर्मा, निशाकान्त द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, रवि शर्मा, माली समाज के रविकांत श्रीमाली, सेवा भारती के गणेश साहू, भृगुनाथ पाठक, दिलीप जी सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

    स्नान के उपरान्त भगवान के विग्रह का षोडशोंपचार पूजन मंदिर के मुख्य अर्चक दिनेश चंद्र ने कराया। मंदिर समिति के महामंत्री शिवशंकर साहू नले भक्तों में प्रसाद वितरण किया। रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, मुख्य ट्रस्टी संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रेलवे वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ने सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: रेलवे वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ने सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

    • रेलवे वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ने सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का शुक्रवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां अत्यधिक गर्मी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र एयर कंडीशनर (एसी) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

    साथ ही उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय का विस्तार किया जाना आवश्यक है जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
    इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अनिल उपाध्याय, वाणिज्य निरीक्षक (सुल्तानपुर) विवेक त्रिपाठी, आरक्षण पर्यवेक्षक अनुराग तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: दो घरों से नगदी जेवरात समेत लाखों की चोरी

    Jaunpur News: दो घरों से नगदी जेवरात समेत लाखों की चोरी

    • दो घरों से नगदी जेवरात समेत लाखों की चोरी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
    जानकारी के अनुसार उक्त निवासी विनोद मिश्र उर्फ पप्पू का परिवार घर के बाहर सो रहा था। देर रात चोर घर के पीछे से चढ़कर आंगन में पहुंचे और सूटकेस व अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर 4 सोने की सिकड़ी, 10 अंगूठियां, 4 कंगन, झुमके, पायल, 20 हजार रुपये नकद समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गये।

    इसके बाद चोरों ने पड़ोसी जनार्दन मिश्र के घर को भी निशाना बनाया। घर के पीछे से प्रवेश कर आलमारी और सूटकेस का ताला तोड़ते हुए दो सोने की चेन, अंगुठियां, पायल तथा 10 हजार रुपये नकद समेत करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी चोरी कर ली।
    शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

    सूचना पर पहुंची सरपतहां पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। दोनों पीड़ितों ने थाने में लिखित तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग किया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: किशोरी को भगाने के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    Jaunpur News: किशोरी को भगाने के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    • किशोरी को भगाने के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    डाॅ. प्रदीप दूबे
    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 26 जून को दोपहर करीब तीन बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री को सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के करसारी गांव निवासी राजा सोनी पुत्र जोखू सोनी बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने सरपतहां थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष कमल किशोर राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और मामले की जांच की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मारपीट व जानमाल की धमकी में 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Jaunpur News: मारपीट व जानमाल की धमकी में 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    • मारपीट व जानमाल की धमकी में 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    डाॅ. प्रदीप दूबे
    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी रामजी प्रजापति व धीरज प्रजापति द्वारा क्षेत्राधिकारी शाहगंज को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि 17 जून को सुबह करीब 11:25 बजे गांव के रवि प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, मंदीप प्रजापति सहित अन्य लोगों ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट की जिससे उन्हें शारीरिक चोटें आईं।

    आरोप है कि घटना के दौरान अन्य आरोपितों ने ललकारते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। जाते समय भी आरोपितों ने दोबारा मारपीट करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

    पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपितों के परिजनों के विरुद्ध मारपीट से संबंधित एक मुकदमा पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। प्रभारी थानाध्यक्ष कमल किशोर राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर 8 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में युवक की हुई मौत

    Jaunpur News: शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में युवक की हुई मौत

    • शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में युवक की हुई मौत

    • नहीं हुई दुल्हन की विदाई, लौटी बारात, परीजनों में मचा कोहराम

    तेजस टूडे सं.

    विरेन्द्र यादव

    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदेठी गांव से गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में बारात 26 जून को बारात गई थी  डीजे पर डांस करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही भदेठी गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और दुल्हन की विदाई भी नहीं हो सकी।

    जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव निवासी पन्ना राजभर के यहां से उनके पुत्र भानू राजभर की बारात गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव गई थी। द्वार पूजा के दौरान डीजे पर नृत्य करने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान भदेठी गांव निवासी सौरभ राजभर 24 वर्ष पुत्र राजेश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी समारोह का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां चीख-पुकार मच गई। हालात ऐसे बने कि दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट आई। मृतक के भाई की तहरीर पर गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक नामजद आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अज्ञात कारणों से महड़े में लगी आग, दो गाय व एक बछड़ा झुलसे, अनाज-भूसा राख

    Jaunpur News: अज्ञात कारणों से महड़े में लगी आग, दो गाय व एक बछड़ा झुलसे, अनाज-भूसा राख

    • अज्ञात कारणों से महड़े में लगी आग, दो गाय व एक बछड़ा झुलसे, अनाज-भूसा राख

    तेजस टूडे स.

    राकेश शर्मा

    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे एक महड़े में अचानक आग लग गई जिसमें में दो गाय एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गए और उसमें रक्खा (अनाज) चावल, गेहूं, सरसो और भूसा जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुनीता बिंद पत्नी बदरी बिंद की एक गाय और उसका बछड़ा तथा गीता पत्नी स्व. रामजस की एक गाय आग में झुलस गई। महड़ा घर से कुछ दूरी पर स्थित था। शाम को देख रेखकर परिवार के सदस्य घर पर सो रहे थे। अचानक पशुशाला से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर सुनकर परिवार के लोग भी पहुंच गये। आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मड़हे में रखा अनाज जलकर राख हो गया। वहीं मडहे में मौजूद दो गाय एक बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गये। घटना के दौरान डायल 112 को सूचना दी गई थी। फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं मिल सकी, इसलिए दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता की मांग की है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ब्रेजा कार व स्कूटी की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में महिला समेत 3 घायल

    Jaunpur News: ब्रेजा कार व स्कूटी की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में महिला समेत 3 घायल

    • ब्रेजा कार व स्कूटी की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में महिला समेत 3 घायल

    • टक्कर में अनियंत्रित हुई ब्रेजा खाई में जा गिरी

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ब्रेजा व स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी सुनीता पत्नी श्याम लाल 45 वर्ष, सत्यम राजभर पुत्र करन राजभर 26 वर्ष व आदित्य राजभर 3 वर्ष स्कूटी से जौनपुर से अपने घर थानागद्दी के रास्ते आरा लौट रहे थे।जैसे ही जैसे ही उदयचंदपुर गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

    हादसे में स्कूटी सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं ब्रेजा टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। टक्कर की आवाज सुन जबतक लोग पहुंचे कि मौके का फायदा उठाकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। तत्पश्चात मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थित गंभीर देख तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में आयीं 11 शिकायतों

    Jaunpur News: सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में आयीं 11 शिकायतों

    • सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में आयीं 11 शिकायतों

    • मौके पर एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण

    तेजस टूडे सं.

    सोनू गुप्ता

    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस दिवस में राजस्व संबंधी कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। हालांकि मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी प्राप्त शिकायतों के शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को संबंधित स्थलों पर जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि राजस्व विवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सिरौली से बरसठी तिराहे तक शान्तिपूर्ण माहौल में निकाला गया ताजिया जुलूस

    Jaunpur News: सिरौली से बरसठी तिराहे तक शान्तिपूर्ण माहौल में निकाला गया ताजिया जुलूस

    • सिरौली से बरसठी तिराहे तक शान्तिपूर्ण माहौल में निकाला गया ताजिया जुलूस

    तेजस टूडे सं.

    सोनू गुप्ता

    रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में मुहर्रम पर शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस सिरौली गांव से प्रारंभ होकर कुंभापुर, रामजी नगर होते हुए जमालापुर के रास्ते बरसठी तिराहे तक पहुंचा जहां विधि-विधान के साथ इसका समापन किया गया।

    ताजिया जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने पूरे रास्ते अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए मातमी रस्में अदा कीं। जुलूस मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और गांवों के लोगों ने भी जगह-जगह खड़े होकर ताजिए का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा।

    इस अवसर पर साहिल अली, बदरूद्दीन, लल्लन, अकरम, विक्की, रोहित, मुख्तार अली, लुकमान, कमालुद्दीन सहित सिरौली बस्ती के अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना से ही इस तरह के धार्मिक आयोजन सफल होते हैं।

    इस दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल जुलूस के साथ मौजूद रहा जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया गया।

    ताजिया जुलूस के सकुशल संपन्न होने पर क्षेत्र के लोगों ने संतोष व्यक्त किया और सभी से आपसी सौहार्द, शांति तथा भाईचारे की परंपरा को आगे भी बनाए रखने की अपील किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मारपीट व जानमाल की धमकी के आरोप में दो नामजद समेत 4 पर मुकदमा दर्ज

    Jaunpur News: मारपीट व जानमाल की धमकी के आरोप में दो नामजद समेत 4 पर मुकदमा दर्ज

    • मारपीट व जानमाल की धमकी के आरोप में दो नामजद समेत 4 पर मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    सुरेरी, जौनपुर। सथानीय थाना क्षेत्र के भदखिन गांव में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत दो अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदखिन गांव निवासी लाल बहादुर यादव पुत्र पारसनाथ यादव द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार बीते 26 जून को वह गांव में मौजूद थे। इसी दौरान गांव के चरई गौतम और अंकुर गौतम अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपितों ने उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट किया।

    आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना सुरेरी पहुंचकर लिखित तहरीर दी और कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार शाम दो नामजद एवं दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भैंस बिक्री के रूपये को लेकर हुआ विवाद

    • भैंस बिक्री के रूपये को लेकर हुआ विवाद

    • जेठ पर मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहां गांव में भैंस बिक्री के रुपये के विवाद को लेकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने उसके जेठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरेदयाल सोरहां गांव निवासी नगीना देवी पत्नी रामलाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 25 जून को सुबह करीब 11 बजे उनके जेठ श्यामलाल यादव भैंस बेचकर मिले रुपये की मांग को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति रामलाल यादव के साथ भी आरोपी ने मारपीट किया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर के आधार पर सुरेरी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सत्यम होटल व विहान सुपर किंग ने फाइनल में बनायी जगह

    Jaunpur News: सत्यम होटल व विहान सुपर किंग ने फाइनल में बनायी जगह

    • सत्यम होटल व विहान सुपर किंग ने फाइनल में बनायी जगह

    • हामीद व अनीष को मिला मैन ऑफ द मैच

    • अनीष के शतक से जीता विहान सुपर किंग

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज के मैदान पर जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी 2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला मैच सत्यम होटल बनाम पीएल एण्ड पीडी के बीच खेला गया। सर्वप्रथम पीएल एण्ड पीडी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं सत्यम होटल टीम के खिलाड़ी हामीद के 50 रनों की बदौलत टीम ने 161 रन ओवर में बना पायी। जवाब में पीएल एण्ड पीडी की टीम 157 रनों पर सीमट गई और सत्यम होटल ने 5 रनों से मैच अपने नाम कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। हामीद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

    वहीं दूसरा सेमीफाइनल विहान सुपर किंग बनाम लाइफ डेंटल के बीच खेला गया। लाइफ डेंटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 219 रनों का विशाल लक्ष्य विहार सुपर के सामने खड़ा कर दिया। लाइफ डेंटल की तरफ से महफूज ने 55 रन और आयूष ने 64 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी विहान सुपरकिंग के बल्लेबाज अनीष निषाद ने नाबाद महज 76 बाल पर 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर अपने टीम को विजयी बनाया। वहीं पीयूष ने 47 रनों का योगदान दिया जिसके बाद विहान सुपरकिंग ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अनीष निषाद को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

    Jaunpur News: प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

    • प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

    • जौनपुर के डा. विशाल सिंह यादव अपर महामंत्री निर्वाचित घोषित

    • सीएमओ, एसीएमओ सहित तमाम साथियों व कर्मचारियों ने दी बधाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत सम्पन्न हुये द्विवार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। यह घोषणा मतगणना के उपरान्त कार्यालय पी.एम.एस. भवन महानगर लखनऊ से किया गया। इसके बाद निम्नलिखित प्रत्याशियों को उनके प्राप्त मत के आधार पर विजयी घोषित करते हुये उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

    घोषणा के अनुसार अध्यक्ष डॉ यसवीर सिंह (बागपत), 1715, उपाध्यक्ष (मुख्य) डा. मोहित सिंह (लखनऊ) 2950, उपाध्यक्ष (सामान्य) डा. क्षेत्रपाल यादव (बस्ती) 2305, उपाध्यक्ष (महिला) डा. प्रीति सिंह (लखनऊ) 2280, महामंत्री डा. शरद वैश्य (लखनऊ), 1457
    अपर महामंत्री डा. विशाल सिंह यादव (जौनपुर) 1326, वित्त सचिव डा. प्रवीन कुमार (बुलंदशहर) 1692 एवं सम्पादक डा. मो. जमील अनवर (मिर्जापुर) 1510 निर्वाचित हुये हैं।

    पी.एम.एस. एसोसिएशन में जौनपुर से अपर महामंत्री के पद पर विजयी प्रत्याशी डा. विशाल सिंह यादव की जीत पर जनपद एवं प्रदेश के समस्त चिकित्सकों ने खुशी व्यक्त किया। वर्तमान में डा. यादव जौनपुर में जिला क्षय रोग अधिकारी के पद पर तैनात हैं। एसोसिएशन में डा. विशाल की सक्रियता एवं कार्यकुशलता के दम पर पूर्वांचल से संगठन में एक महत्त्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी दी गयी है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगाराम गौतम सहित उनके कार्यालय के समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष/सचिव पीएमएस एसोसिएशन की जनपद शाखा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं टीबी अस्पताल जौनपुर में कार्यरत डा. सुशील अग्रहरि, सुरेन्द्र निषाद सहित तमाम लोगों ने डा. विशाल सिंह यादव को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मनीष को राज्यमंत्री का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर साथियों ने किया स्वागत

    Jaunpur News: मनीष को राज्यमंत्री का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर साथियों ने किया स्वागत

    • मनीष को राज्यमंत्री का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर साथियों ने किया स्वागत

    तेजस टूडे ब्यूरो

    शुभांशू जायसवाल

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने मनीष श्रीवास्तव के साथियों ने उनका स्वागत किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के महासचिव एवं सहकार भारतीय के जिला मंत्री नवनीत श्रीवास्तव के नगर के जहाँगीराबाद स्थित आवास पर हुये स्वागत समारोह में मौज मस्ती ग्रुप ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमोद श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, सुप्रतीक गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, संजीव केसरवानी, शशि श्रीवास्तव, शिवगोविन्द लाल श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, किशलय श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, करूणा श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, याशिका श्रीवास्तव, शिप्रा शिवांगी श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे। साथ ही सभी को धन्यवाद दिया। अन्त में सभी आगंतुकों को शिवगोविन्द लाल श्रीवास्तव एडवोकेट, शशि श्रीवास्तव और नवनीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: हौसलाबुलन्द चोरों ने खाली पड़े घर को खंगाला

    Jaunpur News: हौसलाबुलन्द चोरों ने खाली पड़े घर को खंगाला

    • हौसलाबुलन्द चोरों ने खाली पड़े घर को खंगाला

    • लाखों के बेशकीमती जेवरात व नगदी पर फेरा हाथ

    • मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने एकत्र किये साक्ष्य

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के नालापार मोहल्ले में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने मकान को उस समय निशाना बनाया जब परिवार नार्मल मैदान में स्थित अपने नये घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना किया।

    जानकारी के अनुसार पवन मोदनवाल पुत्र दयाशंकर शुक्रवार की शाम नार्मल मैदान में स्थित अपने नये घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल था। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे चोर मकान की छत के रास्ते सीढ़ी से घर में घुस गए। घर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली और इत्मीनान से दो गोदरेज की अलमारियों का ताला खोलकर उनमें रखे लगभग 40 लाख रुपये के बेशकीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गये।

    शाम को जब परिवार वापस लौटा तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर अलमारियां खुली मिलीं और जेवरात गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच हेतु अपने साथ ले गई। वहीं पुलिस आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

    व्यापार मण्डल ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपा पत्रक
    भीषण चोरी को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय को पत्रक सौंप जल्द ही चोरी का पर्दाफाश करने की मांग किया। साथ ही पर्दाफाश न होने पर नगर के समस्त व्यापारी अग्रिम कार्यवाही के लिये बाध्य होने की चेतावनी भी दिया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 20 दिन बाद भी नहीं हुई बिजली बहाल, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

    Jaunpur News: 20 दिन बाद भी नहीं हुई बिजली बहाल, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

    • 20 दिन बाद भी नहीं हुई बिजली बहाल, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

    • बिजली विभाग की लापरवाही से भीषण गर्मी में सड़क पर टहलकर बिता रहे रात

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थनीय थाना क्षेत्र के कयार गांव के करीब एक दर्जन परिवार पिछले 20 दिनों से बिजली के लिये भुगत रहे हैं। 8 जून को आए आंधी-तूफान में बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने संबंधित जेई और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई।

    ग्रामीणों के अनुसार सोंगर विद्युत उपकेंद्र से प्रभावाहित होती है। विभाग की उदासीनता से परेशान होकर लोगों ने चंदा इकट्ठा कर अपने खर्च पर नये बिजली का पोल लगवा दिया, ताकि बिजली जल्द बहाल हो सके। इसके बाद भी विभाग की ओर से न तार जोड़ने की कार्रवाई की गई और न ही विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई।
    ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित लाइनमैन तथा अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन में घरों में रहना मुश्किल हो रहा है जबकि रात में उमस और गर्मी के कारण लोग सड़क किनारे या खुले स्थानों पर सोने को मजबूर हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में छोटी-छोटी दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदारों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली न होने से पंखे, फ्रीजर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि यदि विभाग समय रहते क्षतिग्रस्त खंभों और तारों की मरम्मत कर देता तो उन्हें अपने खर्च कर खंभे लगाने की नौबत नहीं आती। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण वे पिछले 20 दिनों से बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि इसके लिए हम लोग कई बार लाइनमैन और जेई से कह चुके हैं लेकिन केवल आजकल का आश्वासन ही मिल रहा है। अगर बिजली सप्लाई जल्द नहीं शुरू कराई गई तो हम लोग अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके समस्याओं को अवगत करायेंगे। इसके बारे में जेई संजय प्रजापति के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

    इस अवसर पर अमित यादव, सन्तोष यादव, कुलदीप यादव, लालमन गौतम, फिरोज गौतम, हरेन्द्र गौतम, फूलेन्द्र यादव, चन्द्रेज यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: नवीन मण्डी में आढ़ती की दुकान से 4 पेटी शिमला मिर्च, एक—एक बोरी लहसुन, अदरक चोरी

    Jaunpur News: नवीन मण्डी में आढ़ती की दुकान से 4 पेटी शिमला मिर्च, एक—एक बोरी लहसुन, अदरक चोरी

    • नवीन मण्डी में आढ़ती की दुकान से 4 पेटी शिमला मिर्च, एक—एक बोरी लहसुन, अदरक चोरी

    तेजस टूडे सं.

    बिपिन सैनी

    चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां क्षेत्र में स्थित नवीन सब्जी मंडी से दो आढ़तियों की दुकान से बीती रात ताला तोड़कर चोर 4 पेटी शिमला मिर्च, एक बोरी लहसुन व एक बोरी अदरक उठा ले गये। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दिया है।

    बता दें कि नगर कोतवाली के बेगमगंज निवासी आशीष सोनकर व ईशापुर के समीप बभनी निवासी अशोक सोनकर की नवीन मंडी में सब्जियों की आढ़त है। रोजाना की भांति दोनों दुकानदार दुकान पर बांस का टटरा लगाकर ताला लगाकर दुकान बंद कर घर चले गये। शनिवार भोर अपनी आढ़त पर पहुंचे तो ताला टूटा देखा टटरा भी टुटा हुआ था। अंदर गये तो अशोक सोनकर का 4 पेटी शिमला मिर्च व आशीष सोनकर का एक बोरी लहसुन व एक बोरी अदरक गायब था। कुछ दिन पूर्व मंडी के आढ़ती नगर कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर निवासी मनोज मौर्य की मनोज कुमार एन्ड संस की दुकान की दीवार काटकर चोरों ने 41 हजार रूपये नगद पर हाथ साफ कर दिया था। मंडी के मुख्य द्वार पर शीतला चौकियां पुलिस चौकी होने के बाद भी चोरों का हौंसला बुलंद है। मंडी में लगातार चोरियों से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: संयुक्त कृषि निदेशक ने रामपुर में कृषि प्रक्षेत्र व किसानों के खेतों का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: संयुक्त कृषि निदेशक ने रामपुर में कृषि प्रक्षेत्र व किसानों के खेतों का किया निरीक्षण

    • संयुक्त कृषि निदेशक ने रामपुर में कृषि प्रक्षेत्र व किसानों के खेतों का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    रामपुर, जौनपुर। वाराणसी मंडल के शैलेन्द्र कुमार ने स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, राजकीय कृषि बीज भंडार तथा यू.पी. एग्रीज योजना के अंतर्गत चयनित किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रक्षेत्र अधीक्षक मनोज सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक ने धान बीज की नर्सरी का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन एवं बेहतर पैदावार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राजकीय कृषि बीज भंडार रामपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, एडीओ पीपी मिंटू प्रजापति तथा एडीओ (कृषि) धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

    इसके उपरांत ग्राम पंचायत पचरुखी में यू.पी. एग्रीज योजना के अंतर्गत प्रगतिशील किसानों के खेतों का भ्रमण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सम्मानित कृषक शीतला प्रसाद सिंह सहित खिलाड़ी सिंह, मालती सिंह एवं छोटे लाल यादव से संवाद कर हरी खाद हेतु डैचा तथा धान बीज की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही डैचा, धान की फसल एवं बीज उत्पादन कार्यक्रम की प्रगति का भी निरीक्षण किया।

    संयुक्त कृषि निदेशक ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान यू.पी. एग्रीज योजना के चयनित किसानों को मक्का बीज का वितरण भी किया गया। अंत में अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: यौमे आशूरा पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, 18 ताजियों के साथ निकला भव्य जुलूस

    Jaunpur News: यौमे आशूरा पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, 18 ताजियों के साथ निकला भव्य जुलूस

    • यौमे आशूरा पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, 18 ताजियों के साथ निकला भव्य जुलूस

    तेजस टूडे सं.

    राकेश शर्मा

    खेतासराय, जौनपुर। दसवीं मोहर्रम यौमे आशूरा पर शुक्रवार को खेतासराय नगर में अकीदत और गम के माहौल के बीच ताज़ियों का भव्य जुलूस निकाला गया नगर सहित आस—पास के 18 ताज़िया चौकों से निकले ताज़िए फातमान गेट पर एकत्र हुए जहां फातेहा पढ़ी गयी। इसके बाद सभी ताज़िए सामूहिक रूप से जौनपुर-शाहगंज मार्ग होते हुए तकिया स्थित करबला के लिए रवाना हुए। जुलूस के दौरान ढोल-ताशों की गूंज के बीच ताज़ियादार पूरे अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे। अखाड़ा रौनक इस्लाम के खिलाड़ियों ने लाठी एवं पारंपरिक युद्धकला का आकर्षक प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। जुलूस में मोहम्मद असलम खां, परवेज अंसारी, आज़म अशर्फी, तबरेज अहमद, महमूद खां, जुबैर अहमद इदरीसी, इलियास मोनू, सलीम अहमद सब्बू, मोहम्मद रजा, इकराम खां, एजाज सलमानी सहित बड़ी संख्या में ताज़ियादार शामिल रहे। देर शाम तकिया स्थित करबला में धार्मिक परंपरा के अनुसार सभी ताज़ियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, एसडीएम गुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डीएम व एएसपी ने खेतासराय में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Jaunpur News: डीएम व एएसपी ने खेतासराय में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    • डीएम व एएसपी ने खेतासराय में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। शासन की मंशानुरूप मोहर्रम के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के साथ स्थानीय क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

    भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नगरवासियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने आमजन से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें तथा ऐसी स्थिति में तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा नागरिकों के सहयोग से जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाएगा।

    पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी तथा आमजन के साथ संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाय। भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डीएम—एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

    Jaunpur News: डीएम—एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

    • डीएम—एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

    • गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने थाना समाधान दिवस पर नगर के लाइन बाजार थाने पर फरियादियों की समस्या सुना। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाय। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों में संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करने तथा शिकायतों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए प्रत्येक शिकायत पर गम्भीरता से कार्यवाही करें तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर थाना प्रभारी केके सिंह, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार का किया निरीक्षण

    • जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील शशि, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. व पुलिस अधीक्षक अुनपम सिंह, सीजेएम श्वेता यादव ने शनिवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान बंन्दियों से संवाद करते हुये जिला कारागार द्वारा दी जा रही सुविधाओं, विधिक सहायता आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। इसी क्रम में पाकशाला में जाकर खाने की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त किया। जेल अस्पताल में जाकर बंदियों के उपचार सहित अन्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बन्दियों का समुचित उपचार किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गंगाराम गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला: बीएसए

    Jaunpur News: भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला: बीएसए

    • भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला: बीएसए

    तेजस टूडे सं.
    मो. शोहराब
    जौनपुर। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी ने इस सम्बन्ध में कार्यालय से आदेश भी जारी किया है।

    आदेश के अनुसार 27 जून से लेकर अगले आदेश तक परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा सहित अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रातः 7 बजे से 11:30 बजे तक रहेगी। वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः 7 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक सहित अन्य आवश्यक कार्यों का सम्पादन करेंगे।

    इसी क्रम में बीएसए ने सभी विद्यालयों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: प्रसाद होटल के कमरे में मिली अधेड़ की लाश, मचा हड़कम्प

    Jaunpur News: प्रसाद होटल के कमरे में मिली अधेड़ की लाश, मचा हड़कम्प

    • प्रसाद होटल के कमरे में मिली अधेड़ की लाश, मचा हड़कम्प

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर में स्थित प्रसाद होटल के एक कमरे में शनिवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के बीरा पट्टी निवासी दिनेश कुमार (45) पुत्र मेवा लाल शुक्रवार शाम होटल में ठहरे थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाकर देखा। कमरे के अन्दर दिनेश कुमार मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गयी। वहीं सूचना मिलने पर सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन व उपनिरीक्षक पारस यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू किये।

    पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। स्थानीय स्तर पर मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई हार्ट अटैक तो कोई आत्महत्या की आशंका जता रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जोन स्तरीय निरंकारी बाल का हुआ समागम

    Jaunpur News: जोन स्तरीय निरंकारी बाल का हुआ समागम

    • जोन स्तरीय निरंकारी बाल का हुआ समागम

    तेजस टूडे सं.
    अवधेश मौर्य
    जौनपुर। बच्चों को बचपन से ही बाल संगत से जोड़ना आवश्यक है। बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है तथा वे प्यार, नम्रता व सहनशीलता जैसे दैवीय गुण ग्रहण करते हैं। यही गुण उनके अपने कैरियर और मिशन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। बच्चे मन के सच्चे होते हैं, उनमें बैर‌, इर्ष्या, द्वेष‌ आदि बुराइयां नहीं होतीं। आज के बच्चे आने वाले अच्छे समाज की नींव के पत्थर हैं जो आगे चलकर सुदृढ़ तथा ऊंच-नीच की भावना से उठकर स्वच्छ समाज का निर्माण करने में सक्षम होंगे। आप चाहे तो उन्हें प्यार, मिल वर्तन, भाईचारा आदि अच्छी भावनाएं सीखा करके एक अच्छा नागरिक और इंसान बना सकते हैं। संस्कारवान बच्चे ही देश व समाज का भविष्य उज्जवल बनाते हैं।

    उक्त उद्गार नगर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन जौनपुर के प्रांगण में जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम पर उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये लखनऊ से आये विद्वान संत जीएस तिवारी केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक ने व्यक्त किया।

    इस दौरान बच्चों और युवाओं ने गीत, भजन, कविताएं और लघु नाटक के साथ प्रेरक विचार व्यक्त करते हुये निरंकार प्रभु और सत्संग से जुड़े रहने की सीख दिया। वहीं अमरनाथ विश्वकर्मा जोनल इंचार्ज ने निरंकारी बाल समागम के सफल आयोजन पर बच्चों, अभिभावकों, सेवादल अधिकारियों, सदस्यों, खेल मंत्री युवा कल्याण विभाग एवं साध संगत का स्वागत करते हुये आभार भी व्यक्त किया।

    इस अवसर पर तमाम ब्रांचों के मुखी महात्मा, संयोजक, क्षेत्रीय संचालक, संचालक, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। इस बाल समागम में निरंकारी बाल प्रदर्शनी भी लगायी गयी जिसमें बहुत ही सुंदर ढंग से मिशन के संदेशों को उजागर किया गया।

     

     

     

     

  • बरेली की सुभाषिनी जायसवाल बनायी गयीं भाजपा की प्रदेश मंत्री

    बरेली की सुभाषिनी जायसवाल बनायी गयीं भाजपा की प्रदेश मंत्री

    बरेली। जनपद की वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं तमाम सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़ीं श्रीमती सुभाषिनी जायसवाल को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया गया। इसकी जानकारी होने पर बरेली के फरीदपुर में स्थित श्रीमती जायसवाल के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बता दें कि श्रीमती जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुकी हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी आंवला में जिला उपाध्यक्ष के अलावा उद्योग व्यापार मण्डल फरीदपुर की अध्यक्ष जैसे पद को सुभोषित कर रही हैं। इतना ही नहीं, भाजपा महिला मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में व्रज क्षेत्र का दायित्व सम्भाल चुकी हैं। इसके अलावा श्रीमती जायसवाल तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर समाज में बनी रहती हैं। गुरूवार को हुई घोषित सूची में सुभाषिनी जी का नाम देखते ही परिवार सहित उनके परिचितों, शुभचिन्तकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। कोई दूरभाष के माध्यम से तो कोई उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दिया। इतना ही नहीं, माल्यार्पण एवं बुकें भेंट करने के अलावा मुंह मीठा कराने का सिलसिला तो देर रात तक चलता रहा। सभी लोगों ने श्रीमती जायसवाल को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही पार्टी हाई कमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। साथ ही कहा कि श्रीमती जायसवाल के चलते प्रदेश में महिलाओं का रूझान पार्टी के प्रति और बढ़ेगा।

  • Jaunpur News: गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक वीडियो बनाने वाला धराया

    Jaunpur News: गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक वीडियो बनाने वाला धराया

      • गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक वीडियो बनाने वाला धराया

      तेजस टूडे सं.

      बृजेश यादव

      खुटहन, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में खुटहन पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां रंगबाजी, मनबढ़ई, हिंसक, भारी आक्रमक पोस्ट करने भड़काऊ व रंगदारी से सम्बन्धित विडियो व झगड़ालू गैंग बनाकर भय एवं आतंक का माहौल पैदा करने वाले एक अराजक तत्व को धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 इसरा पुत्र मो0 अली सा0 शेख अशरफपुर थाना खुटहन हैं। वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, उ0नि0 उ0नि0 महेन्द्र यादव, का0 सुरेन्द्र वर्मा, का0 कुलदीप गोस्वामी एवं का0 सोनू यादव शामिल रहे।

       

       

       

       

  • Jaunpur News: युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

    Jaunpur News: युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

    • युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.

    सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव के मोड़ के पास से गुरुवार की भोर में पुलिस ने युवक पर लाठी—डण्डे से वार करके जानलेवा हमला करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भोर में लगभग साढ़े 7 बजे उपनिरीक्षक विनोद सिंह को सूचना मिली कि 7 जून को सिकरारा बाजार में खानापट्टी गांव निवासी युवक उत्तम सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोपित सुमित यादव निवासी खानापट्टी गांव के ही तिराहे के पास देखा गया। सूचना पर वे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की भी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रास्ते के विवाद में मनबढ़ों ने पति—पत्नी को किया घायल

    Jaunpur News: रास्ते के विवाद में मनबढ़ों ने पति—पत्नी को किया घायल

    • रास्ते के विवाद में मनबढ़ों ने पति—पत्नी को किया घायल

    तेजस टूडे सं.

    विनोद कुमार

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नाऊपुर गांव के असौवा पुरवा निवासिनी सुनीता पत्नी वीरेंद्र कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि रास्ता बंद करने की नियत से पड़ोसी निर्माण कार्य कर रहा था। विरोध करने पर उक्त लोग लाठी से पीटने लगे बीच-बचाव करने पहुंचे पति को मारने लगे जिससे दोनों लोगो के सर में गंभीर चोट लग गई। वहीं पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मुहर्रम एवं यौमे आशूरा के महत्व पर हुआ कार्यक्रम

    Jaunpur News: मुहर्रम एवं यौमे आशूरा के महत्व पर हुआ कार्यक्रम

    • मुहर्रम एवं यौमे आशूरा के महत्व पर हुआ कार्यक्रम

    • वर्षा की कामना में अदा की गयी नमाज़-ए-इस्तिस्का

    तेजस टूडे सं.
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के असरहटा गांव स्थित मौलाना आज़ाद शैक्षणिक केंद्र के अन्तर्गत संचालित इदारा उलूम-ए-इस्लामिया की मस्जिद कुव्वतुल इस्लाम में “मुहर्रम तथा यौमे आशूरा का महत्व और उसकी विशेषताएँ” विषय पर एक शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यक्रम हुआ।

    कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक के तिलावत से हुई। इस मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों ने नात, कविता तथा हिंदी, उर्दू और अरबी भाषाओं में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर मुहर्रम और यौमे आशूरा के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं नैतिक महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और करबला के संदेश को मानवता, त्याग, सत्य एवं न्याय की स्थापना का प्रतीक बताया।
    कार्यक्रम के उपरान्त मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कालेज परिसर में वर्षा की कामना के लिये नमाज़-ए-इस्तिस्का अदा की गयी। नमाज की इमामत मदरसा के अध्यापक मौलाना मुहम्मद तैय्यब क़ासमी ने किया। नमाज के बाद देश, समाज और क्षेत्र में अच्छी वर्षा तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गयी।

     

    इस अवसर पर संस्थान एवं कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मुहर्रम और यौमे आशूरा की शिक्षाओं से अवगत कराना, सामाजिक एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरुक करना रहा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भूमि विवाद में हुये खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत नौ घायल

    Jaunpur News: भूमि विवाद में हुये खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत नौ घायल

    • भूमि विवाद में हुये खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत नौ घायल

    • चार की हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में गुरुवार सुबह विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां से 4 गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार गांव में जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी। दोनों ओर से लाठी-डण्डे चलने लगे। एक पक्ष से सूर्यभान पुत्र फुट्टन, उनकी पत्नी बिमला, पुत्री सिम्पल, शिवाली तथा फुट्टन पुत्र गनेश घायल हो गये। दूसरे पक्ष से अच्छेलाल पुत्र खेदू, मीरा पत्नी रामजीत, अन्नू पत्नी नरेंद्र तथा अंशिका पुत्री श्यामजी घायल हुईं।

    सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने फुट्टन, सिम्पल, सूर्यभान और अंशिका की हालत गम्भीर देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष कमल किशोर राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अनियंत्रित बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल, जिला अस्पताल रेफर

    Jaunpur News: अनियंत्रित बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल, जिला अस्पताल रेफर

    • अनियंत्रित बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल, जिला अस्पताल रेफर

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कम्प मचा दिया। टीवीएस बाइक से जा रहा युवक धनापुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे कटवार रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस 112 व डायल 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

    वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लखनऊ विवि के कुलपति संग तमाम अधिकारियों की हुई बैठक

    Jaunpur News: लखनऊ विवि के कुलपति संग तमाम अधिकारियों की हुई बैठक

    • लखनऊ विवि के कुलपति संग तमाम अधिकारियों की हुई बैठक

    • बैठक का उद्देश्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना रहा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि दिव्यांगजन को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने तथा उन्हें रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से डा. शकुन्तला राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. संजय सिंह द्वारा विकास भवन सभागार में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु बैठक की गयी।

    बैठक में कुलपति जी ने दिव्यांगजनों को शिक्षा में अधिक से अधिक सहभागिता कराने एवं दिव्यांगजनों की उच्च शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा पर विशेष बल देते हुए उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु बला दिया। वहीं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक ने सभा को संचालित करते हुए सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में पंजीकृत एवं संचालित स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रबंधक/सचिव ने प्रतिभाग किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डीएम ने जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेलमार्ग के ओवरब्रिज कार्य का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: डीएम ने जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेलमार्ग के ओवरब्रिज कार्य का किया निरीक्षण

    • डीएम ने जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेलमार्ग के ओवरब्रिज कार्य का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन पर के किमी. 830/9-10 जौनपुर (सिटी यार्ड) उत्तर रेलवे के सम्पार संख्या 9 बी. पर रा0मा0सं0-231 के किमी. 169.10 पर 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान नागरिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड सेतु निर्माण इकाई जौनपुर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य हेतु कार्यस्थल पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुये सुरक्षा मानकों का अनुपालन एवं ध्यान देते हुये तीव्र गति से निर्धारित लक्षित समयावधि (माह जून 2027) में गुणवत्तापूर्ण कार्य को सम्पादित कराया जाय। साथ ही कहा कि यह रेल उपरिगामी सेतु पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। इस अवसर पर परियोजना प्रबन्धक सेतु निर्माण निगम जेपी गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारा को उच्चीकृत कर 100 शैयायुक्त चिकित्सालय के रूप में विकसित किये जा रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुये निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति अपेक्षाकृत धीमी तथा गुणवत्ता संतोषजनक न पाये जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कराये जायं।

    उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर के सामने परियोजना से संबंधित विवरण, लागत, कार्यदायी संस्था एवं पूर्णता की समयसीमा प्रदर्शित करने वाला सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा। जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। शासन की मंशानुरूप सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण कराया जाय, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान तमाम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 15 घण्टे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, दो सौ घरों में लौटी रोशनी

    Jaunpur News: 15 घण्टे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, दो सौ घरों में लौटी रोशनी

    • 15 घण्टे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, दो सौ घरों में लौटी रोशनी

    तेजस टूडे सं.
    आशीष मौर्य
    नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नेवढ़िया पावर हाउस अन्तर्गत कोहड़ा लगधरपुर गांव में बुधवार की रात करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट के कारण 100 केवीए का ट्रांसफार्मर और उससे जुड़ी केबल में आग लग गयी। पटाखों जैसी तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर जलने लगा जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल नेवढ़िया पावर हाउस को सूचना देकर बिजली का शटडाउन कराया जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।

    बिजली आपूर्ति बाधित होने से कोहड़ा गांव के लगभग दो सौ घरों में अंधेरा छा गया जिसके चलते लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। गर्मी एवं उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत कर बिजली बहाल करने की मांग किया।

    गुरुवार की सुबह नेवढ़िया उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अजीजुल हसन अंसारी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिये। उनके निर्देशन में बिजली विभाग के कर्मचारी प्रह्लाद, वसीम और अख्तर ने क्षतिग्रस्त केबल और उपकरणों की मरम्मत कर करीब 15 घण्टे बाद बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया। बिजली आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली जिन्होंने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: आईटीआई सिद्दीकपुर मनीष पाल का तबादला हुआ निरस्त

    Jaunpur News: आईटीआई सिद्दीकपुर मनीष पाल का तबादला हुआ निरस्त

    • आईटीआई सिद्दीकपुर मनीष पाल का तबादला हुआ निरस्त

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता अनुभाग
    लखनऊ ने व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के कार्यालय ज्ञाप द्वारा मनीष पाल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर का तबादला निरस्त कर दिया। बता दें कि श्री पाल का प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव के लिये तबादला हुआ था जिसे एतद्वारा निरस्त किया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार इससे सम्बन्धित आदेश पारित करते हुये मनोज वर्मा संयुक्त सचिव ने स्पष्ट किया कि पूर्व की भांति प्रधानाचार्य मनीष पाल सिद्दीककपुर आईटीआई में अपना कार्य करेंगे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा चिन्ता का विषय: विन्देश्वरी

    Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा चिन्ता का विषय: विन्देश्वरी

    • ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा चिन्ता का विषय: विन्देश्वरी

    • एक दिवसीय दौरे पर केराकत पहुंचे मण्डल अध्यक्ष का हुआ स्वागत

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वाराणसी मण्डल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने अपने एक दिवसीय जौनपुर दौरे में जनपद के सभी 6 तहसीलों का भ्रमण करके ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों की दशा और दिशा का आकलन किया। मण्डलीय टीम में वाराणसी मण्डल के संरक्षक तारकेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना भी साथ रहे।

    इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल मीडिया ने ग्रामीण पत्रकारिता में नई संभावनाएं दी हैं। छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाली आवाजों को त्वरित मंच मिला है।

    उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मीडिया ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है जिन्हें मुख्य धारा का मीडिया अनदेखा करता था लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में फेक न्यूज, ट्रोल संस्कृति और आधी अधूरी सूचनाओं का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। विशेष तौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार संसाधनों के अभाव, आर्थिक असुरक्षा और दबावों के बीच काम करते हैं। दूसरी ओर मीडिया संस्थानों में नौकरी की अस्थिरता और संविदा आधारित व्यवस्था ने पत्रकारों की पेशेवर स्वतंत्रता को भी प्रभावित किया है।
    इस अवसर तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, प्रमोद यादव, राम प्रवेश मास्टर, उमेश यादव, गोविन्द यादव सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने बांटा महाप्रसाद, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने बांटा महाप्रसाद, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    • लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने बांटा महाप्रसाद, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    तेजस टूडे सं.

    चन्दन अग्रहरि

    शाहगंज, जौनपुर। ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार पर लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा महादेव मंदिर तिराहा नई आबादी पर महाप्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण करके पुण्य लाभ अर्जित किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान जी के पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। इसके उपरांत क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद का वितरण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    इस दौरान क्लब अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भावना की भावना को बढ़ावा मिलता है। सचिव रितेश आर्य, कार्यक्रम संयोजक डॉ. आर.के. वर्मा तथा कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, पूर्व जोन चेयरपर्सन प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व जोन चेयरपर्सन मनोज जायसवाल, पवन साहू, लियो क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रहरि, चन्दन अग्रहरि, क्लब के सचिव अंकित मोदनवाल, सीए बिजेंद्र अग्रहरि सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महाप्रसाद वितरण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: कूड़े की आग से दो गुमटी व बिजली का तार स्वाहा

    Jaunpur News: कूड़े की आग से दो गुमटी व बिजली का तार स्वाहा

    • कूड़े की आग से दो गुमटी व बिजली का तार स्वाहा

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गुरैनी बाजार से सटे अर्जनपुर मार्ग पर कूड़े में लगी आग से दो गिमटी व बिजली का तार में आग लगने से जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर उक्त मार्ग पर कूड़ा चुनने वालों ने कूड़े के ढेर में कापर का तार जलाकर कापर निकलकर चले गये। आग जलते हुए बगल में काफ़ी दिनों से रक्खी बन्द गुमटीयों में पकड़ लिया। देखते ही देखते बिकराल रूप धारण कर लिया जो ऊपर से गुजरे बिजली केबल में भी पकड़ लिया जिससे दोनों गुमटीयों समेत बिजली केबल जलकर राख हो गये। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई नहीं किसी प्रकार के कीमती सामान का नुकसान हुआ है। कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी लेकिन बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने केबिल बदलकर बिजली आपूर्ति को बहाल करा दिया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ईओ ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को लेकर की बैठक

    Jaunpur News: ईओ ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को लेकर की बैठक

    • ईओ ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को लेकर की बैठक

    • रोगों से बचाव के लिये जनजागरूकता आवश्यक: धर्मराज राम

    जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान जुलाई 2026 के सफलतापूर्वक संचालन हेतु सभासदगण एवं नगर पालिका के समस्त सुपरवाइजर, सफाई नायक, सफाईकर्मियों के संवेदीकरण बैठक अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम की अध्यक्षता में हुई।

    इस मौके पर अधिशासी अधिकारी श्री राम, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव मिश्र एवं अशोक कुमार ने संचारी अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही उन्होंने संचारी रोगों से बचाव हेतु जनजागरूकता करने के उपाय जैसे खुले में शौच न करना, खाने के पहले एवं शौच के बाद अच्छी तरह से हाथ धोना, दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करना, घर के अंदर तथा बाहर साफ—सफाई रखना, कूलर, गमले, बेकार पड़े जलपात्रों, टायर इत्यादि में अगर पानी एकत्रित है तो उसे सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करके सूखाकर पुनः प्रयोग करना जिससे मच्छरों का प्रजनन न होने पाये इत्यादि के विषय में बताया गया।

    संचारी रोगों विशेष रूप से डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार के कारण, लक्षण एवं बचाव के विषय में जानकारी दिया गया। एंटी लार्वा छिड़काव, फागिंग, साफ सफाई इत्यादि के विषय में तकनीकी जानकारी भी दिया गया। नगर पालिका परिषद से एसएफआई जितेंद्र सिंह ने सुपरवाइजरों, सफाई नायकों एवं सफाई कर्मचारियों को एण्टीलार्वा छिड़काव, साफ सफाई के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी

    Jaunpur News: विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी

    • विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी

    • ग्राम पंचायत पलिया में मिट्टी का हुआ परीक्षण

    • जैविक खेती एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर हुई चर्चा

    तेजस टूडे सं.
    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित पलिया ग्राम पंचायत में बुधवार को खेत बचाओ, विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने की विस्तृत जानकारी दी गई।

    कृषि वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह ने किसानों को मिट्टी जांच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना परीक्षण के रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचाता है। मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग किया जाए, जिससे लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने नवीनतम कृषि तकनीकों, सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग तथा फसल प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी।

    जैविक खेती विशेषज्ञ डॉ. हरिओम वर्मा ने किसानों को जैविक खेती के लाभ बताते हुए हरी खाद, गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट तथा जैव उर्वरकों के उपयोग पर जोर दिया। मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जैविक पदार्थों का प्रयोग आवश्यक है। यदि समय रहते मिट्टी की सेहत पर ध्यान नहीं दिया गया तो खेतों के ऊसर होने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक विकल्पों को अपनाने की अपील किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि पंचम बिन्द ने किसानों से वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसएमएस नन्द किशोर, एडीओ एजी शिवम गुप्ता सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान भी बताते हुये टिकाऊ एवं लाभकारी खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान में किसानों को किया गया जागरूक

    Jaunpur News: विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान में किसानों को किया गया जागरूक

    • विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान में किसानों को किया गया जागरूक

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्थानीय विकास खंड के कृषि विभाग द्वारा “विकसित कृषि संकल्प अभियान/खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत चमरहा मैं सुबह 8 से 11 बजे तक एवं मंगरा गांव में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

    कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण तथा कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने का आह्वान किया।

    वहीं बताया गया कि ऐसे अभियान का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाना है।
    इस अवसर पर विशाल शुक्ला युवा मंडल अध्यक्ष, रतन श्रीवास्तव पूर्व मंडल महामंत्री, गजेंद्र सिंह खाद्य सुरक्षा वैज्ञानिक, इं. वरुण सिंह वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण, सर्वेश पाल एडीओ कृषि, डा. सुनील कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा, सुभाष पाल बीज गोदाम प्रभारी, धर्मराज वर्मा बीटीएम सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में मिला 100 परसेंटाइल

    Jaunpur News: CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में मिला 100 परसेंटाइल

    • CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में मिला 100 परसेंटाइल

    तेजस टूडे सं.

    चन्दन अग्रहरि

    शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के घोषित परिणाम में तहसील क्षेत्र की बेटी जान्हवी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    जमुनियां गांव निवासी जान्हवी ने इतिहास और भूगोल विषय में 100 परसेंटाइल तथा राजनीति विज्ञान में 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जान्हवी सूर्यभान सिंह एवं सावित्री सिंह की पौत्री तथा आशीष सिंह और रेखा सिंह की पुत्री है। परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने जान्हवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    अपनी सफलता पर जान्हवी सिंह ने इसका श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। साथ ही कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता की कुंजी रहे हैं। वह देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं। उनका सपना है कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दें। जान्हवी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है और यह साबित हुआ है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, चालक गिरफ्तार

    Jaunpur News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, चालक गिरफ्तार

    • बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, चालक गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार युवक सड़क पर जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान विवेकानंद सिंह (48) निवासी सिरजहांपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के रुप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर के व्यस्त आजमगढ़ मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की मांग की है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डेनमार्क के अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे डा. नितेश जायसवाल

    Jaunpur News: डेनमार्क के अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे डा. नितेश जायसवाल

    • डेनमार्क के अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे डा. नितेश जायसवाल

    • अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउण्डेशन से मिला अन्तरराष्ट्रीय यात्रा अनुदान

    तेजस टूडे सं.

    विरेन्द्र यादव

    सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. नितेश जायसवाल को डेनमार्क के ओडेंस में 28 जून से 3 जुलाई तक आयोजित होने वाले 46वें अंतरराष्ट्रीय कोऑर्डिनेशन केमिस्ट्री सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन  कोऑर्डिनेशन केमिस्ट्री के क्षेत्र का विश्वस्तरीय एवं प्रतिष्ठित सम्मेलन है जो प्रत्येक दो वर्ष पर आयोजित होता है। इसमें विभिन्न देशों के अग्रणी वैज्ञानिक, शिक्षाविद एवं शोधकर्ता भाग लेते हैं।

    डॉ. जायसवाल इस सम्मेलन में अपने शोध विषय मल्टीफंक्शनल सिफ बेस मेटल कॉम्प्लेक्सेस पर मौखिक प्रस्तुति देंगे। उनका शोध कार्य संक्रमण धातु-आधारित उपसहसंयोजक यौगिकों के संश्लेषण, संरचनात्मक अध्ययन तथा उनके जैविक एवं औद्योगिक अनुप्रयोगों से संबंधित है। डॉ. जायसवाल को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता हेतु अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन भारत सरकार की अंतरराष्ट्रीय यात्रा योजना के अंतर्गत यात्रा अनुदान स्वीकृत हुआ है। इस अनुदान के माध्यम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, वीजा शुल्क तथा सम्मेलन पंजीकरण शुल्क आदि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

    इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में  उपसहसंयोजक यौगिकों के जैविक एवं चिकित्सीय अनुप्रयोग, उत्प्रेरण, ऊर्जा एवं स्थिरता के लिए समन्वय यौगिक, आणविक मॉडलिंग तथा उन्नत पदार्थ विज्ञान जैसे समसामयिक विषयों पर व्याख्यान एवं प्रस्तुतियां होंगी। डॉ. जायसवाल की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो वंदना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान के निदेशक प्रो मिथिलेश सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने डॉ नितेश जायसवाल को बधाई व शुभकामना दिया। रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि डॉ जायसवाल की सहभागिता विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ करेगी तथा वैश्विक शोध सहयोग को भी बढ़ावा देगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अभावपि का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मन्दिर बना विद्यार्थियों का सहारा

    Jaunpur News: अभावपि का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मन्दिर बना विद्यार्थियों का सहारा

    • अभावपि का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मन्दिर बना विद्यार्थियों का सहारा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टीडी कॉलेज इकाई द्वारा कॉलेज में आयोजित 3 दिवसीय प्रवेश परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर छात्रहित में हेल्प डेस्क एवं महर्षि जामदग्नि जल मंदिर का संचालन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रवेश परीक्षा के प्रथम दिवस पर अभाविप के प्रान्त अध्यक्ष प्रो. महेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश/विभाग संयोजक शानू सिंह, जिला प्रमुख प्रो. हरिओम त्रिपाठी, प्रान्त कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्ध एवं शिवम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक हर्ष ने किया।

    प्रवेश परीक्षा के दोनों दिनों में परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक तीन पालियों में परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। हेल्प डेस्क के माध्यम से परीक्षा कक्षों, प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन सहित अन्य आवश्यक जानकारियों के संबंध में सहयोग प्रदान किया गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए महर्षि जमदग्नि जल मंदिर के माध्यम से शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी जिसका लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने प्राप्त किया।

    दो दिनों के दौरान अनेक विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा एवं छात्रहित के कार्यों की सराहना किया। परीक्षा के उपरान्त कई विद्यार्थियों ने संगठन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये भविष्य में परिषद के साथ जुड़कर कार्य करने की इच्छा व्यक्त करते हुये अपना सम्पर्क विवरण उपलब्ध कराया।

    इस अवसर पर नगर मंत्री सचिन सिंह, हर्ष साहू, साधना सोनकर, प्रिंस, रिया, रिमझिम, रिशू, गौरव, नितेश तिवारी, ईशान, सुमित कुमार, रोली, शुभम पाल, शिवम चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण ही वीरांगना रानी दुर्गावती की पहचान: जिलाध्यक्ष

    Jaunpur News: साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण ही वीरांगना रानी दुर्गावती की पहचान: जिलाध्यक्ष

    • साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण ही वीरांगना रानी दुर्गावती की पहचान: जिलाध्यक्ष

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया उनके साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया। रानी दुर्गावती ने 24 जून 1564 को अपने स्वाभिमान और राज्य की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त की थी जिसके सम्मान में यह दिन बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महान वीरांगनाओं में से एक थीं जिन्होंने अन्याय और आक्रमण के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।
    आज उनके पदचिन्हों पर चलने का पुनः संकल्प लेते हैं।

    गोष्ठी को पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, श्याम बहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव, अजय त्रिपाठी, गोंड महासभा के ज़िला उपाध्यक्ष उदयराज गोंड, श्याम नारायण बिन्द, हरिश्चंद्र प्रभाकर, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक आदि ने भी सम्बोधित किया।

    गोष्ठी का संचालन करते हुए ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान देश की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिये। इस अवसर पर सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपति गोंड, प्रदीप गोंड, प्रमोद गोंड, मोहन गोंड, पूनम यादव, प्रदीप पाल, रवि यादव, सुनील वासुदेव यादव, गोविंद यादव, कमलेश बिंद, सद्दाम सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: आइडियल पत्रकार संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने सम्पर्क अभियान

    Jaunpur News: आइडियल पत्रकार संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने सम्पर्क अभियान

    • आइडियल पत्रकार संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने सम्पर्क अभियान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एके जायसवाल
    जौनपुर। आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत के शीर्ष पदाधिकारियों की ओर से पत्रकारों से मिलने और उनकी पत्रकार क्षेत्र में काम करने में आ रही समस्याओं का सटीक समाधान करने के लिए सघन सम्पर्क अभियान जारी है। बता दें कि उक्त संगठन का कार्यक्षेत्र 22 राज्यों तक फैला है जिसके 15 हजार से अधिक पत्रकार सदस्य हैं। प्रत्येक जनपद में तहसील व ब्लाक स्तर पर कार्यकारिणी बनी हुई है जो अपने स्तर पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित करके आ रही समस्याओं का समाधान और शीर्ष पदाधिकारियों को अवगत कराकर अपनी सक्रियता से जानी जाती है। अभी हाल में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्र के मार्गदर्शन में बिहार के पत्रकारों का सीमा त्रिपाठी के नेतृत्व में दस दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान दर्शनीय स्थलों का दर्शन कार्यक्रम बना। साथ ही सामूहिक मिलन के दौरान वृन्दावन के संतों से मुलाकात करके देश की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें कि आजमगढ और जौनपुर के अलग—अलग क्षेत्रों में स्तरीय सम्पर्क बढाया। पत्रकारों के साथ ही कई शीर्ष पदाधिकारियों ने विवाह, शोकाकुल परिवारों से भेंट करके ढांढस व मदद किया तथा निजी जीवन में आयी पारिवारिक समस्याओं का भी अपने स्तर पर समाधान भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्र, राष्ट्रीय संरक्षक राकेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह सहित अन्य की उपस्थिति रही।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मानवता की मिसाल: मेडिकल कालेज कर्मी ने रक्तदान करके महिला को दिया जीवनदान

    Jaunpur News: मानवता की मिसाल: मेडिकल कालेज कर्मी ने रक्तदान करके महिला को दिया जीवनदान

    • मानवता की मिसाल: मेडिकल कालेज कर्मी ने रक्तदान करके महिला को दिया जीवनदान

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। इंसानियत और सेवा की भावना आज भी समाज में जीवित है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण मेडिकल कॉलेज में देखने को मिला। खेतासराय कस्बा निवासी आशा देवी गम्भीर बीमारी के चलते उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थीं। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके शरीर में अत्यधिक खून की कमी बताई और तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी।

    परिजनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती समय पर रक्त की व्यवस्था करना था। मरीज की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार के लोग चिंतित और परेशान हो उठे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज में कार्यरत शुभम शर्मा को जब महिला की स्थिति की जानकारी मिली तो उन्होंने बिना किसी देरी के रक्तदान करने का निर्णय लिया।

    शुभम शर्मा ने स्वयं आगे बढ़कर एक यूनिट रक्तदान किया जिससे आशा देवी का उपचार समय पर शुरू हो सका। रक्त मिलने के बाद महिला की स्थिति में सुधार आया और परिजनों ने राहत की सांस ली। आशा देवी के परिवार ने शुभम शर्मा के इस मानवीय कार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल रक्तदान किया, बल्कि एक जीवन को बचाने का कार्य किया है।

    मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भी कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध हो जाना मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। शुभम शर्मा का यह कदम समाज के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देता है कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नई जिंदगी का आधार बन सकता है। शुभम जी के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे युवा समाज में मानवता, सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनका यह योगदान उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो रक्तदान को लेकर संकोच करते हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मानदेय की मार या सरकारी उदासीनता?

    Jaunpur News: मानदेय की मार या सरकारी उदासीनता?

    • मानदेय की मार या सरकारी उदासीनता?

    • रोजगार सेवक की मौत के बाद सरकार एवं अधिकारियों पर उठे सवाल

    • घटना के 15 दिन पहले वीडियो के माध्यम से गीत गाकर मृतक ने पीड़ा को किया था सार्वजनिक

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भौरास में तैनात रोजगार सेवक सूबेदार यादव की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कि पिछले 7-8 महीनों से विकास खण्ड के रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिला था जिससे आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा था।

    बताया जाता है कि बीते 21 जून की मौत के करीब 15 दिन पहले सूबेदार यादव ने एक वीडियो के माध्यम से गीत गाकर अपनी पीड़ा और मानदेय न मिलने से उत्पन्न परेशानियों को सार्वजनिक किया था। इसके बावजूद उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनकी मौत के बाद परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

    वहीं लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मानदेय भुगतान और समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया गया होता तो शायद आज एक परिवार अपने मुखिया को न खोता। यह घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन तमाम कर्मचारियों की पीड़ा को उजागर करती है जो महीनों से मानदेय के इंतजार में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस दर्दनाक घटना से सबक लेकर जिम्मेदारी तय करता है या फिर एक और परिवार न्याय की उम्मीद में दर-दर भटकने को मजबूर होगा? फिलहाल इण्टरमीडिएट व हाईस्कूल पास दो बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: गोपालापुर में ताजिया रखने के विवाद का हुआ समाधान

    Jaunpur News: गोपालापुर में ताजिया रखने के विवाद का हुआ समाधान

    • गोपालापुर में ताजिया रखने के विवाद का हुआ समाधान

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोपालापुर गांव में ताजिया रखने को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को आपसी सहमति और प्रशासनिक पहल से समाप्त हो गया। जानकारी के अनुसार ताजिया चौकीदार शौकत अली एवं सलाउद्दीन के बीच ताजिया रखने के स्थान को लेकर काफी समय से मतभेद बना हुआ था जिससे स्थानीय लोगों में भी चिन्ता का माहौल था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए गोपालापुर चौकी प्रभारी महंगू यादव एवं भाजपा नेता संजय जायसवाल ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता करायी। लम्बी बातचीत और आपसी समझौते के बाद विवाद का स्थायी समाधान निकाल लिया गया।

    इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लिखित सहमति पत्र भी तैयार कराया गया जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। बैठक में गांव के अनेक सम्भ्रांत एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शान्ति बनाये रखने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने चौकी प्रभारी महंगू यादव और भाजपा नेता संजय जायसवाल की पहल की सराहना करते हुये कहा कि उनके प्रयासों से एक पुराना विवाद समाप्त हुआ है और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिली है। ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी सभी समुदाय आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये 50 एकड़ भूमि की मांग

    Jaunpur News: जौनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये 50 एकड़ भूमि की मांग

    • जौनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये 50 एकड़ भूमि की मांग

    • कृष्णा द्वारका फाउण्डेशन ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। कृष्णा द्वारका फाउण्डेशन भारत ने जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए लगभग 50 एकड़ सरकारी भूमि दीर्घकालिक पट्टे पर आवंटित किये जाने की मांग किया है। इस संबंध में फाउण्डेशन के संस्थापक प्रेमचन्द यादव ने जिलाधिकारी को सम्बोधित एक पत्र सौंपा है।

    फाउण्डेशन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार जनपद में एक अत्याधुनिक बहुविषयक विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा जहां विश्वस्तरीय शिक्षा, उन्नत अनुसंधान सुविधाएं, कौशल विकास कार्यक्रम, उद्यमिता प्रोत्साहन तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रदेश और देश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देना है।

    संस्थापक प्रेमचन्द यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक शैक्षणिक भवन, अनुसंधान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, छात्रावास, नवाचार एवं इन्क्यूबेशन केंद्र, खेल परिसर, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा हरित अवसंरचना विकसित की जायेंगी। इससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा मिलने के साथ जौनपुर को एक प्रमुख शिक्षा केन्द्र के रूप में पहचान मिलेगी। फाउण्डेशन ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि आवंटित भूमि का उपयोग केवल शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी उद्देश्यों के लिये किया जाएगा तथा सभी सरकारी नियमों और दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जायेगा। संस्था ने जनहित में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिये शीघ्र भूमि आवंटन पर विचार करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर सुरेश चन्द्र यादव, विकास प्रजापति, राहुल यादव, विवेक यादव, विकास आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: तुषार जायसवाल का प्राविधिक सहायक पद पर हुआ चयन

    Jaunpur News: तुषार जायसवाल का प्राविधिक सहायक पद पर हुआ चयन

    • तुषार जायसवाल का प्राविधिक सहायक पद पर हुआ चयन

    • परिवार सहित शुभचिन्तकों में छायी खुशी, लोगों ने दी बधाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पद पर तुषार जायसवाल का चयन हुआ है। बीते मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में तुषार ने अच्छे मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में सफलता अर्जित किया है। तुषार के प्राविधिक सहायक पद पर चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं शुभचिंतकों में भी हर्ष व्याप्त हो गया है। वहीं उनके आवास पर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि तुषार नगर के वाजिदपुर दक्षिणी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर मंत्री विनोद जायसवाल के पुत्र हैं। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर तुषार ने अपनी इस सफलता का सारा श्रेय माता—पिता एवं मार्गदर्शन करने वाले गुरुजनों को दिया। साथ ही कहा कि कठोर परिश्रम तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर हर कामयाबी हासिल की जा सकती है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जयमाल के बाद दूल्हन ने शादी से किया इनकार, मुकदमा दर्ज

    Jaunpur News: जयमाल के बाद दूल्हन ने शादी से किया इनकार, मुकदमा दर्ज

    • जयमाल के बाद दूल्हन ने शादी से किया इनकार, मुकदमा दर्ज

    • जेवरात कम लाने को लेकर हुआ विवाद

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लेदरही गांव में एक विवाह समारोह उस समय विवाद में बदल गया जब जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन पक्ष ने विवाह संपन्न कराने से इन्कार कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई जिसके बाद कथित रूप से एक लाख रुपये का ऑनलाइन लेन-देन कर समझौता किया गया। इसके बावजूद दूल्हा पक्ष ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।

    शाहगंज थाना क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर निवासी अवधेश राजभर की बारात सोमवार को लेदरही गांव पहुंची थी। स्वागत और जयमाल की रस्म के बाद जब विवाह की अन्य रस्में चल रही थीं तभी वधू पक्ष ने जेवरात कम होने पर शादी कराने से मना कर दिया। इससे समारोह स्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास हुआ।

    दूल्हा पक्ष का आरोप है कि समझौते के तहत 1 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किये जाने के बाद भी मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया, गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट किया। घटना में दूल्हा अवधेश राजभर, उनके पिता वंशराज राजभर, भाई राकेश राजभर तथा मामा त्रिवेणी राजभर घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बिहार पीसीएस में चयनित प्रगति गुप्ता का शाहगंज में जोरदार स्वागत

    Jaunpur News: बिहार पीसीएस में चयनित प्रगति गुप्ता का शाहगंज में जोरदार स्वागत

    • बिहार पीसीएस में चयनित प्रगति गुप्ता का शाहगंज में जोरदार स्वागत

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में चयनित होकर अग्रहरि समाज एवं शाहगंज का नाम रोशन करने वाली प्रगति गुप्ता का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके प्रथम गृह नगर आगमन पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    पूर्वी कौड़िया स्थित मनोज ड्रेसेज प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत समारोह में अग्रहरि समाज के अजय अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट करके प्रगति गुप्ता का सम्मान किया। साथ ही कहा कि प्रगति की सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके बाद स्वागत जुलूस निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विवेकानंद तिराहा स्थित उनके आवास तक पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

    इस अवसर पर नूपुर अग्रहरि, महिला अग्रहरी समाज की अध्यक्ष संगीता अग्रहरि, रीना, मनोरमा अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रगति गुप्ता एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। अन्त में उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रगति गुप्ता की उपलब्धि पूरे शाहगंज और अग्रहरि समाज के लिए गौरव का विषय है तथा उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: महिला चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

    Jaunpur News: महिला चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

    • महिला चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.

    राकेश शर्मा

    खेतासराय, जौनपुर। बसों, ट्रेनों और सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों के जेवरात व नकदी चोरी करने वाले महिला चोर गिरोह का खेतासराय पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के जेवरात और नकदी भी बरामद की गई है।

    थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को बस से यात्रा कर रहे सुरेश बिन्द के साथ चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को जांच में लगाया गया। जांच के दौरान मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास से तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नेहा निवासी बक्सर तथा सोहाना देवी और शोभा निवासी भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर 6 पीली धातु की चूड़ियां, 1 जोड़ी झुमके, 1 जोड़ी टॉप्स, 1 अंगूठी तथा 2 हजार रुपये नकद बरामद किये गये।

    पुलिस के अनुसार यह गिरोह बसों, ट्रेनों सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यात्रियों को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: एकडला मोड़ पर कार-ट्रेलर की हुई भिड़ंत, मासूम समेत पिता घायल

    Jaunpur News: एकडला मोड़ पर कार-ट्रेलर की हुई भिड़ंत, मासूम समेत पिता घायल

    • एकडला मोड़ पर कार-ट्रेलर की हुई भिड़ंत, मासूम समेत पिता घायल

    • तीन वर्षीय बच्ची की हालत चिन्ताजनक, चालक ट्रेलर छोड़कर फरार

    डाॅ. प्रदीप दूबे
    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार पूर्वाह्न एकडला मोड़ के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल 3 वर्षीय बच्ची की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बसिरहा गांव निवासी अखिलेश्वर तिवारी (40) अपनी तीन वर्षीय पुत्री अविका के साथ कार से शाहगंज में एक रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे एकडला मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से उनके कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शाहगंज अस्पताल रेफर किया गया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार मासूम अविका की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सरपतहां पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: केराकत तहसील प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

    Jaunpur News: केराकत तहसील प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

    • केराकत तहसील प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

    • मानकविहीन कोचिंग व डिजिटल लाइब्रेरी केन्द्र किये गये सीज

    • एसडीएम के नेतृत्व में हुई कार्यवाही, कोचिंग संचालकों में मचा हड़कम्प

     

    तेजस टूडे सं.

    विनोद कुमार

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर में संचालित विभिन्न कोचिंग एवं डिजिटल लाइब्रेरी केंद्रों का मंगलवार को एसडीएम सुनील भारती ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर के शेखजादा मोहल्ले में संचालित रामेश्वर डिजिटल लाइब्रेरी, यूनिक डिजिटल लाइब्रेरी, अल्फा डिजिटल लाइब्रेरी तथा सिहौली चौराहे के समीप स्थित पूजा कोचिंग सेंटर में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। संचालक निरीक्षण टीम को केंद्रों के पंजीकरण संबंधी आवश्यक अभिलेख सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं पाए जाने पर एसडीएम ने चारों केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सीज करने के निर्देश दिये। बता दें कि लखनऊ स्थित अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से लगभग 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसके क्रम में एसडीएम के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। इस दौरान तहसीलदार अजीत कुमार, एबीएसए अखिलेश झा, अपराध निरीक्षक द्वारिका नाथ यादव, हेड कांस्टेबल रंजीत यादव, महिला कांस्टेबल सहित अन्य राजस्व एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

    डिजिटल लाइब्रेरी व कोचिंग संस्थान निर्धारित मानकों को करें सुनिश्चित: एसडीएम

    एसडीएम सुनील भारती ने बताया कि कई केंद्रों में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था नहीं थी तथा केवल एक ही प्रवेश एवं निकास द्वार पाया गया। वहीं अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) था जिसने गैस उपलब्ध नहीं थी। इसके उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। ऐसी स्थिति में किसी भी आपदा या दुर्घटना की दशा में छात्रों की सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर में संचालित अन्य डिजिटल लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थान निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कर सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध रखें। मानक पूरे न मिलने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सुरेरी के वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Jaunpur News: सुरेरी के वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    • सुरेरी के वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    • महिला पर्यटकों ने जतायी निजता एवं सुरक्षा की चिंता, तकनीकी जांच की उठी मांग

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कोचारी गांव के समीप 3 जिलों की सीमा पर स्थित एक वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्यटकों में चिंता बढ़ती जा रही है। जौनपुर, वाराणसी, भदोही समेत आस—पास के जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं लेकिन सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े मुद्दों ने कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

    पर्यटकों के अनुसार वाटर पार्क घने बबूल के जंगलों और नदी के किनारे स्थित है। मुख्य मार्ग से पार्क तक पहुंचने वाला करीब 5 से 6 किलोमीटर लंबा रास्ता काफी सुनसान रहता है। शाम ढलने के बाद इस मार्ग पर आवागमन और भी कम हो जाता है। लोगों का कहना है कि रास्ते में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिखाई नहीं देती जिससे विशेषकर महिलाओं और परिवार के साथ आने वाले पर्यटकों को असुरक्षा की भावना का सामना करना पड़ता है।

    वहीं कुछ महिला पर्यटकों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर चेंजिंग रूम की गोपनीयता को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उनका कहना है कि मोबाइल कैमरे से जांच के दौरान चेंजिंग रूम और दीवारों के आस—पास कुछ संदिग्ध उपकरण दिखाई दिये जिससे उन्हें गुप्त कैमरे लगे होने की आशंका हुई। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी सक्षम एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

    कुछ महिला पर्यटकों ने यह भी आरोप लगाया कि वाटर पार्क में स्नान के दौरान कुछ यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर वीडियो बनाते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो बाद में यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाते हैं जिससे महिलाओं की निजता, सम्मान और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इसके अलावा पार्क के आस—पास खड़े कुछ युवकों द्वारा महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने की शिकायत भी सामने आई है। पर्यटकों ने प्रशासन से मांग किया कि वाटर पार्क परिसर, विशेषकर चेंजिंग रूम और अन्य संवेदनशील स्थानों की तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही पार्क तक जाने वाले मार्ग पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और आपातकालीन सहायता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यहां आने वाले लोग बिना किसी भय के मनोरंजन कर सकें।

    इस संबंध में सुरेरी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की मौखिक सूचना मिली है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा आवश्यक जांच की जा रही है। पर्यटकों का कहना है कि प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और नियमित निगरानी आवश्यक है, ताकि यहां आने वाले सभी लोग सुरक्षित वातावरण में मनोरंजन का आनंद ले सकें।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: गजब! एसडीएम, बीएसए व यूपीपीसीबी पर कार्यवाही का मांग पत्र आरआई को हुआ प्रेषित

    Jaunpur News: गजब! एसडीएम, बीएसए व यूपीपीसीबी पर कार्यवाही का मांग पत्र आरआई को हुआ प्रेषित

    • गजब! एसडीएम, बीएसए व यूपीपीसीबी पर कार्यवाही का मांग पत्र आरआई को हुआ प्रेषित

    • जिम्मेदार अधिकारी शिकायती पत्र को पढ़ने की नहीं समझते हैं जरूरत: बजरंगी

    • अधिकारियों पर आदेश का अनुपालन करने पर कानूनी कार्यवाही की उठायी थी मांग

    तेजस टूडे सं.

    विनोद कुमार

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी (ज़खिया) निवासी वरिष्ठ समाजसेवी बजरंग बहादुर उर्फ बजरंगी सिंह जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. को विगत 10 जून को दिये शिकायती पत्र में एसडीएम केराकत, बीएसए व क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी पर मामले में जांच आख्या उपलब्ध न कराए जाने को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग को उठाई है।

    मामला तब प्रकाश में आया जब बजरंगी सिंह शिकायत की वर्तमान स्थित को जानने मंगलवार को तहसील पहुंचे। शिकायत की वर्तमान स्थित को जान पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने कहा कि जिस शिकायत पर एसडीएम, बीएसए व क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर कार्यवाही की मांग की गई, उसे राजस्व निरीक्षक/लेखपाल को कैसे प्रेषित की गई? उन्होंने कहा कि शिकायती पत्र जिलाधिकारी कार्यालय से सीआरओ कार्यालय भेजा गया। इसी क्रम में एसडीएम केराकत कार्यालय पहुंचा।

    एसडीएम कार्यालय में पत्रक पढ़ने के बजाय तहसीलदार को प्रेषित करते हुए राजस्व निरीक्षक/लेखपाल तक पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारीयों के इस उदासीन रवैए को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायती पत्र को पढ़ने की जरूरत ही नहीं समझते हैं, उन्हें केवल शिकायती पत्र को डाक कार्य संचालन प्रक्रिया को अपनाते हुए अपने दायित्व से पल्ला झाड़ लेते हैं।

    क्या है मामला

    बता दें कि वरिष्ठ समाजसेवी बजरंग बहादुर ने विगत 24 अप्रैल को तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से मिल शिकायती पत्र सौंपते हुये आरोप लगाया कि केराकत तहसील के गोमती नदी के उत्तरांचल व दक्षिणांचल क्षेत्र में तमाम प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। विद्यालय के इर्द-गिर्द सटे हुए ईंट-भट्ठे संचालित हो रहे। ऐसे में चिमनियों से निकलने वाले धुओं से विद्यालय का वातारण दूषित हो रहा है जिससे विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिसकी टेलीफोनिक शिकायत तत्कालीन बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल से की गई थी जिस पर उन्होंने जांच का आश्वासन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने 27 अप्रैल को 3 सदस्यीय टीम गठित की, जिसमें एसडीएम केराकत को अध्यक्ष, बीएसए व क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी को सदस्य नामित कर जांच के लिए आदेशित किया। एक माह बीत जाने के बाद कार्रवाई न होने पर पुनः 10 जून को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. से मिल टीम में गठित अधिकारियों पर आदेश का अनुपाल न करने पर कानूनी कार्रवाई की मांग किया।

    धन्यवाद पत्र को शिकायती पत्र बताकर मांग ली गयी थी आख्या

    बोड़सर गांव निवासी किसान नेता अजीत सिंह के लगभग 14 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद जब किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हुआ तो संगठन द्वारा 29 मई को मुख्यमंत्री का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव से मिल इस उद्देश्य से पत्रक सौंपा गया कि पत्रक को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जायेगा, मगर संबंधित पत्रक को बिना पढ़े धन्यवाद पत्र को शिकायती पत्र मानते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया। मामला सामने आया तो जनपद में चर्चा का विषय बन गया। इस बाबत किसान नेता अजीत सिंह ने कहा था कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल पत्र की मूल भावना प्रभावित हुई। अनावश्यक प्रशासनिक भ्रम भी उत्पन्न हो गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मोहर्रम का महीना हमें सब्र, त्याग, नैतिकता एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है

    Jaunpur News: मोहर्रम का महीना हमें सब्र, त्याग, नैतिकता एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है

    • मोहर्रम का महीना हमें सब्र, त्याग, नैतिकता एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है

    • मोहर्रम के छठवीं का निकला जुलूस, अकीदतमदों ने पढ़ा नौहा, किया मातम

    तेजस टूडे सं.
    संजय शुक्ला
    जौनपुर। 6 मोहर्रम की रात्रि मोहल्ला अजमेरी में (जौनपुर नगर पालिका और जिला परिषद के प्रथम अध्यक्ष) ख़ान बहादुर मुफ्ती हैदर हुसैन मरहूम की हवेली के इमामबाड़े में मजलिस हुई। ज़ुल्जनाह, ताबूत व अलम का जुलूस अक़ीदत के साथ उठा जिसमें लोगों ने ज़ियारत किया मन्नते मांगी और नौहा पढ़ा मातम करके हज़रत इमाम हुसैन अलै. का ग़म मनाया।

    जुलूसे अज़ा की मजलिस मे सोज़ख्वानी ज़ीशान अशर ने किया। पेशख्वानी कैफी मोहम्मदाबादी व नजमुल हसन ने किया।
    मजलिस को मौलाना सैय्यद मोहम्मद हसन आब्दी आजमगढ़ी ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि मुहर्रम इस्लाम धर्म के साल का पहला महीना है जिसमें पैंगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे, इमाम हुसैन अलै. और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला ग़म और शोक का महीना है। मौलाना मोहम्मद हसन आब्दी ने कहा कि कर्बला का वाक़या केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि इंसानियत, सत्य, न्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का अमर संदेश है। हज़रत इमाम हुसैन ने सत्ता, पद या व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि इस्लाम की मूल शिक्षाओं और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मुहर्रम का महीना हमें सब्र, त्याग, नैतिकता और अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की प्रेरणा देता है।

    मजलिस के बाद शबीहे ज़ुल्जनाह व अलम और शबीहे ताबूते अली अकबर (अ.स) बरामद हुआ। मुफ्ती शारिब मेहंदी ने ग़मगीन आवाज़ मे बैनिया नौहा पढ़ा। जुलूस मे अन्जुमन सज्जादिया मुफ्ती मोहल्ला ने नौहा पढ़ा व मातम किया। जुलूस देर रात समपन्न हुआ। मुफ्ती अनवार हैदर एडवोकेट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, पिनकी आब्दी, मुफ्ती जाफर रज़ा अर्शी, दानिश काज़मी, सै. मो. हसन नसीम, मुफ्ती नजमुल हसन, कायम आब्दी, मो. आदिल, तालिब ज़ैदी, क़ाज़ी हुसैन अहमद, अनवार आब्दी, पम्मी रिज़वी, हुसैन मुस्तफा वजीह, अनवारूल हसन, नैय्यर आज़म, मो. अब्बास आरिफ, हैदर हुसैन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

    • जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

     

    तेजस टूडे ब्यूरो

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट, वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। वेयर हाउस में स्थापित सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण करते हुये आवश्यक निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी, कांग्रेस के राकेश सिंह, सपा के राकेश मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भूत—प्रेत की आशंका को लेकर मनबढ़ों ने वृद्ध को पीटकर किया घायल

    Jaunpur News: भूत—प्रेत की आशंका को लेकर मनबढ़ों ने वृद्ध को पीटकर किया घायल

    • भूत—प्रेत की आशंका को लेकर मनबढ़ों ने वृद्ध को पीटकर किया घायल

    तेजस टूडे सं.

    विनोद कुमार

    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी धर्म प्रकाश पुत्र राजकुमार मौर्या मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि पट्टीदार लालजी उर्फ ललई पुत्र ख़रभान व सुशील, दीपक पुत्र लालजी भूत—प्रेत की आशंका को लेकर लोहे की रॉड व ईंट-पत्थर से मेरे पिता को पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां को उक्त लोगों ने मारपीट करके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वहीं पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भाइयों के विवाद में युवक की हुई मौत, बड़े भाई पर मारपीट का आरोप

    Jaunpur News: भाइयों के विवाद में युवक की हुई मौत, बड़े भाई पर मारपीट का आरोप

    • भाइयों के विवाद में युवक की हुई मौत, बड़े भाई पर मारपीट का आरोप

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव में मंगलवार को दो भाइयों के बीच हुये विवाद के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा आरोपित बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया।

    जानकारी के अनुसार गांव निवासी चन्द्रबली पटेल मंगलवार दोपहर अपने पाही (खेत स्थित आवास) पर बैठे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई चन्द्रभूषण वहां पहुंच गये। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान बड़े भाई ने चन्द्रबली को जमीन पर गिराकर उनके सीने पर चढ़कर कई वार किये।

    लोगों के अनुसार किसी तरह वहां से निकलकर चन्द्रबली अपने घर पहुंचे। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पास के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अन्यत्र ले जाने की सलाह दी गई। घर लौटने के कुछ देर बाद उनकी हालत और गंभीर हो गई तथा वे गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    बता दें कि मृतक 6 भाइयों में 5वें नम्बर पर था जबकि आरोपित भाई तीसरे नम्बर का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मनीष श्रीवास्तव बनाये गये राज्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी

    Jaunpur News: मनीष श्रीवास्तव बनाये गये राज्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी

    • मनीष श्रीवास्तव बनाये गये राज्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी

     

    तेजस टूडे ब्यूरो

    अजय पाण्डेय

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने नगर के सिपाह निवासी मनीष श्रीवास्तव को अपना जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया है। मनीष जी भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं उपाध्यक्ष तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्ष 2014 के स्नातक विधान परिषद निर्वाचन में जिला संयोजक की भूमिका निभाने के साथ वे पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह के पिछले 3 कार्यकालों में प्रतिनिधि भी रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे नगर पालिका परिषद जौनपुर के पूर्व नामित सभासद भी रह चुके हैं। राज्यमंत्री श्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मनीष जी के अनुभव एवं जनसम्पर्क क्षमता से कार्यालय के कार्यों एवं क्षेत्र की जनता की सेवा में और अधिक पारदर्शिता एवं त्वरितता आयेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रेलवे सुरक्षा बल शाहगंज को मिला नया नेतृत्व, मनोज कुमार ने सम्भाला पदभार

    Jaunpur News: रेलवे सुरक्षा बल शाहगंज को मिला नया नेतृत्व, मनोज कुमार ने सम्भाला पदभार

    • रेलवे सुरक्षा बल शाहगंज को मिला नया नेतृत्व, मनोज कुमार ने सम्भाला पदभार

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट शाहगंज में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने 17 जून को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आरपीएफ जवानों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आरपीएफ शाहगंज सुरक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अनियंत्रित आटो सड़क के किनारे खाई में पलटा, एक घायल

    Jaunpur News: अनियंत्रित आटो सड़क के किनारे खाई में पलटा, एक घायल

    • अनियंत्रित आटो सड़क के किनारे खाई में पलटा, एक घायल

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विजयीपुर गांव में मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गया जिससे उसके आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में केराकत नगर के गोलवार्ड निवासी विवेक कुमार पुत्र उदई कमलापुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह चंदवक से घर वापस केराकत लौट रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया,वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल व्याप्त है।